Thursday, April 25, 2024
Advertisement

10 साल बाद मुंबई की टीम में नहीं मिली जगह, अब धोनी की कप्तानी में खेलेगा ये भारतीय खिलाड़ी

चेन्नई की टीम ने हरभजन सिंह को उनके बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: January 27, 2018 11:27 IST
हरभजन सिंह और रोहित...- India TV Hindi
हरभजन सिंह और रोहित शर्मा

आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई की टीम ने हरभजन सिंह को उनके बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इसके साथ ही हरभजन सिंह पहली बार आईपीएल में मुंबई के अलावा किसी और टीम से खेलेंगे। इससे पहले हरभजन लगातार 10 साल से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। लेकिन अब आईपीएल इतिहास में पहली बार वो मुंबई के अलावा किसी और टीम की तरफ से खेलेंगे।

हरभजन सिंह ने अब तक आईपीएल में 136 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 26.54 के औसत और 6.95 के एकॉनमी से 127 विकेट हासिल किए हैं। हरभजन का बेस्ट 18 रन देकर 5 विकेट रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी की कप्तानी में हरभजन सिंह किस तरह का खेल दिखाते हैं। लेकिन इतना तो तय है कि हरभजन धोनी की टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement