Thursday, March 28, 2024
Advertisement

भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2nd ODI HIGHLIGHTS: भारत के काम नहीं आई कोहली की ऐतिहासिक पारी, दूसरा वनडे हुआ टाई

भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2nd ODI: भारत के काम नहीं आई कोहली की ऐतिहासिक पारी, दूसरा वनडे हुआ टाई

Manoj Shukla Written by: Manoj Shukla
Updated on: October 24, 2018 22:05 IST
भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2nd ODI HIGHLIGHTS: भारत के काम नहीं आई कोहली की ऐतिहासिक पारी, दूसरा वनडे हुआ- India TV Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2nd ODI HIGHLIGHTS: भारत के काम नहीं आई कोहली की ऐतिहासिक पारी, दूसरा वनडे हुआ टाई

भारतीय और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को डॉ डी.वाई राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेला गया दूसरा मैच टाई पर छूटा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की टीम भी 50 ओवरों में सात विकेट पर 321 रन ही बना सकी। 

विराट कोहल की कप्तानी में भारत का यह पहला टाई मैच है। वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने 134 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 123 रन बनाए। उनके अलावा शेमरोन हेटमायेर ने 94 रनों की पारी खेली। उन्होंने 64 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और सात छक्के लगाए।

इससे पहले, भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 157 रन बनाए। अंबाती रायडू ने 73 रनों की पारी खेली। कोहली का यह वनडे में 37वां शतक है। इसी के साथ वह वनडे में सबसे तेजी से 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। साथ ही वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। इन दोनों मामलों में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। 

कोहली ने अपनी पारी में 130 गेंदों का सामना किया और 13 चौकों के अलावा चार छक्के लगाए। रायडू ने 80 गेंदों की पारी में आठ चौके मारे। इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की। विंडीज के लिए एशले नर्स और ओबेड मैक्कोय ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। केमरन रोच और मार्लन सैमुएल्स को एक-एक सफलता मिली।

Cricket Score भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा वनडे, लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स

21:45 IST चौका! शानदार चौके के साथ वेस्टइंडीज ने स्कोर किया लेवल।

21:44 IST वेस्टइंडीज को एक गेंद में पाच रन की जरूरत। रोमांचक मोड़ पर मैच।

21:42 IST आउट! यॉरकर को कीपर के ऊपर से मारने के प्रयास में आउट हुए नर्स। 

21:41 IST वेस्टइंडीज को 3 गेंदों पर 7 रनों की जरूरत।

21:40 IST चौका! लेग बाय के रूप में वेस्टइंडीज को मिला चौका।

21:37 IST- उमेश यादव आए 50वां ओवर डालने।

21:37 IST- शमी का शानदार ओवर, दिए मात्र 6 रन। वेस्टइंडीज को अब 6 गेंदों पर 14 रनों की दरकार।

21:30 IST- 49 ओवर लेकर आए मोहम्मद शमी। वेस्टइंडीज को 12 गेंदों पर 20 रनों की जरूरत।

21:29 IST- चहल का शानदार ओवर समाप्त, ओवर से दिए मात्र 2 रन।

21:24 IST- रन आउट! चहल की दूसरी गेंद पर रन लेने के प्रयास में आउट हुए कप्तान होल्डर, बनाए 12 रन।

21:24 IST- चहल लेकर आए 48वां ओवर।

21:22 IST- 47वें ओवर से आए 5 रन। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने पूरे किए अपने 300 रन। अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 22 रनों की जरूरत।

21:22 IST- चौका! यॉरकर डालने के प्रयास में दिशा से भटके उमेश यादव, हॉप ने जड़ा चौका।

21:20 IST- अभी तक शानदार ओवर जाता हुआ उमेश यादव का, पहली तीन गेंदें डाली डॉट।

21:17 IST- गेंदबाजी आक्रमण पर वापस लौटे उमेश यादव।

21:16 IST- चहल का महंगा ओवर, दिए 9 रन। वेस्टइंडीज को अब 24 गेंदों पर 27 रनों की दरकार। 

21:12 IST- शाही होप ने पूरा किया अपना शानदार शतक, 113 गेंदों पर 8 चौको और 3 छक्कों की मदद से पूरे किए 100 रन। 

21:11 IST- शमी के इस ओवर से आए 9 रन। अब वेस्टइंडीज को 30 गेंदों पर 36 रनों की दरकार। 

21:10 IST- चौका! होप ने शमी की पांचवी गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर जड़ा चौका। पहुंचे 97 के योग पर। 

21:06 IST- अपनी पारी का 9वां ओवर लेकर गेंदबाजी करने के लिए तैयार मोहम्मद शमी।

21:05 IST- वेस्टइंडीज के लिहाज से अच्छा ओवर, कुलदीप ने अपने आखिरी ओवर से दिए 8 रन।

21:04 IST- छक्का! शाही होप ने कुलदीप यादव की गुगली गेंद पर छक्का लगाकर दबाव किया कम, पहुंचे 90 के योग पर।

21:02 IST- अपना आखिरी ओवर लेकर एक बार फिर अटैक पर आए कुलदीप यादव।

21:01 IST- भारत की कसी हुई गेंदबाजी, पिछले 5 ओवर में दिए मात्र 13 रन। शमी का भी शानदार ओवर समाप्त।

20:59 IST- अपडेट! ऋषभ पंत की चोट गंभीर नहीं।

20:58 IST- 44वां ओवर डालने आए मोहम्मद शमी।

20:56 IST- चहल ने 43वें ओवर से दिए 6 रन। वेस्टइंडीज को जीत के लिए अब 48 गेंदों में 55 रनों की जरूरत।

20:56 IST- वेस्टइंडीज पर दबाव इस से दिख रहा है कि आखिरी 40 गेंदों से उन्हें कोई बाउंड्री नहीं मिली है। 

20:54 IST- गेंदबाजी में एक और बदलाव, कुलदीप की जगह आए चहल। कोहली ने कुलदीप का एक ओवर आगे के लिए रोका।

20:53 IST- जडेजा ने 42वें ओवर से दिए 2 रन।

20:52 IST- दोनों तरफ से भारतीय स्पिन वेस्टइंडीज पर अच्छा दबाव बना रहे हैं। अब भारत को यहां विकेट निकालनी होगा।

20:50 IST- भारत के लिए एक और शानदार ओवर, कुलदीप यादव ने दिए 2 रन। वेस्टइंडीज को अब 60 गेंदों में 63 रनों की जरूरत।

20:47 IST- अपने अनुभव का कमाल दिखाते हुए जडेजा। 39वें ओवर में दिया मात्र एक रन। 

20:42 IST- कुलदीप का सफल ओवर समाप्त। शाही होप के साथ कप्तान होल्डर क्रीज पर मौजूद।

20:41 IST- आउट! कुलदीप यादव ने गुगली डाल पॉवेल को स्लिप में किया आउट। रोहित शर्मा ने पकड़ी कैच।

20:40 IST- गेंदबाजी में एक और बदलाव, चहल की जगह अब गेंदबाजी करने आए कुलदीप यादव। 

20:39 IST- जडेजा की शानदार गेंदबाजी, ओवर से दिए मात्र 2 रन। भारत को इस समय विकेट की दरकार है। वेस्टइंडीज को 78 गेंदों पर 71 रनों की जरूरत।

20:36 IST- गेंदबाजी में एक और बदलाव, कुलदीप की जगह अटैक पर आए जडेजा। 

20:35 IST- सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज, पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद बटौर 4 सिंगल, बनाया 10 रन का बड़ा ओवर। 

20:34 IST- पंत की जगह मैदान पर फील्डिंग करने आए मनीष पांडे। 

20:33 IST- मैदान से बाहर जाते हुए पंत, भारत के लिए चिंता का विष्य

20:32 IST- छक्का! चहल की पहली ही गेंद पर पॉवेल ने जड़ा शानदार छक्का। पंत ने बाउंड्री के बाहर जाकर पकड़ी कैच, हुए चोटिल।  

20:31 IST- उमेश का महंगा ओवर, दिए 13 रन। 

20:30 IST- छक्का! उमेश यादव की पांचवी गेंद पर होप ने लगाया करारा छक्का। उमेश यादव का महंगा ओवर घटता हुआ। 

20:27 IST- चौका! पॉवल ने चौके से किया उमेश यादव का स्वागत, मिडविकेट पर मारा करारा चौका।

20:26 IST- युजवेंद्र चहल का एक और शानदार ओवर, दिए मात्र 2 रन। 

20:24 IST- दूसरे छोर से चहल गेंदबाजी करते हुए।

20:23 IST- शमी का शानदार ओवर समाप्त, 33वें ओवर से आए मात्र 3 रन, वेस्टइंडीज को 98 रनों की दरकार।

20:21 IST- विकेट मिलने के बाद बढ़ा भारतीय खिलाड़ियों का जोश, जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी। 

20:18 IST-  बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए रॉवमन पॉवेल, युजवेंद्र का सफल ओवर समाप्त, विकेट लेने के साथ दिए 3 रन।

20:13 IST- आउट! चहल ने लिया हेटमायर का विकेट। किया 94 पर आउट। 

20:10 IST- वेस्टइंडीज के लिए एक और अच्छा ओवर, शमी ने दिए 13 रन। वेस्टइंडीज को अब 114 गेंदों पर 104 रनों की जरूरत।

20:09 IST- चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर हेटमायर ने मिड ऑफ के ऊपर से बटौरा एक और चौका, पहुंचे 93 के योग पर। 

20:06 IST- चौका! हेटमायर ने चौके से किया शमी का स्वागत, ये उनकी पारी का तीसरा चौका था।

20:05 IST- गेंदबाजी में बदलाव, उमेश यादव की जगह अटैक पर आए मोहम्मद शमी।

20:04 IST- कुलदीप का एक और महंगा ओवर, 30वें ओवर से आए 10 रन। वेस्टइंडीज का स्कोर 205/3, जीत के लिए 120 गेंदों पर 117 रनों की दराकार।

20:02 IST- चौका! कुलदीप की तीसरी गेंद पर शाही हॉप के बल्ले का लगा बाहरी किनारा, मिला चौका। इस ओवर में यह दूसरी बाउंड्री है। 

20:01 IST- चौका! कुलदीप यादव की गेंद पर शाही हॉप ने ड्राइव कर बटौरा चौका। 

20:00 IST- चौका! हेटमायर ने उमेश यादव की आखिरी गेंद पर जड़ा शानदार चौका, पहुंचे 81 के निजी योग पे। ओवर से आए 8 रन।

19:58 IST- शाही होप का शानदार अर्धशतक, हेटमायर के साथ शानदार साझेदारी निभाते हुए।

19:56 IST- 39वां लेकर तैयार उमेश यादव, विकेट लेने की होगी भरपूर कोशिश 

19:55 IST- भारत के लिए एक और शानदार ओवर, कुलदीप ने दिए मात्र 4 रन। वेस्टइंडीज 187/3

19:51 IST- मैच में पकड़ बनाता हुआ वेस्टइंडीज, अगर भारत को वापसी करनी है तो उन्हें इस जोड़ी को जल्द से जल्द तोड़ना होगा।

19:48 IST- उमेश यादव की बेहतरीन गेंदबाजी, अपने छठे ओवर से दिए मात्र तीन रन।

19:45 IST- चहल का महंगा ओवर, 26वें ओवर से आए 18 रन। 

19:43 IST- हेटमायर और होप के बीच 81 गेंदों में 100 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी हो चुकी है। 

19:42 IST- हेटमायर ने चहल के 26वें ओवर की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। 

19:39 IST- 25वें ओवर में उमेश यादव ने 6 रन दिए। जिसमें आखिरी गेंद पर होप का लगाया एक चौका भी शामिल था। वेस्टइंडीज का स्कोर 162/3

19:35 IST- अब गेंदबाजी के लिए वापस उमेश यादव आए हैं। 

19:34 IST- हेटमायर ने छक्के के साथ पूरी की फिफ्टी, मजबूत स्थिति में वेस्टइंडीज। हेटमायर ने 43 गेंदों में केवल 5 छक्कों की मदद से अभी तक 54 रनों की पारी खेली। 

19:30 IST- 23वें ओवर में जडेजा ने 9 रन दिए। वेस्टइंडीज का स्कोर 149/3

19:29 IST- छक्का! हेटमायर का एक और दनदनाता शॉट। जडेजा को टार्गेट कर रहे हैं हेटमायर।

19:27 IST- 22वें ओवर में चहल ने 6 रन दिए। वेस्टइंडीज का स्कोर 140/3, जीत के लिए वेस्टइंडीज को चाहिए 182 रन।

19:24 IST- 21वें ओवर में जडेजा ने 9 रन दिए। इसमें हेटमायर का लगाया एक छक्का भी शामिल था।

19:20 IST- 20वें ओवर में चहल ने केवल एक रन दिया। वेस्टइंडीज का स्कोर 125/3

19:17 IST- अब गेंदबाजी के लिए आए हैं युजवेंद्र चहल।

19:16 IST- 19वें ओवर में जडेजा ने 1 रन दिया। वेस्टइंडीज का स्कोर 124/3, जीत के लिए चाहिए 198 रन। 

19:14 IST- 18वें ओवर में कुलदीप ने 7 रन दिए। वेस्टइंडीज का स्कोर 123/3, जीत के लिए चाहिए 199 रन।

19:10 IST- 17वें ओवर में जडेजा ने 6 रन दिए।

19:03 IST- छक्का! 16वें ओवर की 5वीं गेंद पर हेटमायर ने कुलदीप को धमाकेदार छक्का जड़ दिया। इस ओवर से 12 रन आए। वेस्टइंडीज का स्कोर 110/3

19:00 IST- 15वें ओवर में जडेजा ने 8 रन खर्च किए। 

18:56 IST- 14वें ओवर में कुलदीप यादव ने केवल तीन रन दिए। वेस्टइंडीज का स्कोर 90/3

18:54 IST- जडेजा ने 13वें ओवर में 9 रन दिए। इसमें एक छक्का भी शामिल था।

18:50 IST- अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं शिमरन हेटमायर।

18:49 IST- कुलदीप ने झटका दूसरा विकेट, 78 के स्कोर पर वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट गिरा। सैम्युल्स देखते ही रह गए और गेंद सीधे विकटों में जा घुसी।

18:45 IST- 11वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने केवल दो रन दिए। 

18:41 IST- 10वें ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर सैम्युल्स ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में कुलदीप ने 12 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

18:39 IST- अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं मार्लन सैम्युल्स।

18:38 IST- कुलदीप यादव ने अपने पहले ही ओवर में झटका विकेट, हेमराज को किया बोल्ड। 64 के स्कोर पर वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिर गया है। कुलदीप की गेंद पर लेग स्पिन खेलने गए हेमराज लेकिन गुगली पढ़ नहीं सके और बोल्ड हो गए। 

18:36 IST- 9वें ओवर में शमी ने 5 रन दिए। अब गेंदबाजी के लिए आए हैं कुलदीप यादव।

18:31 IST- 8वें ओवर में उमेश यादव ने 13 रन दिए। वेस्टइंडीज का स्कोर 55/1

18:28 IST- चौका! 8वें ओवर की पहली दोनों गेंदों पर हेमराज ने उमेश यादव को चौका जड़ दिया। 

18:26 IST- चौका! सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर होप ने लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़ दिया। इस ओवर से 6 रन आए। 

18:22 IST- अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं शाई होप।

18:21 IST- 36 के स्कोर पर शमी ने दिलाई भारत को पहली सफलता, पॉवेल 18 रन बनाकर आउट। ऋषभ पंत ने लपका कैच। 

18:19 IST- छठे ओवर में हेमराज ने लगातार तीसरी और चौथी गेंद पर उमेश यादव को चौका जड़ दिया। छठे ओवर से 10 रन आए। वेस्टइंडीज का स्कोर 36/0

18:15 IST- 5वें ओवर में शमी ने 4 रन दिए। वेस्टइंडीज का स्कोर 26/0

18:10 IST- चौथे ओवर में उमेश यादव महंगे साबित हुए। उन्होंने 10 रन खर्च किए। वेस्टइंडीज का स्कोर 22/0

18:06 IST- तीसरे ओवर में शमी ने 5 रन दिया। वेस्टइंडीज का स्कोर 12/0

18:00 IST- दूसरे ओवर में उमेश ने केवल एक रन दिया।

17:57 IST- पहले ओवर से 6 रन आए। अब गेंदबाजी के लिए उमेश यादव आए हैं।

17:52 IST- लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज, पॉवेल और हेमराज क्रीज पर। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।

17:24 IST- कोहली का तूफानी शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए दिया 322 रनों का लक्ष्य। कप्तान कोहली 129 गेंदों में 157 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं शमी 0 पर नाबाद रहे।

17:21 IST- कोहली के 150 रन पूरे हो गए। उन्होंने 127 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्के जड़े।

17:20 IST- चौका! 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली ने चौका जड़ा।

17:18 IST- अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं मोहम्मद शमी। 49वें ओवर में 5 रन आए। 

17:17 IST- 307 के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा, रविंद्र जडेजा 13 रन बनाकर आउट

17:12 IST- 48वें ओवर में भी 18 रन आए। भारत का स्कोर 303/5

17:09 IST- छक्का! 48वें ओवर की पहली ही गेंद पर कोहली ने एक धमाकेदार छक्का जड़ा। ये बेहतरीन शॉट था।

17:08 IST- 47वें ओवर में 18 रन आए। भारत का स्कोर 285/5

17:04 IST- छक्का! एक और छक्का, विराट कोहली ने 47वें ओवर की तीसरी गेंद पर भी मैकॉय को छक्का जड़ दिया। 

17:02 IST- छक्का! विराट कोहली ने 47वें ओवर की दूसरी गेदं पर मैकॉय को छक्का जड़ दिया। 

17:00 IST- 46वें ओवर से 7 रन आए। भारत का स्कोर 267/5

16:55 IST-  45वें ओवर में 6 रन आए। भारत का स्कोर 260/5

16:51 IST- कप्तान विराट कोहली ने जड़ा शतक, भारत का स्कोर 250 के पार। कप्तान विराट कोहली का लगातार दूसरे मैच में दूसरा शतक है। कोहली का ये 37वां वनडे शतक है। उन्होंने 107 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। 

16:48 IST- 248 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी, ऋषभ पंत 17 रन बनाकर LBW आउट। सैम्युल्स ने लिया विकेट। अब बल्लेबजी के लिए आए हैं रविंद्र जडेजा। 

16:44 IST- 43वें ओवर से 16 रन आए। भारत का स्कोर 246/4

16:43 IST- चौका! 43वें ओवर की पांचवी गेंद पर कोहली ने एक और धमाकेदार चौका जड़ा।

16:40 IST- चौका! पंत ने 43वें ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर बेहतरीन चौका जड़ा।

16:35 IST- 41वें ओवर में मैकॉय ने 3 रन देकर धोनी का अहम विकेट हासिल किया। भारत का स्कोर 224/4

16:30 IST- अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं ऋषभ पंत। पंत का ये दूसरा वनडे मैच है लेकिन बल्लेबाजी पहली बार मिली है।

16:30 IST- 222 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा, एमएस धोनी 20 रन बनाकर क्लीन बोल्ड। मैकॉय ने लिया विकेट। ये मैकॉय का पहला इंटरनेशनल विकेट था। 

16:27 IST- 40वें ओवर में आए 4 रन। भारत का स्कोर 221/3, कोहली (89*) धोनी (20*) क्रीज पर।

16:18 IST- 38वें ओवर से आए 9 रन। भारत का स्कोर 211/3

16:17 IST- छक्का! धोनी ने जड़ा धमाकेदार छक्का। 

16:12 IST- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने 10 हजार वनडे रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली दुनिया में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।  

16:11 IST- 36वें ओवर में आए 6 रन। भारत का स्कोर 195/3

16:10 IST- चौका! एक खराब गेंद और कोहली ने बाउंड्री पर पहुंचा दिया।

16:08 IST- 35वें ओवर में 5 रन आए। भारत का स्कोर 189/3, अब गेंदबाजी के लिए आए हैं सैम्युल्स।

16:04 IST- 34वें ओवर में 3 रन आए। भारत का स्कोर 184/3, कोहली-धोनी क्रीज पर

16:00 IST- 33वें ओवर में नर्स ने केवल 3 रन देकर रायडू का विकेट हासिल किया। 

15:59 IST- एश्ले नर्स की गेंद को रायडू पढ़ नहीं पाए और गेंद सीधे विकटों में जा घुसी। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं एमएस धोनी।

15:57 IST- 179 के स्कोर पर भारत को लगा तीसरा झटका, रायडू 73 रन बनाकर बोल्ड

15:54 IST- 32वें ओवर में 9 रन आए। भारत का स्कोर 178/2

15:54 IST- चौका! विराट कोहली ने डीप एक्ट्रा कवर पर शानदार कवर ड्राइव लगाई।

15:50 IST- 31वें ओवर में केवल 3 रन आए। भारत का स्कोर 169/2, कोहली (63*) और रायडू (70*) क्रीज पर।

15:47 IST- रायडू का कैच छोड़े वाले मैकॉय चोटिल नजर आ रहे हैं। फिजियो मैदान पर उनको ट्रीटमेंट दे रहे हैं।

15:45 IST- 31वें ओवर की चौथी गेंद पर रायडू का कैच ड्रॉप हुआ। 

15:40 IST- चौका! 30वें ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली ने बेहतरीन चौका जड़ा।

15:38 IST- चौका! 30वें ओवर की पहली ही गेंद पर रायडू ने लॉन्ग ऑफ पर बेहतरीन चौका जड़ दिया।

15:29 IST- रायडू अब अक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। जहां एक तरफ उन्होंने चौके के साथ 9वीं वनडे फिफ्टी पूरी की तो वहीं होल्डर के अगले ओवर में एक और शानदार चौका जड़ दिया।

15:25 IST- विराट कोहली के बाद रायडू ने भी अर्धशतक जड़ दिया।

15:22 IST-चौका! 26वें ओवर की पांचवी गेंद पर रायुडू ने शानदार टाइमिंग दिखाते हुए मिड ऑफ पर चौका जड़ दिया। 26वें ओवर में 8 रन आए।

15:17 IST- विराट कोहली ने जड़ी 49वीं वनडे फिफ्टी, 56 गेंदों में लगाए 5 चौके। अब गेंदबाजी के लिए आए हैं जैसन होल्डर।

15:14 IST- आपको बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर (1573) को पीछे छोड़ा है। 

15:12 IST- 24वें ओवर में केवल 2 रन आए। भारत का स्कोर 120/2

15:09 IST- 23वें ओवर से आए 6 रन, भारत का स्कोर 118/2

15:07 IST- कोहली को मिला जीवन दान! मैकॉय की धीमी गति की गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर मारने के चक्कर में गेंद ज्यादा हवा में चलगी और कप्तान होल्डर के हाथों से कैच छूट गया।

15:04 IST- बिशू का एक और शानदार ओवर, 22वें ओवर से आए मात्र 3 रन।

15:03 IST- 22वां ओवर लेकर आए बिशू।

15:02 IST- 21वें ओवर में आए 6 रन, कोहली 42 और रायडू 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

14:59 IST- चौका! मैकॉय की गेंद पर पुल शॉट लगाकर रायडू ने बटौरा शानदार चौका, पहुंचे 32 के निजी स्कोर पर।

14:57 IST- 20 ओवर समाप्त, बिशू ने अपने पांचवे ओवर से दिए मात्र 4 रन। 

14:50 IST- ओबेड मैकॉय को गेंदबाजी में लाया गया है, मैकॉय का ये डेब्यू मैच है

14:48 IST- ओवर की तीसरी गेंद को बिशू ने ऑफ स्टंप के बाहर रखा और इस बार कोहली ने गेंद को बैकवर्ड प्वॉइंट बाउंड्री के बाहर भेज दिया, दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी

14:47 IST- 18वें ओवर की पहली गेंद बिशू ने कोहली के पैरों पर डाली, कोहली ने गेंद को हल्के हाथों से फ्लिक किया लेकिन स्क्वॉयर लेग पर कोई फील्डर मौजूद नहीं था और गेंद ने चार रनों का सफर तय किया

14:42 IST- कोहली और रायडू ने भारत की पारी को संभाल लिया है और ड्रिंक्स तक दोनों के बीच 45 रनों की साझेदारी हो चुकी है

14:39 IST- कोहली और रायडू लगातार भारत के स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं

14:35 IST- 15वें ओवर की तीसरी गेंद ने विराट कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा लिया लेकिन स्लिप में कोई फील्डर मौजूद नहीं था और कोहली को फलस्वरूप चार रन मिलते हुए

14:31 IST- 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर रायडू का करारा प्रहार और इस बार उन्होंने गेंद को डीप एक्स्ट्रा कवर के बाहर भेज दिया, रायडू अब अपनी लय हासिल करते दिख रहे हैं

14:28 IST- 13वें ओवर की पांचवीं गेंद को रायडू ने मिड ऑफ और कवर्स के बीच में से चार रनों के लिए भेज दिया, नर्स काफी देर से रायडू को खामोश रखे हुए थे

14:22 IST- गेंदबाजी में एक और बदलाव, देवेंद्र बिशू को गेंदबाजी में लाया गया है, दोनों तरफ से स्पिन गेंदबाजी

14:20 IST- नर्स सधी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं और दोनों बल्लेबाजों को रोकने मे सफल हो रहे हैं

14:16 IST- 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली ने लाजवाब शॉट खेला और गेंद को चार रनों के लिए भेज दिया। कोहली के बुलेट शॉट रोकने के लिए कोई फील्डर हिल भी नहीं सका

14:10 IST- 9वें ओवर की चौथी गेंद पर शिखर धवन के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील, अंपायर ने अपील को ठुकराया। वेस्टइंडीज ने रिव्यू लेने का फैसला किया, रिव्यू में धवन को आउट करार दिया गया, भारत का दूसरा विकेट गिरा। नर्स की गेंद पर धवन एक्रॉस खेलकर एक रन लेना चाहते थे लेकिन गेंद उनके पैड पर लगी थी और वेस्टइंडीद की टीम ने अपील की। हालांकि अंपायर ने अपील को ठुकरा दिया था। विंडीज का शानदार रिव्यू

14:07 IST- एश्ले नर्स को गेंदबाजी में लाया गया है, स्पिन के सहारे भारत को दबाव में डालने की कोशिश में वेस्टइंडीज की टीम

14:04 IST- 8वें ओवर की दूसरी गेंद रोच ने शॉर्ट फेंकी थी, धवन ने गेंद का इंतजार किया और उसे अपर कट की तरह थर्ड मैन की तरफ हवा में खेल दिया, थर्ड मैन पर फील्डर मौजूद था लेकिन वो सिर्फ गेंद को छह रनों के लिए जाते देखता रहा

13:53 IST- पांचवां ओवर की पांचवीं गेंद पर होल्डर ने धवन को हाथ खोलने का पूरा मौका दिया और धवन ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए गेंद को प्वॉइंट बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए भेज दिया

13:52 IST- पांचवें ओवर की तीसरी गेंद ने शिखर धवन के बल्ले का बाहरी किनारा लिया लेकिन कोई भी स्लिप मौजूद नहीं थी और इस कारण गेंद चार रनों के लिए चली गई

13:49 IST- चौथे ओवर की चौथी गेंद पर कोहली ने चौका लगाकर अपना खाता खोला, कोहली ने गेंद को कलाइयों के सहारे स्क्वॉर ऑफ द विकेट खेलकर गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया

13:46 IST- चौथे ओवर की पहली गेंद पर भारत का पहला विकेट गिर गया और पिछले मैच के शतकवीर रोहित शर्मा आउट हो गए, रोच ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डालकर रोहित को शॉट खेलने के लिए आमंत्रित किया था और रोहित ने बल्ला भी चलाया लेकिन गेंद सीधा बैकवर्ड प्वॉइंट पर खड़े फील्डर के हाथ में चली गई और टीम इंडिया का पहला विकेट गिर गया, विराट कोहली क्रीज पर आए हैं

13:44 IST- धवन ने होल्डर के दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में दो चौके समेत कुल 10 रन बटोरे

13:43 IST- अगली गेंद पर धवन ने फिर से गेंद को चार रनों के लिए भेज दिया। इस बार उन्होंने फ्लिक किया था गेंद को गैप में धकेला था, फील्डर ने डाइव लगाकर गेंद को रोकने की कोशिश जरूर की लेकिन गेंद ने बाउंड्री तक का सफर तय किया

13:42 IST- तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर धवन का बेहतरीन स्ट्रोक और उन्होंने गेंद को बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग बाउंड्री के बार चार रनों के लिए भेजा, गेंद ज्यादा शॉर्ट नहीं थी लेकिन धवन ने ऑफ स्टंप की तरफ बढ़ते हुए गेंद को शॉर्ट आर्म पुल किया और गेंद चार रनों के लिए चली गई

13:39 IST- दूसरे ओवर में केमार रोच ने कसी हुई गेंदबाजी की और सिर्फ 1 रन दिया

13:34 IST- पहले ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने अपनी क्लास दिखाई और होल्डर की खराब गेंद को चार रनों के लिए भेजने से कोई परहेज नहीं किया, होल्डर ने लेग स्टंप पर गेंद रखी थी और रोहित ने उसे ग्लां, करते हुए फाइन लेग पर पहला चौका बटोरा

13:30 IST- रोहित शर्मा और शिखर धवन बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं, वेस्टइंडीज की तरफ से जेसन होल्डर पहला ओवर फेंकते हुए

13:19 IST- दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

13:17 IST- रोहित शर्मा को 200 छक्कों के लिए 6 छक्कों की जरूरत है

13:17 IST- विराट कोहली को अपने 10,000 रन पूरे करने के लिए 81 रनों की जरूरत है

13:13 IST- आपको बता दें कि इस स्टेडिम में हमेशा टॉस जीतने वाली टीम ही मैच जीती है

जेसन होल्डर: पहले गेंदबाजी करने की निराशा नहीं है। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है। लग रहा है कि पूरे 100 ओवर तक पिच ऐसी ही रहेगी। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान बल्लेबाजों को अच्छा खेलना होता है। हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है ऑबेड मैक्कॉय अपना डेब्यू करेंगे और ओशाने थॉमस को बाहर बैठाया गया है।

विराट कोहली: हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। पिच काफी सख्त नजर आ रही है और हो सकता है कि दूसरी पारी में ये थोड़ी धीमी हो जाएगी। अपनी गेंदबाजी के लिए हम पहले स्कोरबोर्ड पर ज्यादा से ज्यादा रन टांगना चाहेंगे। टीम में एक बदलाव हुआ है और कुलदीप यादव को खलील अहमद की जगह बुलाया गया है।

13:05 IST- भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

12:38 IST- विराट कोहली और एम एस धोनी के पास 10,000 रन बनाने का मौका होगा

12:35 IST- थोड़ी देर में टॉस होने वाला है

12:18 IST- मैच से पहले धोनी पिच का निरीक्षण कर रहे हैं

12:00 IST- भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज दूसरा वनडे खेला जाना है

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने पहले मैच में बल्लेबाजी तो अच्छी की थी लेकिन देखा गया था कि बल्लेबाजों ने सेट होने के बाद विकेट फेंके थे। इसके अलावा टीम जरूरत से ज्यादा तेज खेलने की कोशिश कर रही थी। हालांकि टीम ने 300 से ज्यादा का स्कोर जरूर बनाया था लेकिन टीम के गेंदबाज बेहद मामूली नजर आए थे। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे थे। 

कोहली के पास इस मैच में 'दस हजारी' बनने का मौका है। कोहली अगर दूसरे वनडे में 81 रन और बना लेते हैं तो वो अपने 10,000 रन पूरे कर लेंगे और सबसे तेज 10,000 रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे। 

सचिन ने 259 पारियों में अपने 10,000 रन पूरे किए थे जबकि कोहली ने अब तक 204 पारियां खेली हैं। भारतीय गेंदबाजों ने पहले मैच में उम्मीद के अनुरूप गेंदबाजी नहीं की थी। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को दूसरे मैच में मौका मिल सकता है। कुलदीप को खलील अहमद के स्थान पर टीम में शामिल किया जा सकता है। 

टीम:- 

भारत:- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, उमेश यादव, लोकेश राहुल। 

वेस्टइंडीज:- जेसन होल्डर (कप्तान), फेबियन एलीन, सुनील एंब्रीस, देवेंद्र बिशू, चंद्रपॉल हेमराज, शिमरन हेतमायर, शाई होप, अल्जरी जोसेफ, किरेन पॉवेल, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, केमर रोच, मार्लन सैमुअल्स, ओशाने थोमस।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement