Thursday, April 18, 2024
Advertisement

भारत बनाम वेस्टइंडीज 3rd ODI: फिर बेकार गया विराट कोहली का शतक, वेस्टइंडीज ने 43 रनों से जीता तीसरा वनडे

भारत बनाम वेस्टइंडीज, 3r ODI, क्रिकेट स्कोर लाइव अपडेट्स: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पुणे में खेले गए तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 43 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: October 27, 2018 22:28 IST
भारत बनाम वेस्टइंडीज, 3rd ODI, क्रिकेट स्कोर लाइव अपडेट्स- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम वेस्टइंडीज, 3rd ODI, क्रिकेट स्कोर लाइव अपडेट्स

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पुणे में खेले गए तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 43 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। वेस्टइंडीज ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में शनिवार को भारत को 43 रनों से हरा दिया। इसी के साथ विंडीज ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। गुवाहाटी में खेला गया पहला वनडे भारत के नाम रहा था जबकि विशाखापट्टनम में खेला गया दूसरा मैच टाई रहा था। वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा था। मेजबान टीम 47.4 ओवरों में 240 रन ही बना सकी। 

भारत के लिए एक बार फिर कप्तान विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 119 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 107 रन बनाए। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया। कोहली के बाद शिखर धवन (35) टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे।

वेस्टइंडीज के लिए मार्लन सैमुएल्स ने तीन विकेट अपने नाम किए। जेसन होल्डर, ओबेड मैक्कोय और एशले नर्स को दो-दो सफलताएं मिलीं। इससे पहले वेस्टइंडीज ने शाई होप के 94 और अंत में एशेल नर्स की पारी के दम पर 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 283 रनों का स्कोर खड़ा किया था। होप ने शानदार पारी खेलते हुए 113 गेंदों में छह चौके और तीन चौकों की मदद से 95 रन बनाए। 

अंत में एशले नर्स ने 22 गेंदों में 40 रन बनाते हुए वेस्टइंडीज को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा शिमरोन हेटमायेर ने 37, कप्तान जेसन होल्डर ने 32 केरन पावेल ने 21 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए इस जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए। कुलदीप यादव के हिस्से दो विकेट आए। भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली। 

Live Cricket Score and Updates

21:22 IST फिर बेकार गया विराट कोहली का शतक, वेस्टइंडीज ने 43 रनों से जीता तीसरा वनडे

21:14 IST 237 के स्कोर पर भारत का 9वां विकेट गिरा, खलील अहमद 3 रन बनाकर आउट, भारत को जीत लिए चाहिए 24 गेंदों में 47 रन।

21:08 IST 45वें ओवर में 5 रन आए। भारत का स्कोर 230/8, जीत के लिए 30 गेंदों में 54 रन चाहिए।

21:03 IST सैम्युल्स ने 44वां ओवर मेडन कराया। भारत को जीत के लिए 36 गेंदों में 59 रन चाहिए। 

21:00 IST हार से दो कदम दूर भारतीय टीम, चहल 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे

20:53 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं युजवेंद्र चहल। 

20:52 IST 220 के स्कोर पर भारत को लगा बड़ा झटका, कप्तान विराट कोहली 107 रन बनाकर बोल्ड। पार्ट टाइमर सैम्युल्स ने विराट को बोल्ड कर टीम को संकट में डाल दिया।

20:49 IST 41वें ओवर में आए केवल 3 रन। भारत को 54 गेंदों में 66 रन चाहिए। 

20:45 IST 215 के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा, भुवनेश्वर कुमार 10 रन बनाकर आउट, भारत को जीत के लिए चाहिए 69 रन

20:42 IST 40वें ओवर से 8 रन आए। भारत का स्कोर 215/5

20:39 IST चौका! भुवी ने 40वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ दिया।

20:34 IST 38वें ओवर से आए मात्र 3 रन। भारत का स्कोर 204/5

20:29 IST विराट कोहली ने जड़ा 38वां वनडे शतक, भारत का स्कोर 200 के पार। कोहली ने 110 गेंदों में 10 चौके एक छक्के की मदद से 100 रनों की पारी खेली है। कोहली का ये लगातार तीसरे मैच में तीसरा शतक है। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।  

20:26 IST चौका! विराट कोहली ने 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड चौका जड़ दिया। कोहली शतक के करीब हैं। 

20:22 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं भुवनेश्वर कुमार। 

20:21 IST 194 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी, एमएस धोनी 7 रन बनाकर आउट। जैसन होल्डर की गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट कीपर के हाथों में चली गई। 

20:18 IST अब गेंदबाजी के लिए खुद कप्तान जैसन होल्डर वापस आए हैं। 

20:17 IST 35वें ओवर में 7 रन आए। भारत का स्कोर 191/4

20:13 IST चौका! 35वें ओवर की पहली ही गेंद पर कोहली ने चौका जड़ दिया। 

20:10 IST गेंदबाजी में बदलाव। अब गेंदबाजी के लिए कीमर रोच आए हैं। भारत को 96 गेंदों में 100 रन चाहिए। कोहली-धोनी क्रीज पर हैं। 

20:06 IST चौका! कलाइयों का शानदार प्रयोग और गेंद बाउंड्री के बाहर। कोहली फिर से शतक के करीब पहुंच रहे हैं। 33वें ओवर में 6 रन आए। 

20:06 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं महेंद्र सिंह धोनी। 32वें ओवर में आए केवल 3 रन। भारत का स्कोर 175/4

20:02 IST 172 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा, ऋषभ पंत 24 रन बनाकर कैच आउट। पंत ने 18 गेंदों में 24 रन बनाए। नर्स ने उन्हें कीपर होप के हाथों कैच कराया। दरअसल रिवर्स स्वीप खेलना चाहते थे पंत लेकिन गेंद उनके ग्लव्स में लगकर विकेट कीपर के हाथों में चली गई। 

20:00 IST चौका! विराट कोहली ने 31वें ओवर की पहली ही गेंद पर एक्ट्रा कवर पर चौका जड़ दिया। इस ओवर से 6 रन आए। भारत का स्कोर 172/3

19:57 IST 30वें ओवर से 4 रन आए। ओवर की आखिरी गेंद पर मिस कम्यूनीकेशन के चलते भारत को बड़ा झटका लग सकता था। कोहली रन आउट हो सकते थे। 

19:54 IST 29वें ओवर से 8 रन आए। भारत का स्कोर 162/3

19:53 IST 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर रन लेना चाहते थे कोहली लेकिन पंत ने मना किया जिसके चलते कोहली को लंबी डाइव लगानी पड़ी। कोहली की उंगली के ब्लड निकल रहा है। हालांकि चोट ज्यादा नहीं है। कोहली अपना खेल जारी रखेंगे। 

19:50 IST छक्का! ऋषभ पंत ने 29वें ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा।

19:48 IST चौका! पंत ने 28वें ओवर की चौथी और छठी गेंद पर बेहतरीन चौके जड़े। इस ओवर से 12 रन आए। 

19:46 IST चौका! पंत ने 28वें ओवर की चौथी गेंद पर बेहतरीन चौका जड़ा। 

19:42 IST चौका! ऋषभ पंत ने फाइन लेग पर एक खराब गेंद पर चौका जड़ दिया।

19:40 IST 26वें ओवर में मात्र 3 रन आए। इस ओवर में एलेन ने पंत का एक बेहद ही मुश्किल कैच छोड़ दिया। 

19:38 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं ऋषभ पंत। 

19:37 IST 135 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा, अंबाती रायडू 22 रन बनाकर क्लीन बोल्ड। 

19:33 IST 25वें ओवर में फैबियन ने 4 रन दिए। आधे ओवरों का खेल हो गया है। भारत का स्कोर 134/2, जीत के लिए अभी 25 ही ओवरों में 150 रन चाहिए। 

19:31 IST 24वें ओवर से 14 रन आए। भारत का स्कोर 130/2

19:29 IST चौका! अंबाती रायडू ने एश्ले नर्स के 24वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर दो चौके जड़ दिए। अब जाकर भारतीय बल्लेबाजों से थोड़ा प्रेशर जरूर हटा होगा। 

19:27 IST छक्का! भारतीय पारी का पहला छक्का कोहली के बल्ले से निकला। कोहली ने 23वें ओवर की आखिरी गेंद पर लॉन्ग ऑन पर बेहतरीन छक्का जड़ा।

19:25 IST 22वें ओवर से आए 11 रन। भारत का स्कोर 109/2

19:23 IST चौके के साथ कप्तान कोहली ने जड़ी फिफ्टी, भारत का स्कोर 100 के पार

19:21 IST 21वें ओवर में फैबियन ने केवल 1 रन दिया। कोहली 47 पर खेल रहे हैं लेकिन इस समय उनके चेहरे पर प्रेशर साफ देखा जा सकता है। स्पिनर्स ने रनों पर अंकुश लगा दिया है।

19:19 IST 20वें ओवर में आए केवल 2 रन। भारत का स्कोर 97/2, जीत के लिए 30 ओवरों में चाहिए 187 रन।

19:15 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं अंबाती रायडू। 

19:10 IST 88 के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा झटका, शिखर धवन 35 रन बनाकर LBW आउट। एश्ले नर्स ने लिया विकेट।

19:02 IST 15वें ओवर में डेब्यूटन फैबियन एलेन ने 5 रन दिए। भारत का स्कोर 83/1

18:59 IST 14वें ओवर में एश्ले नर्स ने मात्र 2 रन दिए। अब गेंदबाजी के लिए आए हैं डेब्यूटन फैबियन एलेन।

18:56 IST 13वें ओवर में मैकॉय ने 11 रन दिए। भारत का स्कोर 771

18:52 IST चौका! विराट कोहली ने मैकॉय के 13वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर लगातार दो चौके जड़े। भारत को कोहली ने शानदार स्थिति में पहुंचा दिया है।

18:47 IST अगली ही गेंद पर धवन ने फिर चौका लगा दिया

18:46 IST हल्का सा रूम मिला और धवन ने चौका जड़ दिया, इसी के साथ विराट और धवन के बीच 50 रन की साझेदारी

18:41 IST 10वें ओवर में बारत के 50 रन पूरे

18:37 IST दिल्ली के दोनों बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाला हुआ है

18:35 IST विराट ने फिर लगाया अपना सिग्नेचर शॉट, इसे कहते हैं परफेक्ट एक्सट्रा कवर ड्राइव, 4 रन मिले

18:34 IST 1 विकेट जरूर गिर गया है लेकिन अच्छा रन रेट लेकर चल रहा है भारत

18:33 IST 40 रन बन चुके हैं भारत के, थोड़ी मदद जरूर मिल रही है तेज गेंदबाज को

18:31 IST वाइजैग में विराट ने अपने 10 हजार रन पूरे किए थे

18:26 IST 7वें ओवर से आए 6 रन

18:24 IST 2018 में विराट का औसत 150 का है

18:21 IST ट्रेड मार्क शॉट विराट का, बेहतरीन कवर ड्राइव 4 रन के लिए

18:17 IST कमाल का शॉट धवन के बल्ले से, बॉडी को पीछे ले गए ऑन द राइज खेले, 4 रन आए

18:16 IST विराट ने होल्डर की गेंद जड़ा शानदार चौका, 4 ओवर बाद भारत-20/1

18:11 IST कीमा रोच का शानदार ओवर सिर्फ 1 रन आया

18:09 IST होल्डर ने पहली सफलता दिलाई अपनी टीम को, स्विंग को कवर नहीं कर सके रोहित शर्मा

18:07 IST भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा 8 रन बनाकर बोल्ड। होल्डर की गेंद को पढ़ नहीं पाए रोहित और अपना विकेट दे बैठे। 9 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं कप्तान विराट कोहली। 

18:05 IST चौका! रोहित शर्मा की बेहतरीन टाइमिंग और गेंद सीधे बाउंड्री के पार चार रनों के लिए। 

18:04 IST अब गेंदबाजी के लिए आए हैं कप्तान जैसन होल्डर। 

18:02 IST पहले ओवर में कीमर रोच ने केवल 4 रन दिए। 

18:01 IST चौका! रोहित शर्मा ने तीसरी ही गेंद पर शानदार चौका जड़ा।

18:00 IST बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया, रोहित शर्मा-शिखर धवन क्रीज पर। विंडीज की तरफ से कीमर रोच ने शुरू की गेंदबाजी। 

17:29 IST बुमराह का एक और शानदार ओवर, भारत को जीत के लिए 284 रनों का लक्ष्य।

17:28 IST आखिरी गेंद का सामने करने क्रीज पर आए मकॉय।

17:26 IST आउट! लेग साइड में फ्लिक करने के प्रयास में नर्स हुए एलबीडब्लू। बुमराह के खाते में चौथा विकेट।

17:24 IST चौका! बुमराह ने डाली बाउंसर, रोच ने पुल कर लगाया चौका। भूवी से छूटा कैच।

17:23 IST आखिरी ओवर लेकर आए बुमराह।

17:22 IST चौका! नर्स ने आखिरी गेंद पर भी जड़ा चौका। भूवी का महंगा ओवर, 49वें ओवर से आए 21 रन। पारी का सबसे महंगा ओवर।

17:18 IST चौका! तीसरी गेंद पर भी नर्स ने जड़ा चौका। आक्रमक होते हुए नर्स।

17:18 IST चौका! दूसरी वाइड यॉरकर गेंद पर नर्स ने लगाया एक और बेहतरीन शॉट, लगाया अपनी पारी का दूसरा चौका।

17:18 IST छक्का! पहली ही गेंद पर नर्स ने लॉन्ग ऑफ पर लगाया छक्का।

17:17 IST 49वां ओवर लेकर तैयार भुवनेश्वर कुमार।

17:16 IST बुमराह ने डाला शानदार ओवर, 48वें ओवर से आया मात्र एक रन।

17:11 IST भूवी के ओवर से आए 10 रन, वेस्टइंडीज 254/8

17:10 IST छक्का! भूवी के ओवर की 5वीं गेंद पर रोच ने लगाया शानदार छक्का, वेस्टइंडीज का स्कोर 250 के पार।

17:07 IST गेंदबाजी में बदला, 47वां ओवर लेकर आए भुवनेश्वर कुमार।

17:06 IST बुमराह के एक और शानदार ओवर, 46वें ओवर से आए मात्र 6 रन।

17:01 IST 46वां ओवर लेकर एक बार फिर गेंदबाजी करने के लिए तैयार बुमराह।

17:01 IST  चहल के 10 ओवर समाप्त, 56 रन देकर लिया एक विकेट।

17:00 IST चौका! अगली ही गेंद पर बैकफुट पर जाकर नर्स ने ऑफ साइड में लगाया एक और शानदार शॉट, पहुंचे 15 के निजी स्कोर पर।

16:59 IST छक्का! चहल के ओवर की तीसरी गेंद पर नर्स ने जड़ा छक्का।

16:58 IST 45वां ओवर लेकर आए युजवेंद्र चहल।

16:58 IST बुमराह का शानदार ओवर समाप्त, 44वें ओवर से आए मात्र 4 रन।

16:55 IST बोल्ड! यॉरकर स्पेशलिस्ट बुमराह ने 95 के निजी स्कोर पर होप को किया आउट। वेस्टइंडीज को लगा आठवां झटका।

16:52 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, बुमराह आए अटैक पर।

16:51 IST भूवी का शानदार ओवर, 43वें ओवर से आए मात्र 4 रन।

16:48 IST ऐलन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए नर्स। 

16:48 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, भूवी अटैक पर।

16:47 IST चहल का सफल ओवर समाप्त, 42वें ओवर से आए मात्र 2 रन। होप अभी भी 90 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। 

16:44 IST आउट! चहल को मिली पहली सफलता, ऐलेन को किया 5 रन पर आउट। 

16:43 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, चहल लौटे अटैक पर।

16:42 IST खलील अहमद ने अपने आखिरी ओवर से दिए मात्र 5 रन। खलील अहमद 10 ओवर 65 रन 1 विकेट।

16:41 IST चौका! पॉइंट पर शॉट मारने का था ऐलन का प्रयास, लेकिन बल्ले के बाहरी भाग पर लगकर मिला चौका।

16:39 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, अपना आखिरी ओवर लेकर अटैक पर वापस लौटे खलील अहमद।

16:38 IST कुलदीप का शानदार स्पेल समाप्त, 10 ओवर में 52 रन देकर दिए 2 विकेट।

16:36 IST पारी का आखिरी ओवर लेकर तैयार कुलदीप यादव।

16:34 IST चौका! होप ने भूवी के ओवर की पांचवी गेंद पर जड़ा शानदार चौका।

16:33 IST बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए फैबियन ऐलन।

16:31 IST आउट! भूवी ने किया होल्डर को आउट, जडेजा ने लिया लॉन्ग ऑफ में कैच। भूवी ने खतरनाक होती साझेदारी को सही समय पर तोड़ा।

16:30 IST गेंदबाजी में बदलाव, खलील अहमद की जगह आए भुवनेश्वर कुमार।

16:28 IST 38वें ओवर से आए 8 रन। होल्डर और होप के बीच हुई 75 रनों की साझेदारी।

16:26 IST छक्का! कुलदीप यादव की पहली गेंद पर होल्डर ने लॉन्ग ऑन पर लगाया करारा छक्का। वेस्टइंडीज का स्कोर 194/5

16:25 IST छक्का! 37वें ओवर की आखिरी गेंद पर होल ने खलील अहमद को डाउन द ग्राउंड लगाया शानदार छक्का। पहुंचे 73 के निजी स्कोर पर।

16:21 IST बुमराह के पैर की नस खिंची, गए मैदान के बाहर।

16:19 IST 37वां ओवर लेकर अटैक पर आए खलील अहमद।

16:18 IST कुलदीप का एक और शानदार ओवर, 36वें ओवर से आए मात्र 4 रन।

16:16 IST 36वां ओवर डालने को तैयार कुलदीप यादव।

16:15 IST खलील के ओवर से आए 9 रन, वेस्टइंडीज का स्कोर 173/5

16:13 IST वेस्टइंडीज के लिए अच्छी साझेदारी पनपती हुई, इसी जोड़ी की नजर लंबे लक्ष्य पर होगी।

16:11 IST छक्का! होप ने 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर खलील अहमद को लगाया शानदार छक्का। इसी के साथ होल्डर और होप के बीच पूरी हुई 50 रन की साझेदारी। 

16:09 IST कुलदीप का सातवां ओवर समाप्त, 35वें ओवर से आए 6 रन।

16:08 IST चौका! कुलदीप यादव के ओवर की दूसरी गेंद पर होप ने स्वीप कर बटौरा चौका। यह उनकी पारी का चौथा चौका था। 

16:07 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, कुलदीप वापस आए अटैक पर। 

16:07 IST 33वां ओवर हुआ समाप्त, खलील ने दिए 8 रन। और इसी के साथ पूरा हुआ शाही होप का अर्धशतक। अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए होप। 

16:05 IST चौका! खलील की बाउंसर गेंद पर होल्डर ने जड़ा शानदार चौका, पहुंचे 18 के निजी स्कोर पर।

16:02 IST गेंदबाजी में बदलाव, भूवी की जगह अटैक पर आए खलील अहमद।

16:02 IST चहल का एक और शानदार ओवर, 32वें ओवर से आए मात्र 2 रन। इसी के साथ वेस्टइंडीज के 150 रन हुए पूरे।

16:00 IST 32वां ओवर लेकर आए युजवेंद्र चहल। 

15:58 IST भूवी का एक और अच्छा ओवर, 31वें ओवर से आए 6 रन।

15:56 IST पहली ही गेंद पर बना कैच का मौका, लेकिन बुमराह पकड़ने में असफल।

15:55 IST डिंक्स के बाद खेल हुआ शुरू, भूवी आए अटैक पर।

15:52 IST भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज पर अच्छा शिकंजा कस रखा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 5 ओवर में भारतीय गेंदबाजों ने मात्र 18 ही रन दिए हैं।

15:51 IST चहल का एक और शानदार ओवर समाप्त, 30वें ओवर से आए मात्र चार रन। और अब समय ड्रिंक्स ब्रेक का।

15:49 IST चहल एक बार फिर अटैक पर। 

15:48 IST भूवी ने 29वें ओवर से दिए 4 रन, क्रीज पर होप 43 और होल्डर 6 रन बनाकर मौजूद।

15:47 IST भूवी की शानदार गेंदबाजी, चौके के बाद लगातार तीन डॉट बॉल डाली।

15:45 IST चौका! होल्डर ने चौके से किया भूवी का स्वागत, लगाई शानदार स्ट्रेड ड्राइव।

15:44 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, भूवी के हाथों में गेंद। 

15:43 IST चहल ने डाला मेडन ओवर, वेस्टइंडीज 28 ओवर के बाद 134/5

15:41 IST गेंदबाजी में बदलाव, कुलदीप यादव की जगह अटैक पर आए चहल।

15:40 IST बुमराह का छठा ओवर समाप्त, दिए मात्र 3 रन।

15:36 IST बुमराह की खतरनाक बाउंसर, गेंद सीधा होल्डर के हैल्मेट पर लगी। बिशू होल्डर के लिए नया हैल्मेट लेकर मैदान पर आए।

15:32 IST एक बार फिर गेंदबाजी करने को तैयार बुमराह। 

15:31 IST  26वां ओवर समाप्त, वेस्टइंडीज का स्कोर 131/5

15:29 IST चौका! कुलदीप की पहली ही गेंद पर होप ने जड़ा शानदार चौका, पहुंचे 39 के निजी स्कोर पर।

15:28 IST दूसरे छोर से लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं कुलदीप यादव।

15:28 IST बुमराह का शानदार ओवर, 25वें ओवर से आए मात्र 3 रन।

15:27 IST भारत अगर यहां एक और विकेट ले लेता है तो वह वेस्टइंडीज को जल्दी समेट सकता है। 

15:24 IST वेस्टइंडीज पर और दबाव बढ़ाने के लिए गेंदबाजी के लिए कोहली ने बुमराह को लगाया अटैक पर। 

15:20 IST आउट! कुलदीप को मिली एक और सफलता, मिड विकेट के ऊपर से छक्का मारने के प्रयास में स्लिप में आउट हुए पॉवल। 

15:18 IST खलील का एक और शानदार ओवर, 23वें ओवर से आए मात्र 3 रन।

15:17 IST विकेट गिरने के बाद प्रेशर में आते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज, रनों की गति में लगी लगाम।

15:15 IST 23वां ओवर लेकर आए खलील अहमद।

15:14 IST शानदार गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव, अपने चौथे ओवर से दिए मात्र 2 रन।

15:13 IST 22वां ओवर लेकर आए कुलदीप यादव।

15:12 IST खलील अहमद का किफायती ओवर, 21वें ओवर से आए मात्र 4 रन।

15:10 IST गेंदबाजी में बदलाव, चहल की जगह गेंदबाजी करने आए खलील अहमद।

15:08 IST कुलदीप का सफल ओवर समाप्त, 20वें ओवर से आए मात्र 6 रन।

15:05 IST आउट! कुलदीप यादव को एक और छक्का मारने के प्रयास में स्टंप आउट हुए हेटमायर। वेस्टइंडीज को लगा चौथा झटका।

15:02 IST छक्का! 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर हेयमार ने मारा छक्का। ये उनकी पारी का तीसरा छक्का है।

15:01 IST चहल का ने अपने 5वें ओवर से दिए 8 रन। हेटमायर 31 और होप 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

14:59 IST छक्का! चहल की गेंद पर हेटमायर ने मारा छक्का। पहुंचे 17 गेंदों पर 30 के निजी स्कोर पर।

14:53 IST चहल की अगली ही गेंद में चौका जड़ा हेटमायर ने, दबाव में आ गए हैं चहल

14:52 IST थोड़ा आगे डाली चहल ने हाथ खोलने का मौका मिला हेटमायर को और छक्का लगा दिया

14:50 IST 5 रन दिए कुलदीप ने अपने पहले ओवर में

14:46 IST कुलदीप यादव आए हैं गेंदबाजी के लिए

14:46 IST छक्का जड़ दिया चहल की गेंद पर शाई होप ने

14:43 IST देखना होगा हेटमायर कैसे इसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए आगे बढ़ेंगे

14:37 IST हेटमायर आए हैं बल्लेबाजी के लिए

14:34 IST खलील को मिली अपनी पहली सफलता, सैमयुल्स को विकेटों के पीछे धोनी ने लपका

14:31 IST विंडीज के लिए 202 मैच खेल चुके हैं, दबाव में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं सैमयुल्स

14:29 IST सैमयुल्स ने चहल की गेंद पर जड़ा चौका

14:28 IST सिर्फ 1 रन दिया खलील ने 12वें ओवर में

14:22 IST युजवेन्द्र चहन आए हैं गेंदबाजी करने

14:21 IST 10 ओवर बाद वेस्टइंडीज-46/2

14:16 IST सैम्युल्स के खिलाफ बुमराह ने की LBW की अपील, अंपायर ने आउट दिया लेकिन विंडीज ने रिव्यू लिया और फैसला उनके हक में गया

14:13 IST नए बल्लेबाज आए हैं मार्लेन सैम्युल्स

14:11 IST फिर से जसप्रीत बुमराह को गेंद सौंपी विराट ने, नौवें ओवर की पहली गेंद पर पावेल को वापस भेजा, स्लिप में रोहित शर्मा ने लपका जबरदस्त कैच

14:07 IST छोटी गेंद डाली और शानदार छक्का लगाया कायरन ने

14:06 IST गेंदबाजी में बदलाव, खलील अहमद आए हैं, उनके लिए अच्छा मौका है विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं

14:04 IST सिर्फ 2 रन आए 7वें ओवर में

14:01 IST शाई होप आए हैं नए बल्लेबाज, पिछले मैच में शानदार शतक लगाया था होप ने

13:58 IST भारत को मिली पहली सफलता, बुमराह ने हेमराज को भेजा वापस, बाउंसर पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और धोनी ने जबरदस्त कैच लपका

13:56 IST बढ़िया शॉट हेमराज के बल्ले से, जोरदार प्रहार किया और 6 रन मिले

13:54 IST बड़े शॉट खेलने की कोशिश कर रहे हैं विंडीज के बल्लेबाज

13:52 IST भुवी ने इस ओवर में यॉर्कर भी डाल दी, नकल बॉल भी डाल दी, 5वें ओवर से आए 3 रन

13:47 IST लेग स्टंप के बाहर हिट हुई है बुमराह ने की अपील और धोेनी के कहने पर विराट ने लिया डीआरएस... और भारत ने चौथे ही ओवर में अपना रिव्यू गंवा दिया

13:44 IST नई गेंद का दबाव है, पहले 10 ओवर में बुमराह और भुवी 2 विकेट चटका देेते हैं दबाव में आ सकती है वेस्टइंडीज

13:43 IST बुमराह पावर प्ले में मेडन ओवर स्पेशलिस्ट बनते जा रहे हैं

13:40 IST भुवी ने रूम दिया हेमराज को और 4 रन आए

13:38 IST मेडन ओवर डाला जसप्रीत बुमराह ने

13:34 IST पहले ओवर में भुवनेश्वर ने दिए 4 रन

13:32 IST भुवनेश्वर के ओवर की तीसरी गेंद पर  काइरन पॉवेल ने डीप मिड विकेट की ओर गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाया

13:29 IST काइरन पॉवेल  चंद्रपॉल हेमराज क्रीज पर

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, ऋषभ पंत, भुवनेश्‍वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल

13:15 IST: भारत की पहले गेंदबाजी है

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement