Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टेस्ट, तीसरा दिन हाईलाइट्स: जीत से दो विकेट दूर भारत, साउथ अफ्रीका 132/8 (F/O)

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट लाइव स्कोर अपडेट और रोचक खबरें इंडिया टीवी हिंदी पर. इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका लाइव मैच स्कोर.

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: October 22, 2019 8:45 IST
India vs South Africa Third Test Third  day live cricket score match update from  JSCA International- India TV Hindi
Image Source : AP IMAGES India vs South Africa Third Test Third  day live cricket score match update from  JSCA International Stadium Complex Ranchi on IndiaTV 

Live cricket score match update India vs South Africa Third Test Third  day from JSCA International Stadium Complex Ranchi

भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-0 से हथियाने का इरादा हकीकत से सिर्फ दो कदम की दूरी पर है। भारत ने तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में आठ विकेट 132 रनों पर ही चटका दिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी। इसके बाद तीसरे ही दिन दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर उसे फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका की स्थिति बदल नहीं सकी और टीम लगातार विकेट खोती रही। वह अभी भी भारत से 203 रन पीछे है, जबकि भारत को जीत के लिए सिर्फ दो विकेट की दरकार है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका हाईलाइट्स​

IND 497/9 decl

SA 162/10 (56.2)

SA 132/8 (46.0) (Follow-on)

05:16 PM  जीत से दो विकेट दूर भारत, साउथ अफ्रीका 132/8 (F/O)

03:40 PM 21वें ओवर में लगातार 2 चौकों की मदद से लिंडे पहुंचे 19 के स्कोर पर। इस बीच साउथ अफ्रीका ने 50 रन भी पूरे कर लिए है। 

03:09 PM चाय के बाद का खेल शुरु हो चुका है और डीन एल्गर रिटायरहर्ट हो चुके हैं। उनकी जगह लिंडे बल्लेबाजी करने आए हैं।

चाय की घोषणा

02:50 PM: उमेश यादव के 5वें ओवर की तीसरी गेंद के साथ ही चाय की घोषणा। साउथ अफ्रीका का स्कोर 26/4। भारत को 309 रन की बढ़त। दूसरी पारी में शमी 3 और उमेश 1 विकेट झटक चुके हैं। 

02:35 PM: मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के सामने अफ्रीका के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए हैं। 9वें ओवर में शमी ने बावुमा को 0 रन पर चलता कर दिया है। इस तरह मेहमान टीम ने 22 रन के भीतर 4 विकेट खो दिए हैं।

02:25 PM: फॉलोआन खेल रही द. अफ्रीका की हालत खस्ता हो गई। शमी ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। फाफ डुप्लेसी महज 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 18 रन के भीतर मेहमान टीम ने 3 विकेट गंवा दिए हैं। भारत इस मैच में जीत से अब 7 विकेट दूर है।

02:05 PM: मोहम्मद शमी ने अफ्रीका को दूसरा झटका दे दिया है। शमी ने हमजा को 0 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। तीसरे टेस्ट में शमी का ये तीसरा विकेट है।

01:55 PM: मेहमान टीम की दूसरी पारी का आगाज भी खराब हुआ है। उमेश ने डीकाक को 5 रन पर चलता किया है। इस मैच में उमेश का ये चौथा विकेट है। 

01:50 PM: साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकाक और डीन एल्गर एक बार फिर मैदान में उतर चुके हैं। वहीं, मोहम्मद शमी गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं।

 साउथ अफ्रीका ऑलआउट

01:40 PM:  नोर्टजे के आउट होते ही साउथ अफ्रीका 162 रन पर ढेर हो गई है। नोर्टजे को 4 रन पर नदीम ने पवेलियन भेजा। 335 रन से आगे भारत ने साउथ अफ्रीका को फॉलोआन दिया है। 

01:30 PM: आखिरकार भारत को 9वीं सफलता जार्ज लिंडे के रुप में मिल ही गई। उमेश ने लिंडे को रोहित के हाथों कैच कराया। लिंडे ने 37 रन की पारी खेली।

01:20 PM: 8 विकेट गिरने के बावजूद अफ्रीका का निचला क्रम संभलकर बल्लेबाजी कर रहा है। लिंडे और नोर्टजे के बीच 31 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

12:40 PM: 42 ओवर बाद साउथ अफ्रीका 8 विकेट पर 140 रन। लिंडे 20 और नोर्टजे 0 रन पर खेल रहे हैं। भारत के पास अभी 357 रन की बढ़त है।

12:21 PM: अगले ओवर में रबाडा भी रन आउट हो गए हैं। रबाडा अपना खाता भी नहीं खोल सके। साउथ अफ्रीका अब ऑलआउट के करीब पहुंच गई है।

12:15 PM: लंच के तुरंत बाद साउथ अफ्रीका को लगा 7वां झटका। शमी ने डेन पीट को 4 रन पर आउट किया। 

11:36 AM: जडेजा का 10वां ओवर खत्म होते ही लंच की घोषणा। साउथ अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट पर 129 रन। भारत अभी 368 रन आगे है। डेन पीट 4 और जार्ज लिंडे 10 रन पर खेल रहे हैं।

11:22 AM:जडेजा ने साउथ अफ्रीका को छठा झटका दे दिया है। हेनरिक क्लासन मात्र 6 रन बनाकर बोल्ड हो गए। अब अफ्रीका संकट की स्थिति में पहुंच गया है।

11:10 AM: इस बीच शाहबाज नदीम ने भी डेब्यू टेस्ट में विकेट से अपना खाता खोल लिया है। नदीम ने बावुमा को 32 रन के स्कोर पर आउट किया।

11:05 AM: जडेजा ने साउथ अफ्रीका को चौथा झटका दे दिया है। हमजा 62 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ हमजा और बावुमा के बीच 91 रन की साझेदारी टूट गई है।

10:52 AM: अश्विन के छठे ओवर में साउथ अफ्रीका ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। 25 ओवर बाद अफ्रीका 3 विकेट पर 105 रन। हमजा 61 और बावुमा 31 रन पर पहुंच गए हैं।

10:40 AM: 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ जुबैर हमजा ने अर्धशतक जड़ दिया है। 19 ओवर बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 85/3। हमजा और बावुमा के बीच 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।

10:20 AM: शुरुआती विकेट गिरने के बाद हमजा और बावुमा ​ने पारी को संभाल लिया है और इस बीच दोनों खिलाडियों ने मिलकर 50 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली है।

10:05 AM: डुप्लेसी के आउट होने के बाद हमजा और टेम्बा बावुमा धीरे-धीरे पारी को संभालने में जुटे हैं। 12 ओवर के खेल के बाद अफ्रीका 3 विकेट पर 42 रन। हमजा 23 और बावुमा 10 रन पर खेल रहे हैं।

09:35 AM: उमेश यादव ने तीसरे दिन अपने पहले ही ओवर में भारत को तीसरी सफलता ​दिला दी है। उमेश ने डुप्लेसी को 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है।

09:30 AM: साउथ अफ्रीका के जुबैर हमजा और फाफ डुप्लेसी मैदान में उतर चुके हैं। वहीं, गेंदबाजी का आगाज भारत के उमेश यादव कर रहे हैं। अफ्रीका मेजबान भारत से अभी 488 रन पीछे है।

08:50 AM: तीसरे दिन मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरु होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:- 

भारत- विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, शाहबाज नदीम।

साउथ अफ्रीका- डीन एल्गर, क्विंटन डी कॉक, जुबैर हमजा, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बावुमा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), जॉर्ज लिंडे, डेन पीट, कागिसो रबाडा, एनरिक नार्जे, लुंगी नगिडी।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement