Friday, March 29, 2024
Advertisement

India vs West Indies 2nd T20I Highlights : सिमंस (67*) और लुइस (40) ने विंडीज को 8 विकेट से दिलाई जीत, सीरीज 1-1 से बराबार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। इस मैच के लाइव अपडेट्स और लाइव स्कोर के लिए हमारे साथ बने रहें।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: December 08, 2019 23:06 IST
Live Score India vs West Indies 2nd T20I IND vs WI Live Score Live Score India Match India vs west I- India TV Hindi
Image Source : BCCI Live Score India vs West Indies 2nd T20I IND vs WI Live Score Live Score India Match India vs west Indies Live Updates India 2nd T20I Live Updates India ka Live Score India ka Live Match Greenfield International StadiumThiruvananthapuram 2nd T20I

लेंडल सिमंस की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने रविवार को ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को आठ विकटों से हरा दिया। इस जीत के बाद विंडीज ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। हैदराबाद में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने जीत दर्ज कर बढ़त ले ली थी। अब मुंबई में खेला जाने वाला आखिरी मैच निर्णायक बन गया है।

लाइव क्रिकेट स्कोर इंडिया बनाम वेस्टइंडीज हाइलाइट्स :

10:26 PM चौका! 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर पूरन ने विंडीज को दिलाई जीत। सीरीज अब 1-1 से बराबर।

10:23 PM छक्का! पूरन ने आखिरी गेंद पर जड़ा शानदार छक्का, विंडीज को अब जीत के लिए तीन रन की जरूरत।

10:20 PM  चौका! 18वां ओवर लेकर आए भूवी का चौके से किया पूरन ने स्वागत। मैच विंडीज की मुठ्ठी में।

10:18 PM छक्का! ओवर की आखिरी गेंद पर सिमंस ने सामने की तरफ जड़ा फ्लैट छक्का। सिमंस अब 64 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

10:15 PM छूटा कैच! 17वां ओवर लेकर आए चाहर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए पूरन ने गेंद हवा में मारी और अय्यर ने छोड़ा कैच।

10:13 PM चौका! आखिरी गेंद पर भी सिमंस ने जड़ा चौका। इस ओवर से आए 15 रन। विंडीज को जीत के लिए अब 24 गेंदों पर 29 रन की जरूरत।

10:10 PM चौका! 16वां ओवर लेकर आए भूवी का चौके से किया पूरन ने स्वागत, यहां से मैच जल्द खत्म करने के इरादे में विंडीज। तीसरी गेंद पर उन्होंने कवर्स की दिशा में लगा दिया एक और शानदार चौका।

10:07 PM छक्का! ओवर की आखिरी गेंद पर इस बार सिमंस ने खोले अपने हाथ और जड़ दिया एक शानदार छक्का। इसी के साथ सिमंस के 50 रन भी पूरे हुए।

10:06 PM छक्का! 15वां ओवर लेकर आए चहल की चौथी गेंद पर पूरन ने लॉन्ग ऑन की दिशा में लगाया लंबा छक्का। इसी छक्के के साथ उन्होंने खोला अपना खाता।

10:03 PM आउट! अगली ही गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने गए हेटमायर बाउंड्री पर कोहली के हाथों पकड़े गए। कोहली ने पकड़ा लजवाब कैच। भारत को मिली दूसरी सफलता। हेटमायर 23 रन बनाकर हुए आउट। निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए आए।

10:00 PM 14वां ओवर लेकर आए जडेजा की दूसरी और तीसरी गेंद पर दो छक्के लगाकर हेटमायर ने किया उनका स्वागत। भारत के हाथों से मैच फिसलता हुआ।

09:57 PM 13वां ओवर दूबे ने डाला और इस ओवर में सिमंस ने प्वॉइंट के बगल से शानदार चौका लगाया। सिंमस को आउट करने भारत के लिए जरूरी हो गया है।

09:48 PM नॉ बॉल! दूबे ने पारी का तीसरी गेंद नॉ बॉल डाली और सिमंस ने फ्री हिट का फायदा उठाते हुए जड़ दिया शानदार चौका।

09:45 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए शिवम दूबे।

09:43 PM आउट! ओवर की पांचवी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में स्टंप आउट हुए इवन लुइस, भारत को मिली पहली सफलता। लुइस 40 रन बनाकर लौटे पवेलियन। शिमरन हेटमायर आए बल्लेबाजी करने।

09:40 PM 9वें ओवर से आए 12 रन, सुंदर डालेंगे पारी का 10वां ओवर। यहां भारत को विकेट चटकाना ही होगा।

09:37 PM छक्का! ओवर की चौथी गेंद पर सिमंस ने मिड विकेट की दिशा में जड़ दिया शानदार छक्का, इससे पहले सिमंस को जडेजा की मिसफील्ड की वजह से चौका भी मिला था।

09:35 PM सुंदर के ओवर से आए 8 रन। इस ओवर में कोहली ने रिव्यू भी लिया लेकिन वो खराब हो गया। सिमंस 17 और लुइस 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। चहल डालेंगे अगला ओवर

09:31 PM भूवी के ओवर से आए 10 रन, 8वां ओवर डालेंगे वॉशिंगटन सुंदर। ओवर की दूसरी ही गेंद पर सिमंस ने सामने की तरफ लगा दिया शानदार छक्का।

09:28PM छक्का! 7वां ओवर लेकर आए चहल की तीसरी गेंद पर लुईस ने फाइन लेग की दिशा में जड़ा शानदार छक्का। इसी के साथ विंडीज का स्कोर 50 रन हुआ।

09:26PM वेस्टइंडीज की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। 6 ओवर के खेल में वेस्टइंडीज ने बिना कोई विकेट गंवाए 41 रन बना लिए हैं। टीम के लिए लुईस 30 और सिमंस 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:24PM छक्का! सुंदर के चौथी गेंद पर लुईस ने लगाया दूसरा छक्का।

09:23PM छक्का! ईवन लुईस के बल्ले से निकला वेस्टइंडीज की पारी का पहला छक्का।

09:22PM  भुवनेश्वर ने अपने दूसरे ओवर में सिर्फ तीन रन खर्च किए। वेस्टइंडीज के लिए लुईस 17 और सिमंस 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:20PM भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर में दूसरी बार छुटा कैच, ऋषभ पंत से छुटा ईवन लुईस का मुश्किल कैच। 

09:17 PM भुवनेश्वक कुमार की गेंद पर लेंडल सिमंस को मिला बड़ा जीवनदान, वॉशिंटन सुंदर ने टपकाया कैच।

09:16 PM किफायती रहा वॉशिंगटन सुंदर का पहला ओवर, वेस्ठइंडीज के खाते में आया सिर्फ एक रन

09:13 PM कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजी में किया पहला बदलाव, भुवनेश्वर की जगह वॉशिंगटन सुंदर को थमाई गेंद।

09:12 PM दीपक चाहर का दूसरा ओवर रहा मंहगा, इस ओवर में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने कुल 13 रन जुटाए।

09:08 PM चौका! लुईस के बल्ले से निकला लगातार दूसरा चौका

09:07 PM चौका! दीपक चाहर की पहले ही गेंद पर ईवन लुईस ने वेस्टइंडीज की पारी के लिए जड़ा पहला चौका

09:04 PM भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने पूरा किया दूसरा ओवर, वेस्टइंडीज ने बनाए सिर्फ चार रन।

09:02 PM लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की सधी हुई शुरुआत, पहले ओवर से आए पांच रन। 

8:55 PM लेंडल सिमंस और ईवन लुईस वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं भारत के लिए दीपक चाहर गेंदबाजी के शुरुआत करेंगे।

08:44 PM कॉट्रेल ने आखिरी ओवर में जडेजा को कॉट एंड बोल्ड आउट किया और ओवर से दिए मात्र 6 ही रन। भारत ने शिवम दूबे अर्धशतक के दम पर  विंडीज को दिया 171 रन का लक्ष्य।

08:40 PM आउट! 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर विलियम्स ने जडेजा को 9 के निजी स्कोर पर किया बोल्ड, भारत को लगा 6ठां झटका।

08:32 PM 18वां ओवर कॉट्रेल ने काफी किफयती डाला और दिए मात्र 6 ही रन। भारत आखिरी बचे दो ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बटौरना चाहेगा।

08:28 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए शेनन कॉट्रेल।

08:27 PM चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर पंत ने कवर्स की दिशा में लगाया एक और चौका। भारत का स्कोर इसी के साथ 150 हुआ। पंत अब 27 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

08:25 PM 17वां ओवर लेकर आए वॉल्श को बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए अय्यर, बनाए 10 रन। रवींद्र जडेजा आए बल्लेबाजी करने।

08:22 PM चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर इस बार पंत ने खोले अपने हाथ और मिड विकेट की दिशा में जड़ दिया चौका। पंत अब 22 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

08:20 PM चौका! 16वां ओवर लेकर आए होल्ड की चौथी गेंद पर अय्यर ने कवर्स के ऊपर से लगाया शानदार शॉट और बटोरे चार रन।

08:16 PM वॉल्श का एक और शानदार ओवर, इस बार दिये चार रन। वॉल्श अभी तक 3 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट ले चुके हैं।

08:13 PM विलियमस के ओवर से आए 9 रन। वॉल्श डालेंगे अगला ओवर।

08:11 PM विलियमस ने तीसरी गेंद नॉ बॉल डाली और पंत ने रचनात्मक शॉट लगाते हुए बटौरे चार रन। पंत अब 6 बॉल में 13 रन बना चुके हैं।

08:09 PM 14वां ओवर लेकर आए वॉल्श ने दूसरी गेंद पर कोहली को किया आउट, भारत को लगा बड़ा झटका, कोहली ने बनाए 19 रन। अय्यर क्रीज पर आए।

08:05 PM चौका! 13वां ओवर लेकर आए वॉल्श की गेंद को ऑफ साइड से घसीट कर लेग में मारा और बटौरे चार रन। अगली ही गेंद पर कोहली ने दो रन लिए और अब वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

08:03 PM 12वां ओवर लेकर आए होल्डर की आखिरी गेंद पर कोहली ने बटौरे चार रन। इस ओवर से आए 8 रन, कोहली और पंत क्रीज पर मौजूद।

07:57 PM छक्का! ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाजी करने आए पंत ने कवर्स के ऊपर से लगा दिया शानदार छक्का। इसी के साथ भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा।

07:55 PM 11वां ओवर लेकर आए वॉल्श की पहली ही गेंद पर दूबे ने चौका लगाया, लेकिन तीसरी गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में हुए आउट। दूबे ने बनाए 54 रन।

07:51 PM अर्धशतक! 10वें ओर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर दूबे ने पूरा किया अपने पहला टी20 अर्धशतक। दूबे ने 27 गेंदों पर 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से ये अर्धशतक पूरा किया।

07:49 PM नॉ बॉल! विलियमस ने तीसरी गेंद नॉ बॉल डाली, लेकिन दूबे उसका फायदा नहीं उठा सके।

07:46 PM पोलार्ड का महंगा ओवर समाप्त, दूबे ने बटौरे 26 रन। विलियमस डालेंगे अगला ओवर।

07:44 PM छक्का! दूबे ऑन फायर, अगली ही गेंद पर दूबे ने उसी जगह पड़ जड़ दिया एक और छक्का और अगली ही गेंद पर ऑफ साइड में छक्का लगाकर पूरी की छक्कों की हैट्रिक।

07:42 PM छक्का! 9वां ओवर लेकर आए पोलार्ड की तीसरी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में दूबे ने लगाया एक और छक्का। ये दूबे का दूसरा छक्का है और वो 34 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

07:37 PM आउट! ओवर की चौथी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में शॉट मारने के प्रयास में बोल्ड हुए रोहित शर्मा। इस मैच में भी वो कोई छक्का नहीं लगा पाए।

07:34 PM छक्का! होल्डर की पहली ही गेंद पर दूबे ने मिड विकेट की दिशा में लगाया शानदार छक्का और अगली ही गेंद पर उन्होंने लगा दिया शानदार चौका।

07:33 PM पोलार्ड के ओवर में दूबे ने बड़े शॉट मारने का प्रयास तो किया, लेकिन वो गेंद को ढंग से बल्ले से कनेक्ट नहीं हो रहा है। होल्डर डालेंगे 8वां ओवर।

07:30 PM  पावरप्ले में भारत ने एक विकेट के नुकसान पर ठोके 42 रन। पोलार्ड डालेंगे 7वां ओवर।

07:25 PM चौका! होल्डर के ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने बटौरे चार रन। रोहित अब 11 के स्कोर पर पहुंच चुके हैं। अगला ओवर विलियमस डालेंगे।

07:21 PM गेंदबाजी में बदलाव, जेसन होल्डर आए अटैक पर।

07:20 PM पियर का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए मात्र चार ही रन।

07:16 PM आउट! चौथा ओवर लेकर आए पियर की पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए केएल राहुल, बनाए मात्र 11 रन। अब क्रीज पर शिवम दूबे आए हैं।

07:14 PM तीन ओवर का खेल समाप्त हो गया है और भारत ने बिना विकेट खोए 24 रन बना लिए है। भारत के लिए यह अच्छी शुरुआत है। यहां से भारत 200 के पार का स्कोर पाना चाहेगा।

07:08 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पियर ने तेज गति से डाली और राहुल ने कवर्स और प्वॉइंट के बीच से लगाया शानदार चौका। 

07:05 PM पहले ओवर से आए 12 रन। रोहित 5 और राहुल 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। दूसरा ओवर डालेंगे खारी पियर।

07:04 PM चौका! कॉट्रेल ने एक बार फिर गेंद लेग साइड में डाली और रोहित ने उसे रास्ता दिखाते हुए फाइन लेग की दिशा में बटौरे चार रन।

07:01 PM कॉट्रेल ने दूसरी गेंद वाइड डाली और गेंद पूरन भी नहीं पकड़ सके। भारत के खाते में जुड़े 5 फ्री के रन।

06:58 PM विंडीज की टीम के साथ मैदान पर उतरे भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा। गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे शेनन कॉट्रेल।

06:40 PM ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।

06:30 PM वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी करने का निर्णय। विंडीज की टीम में एक बदलाव हुआ है। निकोलस पूरन की टीम में एंट्री हुई है, वहीं टीम इंडिया बिना बदलाव के ही मैदान पर उतरेगी।

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चहर, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।

वेस्टइंडीज टीम: केरन पोलार्ड (कप्तान), फेबियन एलन, शेल्डन कॉटरेल, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, ब्रेंडन किंग, एविन लुइस , कीमो पॉल, निकोलस पूरन, खारी पीएरे, दिनेश रामदीन, शेरफाने रदरफोर्ड, लेंडल सिमंस, हेडन वॉल्श जूनियर, किसरिक विलियम्स।

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement