Thursday, March 28, 2024
Advertisement

अपने घर पर खुद को मेहमान बनते देख घबराया इंग्लैंड, छूट रहे हैं पसीने

ये है अंग्रेज़ों का वो डर, जो मैदान पर उतरने से पहले इंग्लैंड को सता रहा है।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: July 06, 2018 20:35 IST
इंग्लैंड Vs भारत- India TV Hindi
इंग्लैंड Vs भारत

ये है अंग्रेज़ों का वो डर, जो मैदान पर उतरने से पहले इंग्लैंड को सता रहा है। स्टेडियम में लहराते तिरंगे और टीम इंडिया को चीयर करते हज़ारों फैंस। भले ही इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया आई है लेकिन मैदान पर अंग्रेज़ों को ऐसा लग रहा है। जैसे वो अपने घर में नहीं खेल रहे हैं।

मैनचेस्टर में भारतीय फैंस के जोश से विराट आर्मी का हौसला दोगुना हो गया था। केएल राहुल के एक एक छक्के पर स्टेडियम गूंज जाता था। कुलदीप की गेंदों पर पूरे स्टेडियम में जश्न मना जाता। 

स्टेडियम के चारों तरफ भारतीय फैंस ही नजर आ रहे थे। अब कार्डिफ में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिलने वाला है। टीम इंडिया को सपोर्ट करने हज़ारों की संख्या में फैंस आएंगे। सीरीज जीतने के बाद कार्डिफ में जश्न मनेगा

जाहिर है मैदान पर इंग्लैंड को 11 हिंदुस्तानी से लड़ना होगा लेकिन स्टेडियम में मौजूद हज़ारों हिंदुस्तानियों के जोश को हरा पाना... इस टीम के बस में नहीं है। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement