Friday, March 29, 2024
Advertisement

IPL 2019: मुंबई इंडियंस ही नहीं टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी! पूरी तरह फिट हैं जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट ने जानकारी दी कि कंधे में चोट लगने के बाद बुमराह ने अच्छी तरह से रिकवरी की है। हालांकि मैनजमेंट इसके बावजूद उनकी फिटनेस पर नजर रखेगा।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: March 25, 2019 15:58 IST
IPL 2019: मुंबई इंडियंस ही नहीं टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी! पूरी तरह फिट हैं जसप्रीत बुमराह- India TV Hindi
Image Source : IPL IPL 2019: मुंबई इंडियंस ही नहीं टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी! पूरी तरह फिट हैं जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान चोटिल होने के बाद फिट भी हो गए हैं। बुमराह को कंधे में चोट लगी थी जिसके बाद मुंबई इंडियन्स के फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए थे। हालांकि मंगलवार सुबह मुंबई इंडियंस टीम ने जानकारी दी कि जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हैं। मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट ने जानकारी दी कि कंधे में चोट लगने के बाद बुमराह ने अच्छी तरह से रिकवरी की है। हालांकि मैनजमेंट इसके बावजूद उनकी फिटनेस पर नजर रखेगा। 

 
बता दें कि बुमराह का ठीक होना मुंबई इंडियंस के लिए ही नहीं भारतीय टीम के लिए भी काफी खुशी की बात है। इसी साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि बुमराह की चोट से विश्व कप के लिए जाने वाली भारतीय टीम की चिंता बढ़ सकती थी।


 
दिल्ली कैपिटल्स की पारी की अंतिम गेंद पर ऋषभ पंत के शॉट को रोकने के प्रयास में उन्हें चोट लगी जिसके बाद इस तेज गेंदबाज को बायां कंधा पकड़कर दर्द में कराहते हुए देखा गया। पंत ने बुमराह की ओर शाट खेला जिसे उन्होंने गोता लगाते हुए रोक तो दिया लेकिन इस दौरान उनके कंधे में चोट लग गई। ब्रिटेन में लगभग दो महीने बाद शुरू होने वाले विश्व कप में बुमराह को भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुंबई इंडियन्स के फिजियो इसके बाद मैदान पर आए और बुमराह को बाहर ले गए जो काफी दर्द में लग रहे थे। फिलहाल अब वे ठीक हैं। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement