टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा 23 जनवरी से शुरू हो रहा है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को इस दौरे पर पांच वन-डे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला वन-डे 23 जनवरी को नेपियर में खेला जाएगा। विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए यह आखिरी चुनौती है। ऐसे टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया की तरह ही यहां भी अपना विजयरथ बरकरार रखना चाहेगी।
ताजा वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम तीसरे स्थान पर काबिज है। दिसंबर 2017 के बाद से उसने अपने घर में सिर्फ 1 सीरीज गंवाई है। अगर न्यूजीलैंड इस वनडे सीरीज में भारत को मात देने में कामयाब रहती है तो वो रैंकिंग में भी भारत को पछाड़ कर दूसरे नंबर पर आ सकती है।
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
पहला वनडे | 23 जनवरी | नेपियर |
दूसरा वनडे | 26 जनवरी | माउंट मैनगाई |
तीसरा वनडे | 28 जनवरी | माउंट मैनगाई |
चौथा वनडे | 31 जनवरी | हैमिल्टन |
पांचवा वनडे | 3 फरवरी | वेलिंग्टन |
टी 20 सीरीज का कार्यक्रम
पहला टी20 | 6 फरवरी | वेलिंग्टन |
दूसरा टी20 | 8 फरवरी | ऑकलैंड |
तीसरा टी20 | 10 फरवरी | हैम्लिटन |