Friday, April 19, 2024
Advertisement

IPL 2019 Orange Cap Winner: डेविड वॉर्नर ने रिकॉर्ड तीसरी बार जीती ऑरेंज कैप, ये हैं IPL 2019 के टॉप 5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

डेविड वॉर्नर आईपीएल 2019 (IPL 2019) में सबसे ज्यादा रन (Most Runs in IPL 2019) बनाने वाले बल्लेबाज रहे। डेविड वॉर्नर ने मात्र 12 पारियों में 69.20 के धमाकेदार औसत से 692 रन बनाए हैं।

Amit Kumar Written by: Amit Kumar @amitkemit
Updated on: May 13, 2019 8:31 IST
डेविड वॉर्नर आईपीएल 2019 (IPL 2019) में सबसे ज्यादा रन (Most Runs in IPL 2019) बनाने वाले बल्लेबाज र- India TV Hindi
डेविड वॉर्नर आईपीएल 2019 (IPL 2019) में सबसे ज्यादा रन (Most Runs in IPL 2019) बनाने वाले बल्लेबाज रहे

IPL 2019 Orange Cap Winner David Warner : मुंबई इंडियंस की टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 1 रन से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले हए फाइनल मैच में मात्र एक रन से चेन्नई को हराकर खिताब अपने नाम किया। हालांकि खिताब भले ही मुंबई ने अपने नाम किया हो लेकिन नंबर वन और दो यहां तक कि नंबर तीन पर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम का भी कोई खिलाड़ी ऑरेंज कैप (Orange Cap) पर कब्जा नहीं कर पाया। जी हां, दरअसल इस बार ऑरेंज कैप मिला है सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज डेवड वॉर्नर (David Warner) को। 

डेविड वॉर्नर आईपीएल 2019 (IPL 2019) में सबसे ज्यादा रन (Most Runs in IPL 2019) बनाने वाले बल्लेबाज रहे। डेविड वॉर्नर ने मात्र 12 पारियों में 69.20 के धमाकेदार औसत से 692 रन बनाए हैं। इस बीच डेविड वॉर्नर का स्ट्राइक रेट 143.87 का रहा। उनके बल्ले से 57 चौके और 21 छक्के निकले। इसमें वॉर्नर के बल्ले से निकला एक शतक भी शामिल है जो उन्होंने आरसीबी के खिलाफ जड़ा था। आईपीएल में एक साल के बैन के बाद लौटे वॉर्नर इस साल भी धमाकेदार फॉर्म में रहे। उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले। 

वॉर्नर के बाद सबसे ज्यादा अर्धशतक केएल राहुल के नाम हैं। राहुल ने 6 अर्धशतक जड़े। आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर ने तीसरी बार ऑरेंज कैप पर कब्जा किया है। इससे पहले उन्होंने 2015 और 2017 में ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। वॉर्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अब उनके नाम तीन ऑरेंज कैप हो गई हैं। वॉर्नर के बाद सबसे ज्यादा क्रिस गेल ने दो बार ऑरेंज कैप जीती है। 

ये रहे आईपीएल 2019 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

1. डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)

मैच - 12
रन - 692
औसत - 69.20
स्ट्राइक रेट - 143.87 
चौके - 57
छक्के - 21

2. लोकेश राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब) 
मैच - 14
रन - 593
औसत - 53.91
स्ट्राइक रेट - 135.39
चौके - 49
छक्के - 25

3. क्विंटन डिकॉक (मुंबई इंडियंस) 
मैच - 16
रन- 529
औसत - 35.26
स्ट्राइक रेट - 132.91
चौके - 45
छक्के - 25

4. शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स)
मैच - 16
रन - 521
औसत - 34.73
स्ट्राइक रेट - 135.68
चौके - 64
छक्के - 11

5. आंद्रे रसल (कोलकाता नाइट राइडर्स) 
मैच - 14
रन - 510
औसत - 56.67
स्ट्राइक रेट - 204.82
चौके - 31
छक्के -  52

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement