Friday, April 26, 2024
Advertisement

भारत बनाम वेस्टइंडीज, 4th ODI, Highlights: भारत ने चौथे वनडे में वेस्टइंडीज को 224 रनों से रौंदा, सीरीज में 2-1 से आगे

भारत बनाम वेस्टइंडीज, 4th ODI, क्रिकेट स्कोर लाइव अपडेट्स: टीम इंडिया ने चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 224 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

India TV Sports Desk Reported by: India TV Sports Desk
Updated on: October 29, 2018 20:43 IST
Team India- India TV Hindi
Image Source : AP Team India

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे वनडे मैच को टीम इंडिया ने 224 रनों से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है और इसके साथ ही भारत अब सीरीज हार नहीं सकता है। वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और एक-एक कर घुटने टेकटे चले गए। वेस्टइंडीज की तरफ से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा (54*) रनों की पारी खेली। वहीं, भारत की तरफ से खलील अहमद और कुलदीप यादव ने 3-3 और भुवनेश्वर कुमार, रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

20:28 IST 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर खलील ने होल्डर के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की लेकिन अंपायर ने अपील को ठुकराया

20:19 IST भारतीय टीम जल्द से जल्द वेस्टइंडीज को समेटने की कोशिश में लगी है

20:10 IST 31वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर होल्डर ने अपना अर्धशतक पूरा किया, शानदार बल्लेबाजी

20:06 IST 30वें ओवर की दूसरी गेंद पर धवन ने होल्ड का आसान कैच छोड़ा, बाल-बाल बचे होल्डर

20:00 IST 28वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पॉल को धोनी ने स्टंप आउट किया और भारत की झोली में 9वां विकेट आता हुआ

19:59 IST 28वें ओवर की तीसरी गेंद पर इस बार कीमो पॉल ने हाथ खोले और गेंद को छह रनों के लिए भेज दिया

19:58 IST 28वें ओवर की पहली गेंद को होल्डर ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से छह रनों के लिए चली गई

19:45 IST 23वें ओवर की पांचवीं गेंद को कीमो पॉल ने चार रनों के लिए भेजा और अपना खाता भी चौके के साथ खोला

19:44 IST 23वें ओवर की चौथी गेंद पर नर्स को कुलदीप ने रोहित के हाथों कैच आउट कराया, भारत जीत से 2 विकेट दूर

19:40 IST 22वें ओवर की दूसरी गेंद पर होल्डर ने छक्का जड़ा

19:33 IST 20वें ओवर की पहली गेंद पर नर्स ने स्वीप शॉट खेला और गेंद चार रनों के लिए गई है

19:26 IST 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर फैबियन ऐलेन का विकेट गिर गया और भारत को सातवीं सफलता मिल गई

19:23 IST कुलदीप यादव को गेंदबाजी में ला गया है

19:19 IST 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह की गेंद को चार रनों के लिए भेज दिया

19:04 IST 13वें ओवर की 14वें ओवर की चौथी गेंद पर खलील अहमद ने सैमुअल्स को आउट कर वेस्टइंडीज की आखिरी उम्मीद भी खत्म की। अब टीम इंडिया जल्द से जल्द मेहमान टीम को समेटने की कोशिश करेगी

18:56 IST 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोवमैन पॉवेल को खलील अहमद ने क्लीन बोल्ड कर दिया

18:50 IST रविंद्र जडेजा को गेंदबाजी में लगाया गया है और भारतीय टीम वेस्टइंडीज पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है

18:45 IST 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर हेतमायर के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील और काफी देर तक सोचने के बाद अंपायर ने उंगली उठाई, हेतमायर ने रिव्यू लिया और रिव्यू में भी हेतमायर को आउट दिया गया

18:38 IST 9वें ओवर की पहली ही गेंद पर मार्लन सैमुअल्स ने चौका जड़ा, सैमुअल्स ने गेंद को कवर्स बाउंड्री की सैर कराई और अपना पहला चौका जड़ा

18:37 IST 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर हेतमायर का एक और खूबसूरत शॉट, इस बार हेतमायर ने ऑफ स्टंप की तरफ आकर गेंद को फ्लिक कर दिया और गेंद चार रनों के लिए चली गई

18:35 IST बुमराह की चौथी गेंद पर खतरनाक बल्लेबाज शिमरन हेतमायर ने चौका जड़ा

18:26 IST भारत को रन आउट के रूप में दूसरा विकेट मिला, इस बार छठे ओवर की दूसरी गेंद पर मार्लन सैमुअल्स ने गेंद को हल्के हाथों से खेल दिया था और दूसरे छोर पर पॉवेल क्रीज से आगे निकल चुके थे, लेकिन कोहली ने गेंद को पकड़कर डाइव लगाकर डायरेक्ट थ्रो किया और वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट गिर गया

18:24 IST शाई होप वेस्टइंडीज की तरफ से गजब की फॉर्म में थे और उनका सस्ते में आउट होना वेस्टइंडीज के लिए बड़ा झटका है

18:22 IST पहला विकेट गिर जाने के बाद शाई होप भी रन आउट होकर पवेलियन लौट गए, वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा चुकी है

18:14 IST चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर पॉवेल के खिलाफ कॉट बिहाइंड की जोरदार अपील, गेंदबाज, विकेटकीपर समेत पूरी टीम इंडिया कैच की अपील कर रही थी लेकिन अंपायर पर अपील का कोई प्रभाव नहीं, काफी सोचने-समझने के बाद कोहली ने रिव्यू लेने का फैसला किया और रिव्यू में नॉट आउट करार दिया गया। भारत का रिव्यू खराब

18:10 IST बुमराह अब तक भुवनेश्वर के मुकाबले ज्यादा प्रभावी नजर आ रहे हैं

18:08 IST दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हेमराज ने गेंद को डीप मिड विकेट के ऊपर से छह रनों के लिए भेजा

18:08 IST तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर हेमराज ने स्क्वॉयर ऑफ द विकेट खेला और अपनी पारी का पहला चौका लगाया, शानदार स्ट्रोक, किसी भी खिलाड़ी के पास गेंद को रोकने का कोई मौका नहीं

18:03 IST पहले ओवर की चौथी गेंद पर पॉवेल पुल करना चाहते थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले पर नहीं आई और बुमराह ने एलबीडब्ल्यू की हल्की अपील की

18:01 IST पारी का दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह कराते हुए

18:00 IST पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पॉवेल ने डीप स्क्वॉयर लेग पर चौका जड़ा, वेस्टइंडीज की पारी का पहला चौका आता हुआ, भुवनेश्वर ने गेंद को शॉर्ट रखा था और पॉवेल ने शॉर्ट आर्म पुल करके उसे बाउंड्री के बाहर भेज दिया।

17:57 IST वेस्टइंडीज की तरफ से पारी का आगाज चंद्रपॉल हेमराज और कीरन पॉवेल कर रहे हैं और भारत की तरफ से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं

17:24 IST चौका! आखिर गेंद पर चौका लगाकर जाधव ने खतम की पारी। 50 ओवर के बाद भारत का स्कोर 377/5

17:22 IST चौका! किमो पोल की एक और स्लोर बॉल, इस बार जड़ेजा ने लगाया चौका।

17:20 IST चौका! पोल के ओवर की दूसरी गेंद पर जाधव ने जड़ा चौका। धमी गति की गेंद को पहले ही पढ़ लिया था।

17:20 IST  आखिरी ओवर लेकर आए किमो पोल। अभी तक 9 ओवर में दे चुके हैं 73 रन।

17:19 IST चौका! 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर जाधव ने कवर के ऊपर से शॉट लगाकर बटौरा चौका। 49 ओवर के बाद भारत का स्कोर 362/5

17:15 IST आउट! ओवर की तीसरी गेंद पर 23 रन बनाकर धोनी हुए आउट, भारत को लगा पांचवा झटका।

17:14 IST 49वां ओवर लेकर आए किमार रोच।

17:13 IST 48 ओवर समाप्त, इसी के साथ भारत का ने पार किया 350 का आंकड़ा।

17:11 IST बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए, केदार जाधव।

17:08 IST रन आउट! 47वें ओवर की पहली गेंद पर एलेन ने किया रायडू को रन आउट। 100 के निजी स्कोर पर हुए आउट।

17:06 IST चौका! आखिर गेंद पर लेग साइड में धोनी का एक और शानदार चौका। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर 344/3

17:05 IST चौका! पोल के ओवर की पांचवी गेंद पर बैकवर्ड पोइंट पर धोनी ने जड़ा चौका।

17:03 IST रोहित के बाद रायडू ने भी जड़ा शतक, भारत 350 के करीब

16:59 IST फ्री हिट पर रायडू ने कड़ा प्रहार किया लेकिन गेंद को बाउंड्री से पार नहीं भेज पाए। 

16:59 IST 47वां ओवर लेकर आए किमो पोल और पहली ही गेंद डाली नो बॉल। फ्री हिट!

16:58 IST एलेन ने डाला शानदार ओवर, 46वें ओवर से आए मात्र 6 रन। रायडू शतक के करीब।

16:55 IST  46वां ओवर लेकर आए स्पिनर एलेन।

16:55 IST 45वें ओवर से आए 11 रन। भारत का स्कोर 324/3

16:53 IST रोच के ओवर की पांचवी गेंद पर रायडू ने लगाया शानदार चौका।

16:52 IST भारत की नजरें अब यहां से 350 के आंकड़े पर होगी।

16:51 IST पारी का 45वां ओवर लेकर आए किमार रोच।

16:49 IST नर्स का सफल ओवर समाप्त, 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 313/3, धोनी आए क्रीज पर।

16:45 IST रोहित शर्मा के रूप में भारत को लगा तीसरा झटका, 162 रन पर हुए आउट।

16:45 IST नर्स के ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित ने लगाया एक और दमदार छक्का पहुंचे 162 के निजी स्कोर पर।

16:45 IST  गेंदबाजी में एक और बदलाव, अटैक पर आए नर्स।

16:44 IST होल्डर का महंगा ओवर समाप्त, 43वे ओवर से आए 15 रन। 

16:42 IST होल्डर के ओवर की आखिरी गेंद पर भी रोहित ने लगाया शानदार चौका। इसी के साथ रायडू और रोहित के बीच 200 रनों की साझेदारी भी पूरी हुई।

16:41 IST चौका! होल्डर के ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने लगाया चौका। इसी के साथ उन्होंने पूरे किए अपने 150 रन। इसी सीरीज में उन्होंने दूसरी बार 150 का आंकड़ा पार किया है। इसी के साथ भारत ने भी पूरे किए 300 रन।

16:39 IST छक्का! रायडू ने छक्के से किया कप्तान होल्डर का स्वागत, इसी के साथ रायडू 83 के निजी स्कोर पर पहुंचे।

16:39 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, अटैक पर आए होल्डर।

16:38 IST भारत के लिए एक और शानदार ओवर, 42वें ओवर से आए 14 रन।

16:36 IST चौका! ओवर की चौथी गेंद पर कवर ड्राइव लगाकर रोहित ने लगाया शानदार चौका।

16:35 IST किमो पोल के ओवर की दूसरी गेंद मिड विकेट के ऊपर से रोहित ने लगाया शानदार छक्का। पहुंचे 143 के निजी स्कोर पर।

16:33 IST भारत के लिए एक और बेहतरीन ओवर, 41वें ओवर से आए 14 रन।

16:31 IST चौका! ऑफ साइड में जाकर मिड विकेट के ऊपर से रायडू ने लगाया शानदार चौका।

16:30 IST पहली दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगाकर रोहित शर्मा ने रोच का शानदार स्वागत किया।

16:29 IST गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए किमार रोच।

16:29 IST 40 ओवर समाप्त, भारत का स्कोर 261/2

16:27 IST छक्का! किमो पोल के ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा ने लगाया शानदार छक्का। पहुंचे 127 के निजी स्कोर पर।

16:24 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, किमो पोल एक बार फिर आए अटैक पर।

16:23 IST इसी के साथ रोहित और रायडू के बीच 150 रनों की साझेदारी पूरी हुई।

16:22 IST ओवर की चौथी गेंद पर रायडू ने इन साइड आउट शॉट खेलकर लगाया चौका।

16:20 IST 39वां ओवर लेकर आए एलेन।

16:20 IST भारत के लिए अच्छा ओवर, 38वें ओवर से आए 14 रन। भारत का स्कोर 241/2

16:19 IST चौका! सैम्युल्स के ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित ने लगाया शानदार चौका। इसी के साथ रोहित 117 के निजी स्कोर पर पहुंचे।

16:17 IST छक्का! पहली ही गेंद पर गेंदबाज के सर के ऊपर से शॉट लगाते हुए रायडू ने लगाया छक्का। यह उनकी पारी का दूसरा छक्का है। 

16:17 IST गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए मार्लोन सैम्युल्स

16:16 IST 37 ओवर समाप्त, भारत का स्कोर 227/2

16:14 IST रायडू ने पूरा किया अपना अर्धशतक, यह उनके करियर का 11वां अर्धशतक है।

16:12 IST 36वें ओवर से आए 8 रन। भारत का स्कोर 222/2

16:11 IST चौका! होल्डर के ओवर की चौथी गेंद पर पुल शॉट लगाकर रोहित ने लगाया शानदार चौका। पहुंचे 109 के निजी स्कोर पर।

16:09 IST 36वां ओवर लेकर एक बार फिर गेंदबाजी करने को तैयार कप्तान होल्डर, अभी तक उन्हें एक भी सफलता नहीं मिल पाई है।

16:08 IST एलेन का बेहतरीन ओवर समाप्त, 35वें ओवर से आए मात्र 4 रन।

16:07 IST 35वां ओवर लेकर गेंदबाजी करने को तैयार एलेन।

16:06 IST होल्डर का महंगा ओवर समाप्त, 34वें ओवर से आए 11 रन।

16:05 IST चौका! चौथी गेंद पर रायडू ने इस बार पुल शॉट लगाकर बटौरा चौका, यह उनकी पारी का 5वां चौका है।

16:04 IST चौका! ओवर की पहली ही गेंद पर रायडू ने लेग साइड में लगाया शानदार चौका, इसी के साथ रोहित और रायडू के बीच पूरी हुई 100 रनों की साझेदारी

16:03 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, कप्तान होल्डर आए अटैक पर।

16:01 IST एलेन के ओवर से आए 7 रन।

15:59 IST चौका! रोहित ने पॉइंट की दिशा में चौका लगाकर पूरा किया अपना शतक, यह रोहित के करियर का 21वां शतक है।

15:58 IST 33वां ओवर लेकर एक बार फिर तैयर एलेन।

15:58 IST नर्स के ओवर से आए 11 रन। भारत 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 192/2

15:56 IST छक्का! नर्स के ओवर की पहली ही गेंद पर रायडू ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से लगाया शानदार छक्का, पहुंचे 30 के निजी स्कोर पर।

15:55 IST ड्रिंक्स के बाद का खेल शुरु। 32वां ओवर लेकर आए नर्स।

15:53 IST 31वें ओवर से आए 6 रन, भारत का स्कोर 181/2। और समय ड्रिंक्स ब्रेक का।

15:49 IST ऐलेन के ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित ने कट शॉट लगाकर बटौरा एक और चौका, पहुंचे 93 के निजी स्कोर पर। यह उनकी पारी का 12वां चौका था।

15:48 IST 30वें ओवर से आए 9 रन, भारत का स्कोर 175/2

15:45 IST चौका! बैक टू बैट चौके लगाते हुए रोहित शर्मा, इस बार कवर के क्षेत्र में करारा प्रहार कर बटौर चौका।

15:45 IST चौका! नर्स के ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित ने कट शॉट लगाकर बटौरा चौका। पहुंचे 84 के निजी स्कोर पर।

15:44 IST एलेन के ओवर से आए 6 रन। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 166/2

15:43 IST चौका! एलेन के ओवर की तीसरी गेंद पर रायडू ने मिड ऑफ के ऊपर से लगाया शानदार चौका, पहुंचे 22 के निजी स्कोर पर।

15:42 IST दोनों छोरो से अब होगी स्पिन गेंदबाजी।

15:41 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, पॉवेल की जगह आए एलेन।

15:40 IST नर्स का एक और बेहतरीन ओवर, अपने पांचवे ओवर से दिए मात्र 4 रन। भारत का स्कोर 160/2

15:39 IST नर्स लेकर आए 28वां ओवर।

15:39 IST दोनों खिलाड़ियों के बीच अभी तक 64 गेंदों पर 56 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इन दोनों अगले कुछ ओवर तक ऐसी ही बल्लेबाजी करनी होगी।

15:38 IST पॉवेल का महंगा ओवर, 27वें ओवर से आए 15 रन।

15:37 IST चौका! ओवर की 5वीं गेंद पर रोहित ने लगाया एक और शानदार चौका। भारत के लिए यह एक अच्छा ओवर घटता हुआ। 

15:35 IST 27वां ओवर लेकर आए पॉवेल की पहली दो गेंदों पर चौका लागाकर रोहित ने गेंदबाज पर दबाव बना दिया है। इसी के साथ रोहित 71 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

15:34 IST नर्स के ओवर से आए मात्र 4 रन। भारत का स्कोर 26 ओवर के बाद 141/2

15:31 IST पारी का 26वां ओवर लेकर गेंदबाजी करने को तैयार एशले नर्स।

15:30 IST पॉवेल का शानदार ओवर समाप्त, 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 137/2, रोहित 60 और रायडू 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

15:28 IST 25वां ओवर लेकर गेंदबाजी करने आए रोवमन पॉवेल।

15:27 IST नर्स का ओवर समाप्त, 24वें ओवर से आए 8 रन।

15:25 IST चौका! नर्स के ओवर की तीसरी गेंद पर रायडू लगाना चाहते थे ड्राइव, लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लगकर गेंद थर्डमैन की दिशा में गई। यह रायडू की पारी का दूसरा चौका है।

15:24 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, अटैक पर आए एश्ले नर्स।

15:23 IST पॉवेल के ओवर से आए 4 रन। 23 ओवर के बाद भारत को स्कोर 128/2

15:19 IST 23वां ओवर लेकर आए रोवमन पॉवेल।

15:18 IST किमो पोल का महंगा ओवर समाप्त, 22वें ओवर से आए 11 रन। 

15:17 IST चौका! ओवर की चौथी गेंद को रोहित ने एक बार फिर बाउंड्री के बार पहुंचाया। इस बार पॉइंट की दिशा में लगाया चौका। यह रोहित की पारी का छठा चौका है।

15:16 IST चौका! किमो पोल की के ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार चौका। इसी के साथ उन्होंने अपने वनडे करियर का 37वां अर्धशतक भी पूरा किया।

15:14 IST वेस्टइंडीज के लिए एक और शानदार ओवर, 21वें ओवर से आए मात्र 3 रन।

15:12 IST भारत पर दबाव बनाते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाज, आखिरी 5 ओवर में दिए मात्र 17 रन और झटका कोहली का महत्वपूर्ण विकेट।

15:10 IST गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए रोवमन पॉवेल।

15:09 IST वेस्टइंडीज के तरफ से एक और बेहतरीन ओवर, किमो पॉल ने ने दिया मात्र एक रन। भारत का स्कोर 110/2

15:06 IST दूसरे छोर से लगातार गेंदबाजी करते हुए किमो पॉल। अभी तक 4 ओवर में 24 रन देकर ले चुके हैं एक विकेट।

15:05 IST  रोच ने अपने ओवर से दिए 3 रन। भारत का स्कोर 19 ओवर के बाद 109/2

15:03 IST पारी का 19वां ओवर लेकर तैयार किमार रोच।

15:01 IST चौका! किमो पॉल की आखिरी गेंद पर रायडू ने फ्रंट फुट पर लगाया शानदार चौका।

14:55 IST भारत को लगा दूसरा झटका, विराट 16 रन बनाकर आउट

14:50 IST विकेट को देखते हुए लग रहा है भारत 300 से ज्यादा का स्कोर बना लेगा

14:44 IST 15 ओवर बाद भारत -93/1

14:41 IST भारत 100 रन के करीब

14:34 IST 13वें ओवर से आए 3 रन

14:32 IST 1 रन के साथ विराट कोहली ने अपना खाता खोला

14:28 IST विराट कोहली आए हैं क्रीज पर

14:26 IST भारत को लगा पहला झटका, धवन 38 रन बनाकर आउट, कीमो पॉल की गेंद पर धवन काइरन पॉवेल को अपला कैच थमा बैठे

14:20 IST दोनों ओपनर्स ने टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई है

14:15 IST पावरप्ले खत्म, एश्ले नर्स के कंधे में कुछ दिक्कत है वो मैदान छोड़कर पवेलियन लौट गए हैं, वेस्टइंडीज की मुश्किलें बढ़ गई हैं

14:14 IST 10 ओवर बाद भारत-56/0

14:05 IST धवन ने लगातार दो चौके लगाए, इसके साथ ही भारत के 50 रन पूरे और दोनों ओपनर्स के बीच भी पहले विकेट के लिए 50 रन साझेदारी हुई

14:03 IST गेंदबाजी में बदलाव एश्ले नर्स आए हैं

14:00 IST 

13:58 IST 7वें ओवर की शुरुआत धवन ने फिर छक्के के साथ की

13:57 IST 9 रन आए छठे ओवर से

13:53 IST शिखर ने छठे ओवर की शुरुआत की छक्के के साथ, स्‍क्‍वॉयर लेग की ओर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया

13:51 IST रोहित ने रोच की गेंद पर जड़ा गगनचुंबी छक्का, रोहित ने वनडे में सचिन तेंदुलकर के 195 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी की। अब सिर्फ उनसे आगे धोनी हैं जिनके नाम 211 छक्के हैं।

13:49 IST रोहित और धवन की जोड़ी ने 3900 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है, जिन्‍होंने 6609 रन बनाए। 

13:45 IST रोहित और धवन की जोड़ी ने पहले ओवर में पांच रन जोड़े और इस रन के साथ ही यह जोड़ी वनडे में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाली दूसरी भारतीय ओपनिंग जोड़ी बन गई है

13:42 IST धवन ने चौके के साथ अपना खाता खोला

13:41 IST दूसरे ओवर से आए 4 रन

13:36 IST रोहित ने दूसरे ओवर की शुरुआत भी चौके के साथ की

13:35 IST पहले ओवर से आए 5 रन

13:32 IST रोहित ने पहली ही गेंद पर जड़ा चौका

13:31 IST रोहित और धवन बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे, पहला ओवर डाल रहे हैं कीमा रोच

13:12 IST वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), कीरेन पॉवेल, चंद्रपाल हेमराज, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेर, मार्लन सैमुअल्स, रोवमैन पॉवेल, एश्ले नर्स, फेबियन एलीन, केमार रोच और कीमो पॉल।

13:10 IST भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद और जसप्रीत बुमराह। 

13:08 IST भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं, चहल की जगह जडेजा वापस आए हैं, और ऋषभ पंत की जगह केदार जाधव

13:07 IST 

13:06 IST 

13:01 IST भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, टीम में किए दो बड़े बदलाव

12:51 IST पिच रिपोर्ट: CCI का  विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा है, पिच पर थोड़ा घास है स्पिनर्स को ग्रिप करने में आसानी रहेगी। अगर ड्यू फैक्टर नहीं होगा तो भारत लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगा।

12:40 IST धोनी की मौजूदा फॉर्म चिंता का विषय है उन्होंने दो मैचों में कुल 27 रन बनाए हैं। 

12:35 IST पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ कमजोर नजर आई भारतीय की टीम की बल्लेबाजी का नतीजा यह रहा कि वह मेहमान टीम की ओर से दिए गए 284 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और कप्तान की शतकीय पारी जाया चली गई।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement