Saturday, April 20, 2024
Advertisement

धोनी का सबसे बड़ा हथियार अब उन्हीं के खिलाफ करेगा वार, जानिए क्यों अश्विन को खरीदने का वादा धोनी ने नहीं किया पूरा

चेन्नई ने आईपीएल नीलामी से पहले अपने लोकल ब्वॉय आर अश्विन को रीटेन नहीं किया था। जिससे सभी हैरानी हुई थी और ऐसा माना जा रहा था कि चेन्नई नीलामी में हर हाल में अश्विन को अपने साथ जोड़ेगी।

Shradha Bagdwal Reported by: Shradha Bagdwal
Published on: January 27, 2018 11:41 IST
आर अश्विन- India TV Hindi
आर अश्विन

चेन्नई ने आईपीएल नीलामी से पहले अपने लोकल ब्वॉय आर अश्विन को रीटेन नहीं किया था। जिससे सभी हैरानी हुई थी और ऐसा माना जा रहा था कि चेन्नई नीलामी में हर हाल में अश्विन को अपने साथ जोड़ेगी। यहां तक कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एस एस धोनी खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वो राइस टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर आर अश्विन को अपने साथ जोड़ेंगे लेकिन बेंगलुरु में जारी आईपीएल 11 की नीलामी में चेन्नई ने आर अश्विनके लिए बिडिंग नहीं की और ना ही उनके लिए राइट टू मैच का इस्तेमाल किया। 

अश्विन को खरीदने के लिए चेन्नई, राजस्थान और किंग्स इलेवन ने बिड की। अश्विन के लिए बोली 7 करोड़ 20 लाख तक गई। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने साथ जोड़ा। चेन्नई अश्विन को अपने साथ शामिल करने के लिए राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। 

अश्विन आईपीएल के बेस्ट गेंदबाजों में शुमार हैं उनका इकॉनोमी रेट आईपीएल में 6.55 का है और वो आईपीएल में 100 विकेट चटका चुके हैं। चेन्नई के अश्विन को ना खरीदने के पीछे बड़ी वजह ये भी बताई जा रही है कि चेन्नई अश्विन के कवर के तौर पर वहीं के युवा स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को अपने साथ जोड़ेगी।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement