Friday, March 29, 2024
Advertisement

भारत बनाम न्यूजीलैंड, 2nd ODI: कोहली एंड कंपनी ने देश को दिया गणतंत्र दिवस का तोहफा, कीवी टीम को 90 रन से हराया

इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: January 26, 2019 14:38 IST
कोहली एंड कंपनी ने देश...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES कोहली एंड कंपनी ने देश को दिया गणतंत्र दिवस का तोहफा, कीवी टीम को 90 रन से हराया

भारत ने यहां शनिवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 90 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए थे। किवी टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 40.2 ओवरों में 234 रनों पर ढेर हो कर मैच हार गई। किवी टीम के लिए सबसे ज्यादा 57 रन डग ब्रैसवेल ने बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 46 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्के लगाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को दो-दो सफलताएं मिलीं। मोहम्मद शमी और केदार जाधव को एक विकेट मिला। इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया। रोहित की पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। शिखर धवन ने 67 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों की मदद से 66 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए ट्रैंट बाउल्ट और लॉकी फर्ग्यूसन ने दो-दो विकेट लिए।  

भारत बनाम न्यूजीलैंड, 2nd ODI

14:25 IST 40वें ओवर से 10 रन आए। ट्रेंट बोल्ट ने भुवी को इस ओवर में एक चौका और एक छक्का जड़ा। 

14:23 IST न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिरा, ब्रैसवेल 46 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट। भुवी ने झटका दूसरा विकेट। 

14:20 IST 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर फर्ग्यूसन ने कुलदीप को चौका जड़ा। न्यूजीलैंड का स्कोर 224/8

14:13 IST डग ब्रैसवेल ने जड़ी वनडे करियर की पहली फिफ्टी, जीत से दो विकेट दूर टीम इंडिया। डग ब्रैसवेल ने 35 गेंदों में 4 चौके तीन छक्कों की मदद से फिफ्टी जड़ी है। 

14:05 IST 35वें ओवर में कुलदीप ने 11 रन दिए। डग ब्रैसवेल अच्छा खेल रहे हैं। 

13:59 IST छक्का! ब्रैसवेल ने 33वें ओवर में कुलदीप को छक्का जड़ दिया।

13:55 IST 31वें ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर कुलदीप ने पहले हेनरी और फिर इश सोढ़ी को चलता किया। हालांकि कुलदीप हैट्रिक नहीं ले पाए। 

13:53 IST एक के बाद एक कुलदीप ने दिया न्यूजीलैंड को 8वां झटका, इश सोढ़ी पहली ही गेंद पर बोल्ड। कुलदीप हैट्रिक पर हैं। 

13:51 IST 166 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को लगा सातवां झटका, हेनरी निकोल्स 28 रन बनाकर कुलदीप का तीसरा शिकार बने

13:42 IST 28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 156/6, 28वें ओवर में शमी ने 10 रन दिए। 

13:37 IST भारत को मिली छठी सफलता, कुलदीप ने लिया डी ग्रैंडहोम का विकेट

13:35 IST न्यूजीलैंड को 179 रन चाहिए जीत के लिए 141 गेंदों पर 

13:28 IST कॉलिन डी ग्रैंडहोम आए हैं नए बल्लेबाज

13:26 IST भारत को मिली 5वीं सफलता, कुलदीप ने लिया टॉम लाथम का विकेट, लाथम उनकी फिरकी में फंस भी गए, गेंद उनके पिछले पैड को ​हिट कर गई और वो LBW हो गए, उन्होंने 34 रन बनाए

13:24 IST लॉथम ने कुलदीप की गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ा, इससे थोड़ा कॉन्फिडेंस मिला होगा उन्हें

13:19 IST अटैक पर जाधव हैं, जिनको धोनी कह रहे हैं कि वह जल्दबाजी ना करे, कैच आएगा

13:14 IST कुलदीप यादव आए हैं गेंदबाजी करने, ऐसा लग रहा है न्यूजीलैंड के लिए 250 रन बनाना भी बहुत मुश्किल होगा

13:12 IST 20 ओवर बाद न्यूजीलैंड 113/4

13:05 IST भारत को मिली चौथी सफलता, केदार ने टेलर को भेजा वापस, जाधव ने रॉस टेलर को पवेलियन भेज दिया, लेकिन यहां विकेट का श्रेय धोनी को जाता है, जिन्होंने बिजली के रफ्तार से बेल्स गिरा दी थी

13:03 IST न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे, जीत के लिए 198 गेंद पर 225 रनों की जरूरत है, 

12:54 IST टॉस लाथम ने गेंद को गैप में खेला और मिलेंगे 4 रन

12:52 IST केदार जाधव डाल रहे हैं अपना दूसरा ओवर, मैच भारत की मुट्ठी में दिख रहा है, अभीतक कुलदीप यादव नहीं हैं गेंदबाजी के लिए उनका आना अभी बाकी है

12:49 IST टॉम लाथम आए हैं नए बल्लेबाज

12:48 IST भारत को मिली तीसरी सफलता, चहल ने मनरो को भेजा वापस, पहली ही गेंद पर चहल ने कोलिन मुनरो को एलबीडब्ल्यू आउट किया, 31 रन बनाकर आउट हुए

12:46 IST मेजबान को 6.66 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन चाहिए इस बार और इस समय वह प्रति ओवर 6 रन ले रही है.

12:42 IST न्यूजीलैंड को 249 रन चाहिए 223 गेंदों में

12:40 IST अगर न्यूजीलैंड को भारत के स्कोर के आस-पास भी पहुंचना है तो उसे रॉस टेलर को अहम भूमिका निभानी होगी 

12:37 IST दो बड़े विकेट भारत ले चुका है, इस वजह से कॉलिन मनरो के ऊपर दबाव आ रहा है, वहीं, रॉस टेलर समय लेकर खेलना पसंद करते हैं

12:32 IST पॉवर प्ले (10 ओवर) के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 63/2, आखिरी ओवर में विजय शंकर ने 10 रन दिए। 

12:21 IST 51 के स्कोर पर मोहम्मद शमी ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता, विलियमसन 20 रन बनाकर बोल्ड। 8वें ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार जरूर हो गया लेकिन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे कप्तान विलियमसन 11 गेंदों में 20 रन बनाकर चलते बने। इस ओवर में विलियमसन ने शमी को दो छक्के और एक चौका जड़ा लेकिन अंत में जीत शमी की हुई। 

12:18 IST चौका! दो छक्कों के बाद विलियमसन ने शमी को चौका जड़ा। 

12:18 IST छक्का! एक और छक्का, केन विलियमसन ने फाइन लेग पर शमी को एक और बेहतरीन छक्का जड़ा।

12:17 IST छक्का! केन विलियमसन ने 8वें ओर की पहली ही गेंद पर शमी को छक्का जड़ा। 

12:15 IST छक्का! भुवी की गेंद पर मुनरो ने फाइन लेग पर छक्का जड़ा। 

12:07 IST भुवी ने दिलाई भारत को पहली सफलता, मार्टिन गुप्टिल 15 रन बनाकर आउट। गेंद हवा में थी और चहल ने बाउंड्री लाइन पर एक बेहतरीन कैच लपका। 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 23/1

12:02 IST 4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 21/0, दोनों ओपनर काफी भाग्यशाली रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों ने कई मौके बनाए। हालांकि हर मौके पर उन्हें जीवनदान मिल गया। शमी ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है और दो ओवरों में 5 रन दिए हैं। 

11:56 IST चौका! गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए चार रन के लिए चली गई। हालांकि दूसरी गेंद पर भी गुप्टिल ने बेहतरीन चौका जड़ा। 

11:53 IST दूसरे ओवर में शमी ने केवल तीन रन दिए। न्यूजीलैंड 10/0

11:50 IST चौका! पहले ओर से 7 रन आए। आखिरी गेंद पर मुनरो ने चौका जड़ा। 

11:45 IST लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम, कॉलिन मुनरो और मार्टिन गुप्टिल क्रीज पर। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की शुरुआत की। 

11:04 IST धोनी-जाधव की धमाकेदार पारी, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 325 रनों का लक्ष्य। आखिरी ओवर में भारत ने 21 रन बटोरे। धोनी (33 गेंदों में 48*) और केदार जाधव (10 गेंदों में 22* रन) बनाकर नाबाद रहे। 

10:59 IST छक्का! केदार जाधव ने 50वें ओवर की पहली और दूसरे गेंद पर चौका और छक्का जड़ा। 

10:53 IST 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 289/4

10:51 IST चौका! धोनी को जीवनदान मिलता हुआ। ग्रैंडहॉम ने बाउंड्री लाइन पर कैच छोड़ दिया। 

10:47 IST चौका! 47वें ओवर की पहली ही गेंद पर धोनी ने बेहतरीन चौका जड़ा। बोल्ट की शॉर्ट बॉल थी और धोनी ने चौका बटोरा। 

10:45 IST 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 276/4, धोनी का साथ देने आए हैं केदार जाधव। 

10:43 IST भारत का चौथा विकेट गिरा, 271 के स्कोर 47 रन बनाकर आउट। लॉकी फरग्यूसन ने कॉट एंड बोल्ड कर रायडू को पवेलिन भेजा। 

10:34 IST एमएस धोनी और रायडू टिके हुए हैं। हालांकि भारत को अब तेजी से रन बनाने होंगे अगर 300 का आंकड़ा पार करना है। विकेट भी हैं। 44 ओर के बाद स्कोर 260/3

10:25 IST 42वें ओवर से 10 रन आए। जिसमें दो चौके शामिल थे। भारत का स्कोर 249/3

10:24 IST चौका! धोनी के बाद रायडू ने भी इसी ओवर की तीसरी गेंद पर आगे निकलकर चौका जड़ दिया। 

10:23 IST चौका! एमएस धोनी ने 42वें ओवर की पहली ही गेंद पर बोल्ट को बेहतरीन चौका जड़ा। 

10:18 IST 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 238/3, एमएस धोनी और अंबाती रायडू क्रीज पर डटे। 

10:15 IST अब बल्लेबाजी के लिए एमएस धोनी आए हैं। 

10:14 IST  विकेट! 236 के स्कोर पर भारत को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली 43 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने। ट्रेंट बोल्ट की शॉर्ट बॉल पर पुल शॉट खेलना चाहते थे विराट लेकिन पिछले मैच की तरह इस बार भी शॉट बॉल पर अपना विकेट दे बैठे कप्तान। 

10:08 IST छक्का! रायडू ने 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्रैंडहॉम को छक्का जड़ दिया। कोहली और रायडू के बीच 51 गेंदों में 59 रनों की साझेदारी हो गई है। भारत का स्कोर 231/2

10:00 IST विराट कोहली और रायडू काफी समझदारी से बैटिंग कर रहे हैं। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 217/2

09:55 IST शानदार शॉट विराट कोहली का, 4 रन आएंगे और इसी के साथ भारत के 200 रन भी पूरे हुए

09:49 IST रोहित शर्मा के आउट होने के बाद रनगति धीमी हो गई है, पिछले 5 ओवर में सिर्फ 23 रन आए हैं

09:42 IST केन विलियम्सन काफी निराश होंगे आज अपने गेंदबाजों से, जो अनुशासन दिखाना चाहिए उस हिस्बा से गेंदबाजी नहीं की

09:37 IST विराट कोहली ने गैप ढूंढा, डाउन द ग्राउंड कदमों का इस्तेमाल किया और गेंद को बाउंड्री पार पहुंचा दिया

09:33 IST अंबाती रायडू आए हैं नए बल्लेबाज, उन्हें चौथे नंबर पर एक बार फिर मौका मिला

09:31 IST भारत को लगा दूसरा झटका, फर्ग्यूसन ने रोहित शर्मा को किया आउट, फर्ग्यूसन ने रोहित को ग्रैंड होम के हाथों कैच करवा दिया, गलत शॉट खेल बैठे, डीप बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग की ओर उन्होंने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन  ग्रैंडहोम  ने आगे की ओर डाइव लगाकर उनका कैच लपक लिया, रोहित ने 87 रन बनाए

09:24 IST फर्ग्यूसन के ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली ने अपना फेवरेट शॉट लगाया  और कवर पर जगह देखकर बाउंड्री निकाल दी

09:16 IST कप्तान विराट कोहली आए हैं क्रीज पर

09:13 IST  भारत को लगा पहला झटका, ट्रेंट बोल्ट ने शिखर धवन को भेजा वापस, बोल्ट इस जोड़ी को तोड़ने में सफल रहे, धवन यहां गलत शॉट खेल बैठे और लाथम को कैच थमा बैठे

09:09 IST चकमा दे दिया फील्डर और मनरो की गेंद पर रोहित के खाते में जुड़ेंगे 4 रन, ऐसी बल्लेबाजी रोकना है तो यहां पर आपको विकेट लेना बहुत जरुरी है

09:03 IST भारत 150 रन के करीब और पूरे 10 विकेट हाथ में हैं

08:56 IST बोल्ट के ओवर की पहली दो गेंदों पर रोहित ने चौके जड़ दिए

08:56 IST शिखर ने अपना अर्धशतक पूरा किया, भारतीय ओपनर्स का सुपरहिट शो जारी

08:53 IST टिम साउदी की जगह कॉलिन डी ग्रैंडहोम खेल रहे हैं, एक ऑलराउंडर को खिलाया है बॉलर की जगह

08:51 IST भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 100 या उससे ज्यादा साझेदारी करने के मामले में रोहित और शिखर की जोड़ी तीसरे नंबर हैं, इन्होंने 95 पारियों में 14 बार ऐसा किया, जबकि तेंदुलकर और सहवाग की जोड़ी ने 13 बार ये कारनामा किया था

08:50 IST फर्ग्यूसन के ओवर की पहली गेंद पर रोहित ने छक्का जड़ दिया

08:49 IST ईश सोढ़ी का किफायती ओवर, सिर्फ 1 रन आया

08:47 IST धवन अपने अर्धशतक से 3 रन दूर हैं

08:42 IST फर्ग्यूसन की गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्के के साथ अपने अर्धशतक पूरा किया और भारत के 100 रन भी पूरे हो गए हैं, पहले विकेट के लिए रोहित और शिखर के बीच शतकीय साझेदारी

08:38 IST विकेट की तलाश में एक बार फिर फर्ग्यूसन को बुलाया है

08:34 IST गणतंत्र दिवस के इस मौके को कास बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं शिखर और रोहित 

08:30 IST 15 ओवर के बाद भारत 88 बिना किसी नुकसान के

08:25 IST दिशाहीन गेंदबाजी कॉलिन डी ग्रैंडहोम की, शिखर धवन ने चौका जड़ा, उनके ओवर से आए 11 रन

08:24 IST भारतीय ओनर्स ने बरपाया कहर, न्यूजीलैंड को पहले विकेट की दरकार

08:21 IST रोहित शर्मा ने जड़ा इस पारी का पहला छक्का, सोढ़ी की गेंद पर बैकफुट पर जाकर बढ़िया शॉट लगाया

08:17 IST दबाव महसूस कर रही होगी न्यूजीलैंड की टीम, उनके लिए ये साझेदारी तोड़ना बेदह जरूरी

08:16 IST सोढ़ी के इस ओवर में हालांकि यह जोड़ी कोई बड़ा शॉट नहीं लगा पाई

08:13 IST गेंदबाजी में बदलाव ईश सोढ़ी आए हैं, आज उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है मिशेल सैंटनर की जगह

08:11 IST 10 ओवर बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं

08:07 IST धवन ने चौका जड़ा, इसी के साथ भारत के 50 रन पूरे

08:05  IST भारत 50 रन के करीब, रोहित और शिखर क्रीज पर डटे

08:01 IST कमाल का शॉट शिखर धवन का, ब्रेसवेल ने ऑफ स्टंप के बाहर डाला, रूट दिया उन्हें और यही शिखर का मजबूत प्वाइंट है, 4 रन मिलेंगे

08:00 IST छह ओवर के खेल के बाद गेंदबाजी में पहला बदलाव किया है, फर्ग्यूसन को अटैक पर लाया गया

07:58 IST ब्रेसवेल के खिलाफ रोहित का इस मैच से पहले तक रिकॉर्ड जरूर ही खराब रहा हो, लेकिन आज रोहित इस रिकॉर्ड को पूरी तरह से बदलने को तैयार दिख रहे हैं

07:51 IST न्यूजीलैंड ने टिम साउदी को बाहर बैठाया है बैटिंग लाइन अप की मजबूत करने की कोशिश की है लेकिन अगर साउदी खेलते तो इस मैदान पर न्यूजीलैंड को शुरुआती सफलताएं दिलाने में कामयाब हो सकते थे

07:48 IST पांच ओवर का खेल हो चुका है. भारत ने बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए है.

07:45 IST कदमों का इस्तेमाल, बेहतरीन टाइमिंग और रोहित शर्मा ने ब्रेसवेल की गेंद को भेजा बाउंड्री पार

07:43 IST अंदरुनी किनारा लगा, बाल- बाल बचे शिखर धवन, अच्छी फॉर्म में हैं, पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था

07:40 IST रोहित का खूबसूरत शॉट, गेंद का इंतजार किया और अच्छे से टाइम कर 4 रनों के लिए भेज दिया 

07:35 IST रोहित शर्मा संभलकर बल्लेबाजी करते हैं विकेट को परखते हैं और उसके बाद बड़े शॉट्स के लिए जाते हैं इसलिए वो बड़े स्कोर करने में कामयाब रहते हैं

07:32 IST पहली बॉल, लूस डिलीवरी एज लगा विकेटकीपर ने डाइव लगाकर कैच करने की कोशिश की लेकिन लकी रहे रोहित शर्मा, 4 रन मिले पहली गेंद पर 

07:31 IST ट्रेंट बोल्ट डाल रहे हैं पहला ओवर

07:30 IST रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर

07:15 IST विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के पीछे वजह बताते हुए कहा कि चेज करना टीम इंडिया की ताकत है लेकिन इस बार नए चैलेंज का सामना करना चाहते हैं

07:12 IST भारत के लिये राहत का सबब सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का फॉर्म में लौटना रहा जो ऑस्ट्रेलिया में उतने कामयाब नहीं रहे। धवन ने पहले मैच में नाबाद 75 रन बनाये थे।

07:11 IST न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन, रॉस टेलर, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, डग ब्रेसवेल, लॉकी ​फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट 

07:09 IST टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी

07:08 IST पहले मैच में ढलते सूरज की रोशनी के कारण खेल 30 मिनट तक रोके जाने से पहले भारतीय गेंदबाजों कुलदीप और चहल ने मिलकर छह विकेट लिये।

07:07 IST न्यूजीलैंड की टीम बुधवार को पहले वनडे में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की फिरकी का सामना नहीं कर सकी जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उसे अच्छी शुरूआत करने से रोका। 

07:05 IST भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो टीम पहले वनडे में खेली थी, वही टीम उतारी है विराट ने

07:02 IST भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement