Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

IPL 2019, CSK vs KKR: आंद्रे रसल की मसल पॉवर को रोकने के लिए चेन्नई करेगा इस ‘ब्रह्मास्त्र’ का इस्तेमाल!

रसल ने इस सीजन में अभी तक 5 मैच की 4 पारियों में 62 की औसत से 207 रन ठोंक डालें हैं। जिस दौरान उनका 268.83 का तूफानी स्ट्राइक रेट रहा है। जिसमें 22 छक्के शामिल हैं।

Shubham Pandey Written by: Shubham Pandey @21shubhamPandey
Updated on: April 09, 2019 15:08 IST
सीएसके बनाम केकेआर - India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM सीएसके बनाम केकेआर 

दुनिया की सबसे बड़ी रंगारंग इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीज़न में आंद्रे रसल ने अपनी ताकत से विरोधी टीमों को मसल रखा है। जिनकी बल्लेबाज़ी का बुखार गेंदबाजों पर तो फैन्स पर उनका खुमार छाया हुआ है। इस सीजन में एक ही नाम हर तरफ गूँज रहा है ‘रसल’

कैसे रुकेगा रसल का तूफ़ान

ऐसे में फैन्स से लेकर आईपीएल की सभी टीमें (केकेआर को छोड़कर) रसल की मसल पॉवर को कैसे रोका जाए। इस बात पर चिंतन मनन करने में लगी हुई है। हर टीम इस समय आईपीएल में काल बने रसल को कैसे मसला जाए। इसके लिए नए-नए ब्रह्मास्त्र तैयार करने में जुटी हुई है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के थाला महेंद्र सिंह धोनी की टीम का सामना आज कोलकाता नाईट राइडर्स से है। जिसमें वो कैसे रसल का सामना करते है। इस पर सभी की नजरें होंगी। लेकिन हम आपको बतायेंगे की रसल को मसलने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स कौन से प्लान के साथ मैदान में उतर सकती है।

रसल की जारी तूफानी बल्लेबाज़ी

रसल ने इस सीजन में अभी तक 5 मैच की 4 पारियों में 62 की औसत से 207 रन ठोंक डालें हैं। जिस दौरान उनका 268.83  का तूफानी स्ट्राइक रेट रहा है। जिसमें 22 छक्के शामिल हैं। वहीं, लगभग हर 2 गेंद के बाद रसल एक चौका या छक्का जरूर लगा देते हैं।

रसल को मसलने के लिए चेन्नई का ‘ब्रह्मास्त्र’

इस तरह कातिलाना फॉर्म में रसल को मसलने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर को गेंद सौपेंगी। क्योंकि साल 2015 से अगर रसल के लेग स्पिनर के खिलाफ आकड़ों की बात करें तो वो काफी ठंडे रहे हैं। उन्होंने लेग स्पिन में 79 गेंदों का सामना करतें हुए 101 रन बनाएं हैं। जबकि 4 बार लेग स्पिन के जाल में फंस चुकें है।

इमरान ताहिर

Image Source : IPLT20.COM
इमरान ताहिर, चेन्नई सुपर किंग्स 

इस बात को खुद रसल भी स्वीकारतें है। हाल ही में कुछ दिन पहले एक प्रेस वार्ता में रसल ने कहा था कि “मैं हमेशा स्पिन गेंदबाजी( खासतौर लेग स्पिन ) के ख़िलाफ़ दूसरे छोर पर जाने की कोशिश करता हूँ। और तेज़ गेंदबाजी का इंतज़ार करता हूँ।”

ताहिर बनाम रसल

वहीं, अगर इमरान ताहिर बनाम रसल की बात करें तो चेन्नई के चेपक मैदान पर ताहिर का पलड़ा भारी है। उन्होंने 19 गेंदे रसल को डालीं, जिसमें रसल सिर्फ 13 रन बना पाए। जबकि तीन बार ताहिर ने उनको चलता भी किया। इन आकड़ों पर गौर किया जाए तो कहना अनुचित नहीं है कि ताहिर रसल को मैच में मसल सकते है। लेकिन वर्तमान में रसल की फॉर्म के आगे कोई भी रिकॉर्ड धरा का धरा रह सकता है।

आंद्रे रसल

Image Source : IPLT20.COM
आंद्रे रसल, केकेआर 

ऐसे में चेन्नई के थाला महेंद्र सिंह धोनी हो सकता है शुरू में इमरान ताहिर को रसल के लिए अपने पास बचा कर रखे। और उन्हें रसल के सामने एक ‘ब्रह्मास्त्र’ के रूप में इस्तेमाल करें। क्योंकि अगर चेन्नई ने मैच में केकआर के खिलाफ रसल की पॉवर को नहीं मसला तो मैच कब पलट जाएगा विकटों के पीछें खड़े थाला धोनी भी नहीं समझ पायेंगे।

‘यॉर्कर’ में चेन्नई के पास नहीं है अच्छा विकल्प  

वहीं, आईपीएल सीजन-12 में रसल को भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने बिलकुल सटीक यॉर्कर डाल कर उन्हें बोल्ड किया था। मगर 30 गज़ के घेरे के अंदर सिर्फ 3 खिलाड़ी होने के कारण गेंद को नो बॉल करार दिया गया था। जिसके चलते रसल ने पंजाब से मैच छीन लिया था। इसके बाद सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाड़ा ने भी बेहतरीन और एकदम जड़ में यॉर्कर डालकर रसल को चलता किया था। जिससे दिल्ली की टीम ने मैच अपने नाम किया था।

मगर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से लुंगी एंगीडी के जाने से, दूसरा कोई इतनी सटीक यॉर्कर वाला गेंदबाज़ नजर नहीं आ रहा है। हालाँकि दीपक चाहर और स्कॉट कग्लिन जरूर हैं, मगर आखिरी के ओवर में जड़ में यॉर्कर और वो भी रसल को डालना, शायद भरोसा नहीं किया जा सकता। ये एक कमज़ोर पक्ष है जिससे चेन्नई को पार पाना होगा।

बता दें की रसल ने साल 2015 से अभी तक 17 यॉर्कर गेंदे खेली हैं। जिसमें 9 में शॉट खेला तो 2 बार आउट हो चुकें है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा धोनी की चेनई सुपर किंग्स मैच में आंद्रे रसल की मसल पॉवर को कौन से ‘ब्रह्मास्त्र’ के इस्तेमाल से रोकती है।

( सभी आंकडें ईएसपीऍन क्रिकइंफो से लिए गए हैं। )

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement