Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 4th ODI: पीटर हैंड्सकॉम्ब (117) और ख्वाजा (93) के बाद एशटन टर्नर (84) की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में की 2-2 से बराबरी

लाइव क्रिकेट स्कोर 4th ODI: उस्मान ख्वाजा (93) और उसके बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब (117) के पहले वनडे शतक के बाद एशटन टर्नर (84) की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: March 10, 2019 21:44 IST
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 4th ODI- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 4th ODI

पीटर हैंड्सकोंब (117) और उम्सान ख्वाजा (91) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 192 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी के बाद एश्टन टर्नर (नाबाद 84) की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां खेले गए चौथे वनडे मैच में भारत को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 358 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन और भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव तथा युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिए। 

लाइव क्रिकेट स्कोर, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 4th ODI

9:38 PM उस्मान ख्वाजा (93) और उसके बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब (117) के पहले वनडे शतक के बाद एशटन टर्नर (84*) की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली।

9:35 PM ऐलेक्स कैरी 15 गेंदों में 21 रन बनाकर आउठ, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 14 गेंदों में मात्र 2 रन चाहिए। 

9:30 PM एक और चौका! भुवी खासे महंगे साबित हुए हैं। कैरी के बल्ले से खूबसूरत शॉट।

9:28 PM चौका! एशटन टर्नर इस बार चौका जड़ा। बेहद ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं टर्नर।

9:26 PM छक्का! भुवी की पहली ही गेंद पर टर्नर ने स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड छक्का जड़ा। मैच ऑस्ट्रेलिया की मुठ्ठी में।

9:24 PM छक्का! एशटन टर्नर ने जड़ा छक्का, पहले भुवी और अब जसप्रीत बुमराह को बुरी तरह मार लगा रहे हैं टर्नर।

9:22 PM चौका! इस बार ऐलेक्स कैरी ने जड़ा चौका। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। पिछली 9 गेंदों में पूरा गेम बदल गया है।

9:19 PM एक और छक्का! भुवी के 46वें ओवर से टर्नर ने 20 रन बटोरे। मैच ऑस्ट्रेलिया की मुठ्ठी में आ गया है। उसे जीत के लिए 30 गेंदों में 42 रन चाहिए। 

9:17 PM एशटन टर्नर ने जड़ी पहली वनडे फिफ्टी, मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई टीम। मात्र 33 गेंदों में जड़ी फिफ्टी।

9:16 PM छक्का! एशटन टर्नर ने बेहद ही धमाकेदार छक्का जड़ा। भुवी की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का मारा।

9:12 PM 44 ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 297/5, जीत के लिए 36 गेंदों में 62 रन चाहिए।

9:03 PM चौका! एशटन टर्नर बेहतरीन पारी खेल रहे हैं। बुमराह को डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर चौका जड़ दिया।

8:58 PM छक्का! एशटन टर्नर ने 42वें ओवर की आखिरी गेंद पर चहल को एक लंबा छक्का जड़ा। ऑस्ट्रेलिया 281/5

8:57 PM चहल ने झटका बड़ा विकेट, पीटर हैंड्सकॉम्ब 117 रन बनाकर आउट। 271 के स्कोर पर गिरा ऑस्ट्रेलिया का 5वां विकेट। बेहद ही शानदार पारी खेलकर आउट हुए हैंड्सकॉम्ब। हैंड्सकॉम्ब ने 105 गेंदों में 117 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और तीन छक्के जड़े।

8:53 PM कुलदीप के 10 ओवर का स्पैल खत्म, आखिरी ओवर में 10 रन दिए और पूरे स्पैल में 64 रन देकर एक विकेट झटका।

8:50 PM छक्का! एसटन टर्नर ने कुलदीप को स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड छक्का मारा। 

8:47 PM चौका! भुवी की बेहतरीन गेंद थी लेकिन चार रन मिलेंगे ऑस्ट्रेलिया को।

8:43 PM एक औऱ चौका! कुलदीप के 39वें ओवर में तीन चौके आए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 252/4

8:42 PM एशटन टर्नर ने कुलदीप को लगातार दो गेंदों पर दो चौके जड़े। ऑस्ट्रेलिया मैच में पूरी तरह बना हुआ है।

8:34 PM अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं एशटन टर्नर। 

8:32 PM 229 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा, ग्लैन मैक्सवेल 23 रन बनाकर LBW आउट। कुलदीप ने बहुत बड़ी सफलता दिलाई भारत को। मैक्सवेल तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। फिलहाल 13 गेंदों में 23 रन बनाकर चलते बने।

8:28 PM छक्का! मैक्सवेल ने चहल को एक बेहतरीन छक्का जड़ा। लॉन्ग ऑन के ऊपर से मैक्सवेल का ये बेहतरीन शॉट था।

8:23 PM पीटर हैंड्सकॉम्ब ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक, मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया। हैंड्सकॉम्ब ने 92 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्के की मदद से तूफानी पारी खेली।

8:20 PM अब गेंदबाजी के लिए आए हैं भुवनेश्वर कुमार।

8:17 PM चौका! बुमराह की खराब गेंद और मैक्सवेल को मिला चौका। 

8:15 PM चौका! बल्लेबाजी के लिए आए हैं ग्लैन मैक्सवेल, आते ही पहली ही गेंद पर उन्होंने चौका जड़ दिया। 

8:14 PM 204 के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने दिलाई भारत को बड़ी सफलता, उस्मान ख्वाजा 91 रन बनाकर आउट। बहुत लंबे समय से भारत को इस विकेट का इंतजार था। ख्वाजा ने हैंड्सकॉम्ब के साथ 192 रनों की साझेदारी की। ख्वाजा ने 99 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली। 

8:09 PM चौका! पीटर हैंड्सकॉम्ब की धमाकेदार पारी। अपने पहले वनडे शतक से मात्र एक रन दूर हैं।  

8:07 PM छक्का! पीटर हैंड्सकॉम्ब ने लगातार एक के बाद एक आगे निकलकर केदार जाधव को दो सीधे छक्के जड़े।

8:02 PM अब जसप्रीत बुमराह आए हैं गेंदबाजी के लिए वापस। भारत को विकेट की तलाश है।

8:01 PM केदार जाधव ने 31वां ओवर काफी अच्छा कराया। केवल 3 रन दिए। एक LBW का भी मौका बनाया लेकिन विकेट मिसिंग के कारण उस्मान ख्वाजा सर्वाइव कर गए। 

7:54 PM छक्का! पीटर हैंड्सकॉम्ब ने चहल को छक्का जड़ा। अब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश में हैं। 20 ओवर का खेल बचा है ऑस्ट्रेलिया को चाहिए 181 रन।

7:48 PM दोनों छोर से चहल और कुलदीप गेंदबाजी करा रहे हैं लेकिन विकेट नहीं मिला है किसी को भी। ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब के बीच 147 गेंदों में 150 रनों की साझेदारी हो चुकी है। अभी मैक्सवेल जैसे बल्लेबाज का आना बाकी है।

7:39 PM चौका! पीटर हैंड्सकॉम्ब बेहतरीन खेल दिखाते हुए। चहल को धमाकेदार चौका जड़ा। भारतीय रिस्ट स्पिनर्स आज ज्यादा प्रभावी नहीं रहे हैं।

7:35 PM आधे ओवरों का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 145/2, जीत के लिए कंगारू टीम को 25 ओवरों में 214 रन चाहिए। 

7:24 PM चौका! कुलदीप को ओवर की पहली ही गेंद पर हैंड्सकॉम्ब ने चौका जड़ा।

7:24 PM ख्वाजा के बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब ने भी जड़ा अर्धशतक, विकेट की तलाश में भारत। हैंड्सकॉम्ब ने 55 गेंदों में अपनी चौथी वनडे फिफ्टी पूरी की है। 

7:21 PM चौका! उस्मान ख्वाजा ने चहल को रिवर्स स्वीप खेलकर चार रन बटोरे। 

7:16 PM उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकॉम्ब के बीच 99 गेंदों में 102 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

7:15 PM चौका! बाई का चौका। चहल की गेंद पर पहले बल्लेबाज फिर विकेटकीपर दोनों चकमा खा गए गेंद पीछे चार रनों के लिए निकल गई। 

7:12 PM अब गेंदबाजी के लिए आए हैं युजवेंद्र चहल

7:09 PM चौका! केदार जाधव की गेंद पर उस्मान ख्वाजा ने स्वीप शॉट से चार रन बटोरे।

7:06 PM चौका! ख्वाजा एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। विजय शंकर को एक बेहतरीन चौका जड़ा।

7:02 PM चौके से महंगा हुआ जाधव का ओवर 17वें ओवर से आए 10 रन।

7:00 PM केदार जाधव लेकर आए पारी का 17वां ओवर और पहली ही गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब ने आगे बढ़कर लगाया चौका।

6:56 PM चौका! हमारी नजर लग गई शंकर को, ओवर की आखिरी गेंद उन्होंने ओवर पिच डाली और ख्वाजा ने ड्राइव लगाकर बटौरा चौका। इसी चौके के साथ ख्वाजा 42 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

6:54 PM शंकर को अभी तक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए हैं। इससे पता चलता है कि आज उन्होंने अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी की है।

6:52 PM लगातार चौथा ओवर डालते हुए विजय शंकर।

6:52 PM मोहाली की पिच पर गेंद वैसे ही कम उछाल ले रही है ऐसे में जाधव की गेंद पर रन बनाना ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होगा। केदार जाधव के ओवर से आए 4 रन। 

6:49 PM गेंदबाजी में बदलाव, युजवेंद्र चहल से पहले अटैक पर आए केदार जाधव।

6:48 PM शंकर का एक और लाजवाब ओवर समाप्त, 14वें ओवर से आए 6 रन। ख्वाजा 34 और हैंड्सकॉम्ब 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

6:44 PM विजय शंकर लेकर आए पारी का 13वां ओवर, अभी तक उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है।

6:42 PM कुलदीप यावद के ओवर से आए 6 सिंगल रन। इसी के साथ ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब के बीच 50 रन की साझेदारी भी पूरी हुई।

6:41 PM कुलदीप यादव लेकर आए पारी का 13वां ओवर, भारत को यहां विकेट की तलाश है।

6:39 PM 12वें ओवर से आए 4 रन, ऑस्ट्रेलिया 12 ओवर के बाद 56/2

6:38 PM बेहतरीन लाइन पर गेंदबाजी कर रहे हैं विजय शंकर।

6:35 PM शंकर लेकर आए अपना दूसरा ओवर, पहले ओवर में दिए थे मात्र 4 रन।

6:35 PM कुलदीप यादव के ओवर से आए मात्र 5 रन। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 52/2

6:33 PM पहले पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया जहां 47/2 है वहीं भारत का स्कोर 58/0 है।

6:32 PM गेंदबाजी में एक और बदलाव, अटैक पर आए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव।

6:31 PM शंकर का बेहतरीन ओवर समाप्त, ओवर से आए मात्र 4 रन।

6:29 PM ओवर की तीसरी गेंद पर ख्वाजा ने लॉन्ग ऑन की दिशा में लगाय शॉट, गेंद बुमराह से एक कदम पहले गिरी अगर बॉल कैरी कर जाता तो यहां ऑस्ट्रेलिया अपना तीसरा विकेट खो देता।

6:27 PM गेंदबाजी में पहला बदलाव, बुमराह की जगह अटैक पर आए विजय शंकर। ऑस्ट्रेलिया को 41 ओवर में 316 रनों की जरूरत है।

6:25 PM चौका लगने के बाद भुवी ने की अच्छी वापसी अगली पांच गेंदों पर दिया मात्र एक रन। 9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 43/2

6:23 PM 9वां ओवर लेकर आए भुवनेश्वर की पहली ही गेंद पर ख्वाजा ने जड़ा चौका। यह गेंद उन्होंने खुद आगे बढ़कर अपने पैरो पर बनाई थी। यह ख्वाजा का तीसरा चौका है।

6:22 PM आठवें ओवर से आए 9 रन। ख्वाजा 17 और हैंड्सकॉम्ब 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

6:20 PM चौका! एक बार फिर पैर की गेंद को ख्वाया ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में बाउंड्री तक पहुंचाया। बैक टू बैक चौके मारते हुए ख्वाजा। बुमराह को अपनी लाइन में सुधार करना होगा।

6:19 PM बुमराह लेकर आए पारी का 8वां ओवर और दूसरी ही गेंद पर ख्वाजा ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ दिया चौका। यह गेंद बुमराह ने लेग स्टंप पर डाली थी जिसका फायदा ख्वाजा ने खूब उठाया।

6:18 PM जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी ने 2017 से अब तक कुल 38 विकेट लिए हैं और यह सबसे सफल जोड़ी भी है।

6:17 PM बुमराह काफी अच्छी वापसी करते हुए दिखाई दे रहे हैं, अभी तक उन्होंने कोई भी खराब गेंद नहीं डाली है। 7वें ओवर से आया मात्र एक रन। ऑस्ट्रेलिया 29/2

6:14 PM भुवनेश्वर कुमार लेकर आए पारी का 7वां ओवर।

6:13 PM ऑस्ट्रेलिया के लिहाजे से यह अच्छा ओवर रहा, छठे ओवर से आए 7 रन। ऑस्ट्रेलिया 28/2

6:10 PM बुमराह लगातार अपना तीसरा ओवर डालते हुए।

6:10 PM पांचवे ओवर से आए 4 रन।

6:08 PM भुवी लेकर आए पारी का पांचवा ओवर। पहली चार गेंद खाली निकालने के बाद पांचवी गेंद पर पीटरहैंड्सकॉम्ब ने एक्सट्रा कवर और मिड ऑफ के बीच में से जड़ दिया चौका।

6:05 PM बुमराह का सफल ओवर समाप्त, चौथे ओवर से आए 6 रन।

6:04 PM चौका! मार्श के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए पीटर हैंड्सकॉम्प के बल्ले का निचला किनारा लगकर गेंद सीमा रेखा के बाहर।

6:01 PM बुमराह लेकर आए पारी का चौथा और अपना दूसरा ओवर। तीसरी गेंद पर यॉर्कर डाल शॉन मार्श को किया आउट।

5:57 PM चौका! भुवी का ओवर अच्छा कट रहा था, लेकिन आखिरी गेंद पर स्विपर कवर की दिशा में चार रन बटौर कर शॉन मार्श ने इसे अच्छा ओवर होने से रोक दिया। तीसरे ओवर से आए 5 रन।

5:55 PM भुवनेश्वर कुमार लेकर आए पारी का तीसरा ओवर।

5:54 PM मैदान पर हलचल जारी। बुमराह के ओवर की आखिरी गेंद ख्वाजा के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगकर गई। भग्यशाली रहे कि गेंद उनके स्टंप पर नहीं लगी। दूसरे ओवर से आए मात्र 2 रन।

5:53 PM बुमराह के ओवर की पहली चार गेंद डॉट करने के बाद मार्श ने लिया एक रन। बुमराह का बेहतरीन ओवर घटता हुआ।

5:51 PM जसप्रीद बुमराह लेकर आए पारी का दूसरा ओवर।

5:51 PM भुवनेश्वर कुमार का सफल ओवर समाप्त, पहले ओवर से आए 4 रन।

5:49 PM पहले ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच को किया बोल्ड, भारत को मिली पहली सफलता।

5:46 PM ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरती हुई भारतीय टीम, भुवी करेंगे भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत।

5:11 PM  छक्का! बुमराह ने कमिंस के ओवर की आखिरी गेंद पर जड़ा अपने वनडे करियर का पहला छक्का। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 359 रनों का लक्ष्य।

5:10 PM पांचवी गेंद पर कमिंस ने चहल को किया कॉट एंड बोल्ड आउट। कमिंस ने झटका पांचवा विकेट।

5:07 PM कमिंस के ओवर की तीसरी गेंद को भी शंकर बाउंड्री के पार पहुंचाना चाहते थे लेकिन इस बार संपर्क उतना अच्छा नहीं था। मैक्सवेल ने पकड़ा शानदार कैच कमिंस को मिली चौथी सफलता।

5:05 PM छक्का! एक बार फिर आखिरी गेंद पर विकेट और पहली गेंद पर छक्का। शंकर ने लॉन्ग ऑन की दिशा में जड़ा शानदार छक्का।

5:04 PM रिचर्डसन के ओवर की आखिरी गेंद पर अपर कट शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए भुवी। ऐलेक्स केरी ने पकड़ा लाजवाब कैच।

5:01 PM चौका! अगली ही गेंद पर शंकर ने लॉन्ग ऑन पर जड़ दिया चौका। पहली दो गेंदों पर शंकर ने 10 रन बटौर लिए हैं।

5:00 PM छक्का! पिछले ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट गिरा था और ओवर की पहली गेंद पर शंकर ने जड़ा शानदार छक्का।

4:59 PM पैट कमिंस के ओवर की आखिरी गेंद पर पुल शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए केदार जाधव, बनाए 10 रन।

4:56 PM कमिंस लेकर आए पारी का 48वां ओवर।

4:55 PM रिचर्डसन के ओवर से आए 9 रन। 47 ओवर के बाद भारत 326/5

4:53 PM भारत को यहां पर हार्दिक पांड्या की कमी महसूस हो रही है। जाधव और शंकर अंत के ओवर बड़े शॉट कम ही लगाते हैं।

4:50 PM झाय रिचर्डसन लेकर आए पारी का 47वां ओवर। 

4:50 PM कमिंस का सफल ओवर समाप्त, 46वें ओवर से आए मात्र 4 रन।

4:47 PM आउट! कमिंस की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मिड ऑन की दिशा में कैच आउट हुए पंत, बनाए 24 गेंदों पर 36 रन। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए विजय शंकर।

4:43 PM गेंदबाजी में बदलाव, पैट कमिंस आए अटैक पर।

4:42 PM जैम्पा के ओवर से आए 12 रन। पंत 36 और जाधव 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

4:39 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर इस बार पंत ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में लगाया शानदार चौका। अगर पंत खड़े रहे तो भारत का स्कोर 350 के पार जाना निश्चित है।

4:39 PM  छक्का! 45वां ओवर लेकर आए एडम जैम्पा की पहली गेंद पर ऋषभ पंत ने लगाया शानदार छक्का। शुरु हुआ पंत शो।

4:37 PM  विकेट गिरने का फायदा मैक्सवेल को मिलता हुआ पहली चार गेंदों में दिए मात्र 3 रन। धवन के विकेट के बाद भारत का स्कोरबोर्ड सुस्थ हुआ है।

4:36 PM पारी का 44वां ओवर लेकर आए ग्लेन मैक्सवेल।

4:34 PM आउट! जैम्पा के ओवर की आखिरी गेंद पर लेट कट लगाने के प्रयास में आउट हुए केएल राहुल। 31 गेंदों पर बनाए 26 रन। बल्लेबाजी के लिए अब क्रीज पर आए केदार जाधव।

4:33 PM आखिरी ओवरों में भी जैम्पा भारतीय बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं। अभी तक 5 गेंदों में चार ही रन दिए हैं।

4:31 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए एडम जैम्पा।

4:30 PM झाय रिचर्डसन का महंगा ओवर समाप्त, 42वें ओवर से आए 16 रन।

4:29 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद रिचर्डसन ने वाइड यॉर्कर डाली और गेंद पंत के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए सीमा रेखा के पार पहुंची। किसमत भी आज उंत के साथ है।

4:28 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर इस बार पंत ने ऑन साइड की दिशा में लगाया चौका। पहली तीन गेंदों में उन्होंने 10 रन बटौर लिए हैं।

4:27 PM चौका! झाय रिचर्डसन लेकर आए पारी का 42वां ओवर और पहली ही गेंद पर पंत ने कवर ड्राइव लगाकर बटौरे चार रन। पंत की पारी का यह पहला चौका है।

4:25 PM चौका! मैक्सवेल के ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने पैडल स्वीप की मदद से लगाया शानदार चौका। यह उनकी पारी का पहला चौका है। सीनियर होने के नाते राहुल को कमान अपने हाथों में रखनी होगी और पंत को सिखाना होगा।

4:24 PM मैक्सवेल पंत को ललचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंत अभी बढ़ा शॉट नहीं खेल रहे। 

4:22 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए ग्लेन मैक्सवेल।

4:21 PM झाय रिचर्डसन का सफल ओवर समाप्त, ओवर से आए मात्र 2 रन।

4:20 PM विराट कोहली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत।

4:19 PM 266 के स्कोर पर भारत को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली 7 रन बनाकर आउट। बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद सीधे विकेटकीपर के हाथों में गई। 

4:08 PM 143 रनों की तूफानी पारी खेलकर शिखर धवन क्लीन बोल्ड, 254 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। धवन ने 115 गेंदों में 143 रन बनाए। उन्होंने 18 चौके और तीन छक्के लगाए। हालांकि पैट कमिंस को फिर से एक बड़ा शॉट खेलना चाहते थे धवन लेकिन क्लीन बोल्ड हो गए। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं विराट कोहली।

4:05 PM चौका! शिखर धवन ने पैट कमिंस को लॉन्ग ऑन पर बेहतरीन चौका जड़ा।

4:03 PM चौका! धवन के बल्ले से निकला एक और चौका। बेहरनडॉर्फ के इस ओवर में धवन ने 15 रन बटोरे। भारत का स्कोर 248/1

4:01 PM छक्का! चौके के बाद धवन ने एक धमाकेदार छक्का जड़ा। 

4:01 PM चौका! शिखर धवन बेहरनडॉर्फ की गेंद पर फ्लिक किया और डीप स्क्वायर लेग पर चौका बटोरा।

3:57 PM चौका! एक और चौका। धवन ने कमिंस के 36वें ओवर में दो चौके जड़े। इस ओवर से 11 रन आए। भारत का स्कोर 233/1

3:55 PM चौका! शिखर धवन ने पैट कमिंस की शॉर्ट बॉल पर पुल शॉट खेला। मिलेंगे चार रन। 

3:51 PM ड्रिंक्स ब्रेक हुआ है। भारत इस समय बेहतरीन स्थिति में है। धवन अग्रेसिव क्रिकेट खेल रहे हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत का स्कोर 350 के करीब तो पहुंचना ही चाहिए। हालांकि अभी केएल राहुल को अपना खेल दिखाना बांकी है। 15 ओवर का खेल बचा है।

3:49 PM चौका! धवन ने मैक्सवेल को पहले छक्का और फिर चौका जड़ा।

3:49 PM छक्का! शिखर धवन ने स्टेप आउट किया और एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से बेहतरीन छक्का जड़ा। 

3:42 PM चौके के साथ शिखर धवन ने जड़ा धमाकेदार शतक, भारत का स्कोर 200 के पार। धवन पिछली 17 पारियों से इसका इंतजार कर रहे थे। धवन की ये 16वीं वनडे फिफ्टी है। उन्होंने 97 गेंदों में 12 चौके और छक्के की मदद से शतक जड़ा। 

3:39 PM विराट कोहली नहीं बल्कि केएल राहुल आए हैं नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए। 

3:37 PM शतक से चूके रोहित शर्मा, 95 रनों की तूफानी पारी खेलकर रिचर्ड्सन का शिकार बने। 193 के स्कोर पर भारत ने अपना पहला विकेट गंवाया। रोहित ने 92 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 95 रनों की पारी खेली। रोहित रिचर्ड्सन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद सीधे हैंड्सकॉम्ब के हाथों में गई। 

3:35 PM चौका! धवन के बाद रोहित ने भी धमाकेदार चौका जड़ा। ये रोहित की फेवरेट बॉल थी। 

3:33 PM चौका! शिखर धवन के बल्ले से एक और बेहतरीन शॉट। रिचर्डसन को फाइन लेग पर चौका जड़ा।

3:31 PM चौका! 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने फिंच को डीप स्क्वायर लेग पर चौका जड़ा। भारत का स्कोर 182/0

3:25 PM चौका! रिचर्ड्सन की गेंद पर रोहित ने डीप एक्सट्रा कवर पर बेहतरीन चार रन बटोरे।

3:21 PM चौका! एरॉन फिंच अपना दूसरा ओवर करा रहे हैं लेकिन इस बार शिखर धवन ने बेहतरीन शॉट मारा। 

3:19 PM पिछली 21 गेंदों में कोई बाउंड्री नहीं आई है। भारत का स्कोर 154/0

3:18 PM रोहित और धवन के बीच छठी बार 150 प्लस रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

3:13 PM आधे ओवरों का खेल हो गया है। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 148/0, रोहित (64*) और शिखर धवन (82*) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। 

3:06 PM छक्का! रोहित के बल्ले से निकला धमाकेदार छक्का। रोहित ने जैंपा को जीप मिड विकेट पर धमाकेदार छक्का जड़ा।

3:03 PM फिफ्टी के बाद अगर रोहित 91 रन और बना लेते हैं तो वह वनडे में 8000 रन पूरे कर लेंगे। 

3:00 PM जैम्पा के ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर रोहित शर्मा ने पूरा किया अपना अर्धशतक।

2:57 PM लगातार अपना पांचवा ओवर लेकर आए एडम जैम्पा।

2:56 PM 21वें ओवर से आए 10 रन, भारत 124/0

2:54 PM मैक्सवेल लेकर आए पारी का 20वां ओवर और पहली ही शॉटपिच गेंद पर जड़ दिया छक्का। धवन लाजवाब टच में दिखाई दे रहे हैं।

2:53 PM जैम्पा का एक और शानदार ओवर समाप्त, दिए मात्र 3 रन।  धवन 67 और रोहित 45 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

2:52 PM एडम जैम्पा लेकर आए पारी का 20वां ओवर।

2:50 PM 19वें ओवर से आए 8 रन, भारत 111/0

2:48 PM चौका! ओवर की पांचवीं गेंद पर धवन ने जड़ दिया अपनी पारी का 10वां चौका।

2:46 PM ड्रिंक्स के बाद खेल एक बार फिर शुरु, मैक्सवेल डालेंगे पारी का 19वां ओवर और पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने बटौर लिए तीन रन।

2:43 PM कमिंस के ओवर से आए 4 रन और समय ड्रिंक्स ब्रेक का।

2:41 PM रोहित शर्मा ने ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर भारत के पूरे किए 100 रन।

2:39 PM जैम्पा का एक ओवर शानदार समाप्त, 17वें ओवर से आए 4 रन। 

2:36 PM जैम्पा लेकर आए पारी का 17वां ओवर।

2:36 PM पेट कमिंस का शानदार ओवर समाप्त, ओवर से आए 3 रन।

2:30 PM अभी तक जैम्पा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। 15वें ओवर से आए 4 रन।

2:28 PM पारी का 15वां ओवर लेकर आए एडम जैम्पा।

2:27 PM झाय रिचर्डसन के ओवर से आए 8 रन। धवन 54 और रोहित 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

2:24 PM चौका! झाय रिचर्डसन के ओवर की पहली गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगा धवन ने लगाया चौका और पूरा किया अपना अर्धशतक। यह धवन की पारी का 9वां चौका है।

2:23 PM जैम्पा के ओवर से आए मात्र 3 रन। 13 ओवर के बाद 80 बिना किसी नुकसान के।

2:21 PM इस मैदान पर पहली इनिंग का स्कोर 307 का है। रोहित और धवन ने जिस तरह भारत को शुरुआत दिलाई है उसे देखते हुए भारत इससे ज्यादा स्कोर बनाना चाहेगा।

2:19 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए एडम जैम्पा।

2:18 PM चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ा एक और चौका। रोहित इसी के साथ 32 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

2:16 PM काफी समय बाद रोहित और धवन ने भारत को इस तरह की शुरुआत दी है। अब उन्हें खेल को ऐसे ही आगे बढ़ाना होगा।

2:15 PM गेंदबाजी में बदलाव, बेहरनडॉर्फ की जगह अटैक पर वापस आए झाय रिचर्डसन।

2:14 PM मैक्सवेल का महंगा ओवर समाप्त, ओवर से आए 11 रन।

2:11 PM  चौका! मैक्सवेल लेकर आए अपना दूसरा ओवर और रोहित ने पहली ही गेंद पर कवर पॉइंट की दिशा में लगाया दमदार चौका। रोहित को पहले ओवर में मैक्सवेल ने शांत रखा था।

2:10 PM 10वें ओवर से आए 10 रन। भारत 58 बिना किसी नुकसान के। इस सीरीज में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत ने पहले पावर प्ले में एक भी विकेट नहीं खोई।

2:08 PM छक्का! ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने लॉन्ग ऑन की दिशा में जड़ दिया भारतीय पारी का पहला चौका। रोहित इसी के साथ 14 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। भारत ने इसी के साथ 50 रन भी पूरे किए।

2:07 PM बेहरनडॉर्फ लेकर आए लगातार अपना 5वां ओवर।

2:06 PM पहले ही ओवर में मैक्सवेल ने रोहित शर्मा को बांध कर रखा और डाला मेडन ओवर।

2:05 PM गेंदबाजी में एक और बदलाव, मैक्सवेल आए अटैक पर।

2:02 PM चौका! ओवर की पांचवी और छठी गेंद पर धवन ने जड़ दिये दो चौके। धवन अब चौकों में डील कर रहे हैं। अब हम कह सकते हैं गब्बर इज बैक।

2:01 PM बेहरनडॉर्फ ही एक ऐसे गेंदबाज है जिसने अभी तक धवन को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया है।

1:59 PM बेहरनडॉर्फ लेकर आए पारी का 8वां ओवर।

1:58 PM चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर इस बार रोहित शर्मा ने कवर की दिशा में जड़ दिया चौका। इस चौके से उनका काफी आत्मविश्वास बढ़ेगा। 7 ओवर के बाद भारत 38/0

1:55 PM चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर धवन ने पॉइंट की दिशा में जड़ दिया अपना छठा चौका। इसी जगह इस सीरीज में 2 बार आउट हो चुके हैं धवन।

1:54 PM ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी में पहला बदलाव, महंगे साबित हो रहे कमिंस की जगह अटैक पर आए झाय रिचर्डसन।

1:53 PM छठे ओवर से आए 6 रन।

1:53 PM बेहरनडॉर्फ के ओवर की चौथी गेंद पर धवन ने स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ा दन-दनाता चौका। यह उनकी पारी का 5वां चौका है।

1:51 PM पैट कमिंस ने अभी तक 3 ओवर में 22 रन दिए है जबकि दूसरी और बेहरनडॉर्फ ने 2.2 ओवर में मात्र 1 ही रन दिया है।

1:50 PM कमिंस का महंगा ओवर समाप्त, 5वें ओवर से आए 10 रन। धवन 21 और रोहित 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

1:49 PM चौका! इस बार ओवर की चौथी गेंद को धवन ने लॉन्ग ऑन की दिशा में बाउंड्री के पार भेजा। 

1:47 PM चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर धवन ने स्ट्रेट ड्राइव लगा बटौरा चौका। यह पैट कमिंस के खिलाफ धवन का तीसरा चौका है। कमिंस ने यह गेंद 145 की गति से डाली थी। इस चौके के साथ धवन 17 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

1:47 PM पैट कमिंस लेकर आए पारी का पांचवा ओवर।

1:46 PM बेहरनडॉर्फ का एक और ओवर समाप्त, इस बार दिया मात्र 1 रन। 4 ओवर के बाद भारत 13 बिना किसी नुकसान के।

1:44 PM बेहरनडॉर्फ ने पहली 9 गेंदें डॉट कराई।

1:43 PM बेहरनडॉर्फ अपना दूसरा ओवर डालने को तैयार।

1:42 PM कमिंस के दूसरे ओवर से भी आए 6 रन। धवन 10 और रोहित 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

1:39 PM चौका! ओवर की दूसरी ओवर पिच गेंद पर मात्र टाइमिंग से शिखर धवन ने लॉन्ग ऑन की दिशा में जड़ दिया अपना दूसरा चौका। इसी के साथ धवन 9 के निजी स्कोर पर पहुंचे।

1:39 PM पैट कमिंस लेकर आए पारी का तीसरा ओवर।

1:38 PM बेहरनडॉर्फ ने मेडन ओवर से की शुरुआत, दो ओवर के बाद भारत 6/0

1:36 PM जेसन बेहरनडॉर्फ लेकर आए पारी का दूसरा ओवर। मार्कस  स्टॉयनिस की जगह इन्हें मिली है टीम में जगह।

1:35 PM पहले ओवर से आए 6 रन।

1:32 PM चौका! कमिंस ने ओवर की तीसरी गेंद धवन के पैरो पर डाली और धवन ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ दिया चौका। धवन ने चौके के साथ किया अपनी पारी का आगाज। इस चौके से उन्हें काफी आत्मविश्वास मिलेगा। 

1:30 PM एक दम सही ठिकाने पर डाली पैट कमिंस ने पहली गेंद।

1:29 PM ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे पैट कमिंस।

1:28 PM ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन मैदान पर उतरे।

1:27 PM चौथे वनडे के लिए कोहली तैयार।

1:07 PM ये है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन।

1:01 PM  भारत ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का निर्णय, टीम में हुई पंत, राहुल, चहल और भूवी की एंट्री

12:32 PM नेट्स में पसीना बहाते हुए शॉन मार्श और पीटर हैंड्सकॉम्ब

12:30 PM चौथे वनडे के लिए पंजाब क्रिकेट संघ आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम पहुंची टीम ऑस्ट्रेलिया।

12:25 PM इंडिया टीवी के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा वनडे मैच मोहाली में खेला जाना है। मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरु होगा जबकि टॉस 1 बजे होगा।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement