Saturday, April 20, 2024
Advertisement

Ind vs WI: मुंबई में सीरीज जीत के साथ रोहित और विराट ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, बने 12 दिलचस्प रिकॉर्ड

टीम इंडिया की तरफ से कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और के. एल. राहुल ने आतिशी पारी खेली। जिसके चलते उन्होंने  कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। 

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: December 12, 2019 8:33 IST
Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : AP Virat Kohli

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने बाजी मारकर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज पर कब्ज़ा किया। टीम इंडिया की तरफ से कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और के. एल. राहुल ने आतिशी पारी खेली। जिसके चलते उन्होंने ना सिर्फ वेस्टइंडीज के सामने बड़ा स्कोर खड़ा किया बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। 

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में मात्र 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 173 रन ही बना पाई।

1.) के. एल. राहुल ने इस मैच में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 8वां अर्धशतक लगाया है। जबकि 2 शतक भी भरत के लिए लगा चुके हैं।

2.) दूसरे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का ये टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 19वां अर्धशतक था। वो 4 शतक भी भारत के लिए लगा चुके हैं। इतना ही नहीं रोहित ने पारी में पहला छक्का लगाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 400 छक्के पूरे कर लिए हैं। उनसे पहले 400 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने का कारनामा सिर्फ क्रिस गेल और शाहिद अफरीदी ही कर पाए हैं।

3.) विराट कोहली ने इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 24वां अर्धशतक बनाया। हालांकि टी20 में उनके नाम एक भी शतक दर्ज नहीं हैं। 

4.)इस टी20 मैच में ऐसा पहली बार हुआ जब एक पारी के किसी तीन बल्लेबजों ने 70 या उससे अधिक का स्कोर बनाया हो। राहुल ( 91 ), कोहली ( 70* ) और रोहित ( 71 ) रन बनाए। 

5.) इस मैच में टीम इंडिया ने 240 रन बनाए जो की उसका टी20 में बनाया गया अब तक का तीसरा सबसे स्कोर रहा। इससे पहले भी टीम इंडिया 260 रन श्रीलंका के खिलाफ, जबकि 244 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बना चुकी है। 

6.) भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक :

12 – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन, 2007

19 – गौतम गंभीर बनाम श्रीलंका, नागपुर, 2009
20 – युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2007
20 – युवराज सिंह बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2009
21 – विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई, 2019 *

7.) केएल राहुल के वानखेड़े स्टेडियम, में आखिरी तीन टी20 पारियां :

91 (56) बनाम वेस्ट इंडीज, 2019 *
100 * (64) बनाम मुंबई इंडियंस, 2019
94 (60) बनाम मुंबई इंडियंस, 2018

8.) टी-20 में भारत के सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर :

78 बनाम साउथ अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2018
77 बनाम श्रीलंका नागपुर 2009
76 बनाम न्यूजीलैंड जोहान्सबर्ग 2007
74 बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2016
72 बनाम वेस्टइंडीज मुंबई WS 2019 *

9.) सबसे अधिक 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय साझेदारी :

4 रोहित-धवन (52 पारी)
3 रोहित-राहुल (14)
3 रोहित-विराट (22)
3 गुप्टिल-मुनरो (24)
3 गुप्टिल-विलियमसन (24)
3 वार्नर-वॉटसन (37)

10.) वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीती है।

11.) टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली सूची में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों के ही नाम 2633 रन है। लेकिन विराट ने ये 75 मैचों में बनाए हैं जिस वजह से वो इस सूची में रोहित से ऊपर दिखाई दे रहे हैं। रोहित ने 2633 रन बनाने के लिए 104 मैच खेले हैं। अब भारत को इस साल और टी20 मैच नहीं खेलने है तो ये दोनों खिलाड़ी ही अब टॉप पर रहेंगे।

12.) भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ यह 10वीं जीत थी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 16 मैच खेले गए थे। जिसमे से भारत की टीम ने 9 मैच जीते थे। वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने 6 मैच जीते थे।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement