Friday, March 29, 2024
Advertisement

6 गेंदों में चाहिए थे 19 रन भुवनेश्वर ने ऐसा पलटा पासा, देखिए आखिरी ओवर का रोमांच

ये वो सपना है जिसका इंतजार पूरा हिंदुस्तान बेसब्री से कर रहा था। ये वो लम्हा है जिसको देखने के लिए आंखें कब से तरस रही थी।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: February 25, 2018 13:17 IST
भुवनेश्वर कुमार- India TV Hindi
भुवनेश्वर कुमार

ये वो सपना है जिसका इंतजार पूरा हिंदुस्तान बेसब्री से कर रहा था। ये वो लम्हा है जिसको देखने के लिए आंखें कब से तरस रही थी। दक्षिण अफ्रीका दौरे का आगाज केपटाउन से हुआ था लेकिन जब 50 दिन बार हिंदुस्तान का कारवां केपटाउन पहुंचा अपने आखिरी मुकाबले के लिए तो भारतीय फैंस जीत के साथ टीम इंडिया की विदाई देख चाह रहा था और हुआ भी ऐसा ही।

केपटाउन में भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 2-1 से टी-20 सीरीज अपने नाम की। ये जीत देखने में जितनी शानदार लगती है उसने कहीं ज्यादा मुश्किल शुरुआत थी। मैच की शरुआत से पहले विराट अनफिट हो गए। विराट कमर की चोट की वजह से बाहर हो गए।

अब इतिहास रचने की पूरी जिम्मेदारी रोहित शर्मा के कंधों पर थी। टॉस दक्षिण अफ्रीका ने जीता और एक बार फिर टीम इंडिया पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी। भारत ने अफ्रीका को 173 रन का टारेगट दिया। टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 47 रन धवन ने बनाए।

अब बारी थी भारतीय गेंदबाज़ों की जिनको हर हाल में अफ्रीकी बल्लेबाज़ों को रोकना था। आखिरी ओवर में द.अफ्रीका को 19 रन चाहिए थे। गेंद भुवी के हाथों में थी और दर्शकों की सांसें थमी हुई थी पवेलियन में बैठे कप्तान कोहली और कोच शास्त्री भी कमशकश में उलझे हुए थे।

लेकिन फिर जो मैदान पर हुआ उसने आधी रात हिंदुस्तान में जश्न शुरू कर दिया। ऐसी जीत... ऐसा जलवा... ऐसा इतिहास... सदियों तक याद किया जाएगा... क्योंकि आधी रात चमत्कार पहली बार हुआ है।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement