Friday, April 26, 2024
Advertisement

ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2018 Highlights : आयरलैंड को 52 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, फिर चला मिताली राज का बल्ला

भारत बनाम आयरलैंड, आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2018, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 13वां मुकाबला गुयाना में खेला जा रहा है। आप इस मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर इंडिया टीवी पर पढ़ सकते हैं।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: November 16, 2018 6:04 IST
भारत बनाम आयरलैंड, आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2018, लाइव क्रिकेट स्कोर- India TV Hindi
भारत बनाम आयरलैंड, आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2018, लाइव क्रिकेट स्कोर

भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए महिला टी-20 विश्व कप के अपने तीसरे मैच में आयरलैंड को 52 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिलाओं की ये लगातार तीसरी जीत है। भारत की तरफ से मिताली राज ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली। उनके अलावा स्मृति मंधाना ने 33 रनों की पारी खेली। मिताली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी पर टीम के बड़े स्कोर की उम्मीद जगई थी लेकिन मिडिल ऑर्डर और निचले क्रम की विफलता के कारण भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी। लेकिन आयरलैंड की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 93 रन ही बना पाई और भारत ने 52 रनों से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा 33 रन इसोबेल जोयसे ने बनाए। क्लारे शिलांगटोन ने 23 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए राधा यादव ने तीन विकेट लिए। दीप्ती शर्मा के हिस्से दो विकेट आए। पूनम यादव और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक-एक विकेट लिया। 

बता दें कि भारतीय टीम का एक ग्रुप मैच अभी बचा है जो शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। हालांकि उस मैच के रिजल्ट से भारत के सेमीफाइनल के सफर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।  

भारत बनाम आयरलैंड, आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2018, लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट

23:45 IST आयरलैंड को 52 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, फिर चला मिताली राज का बल्ला

23:39 IST एक के बाद एक 91 के स्कोर पर आयरलैंड का 8वां विकेट गिरा। लारा 0 पर स्टंप आउट। 

23:39 IST 90 के स्कोर पर आयरलैंड को लगा सातवां झटका, रिचर्ड्सन 4 रन बनाकर रन आउट

23:38 IST आयरलैंड का छठा विकेट गिरा, किम गर्थ 3 रन बनाकर बोल्ड

23:30 IST 84 के स्कोर पर आधी आयरलैंड की टीम पवेलियन लौटी, ईसाबेल 33 रन बनाकर आउट

23:18 IST 70 के स्कोर पर आयरलैंड का तीसरा विकेट गिरा, डेलैनी 9 रन बनाकर आउट

23:15 IST 14 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 66/2, इस समय मैच भारत की पकड़ है। भारतीय गेंदबाजों ने अभी तक कसी हुई गेंदबाजी की है। 

22:55 IST 42 के स्कोर पर आयरलैंड को लगा दूसरा झटका, पूनम यादव का शिकार बनीं शिलिंग्टन 23 रन बनाकर आउट

22:45 IST दीप्ति शर्मा ने छठे ओवर में केवल 3 रन दिए। आयरलैंड का स्कोर 30/1, अब गेंदबाजी के लिए आई हैं पूनम यादव।

22:41 IST अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर दीप्ति शर्मा ने लिया विकेट, लुईस 9 रन बनाकर बोल्ड। 

22:41 IST 5वें ओवर से 7 रन आए। अब छठे ओवर में गेंदबाजी के लिए दीप्ति शर्मा। 

22:37 IST चौका! फुल टॉस गेंद पर शिलिंग्टन ने स्क्वायर लेग पर मांसी को बेहतरीन चौका जड़ा। 

22:33 IST चौका! राधा की फुल टॉस पर शिलिंग्टन ने एक शानदार चौका जड़ दिया।

22:31 IST मांसी जोशी ने तीसरा ओवर मेडन कराया। क्या शानदार गेंदबाजी कर रही हैं मांसी।

22:27 IST दूसरे ओवर से 8 रन आए। आयरलैंड का स्कोर 13/0

22:23 IST अब गेंदबाजी के लिए राधा यादव आई हैं। राधा के नाम 12 मैचों में 11 विकेट हैं। 

22:20 IST चौका! गैबी लुईस ने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर चौका जड़ा। पहले ओवर से 5 रन आए। 

22:19 IST लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड, क्लैर शिलिंग्टन और लुईस क्रीज पर। भारत की तरफ से मांसी जोशी ने गेंदबाजी की शुरुआ की।

22:15 IST भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले जा रहे महिला टी-20 विश्व कप के अपने तीसरे मैच में आयरलैंड के सामने 146 रनों का लक्ष्य रखा है।

22:04 IST 143 के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा, हेमलता 4 रन बनाकर रन आउट

22:00 IST 19वें ओवर से 7 रन आए। भारत का स्कोर 138/5, आखिरी ओवर बचा है।

21:59 IST अब बल्लेबाजी के लिए आई हैं दीप्ति शर्मा। दीप्ति ने आते ही पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया।

21:58 IST 133 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी, मिताली राज 51 रन बनाकर आउट। 

21:55 IST मितारी राज ने जड़ी 17वीं टी20 फिफ्टी। 54 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से पूरी की फिफ्टी। 18वें ओवर से 6 रन आए। 

21:53 IST 127 के स्कोर पर भारत को लगा चौथा झटका, वेदा कृष्णमूर्ति 9 रन बनाकर क्लीन बोल्ड। लूसी ने किया बोल्ड।

21:50 IST 17वें ओवर से 7 रन आए। 

21:46 IST अब बल्लेबाजी के लिए आई हैं वेदा कृष्णमूर्ति। 

21:44 IST अगली ही गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुई हरमनप्रीत कौर, बनाए 7 रन।

21:44 IST छक्का! ओवर की दूसरी गेंद पर आगे बढ़कर हरमनप्रीत कौर ने किया ्प्रहार, लॉन्ग ऑन पर बटौर छक्का।

21:42 IST पारी का 16वां ओवर डालने आई रिचर्ड्सन

21:41 IST 15वें ओवर से आए 7 रन, भारत का स्कोर 109/2

21:38 IST 15वां ओवर लेकर आई डालेनी की तीसरी गेंद पर आगे बढ़कर शॉट लगाने के प्रयास में स्टंप आउट हुई रोड्रिक्स, भारत को लगा दूसरा झटका। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आई कप्तान हरमनप्रीत कौर।

21:36 IST 14 ओवर समाप्त, भारत का स्कोर 102/1

21:35 IST चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक कर रोड्रिक्स ने लगाया एक और चौका। इसी के साथ भारत ने पूरे किए अपने 100 रन।

21:33 IST पारी का 14वां ओवर लेकर आई मारिटिज।

21:32 IST 13वां ओवर डालने आई डैलनी की आखिरी गेंद पर रोड्रिक्स ने बैकवर्ड पॉइंट पर एक और करारा शॉट लगाकर बटौरा चौका, इसी के साथ भारत का स्कोर 94/1 हुआ।

21:28 IST चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर रोड्रिक्स ने पॉइंट की दिशा में लगाया करारा चौका, यह उनकी पारी का पहला चौका है। इसी के साथ भारत का स्कोर 12 ओवर के बाद 87/1

21:27 IST ओवर की पांचवी गेंद डालने आई रिएली दिशा से भटकी, वाइट के साथ दिए चार रन।

21:25 IST गेंदबाजी में बदलाव, 12वां ओवर लेकर आई रिएली।

21:23 IST जॉयसी का एक और शानदार ओवर, 11वें ओवर से आए मात्र 6 रन, भारत का स्कोर 73/1

21:21 IST 11वां ओवर लेकर आई जॉयसी।

21:20 IST बोल्ड! ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में बोल्ड हुई स्मृति मंधाना, आउट होने से पहले बनाए 33 रन। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने आई रोड्रिक्स।

21:16 IST चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर नजाकत भरा शॉट लगाते हुए मिताली राज ने थर्ड मैन की दिशा पर लगाया शानदार चौका। इसी के साथ मिताली 30 के निजी स्कोर पर पहुंची।

21:15 IST पारी का 10वां ओवर लेकर आई गार्थ

21:14 IST 9वें ओवर से आए 5 रन, भारत का स्कोर 61 बिना किसी नुकसान के।

21:13 IST मंधाना और मिताली के बीच काफी अच्छी साझेदारी होती हुई, अब दोनों को रनों की गती को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।

21:11 IST गेंदबाजी में बदलाव, 9वां ओवर लेकर आई इसोबेल जोयसी।

21:09 IST चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर मिताली ने थर्डमैन की दिशा में लगाया चौका, यह उनकी पारी का तीसरा चौका है। इसी के साथ मिताली 24 के निजी स्कोर पर पहुंच गई है।

21:06 IST छक्का! मंधाना ने 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड बेहतरीन छक्का जड़ा। इस ओवर से 8 रन आए।

21:04 IST अब गेंदबाजी के लिए सेलेस्टे राक (Celeste Raack) आई हैं। 

21:02 IST चौका! मिताली राज ने अपनी धीमी शुरुआत को तेजी में बदलना शुरू कर दिया है। उन्होंने छठे ओवर की पांचवी गेंद पर बेहतरीन कवर ड्राइव लगाई और आखिरी गेंद पर फाइन लेग पर चौका हासिल किया। भारतीय महिला टीम ने पावर प्ले में बिना कोई विकेट खोए 42 रन बना लिए।

20:59 IST चौका! स्मृति मंधाना ने भारत का रन रेट संभाले रखा है। मंधाना के बल्ले से निकला ये चौथा चौका था। 

20:57 IST छक्का! मिताली राज ने 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर धमाकेदार छक्का जड़ा। भारत का स्कोर 27/0

20:54 IST चौका! मंधाना ने पांचवे ओवर की पहली ही गेंद पर आगे बढ़कर लॉन्ग ऑन पर बेहतरीन चौका जड़ा।

20:54 IST चौथे ओवर में भी महज 3 रन ही आए। भारत की शुरुआत धीमी हुई है। इसका कारण है कि स्पिनर को हल्का टर्न भी मिल रहा है।

20:51 IST तीसरे ओवर से मात्र 2 रन आए। भारत का स्कोर 13/0

20:49 IST दूसरे ओवर से महज 2 रन ही आए। इस ओवर में मिताली राज का एक आसान सा कैच भी छूटा।

20:43 IST चौका! मंधाना के बल्ले से निकला दूसरा चौका। दूसरे ओवर से 5 रन आए। 

20:42 IST अब गेंदबाजी के लिए आई हैं लूसी ओरेली (Lucy OReilly)

20:40 IST चौका! पहले ओवर की आखिरी गेंद पर स्मृति मंधाना ने रिवर्स स्वीप मारते हुए चार रन बटोरे।

20:38 IST बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम, मंधाना-मिताली राज क्रीज पर। आयरलैंड की तरफ से ईमर रिचर्डसन (Eimear Richardson) ने शुरू की गेंदबाजी।

20:33 IST आयरलैंड ने भी एक बदलाव करते हुए लारा मारिट्ज को टीम में शामिल किया है। 

20:30 IST भारतीय टीम ने इस मैच के लिए अपनी अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है। टीम ने अरुंधति रेड्डी की जगह मानसी जोशी को मौका दिया है। 

20:20 IST​

भारतीय महिला टीम (प्लेइंग इलेवन): मिताली राज, स्मृति मंधाना, जेमीमा रॉड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), वेदा कृष्णमूर्ति, तान्या भाटिया (कीपर), दीप्ति शर्मा, दयालान हेमलता, राधा यादव, मानसी जोशी, पूनम यादव।

आयरलैंड महिला टीम (प्लेइंग इलेवन: क्लेयर शिलिंगटन, गैबी लुईस, इसाबेल जॉयस, लौरा डेलनी (कप्तान), शौना कवानाघ, किम गर्थ, ईमर रिचर्डसन, मैरी वाल्ड्रॉन (कीपर), लारा मैरिट्ज, लुसी ओर्ली, सेलेस्टे रैकष

20:18 IST आयरलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

20:10 IST नमस्कार! इंडिया टीवी की लाइव क्रिकेट कमेंट्री में आपका स्वागत है। भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच के टॉस में देरी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रात: भारी बारिश के कारण मैदान अभी तक सूख नहीं पाया है। अन्य अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

 

भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें तो पहले मैच में कप्तान हरमनप्रीत ने शानदार शतक जमाया था तो वहीं युवा जेमिमाह रोड्रिगेज ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। दूसरे मैच में अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया था। अब भारत को उम्मीद होगी कि उसकी स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला चले और वह एक बड़ी पारी खेलें। पहले मैच में विफल होने के बाद मंधाना ने दूसरे मैच में सधी हुई शुरुआत की थी, लेकिन वह उसे ज्यादा आगे नहीं ले जा पाई थीं। हरमनप्रीत और मिताली से इस मैच में अपने प्रदर्शन को कायम रखने की उम्मीद है। वहीं टीम प्रबंधन वेदा कृष्णामूर्ति, तानिया भाटिया, डायलान हेमलता से रनों की उम्मीद में होगा।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement