Friday, April 26, 2024
Advertisement

कोहली का ''विराट'' शो जारी, बना डाले 4 बड़े रिकॉर्ड्स

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे सिरीज़ के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भी ''द विराट कोहली शो'' जारी है। दूसरे दिन 156 रन से आगे खेलते हुए विराट ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। ये श्रीलंका के खिलाफ उनका दूसरा दोहरा शतक है।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: December 03, 2017 12:42 IST
virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे सिरीज़ के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भी ''द विराट कोहली शो'' जारी है। दूसरे दिन 156 रन से आगे खेलते हुए विराट ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। ये श्रीलंका के खिलाफ उनका दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले वो इंग्लैंड के खिलाफ (235), न्यूजीलैंड के खिलाफ (211), बांग्लादेश के खिलाफ (204) और वेस्टइंडीज के खिलाफ (200), श्रीलंका के खिलाफ (213) रनों की पारी खेली थी।

सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले कप्तान

विराट बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज़ ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा। लारा के नाम बतौर कप्तान 5 दोहरे शतक हैं।

सचिन-सहवाग की बराबरी की
भारत के लिए सबसे ज्यादा दोहरे शतकों के मामले में विराट ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है। सिचन और सहवाग के नाम भी टेस्ट क्रिकेट में 6 दोहरे शतक हैं।

लगातार दो दोहरे शतक लगाने दूसरे भारतीय
विराट कोहली ने लगातार 2 टेस्ट मैच में 2 दोहरे शतक लगाने वाले वह दूसरे भारतीय बने हैं। इससे पहले विनोद कांबली लगातार 2 टेस्ट मैच में 2 दोहरे शतक लगा चुके हैं। कांबली ने 1992-93 में इंग्लैंड (224) और जिम्बावे (227) के खिलाफ दोहरे शतक लगाए थे। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement