Saturday, April 20, 2024
Advertisement

IND vs SA Second Test, चौथा दिन Highlights: भारत ने पारी और 137 रन से मैच जीतकर सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

भारत बनाम साउथ अफ्रीका लाइव मैच स्कोर, क्रिकेट स्कोर टुडे अपडेट इंडिया टीवी हिंदी और हॉटस्टार पर

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: October 13, 2019 16:41 IST
India vs South Africa second test Fourth day live cricket score match update from Maharashtra Cricke- India TV Hindi
Image Source : BCCI India vs South Africa second test Fourth day live cricket score match update from Maharashtra Cricket Association Pune on IndiaTV  

 भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया। भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी। इसके बाद उसने मेहमान टीम की पहली पारी 275 रनों पर समेटकर उसे फॉलोऑन के लिए बाध्य किया। चौथे दिन रविवार को मेहमान टीम फॉलोऑन के लिए उतरी और 189 रनों पर ऑलआउट हो गई।

उसकी ओर से दूसरी पारी में डीन एल्गर ने सबसे अधिक 48 रन बनाए जबकि तेंदा बावुमा ने 38 तथा वेर्नान फिलेंडर ने 37 रनों की पारी खेली। भारत के लिए रवींद्र जडेजा और उमेश यादव ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन को दो सफलता मिली। इसके साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। उसने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 203 रनों से जीत हासिल की थी।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, चौथा दिन हाइलाइट्स

पहली पारी

IND 601/5 decl (156.3)

RSA 275/10 (105.4)

RSA 189/10 (67.2) (Follow-on)

03:05 PM 68वें ओवर में जडेजा ने महाराज को एलबीडब्लू आउट किया। इसके साथ ही भारत ने पारी और 137 रन से दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

02:55 PM उमेश यादव ने फिलेंडर को 37 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। अफ्रीका को 8वां झटका लगा है। इसी ओवर में उमेश ने रबाडा को आउट कर दिया है।

चाय की घोषणा

02:18 PM 61 ओवर पूरा होने के साथ ही चाय की घोषणा। साउथ अफ्रीका 7 विकेट पर 172 रन। भारत जीत से महज 3 विकेट दूर है।

02:08 PM पहली पारी की तरह एक बार फिर महाराज और फिलेंडर संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 43 रन की साझेदारी हो चुकी है।

01:20 PM 45वें ओवर में मुथुस्वामी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद पर स्लिप में लपके गए। इस तरह टीम इंडिया को मिली 7वीं सफलता।

01:09 PM जडेजा ने अफ्रीका को बावुमा के रुप में छठा झटका दे दिया है। बावुमा 38 रन बनाकर आउट हुए। भारत अब जीत से महज 4 विकेट दूर है।

12:43 PM 37वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। बावुमा 19 और मुथुस्वामी 3 रन पर खेल रहे हैं।

12:25 PM लंच के बाद जडेजा ने क्विंटन डी कॉक को आउट कर भारत को 5वीं सफलता दिलाई। अफ्रीका की आधी टीम 80 रन के भीतर पवेलियन लौट चुकी है।

11:38AM साउथ अफ्रीका ने लंच तक 74 रन पर 4 विकेट खो दिए है। क्विंटन डीकॉक 1 और बावुमा 2 रन पर खेल रहे हैं। भारत अभी भी 252 रन आगे हैं। 

11:28AM कप्तान डुप्लेसी के बाद अश्विन ने एल्गर को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। एल्गर अर्धशतक से चूक गए और 48 रन बनाकर आउट हुए। मेहमान टीम के लिए ये चौथा झटका है। 

11:20 AM अश्विन ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से भारत को सफलता दिलाई है। अश्विन ने डुप्लेसी के रुप में अफ्रीका को तीसरा झटका दिया है। डुप्लेसी महज 5 रन बनाकर आउट हुए।

11:06 AM 20 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 2 विकेट पर 64 रन। एल्गर 42 और डुप्लेसी 5 रन पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 44 रन की साझेदारी हो चुकी है।

10:42 AM शमी के दूसरे ओवर की शुरुआत चौके के साथ हुई। इसी के साथ साउथ अफ्रीका के 50 रन पूरे हो गए हैं। अफ्रीका अभी भी भारत से 272 रन पीछे है।

10:30 AM पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले अश्विन 12वें ओवर में गेंदबाजी करने आए हैं। इससे पहले तेज गेंदबाज इशांत और उमेश 5-5 ओवर डाल चुके हैं। वहीं, शमी ने 1 ओवर किया है।

10:03 AM उमेश यादव ने छठे ओवर में भारत को दूसरी सफलता दिला दी है। उमेश की गेंद पर विकेटकीपर साहा ने डी ब्रूयन का शानदार कैच लपका। ब्रूयन 8 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

09:57 AM 5वें ओवर में एल्गर के बल्ले से निकले 2 चौके और इसी के साथ साउथ अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट पर 21 रन। डी ब्रूयन 8 जबकि एल्गर 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

09:40 AM उमेश का पहला ओवर महंगा साबित हुआ जिससे कुल 9 रन आए। 2 ओवर बाद साउथ अफ्रीका 1 विकेट पर 9 रन। एल्गर 1 और डी ब्रूयन 8 रन पर खेल रहे हैं।

09:35 AM भारत ने पहले ही ओवर में साउथ अफ्रीका को पहला झटका दे दिया है। एडन मार्कराम को इशांत शर्मा ने 0 पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

09:30 AM भारत ने साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन देने का फैसला किया है। 2008 के बाद ये पहली बार है जब अफ्रीका को टीम इंडिया ने फॉलोऑन दिया है।

09:00 AM मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:- 

भारत (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, थ्यूनिस डी ब्रूयन, टेम्बा बावुमा, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनिचर नॉर्टजे।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement