Friday, April 19, 2024
Advertisement

आईपीएल लाइव मैच DC vs MI, Match 34 ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग

आईपीएल लाइव मैच DC vs MI, Match 34 ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: April 18, 2019 23:54 IST
ipl live match delhi capitals vs mumbai indians when and how to watch ipl cricket match live streami- India TV Hindi
ipl live match delhi capitals vs mumbai indians when and how to watch ipl cricket match live streaming on hotstar live cricket - IPL 2019, DC vs MI, Match 34: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर लाइव मैच

आईपीएल लाइव मैच DC vs MI, Match 34 ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग

राहुल चाहर की अगुवाई में फिरोजशाह कोटला की धीमी प्रकृति वाली पिच पर स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियन्स ने गुरुवार को यहां 40 रन से जीत दर्ज करके दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल में लगातार तीन जीत के विजय अभियान पर रोक लगायी। दिल्ली के सामने 169 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम नौ विकेट पर रन 128 ही बना पायी। शिखर धवन (22 गेंदों पर 35) और पृथ्वी साव (24 गेंदों पर 20) ने पहले विकेट के लिये 49 रन जोड़े लेकिन इसके बाद विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया जो आखिर तक जारी रहा। मुंबई के तीनों स्पिनरों चाहर, जयंत यादव (चार ओवर में 25 रन) और क्रुणाल पंड्या (दो ओवर में सात रन एक विकेट) ने मिलकर दस ओवर में केवल 51 रन दिये और चार विकेट लिये। चाहर ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट निकाले। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिये। इससे पहले हार्दिक पंड्या ने डेथ ओवरों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 15 गेंदों पर 32 रन बनाये। हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल (26 गेंदों पर नाबाद 37) ने अंतिम तीन ओवरों में 50 रन जुटाये जिससे मुंबई बीच के ओवरों में जूझने के बावजूद पांच विकेट पर 168 रन बनाने में सफल रहा। क्विंटन डिकाक (27 गेंदों पर 35 रन) और कप्तान रोहित शर्मा (22 गेंदों पर 30 रन) ने पहले विकेट के लिये 57 रन जोड़कर मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलायी थी। 

यहां देखें दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड

MUMBAI 168/5 (20.0) ​

DELHI 128/9 (20.0)  

मैच से जुड़ी अहम जानकारियां

दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 का 34वां मैच कब खेला जाएगा?

दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 का 34वां मैच 18 अप्रैल (गुरूवार) को खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 का 34वां मैच कहां खेला जाएगा?

दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 का 34वां मैच दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला स्टेडियम में खेला जायेगा। 

दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के 34वें मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के 34वें मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से लाइव देख सकेंगे। 

दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 का 34वां मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 का 34वां मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के 34वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के 34वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं।

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement