Tuesday, April 16, 2024
Advertisement

ICC Women's World T20 2018, IND vs NZ Highlights: हरमनप्रीत की शतकीय पारी की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को दी 34 रनों से मात

हरमनप्रीत की शतकीय पारी की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को दी 34 रनों से मात

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: November 09, 2018 23:46 IST
भारतीय टीम- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES भारतीय टीम

INDW 194/5 (20 Ovs)

NZW 160/9 (20 Ovs)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्डकप के पहले ही मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 34 रनों से हराकर वर्ल्डकप का विजयी आगाज किया है। भारत के लिए जीत की हीरो रही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 103 रनों की धमाकेदार पारी खेली। मैच के बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

भारत ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारत की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और पहले 6 ओवर में ही भारत ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गिरा दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रोड्रिक्स के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। रोड्रिक्स ने जहां 59 रनों की पारी खेली वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 51 गेंदों पर 7 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए। भारत ने न्यूजीलैंड के आगे 195 रनों का विशाल लक्ष्य रखा जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर से 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से हेमलथा और पूनम यादव ने सबसे अधिक 3-3 विकेट लिए।

लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स

23:39 IST आखिरी गेंद हुई मिस, भारत ने इसी के साथ यह मैच 34 रनों से अपने नाम कर आईसीसी महिला टी20 वर्ल्डकप 2018 का विजय आगाज किया है।

23:37 IST पांचवी गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में लॉन्ग ऑन की दिशा में दीप्ति शर्मा के हाथों कैच आउट हुई केसपरक। 9 गेंदों पर बनाए 19 रन।

23:36 IST केसपरक ने दूसरी और तीसरी गेंद पर जड़ा शानदार चौका, हर के अंतर को कम करने की है कोशिश।

23:35 IST पारी का आखिरी ओवर लेकर आई राधा यादव। न्यूजीलैंड को 6 गेंदों पर 44 रनों की जरूरत।

23:34 IST आखिरी गेंद पर पूनम यादव को लगा चौका, इसी का साथ उनका स्पेल हुआ खत्म, चार ओवर में 33 रन देकर पूनम ने लिए 3 विकेट।

23:33 IST अगली ही गेंद पर एक और बडॉ शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुई मार्टिन, हरमनप्रीत कौर ने पकड़ी कैच।

23:32 IST चौका! मार्टिन ने इस बार एक्सट्रा करव के क्षेत्र में लगाया शानदार चौका, इसी के साथ वह 39 के निजी स्कोर पर पहुंची।

23:30 IST पारी का 19वां ओवर लेकर आई पूनम यादव, उनकी दूसरी ही गेंद पर केसपरेक ने स्वीर कर बटौरा चौका।

23:29 IST  18वें ओवर से आए 8 रन, न्यूजीलैंड का स्कोर 137/6

23:27 IST ओवर की तीसरी गेंद पर एक बार फिर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में मार्टिन ने लगाया चौका। पहुंची 32 की निजी स्कोर पर।

23:24 IST गेंदबाजी में बदलाव, रेड्डी आई अटैक पर।

23:23 IST 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 129/6

23:22 IST  चौका! ओवर की चौथी गेंद पर इस बार मार्टिन ने फाइन लेग पर जड़ा शानदार चौका, पहुंची 27 के निजी स्कोर पर।

23:21 IST ओवर की दूसरी ही गेंद पर मार्टिन ने एक बार फिर स्क्वायर लेग पर लगाया चौका।  यह उनकी पारी का पांचवा चौका है।

23:20 IST अपने स्पेल का आखिरी ओवर लेकर आई दीप्ति शर्मा।

23:20 IST 16 ओवर का खेल समाप्त, न्यूजीलैंड का स्कोर 119/6, जीत के लिए अभी उन्हें 24 गेंदों पर 76 रनों की जरूरत।

23:18 IST ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में केटी मार्टिन ने लगाए दो शानदार चौके।

23:17 IST 16वां ओवर लेकर आई पूनम यादव।

23:17 IST हेमलथा का एक और सफल ओवर समाप्त, 15वें ओवर से आए मात्र 8 रन।

23:15 IST आउट! हेमलथा के खाते में एक और विकेट, मैडी ग्रिन को 2 के निजी स्कोर पर किया चलता। भारत को मिली छठी सफलता।

23:13 IST हेमलथा लेकर आई पारी का 15वां ओवर, तीसरी ही गेंद पर  केटी मार्टिन ने लॉन्ग ऑफ पर जड़ा चौका।

23:12 IST ओवर की आखिरी गेंद पर केटी मार्टिन ने जड़ा शानदार चौका। इसी के साथ न्यूजीलैंड के पूरे हुए 100 रन। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 103/5

23:10 IST बल्लेबाजी करने क्रीज पर आई मैडी ग्रीन।

23:09 IST आउट! भारत के लिए खतरनाक साबित हो रही बेट्स को रेड्डी ने 67 के निजी स्कोर पर किया आउट, भारत को मिली पांचवी सफलता।

23:06 IST अरुंधती रेड्डी लेकर आई पारी का 14वां ओवर।

23:06 IST हेमलथा का सफल ओवर समाप्त, एक विकेट लेकर दिए मात्र 6 रन।

23:04 IST आउट! हेमलता ने सैटरथ्वेट को 3 के निजी स्कोर पर किया आउट, दीप्ति शर्मा ने पकड़ी शानदार कैच। भारत को मिली चौथी सफलता।

23:03 IST पारी का 13वां ओवर लेकर आई हेमलथा।

23:02 IST 12वें ओवर से आए 9रन, न्यूजीलैंड का स्कोर 90/3, जीत के लिए अभी भी उन्हें 48 गेंदों पर 105 रनों की जरूरत है।

22:59 IST 12वां ओवर लेकर आई राधा यादव, पहली ही गेंद पर चौका लगाकर बेट्स ने किया उनका स्वागत।

22:59 IST 11वें ओवर से आए 7 रन, न्यूजीलैंड का स्कोर 81/3

22:57 IST ओवर की पांचवी गेंद पर बेट्स ने जड़ा शानदार चौका और इसी के साथ उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। इसी के साथ बेट्स टी20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी बन गई है।

22:55 IST भारत की तरफ से 11वां ओवर लेकर आई दीप्ति शर्मा।

22:54 IST न्यूजीलैंड की पारी के आधे ओवर समाप्त, 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 74/3

22:52 IST बल्लेबाजी करने क्रीज पर आई जैस पहली ही गेंद पर हुई स्टंप आउट, पूनम यादव को मिली दूसरी सफलता।

22:51 IST 10वां ओवर लेकर आई पूनम यादव, ओवर की तीसरी ही गेंद पर सोफी को किया उन्होंने आउट, कप्तान हरमनप्रीत ने पकड़ी लाजवाब कैच।

22:50 IST 9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 70/1

22:47 IST 9वें ओवर की पांचवी गेंद पर सोफिया ने स्क्वायर लेग पर जड़ा शानदार छक्का।

22:45 IST न्यूजीलैंड का स्कोर 8 ओवर में 61/1 है। बेट्स 43 और सोफी 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

22:44 IST थोड़ी देर के लिए हमारी लाइव कमेंट्री बंद हो गई थी, असुविधा के लिए खेद है। 

22:24 IST चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर बेट्स ने लगाया एक और शादनर चौका। इसी के साथ बेट्स पहुंची 12 के निजी स्कोर पर।

22:21 IST गेंदबाजी में बदलाव, दीप्ति शर्मा लेकर आई तीसरा ओवर।

22:21 IST राधा का शानदार ओवर, दूसरे ओवर से आए मात्र 2 रन।

22:19 IST भारत के लिए दूसरा ओवर लेकर आई राधा यादव।

22:17 IST चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर इस बार पीटरसन ने शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में लगाया चौका। न्यूजीलैंड की के लिए एक अच्छा ओवर पहले ओवर के बाद 11/0

22:16 IST चौका! ओवर की पहली ही गेंद पर बेट्स ने लगाया चौका, न्यूजीलैंड को ऐसी ही आक्रामक शुरुआत की जरूरत है।

22:15 IST न्यूजीलैंड की तरफ से पारी की शुरुआत करने आई सूजी बेट्स और अन्ना पीटरसन। भारत की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत करेगी अरुंधती रेड्डी।

21:59 IST ओवर की पांचवी गेंद पर हरमनप्रीत पत हुई आउट। 51 गेंदों पर खेली 103 रनों की शानदार पारी।

21:58 IST 49गेंदों में हरमनप्रीत ने पूरा किया अपना शतक।

21:56 IST पारी का आखिरी ओवर लेकर आई सोफी डेविन

21:55 IST ओवर की पांचवी और छठी गेंद पर हरमन ने लगाए दो शानदार छक्के। इसी की साथ वो 97 के निजी स्कोर पर पहुंच गई है।

21:50 IST जेस वाटकिन लेकर आई पारी का 19वां ओवर और दूसरी ही गेंद पर उन्होंने रोड्रिक्स को स्टंप आउट करवाया। इसी के साथ रोड्रिक्स की शानदार पारी का हुआ अंत 59 रन बनाकर हुई आउट।

21:50 IST छक्का! आखिरी गेंद पर हरमन ने लगाया एक और छक्का। इस बार उन्होंने लॉन्ग ऑफ की दिशा में जड़ा छक्का। 18वें ओवर से आए 18 रन। भारत का स्कोर 172/3

21:49 IST चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर इस बार हरमनप्रीत ने डिप स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ा चौका। इस पारी में अब बस चौके छक्कों की बरसात देखने को मिल रही है।

21:48 IST अमेलिया केर लेकर आई अपनी पारी का आखिरी ओवर और पहली ही गेंद पर रोड्रिक्स ने चौके से क्या उनका स्वागत, रोड्रिक्स का यह सातवां चौका है।

21:47 IST 17वें ओवर से आए 15 रन, भारत के लिए एक और अच्छा ओवर।

21:46 IST चौका! पांचवी गेंद पर हरमन ने इस बार स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ा चौका। इसी के साथ वह 74 के निजी स्कोर पर पहुंच गई है।

21:45 IST ओवर की चौथी गेंद हरमन को मिली फुलटॉस, मात्र उसे दिशा दिखाकर फाइन लेग पर उन्होंन लगाया अपनी पारी का 5वां चौका।

21:44 IST अगली ही गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगा रोड्रिक्स ने लिए दो रन, इसी के साथ उन्होंने भी अपना अर्धशतक पूरा किया।

21:42 IST हेले जेन्सेन लेकर आई पारी का 17वां ओवर , पहली ही गेंद पर रोड्रिक्स ने मिडविकेट पर लगाया शानदार चौका, पहुंची 48 के निजी स्कोर पर।

21:41 IST  ओवर की आखिरी गेंद पर रोड्रिक्स ने लिया एक रन, इसी के साथ दोनों के बीच मात्र 62 गेंदों में पूरी हुई शतकीय साझेदारी।

21:40 IST ओवर की तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर हरमनप्रीत ने लगाया शानदार छक्का। काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रही है भारतीय कप्तान।

21:39 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, 16वां ओवर लेकर आई कास्परेक।

21:38 IST 15वें ओवर से आए 8 रन, भारत का स्कोर 124/3

21:36 IST चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर हरमन ने थर्ड मैन की दिशा में बटौरा चौका। इससे अगली गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर अपना अर्धशतक भी पूरा किया। अब तक खेले 33 गेंदों में उन्होंने 3 चौके और 4 गगन चुंबी छक्के लगाए हैं।

21:35 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, सोफी डेविन​ आई अटैक पर।

21:34 IST चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर डिप मिडविकेट पर हरमन ने एक और करारा शॉट लगाया, न्यूजीलैंड की खराब फील्डिंग की वजह से उन्हें एक और चौका मिला। इसी के साथ हरमन 45 के निजी स्कोर पर पहुंची।

21:32 IST छक्का! पांचवी गेंद पर हरमन ने लगाया एक और छक्का। हरमनप्रीत अब न्यूजीलैंड के गेंदबाजों से सिर्फ छक्कों में बात कर रही है। यह छक्का उन्होंने 85 मीटर का लगाया है।

21:31 IST छक्का! ओवर की तीसरी गेंद पर एक बार फिर आगे बड़ी हरमनप्रीत कौर और एक बार फिर उन्होंने लॉन्ग ऑन पर लगाया छक्का। यह उनकी पारी का तीसरा छक्का है।

21:31 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, एमी सैटरथ्वेट आई गेंदबाजी करने।

21:29 IST 13वें ओवर से आए 7 रन। हरमन 28 और रोड्रिक्स 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

21:28 IST चौका! ओवर की चौथी गेंद पर रोड्रिक्स ने पॉइंट की दिशा में लगाया एक और चौका है। इस चौके साथ दोनों के बीच 56 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

21:26 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, अटैक पर आई अमेलिया केर।

21:26 IST भारत के लिए एक और बढ़िया ओवर, 12वें ओवर से आए 10 रन, भारत का स्कोर 91/3

21:25 IST चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर इस बार हरमनप्रीत ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में लगाया चौका, यह हरमन का इस पारी का पहला चौका है। इससे पहले वो दो छक्के लगा चुकी है।

21:23 IST ओवर की दूसरी गेंद पर रोड्रिक्स ने ताहुहू को डिप मिड विकेट के क्षेत्र पर लगाया शानदार चौका, यह उनकी पारी का चौथा चौका है।

21:23 IST गेंदबाजी में बदलाव, विकेट टेकर ताहुहू एक बार फिर आई अटैक पर।

21:22 IST 11 ओवर से आए मात्र पांच रन, भारत का स्कोर 81/3, हरमप्रीत 21 और रोड्रिक्स 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

21:20 IST खेल एक बार फिर शुरु हो गया है।

21:18 IST हरमनप्रीत थोड़ी अस्वस्थ लगती हुई, बीच ओवर में मैदान पर बैठी। खेल रुक चुका है।

21:16 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, 11वां ओवर लेकर आई केस्पेरक।

21:14 IST वाटकिन ​की आखिरी गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर आगे बढ़कर लगाया करारा शॉट, इस बार लॉन्ग ऑफ की दिशा में लगाया छक्का। भारत के लिए यह शानदार ओवर रहा। 10वें ओवर से आए 16 रन, भारत का स्कोर 76/3

21:12 IST जेस वाटकिन लेकर आई पारी का 10वां ओवर और पहली ही गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने आगे बढ़कर मिड ऑन की दिशा में लगाया छक्का। यह पारी का पहला छक्का है।

21:11 IST 9वें ओवर से आए 8 रन भारत का स्कोर 60/3

21:09 IST पारी का 9वां ओवर लेकर आई अमेलिया केर और पहली ही गेंद पर रोड्रिक्स ने एक्सट्रा कवर के क्षेत्र में जड़ा शानदार चौका। 

21:07 IST असुविधा के लिए खेद है। आठ ओवर का खेल अभी तक पूरा हो चुका है। भारत का स्कोर 51/3 है। हरमनप्रीत 3 और रोड्रिक्स 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूदी हैं। 

21:00 IST बल्लेबाजी करने क्रीज पर आई कप्तान हरमनप्रीत कौर।

20:59 IST ओवर की चौथी गेंद पर कास्पेरेक ने भारत को दिया तीसरा झटका, हेमलथा 15 रन बनाकर हुई आउट।

20:57 IST पारी का छठा और पावर प्ले का आखिरी ओवर डालने आई लेघ कास्पेरेक।

20:56 IST हेले जेन्सेन के ओवर की आखिरी दो गेंदों पर हेमलथा ने लगातार दो चौके लगाकर प्रेशर को तो कम किया ही बल्कि भारत के लिए एक बड़ा ओवर भी बनाया। पांचवे ओवर से आए 13 रन भारत का स्कोर 37/2

20:52 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, अटैक पर आई हेले जेन्सेन। एक छोर से ताहुहू लगातार दो ओवर डाल चुकी है, लेकिन दूसरे छोर से यह दूसरा बदलाव हो चुका है। 

20:51 IST बल्लेबाजी करने क्रीज पर आई दयालान हेमालाथा।

20:50 IST आउट! ओवर की पांचवी गेंद पर ताहुहू ने भारत को दिया दूसरा झटका, मंधाना 2 के निजी स्कोर पर हेले​ को थमा बैठी अपना कैच।

20:47 IST ओवर की दूसरी ही गेंद पर रॉड्रिग्स ने कवर के क्षेत्र में शानदार ड्राइव लगाकर बटौरा चौका, इसी के साथ भारत का स्कोर पहुंचा 21/1

20:46 IST पारी का चौथा ओवर लेकर आई ताहुहू।

20:46 IST न्यूजीलैंड के लिए एक और शानदार ओवर, तीसरे ओवर से कास्पेरेक ने दिए मात्र 3 रन।

20:42 IST गेंदबाजी में बदलाव, जेस वाटकिन​ की जगह अटैक पर आई लेघ कास्पेरेक।

20:41 IST ताहुहू का सफल ओवर समाप्त, दूसरे ओवर से एक विकेट के साथ आए पांच रन।

20:40 IST बल्लेबाजी करने क्रीज पर आई जेमीमा रॉड्रिग्स।

20:37 IST बोल्ड! ओवर की पहली ही गेंद पर ताहुहू ने तानिया को किया बोल्ड, इसी के साथ भारत को लगा पहला झटका।

20:36 IST न्यूजीलैंड की तरफ से दूसरा ओवर लेकर आई ली ताहुहू।

20:35 IST पहला ओवर समाप्त, भारत का स्कोर 9/0।

20:33 IST तानिया ने ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर शानदार चौके लगाकर टीम को तबड़तोड़ शुरुआत दी है।

20:32 IST भारत की पारी की शुरुआत करने आई तानिया भाटिया और स्मृति मंधाना। वहीं न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करेगी जेस वाटकिन।

20:30 IST न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन- सूजी बेट्स, अन्ना पीटरसन, सोफी डेविन, एमी सटरथवाइट (कप्तान), केटी मार्टिन (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, लेघ कास्पेरेक, जेस वाटकिन, हेले जेन्सेन, अमेलिया केर, ली तहुहू

20:10 IST भारतीय प्लेइंग इलेवन- स्मृति मंदाना, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेमीमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दयालान हेमलता, मिताली राज, दीप्ति शर्मा, वेद कृष्णमूर्ति, राधा यादव, पूनम यादव, अरुंधती रेड्डी

20:04 IST टॉस का समय! भारत ने टॉस जीतकर लिये बल्लेबाजी का फैसला।

19:50 IST  टी20 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

19:37 IST नमस्कर! इंडिया टीवी की लाइव क्रिकेट मैच कमेंट्री में आपका स्वागत है। अब से कुछ ही देर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच का टॉस होगा।

ये पहला मौका है जब महिला टी20 विश्व कप को पुरुषों से अलग कराया जा रहा है। इस बार के टी20 विश्व कप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह महिला टी20 वर्ल्डकप का छठा संस्करण है। पिछले पांच संस्करण में 3 बार ऑस्ट्रेलिया और एक-एक बार इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

ये दोनों टीमो के 15-15 सदस्य हैं-

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, दयालन हेमलता, मानसी जोशी, वेदा कृष्णमूर्ति, स्मृति मंधाना, अनुजा पाटिल, मिताली राज, अरुनधती रेड्डी, जेमिमाह रॉड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, पूरा वस्त्राकर, राधा यादव, पूनम यादव।

न्यूजीलैंड टीम: ऐमी सैटर्थवेट, सूजी बेट्स, बर्नाडिन बेजुईडेनहाउट, सोफी डिवाइन, केट इब्राहिम, मैडी ग्रीन, होली हडलस्टन, हेली जेनसेन, ले कैसपेरेक, अमेलिया कैर, केटी मार्टिन, ऐना पीटरसन, हैरिअट रो, ली तहुहू, जेस वॉटकिन।

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement