Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टी20, Highlights: भारत ने 6 विकेट से जीता मैच, 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: November 25, 2018 16:53 IST
विराट कोहली- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES रोमांचक मोड़ पर तीसरा टी20, कोहली क्रीज पर मौजूद

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टी20 मैच में ​भारत ने मेजबानों को 6 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत को जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 165 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 2 गेंद शेष रहते ही पूरा कर लिया। भारत की तरफ से कप्तान कोहली ने 61 रनों की नाबाद पारी खेली। 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए  निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डार्सी शॉट ने सबसे अधिक 33 रन बनाए तो भारत की तरफ से क्रुणाल पंड्या ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। 

Live Cricket Score and Updates

16:47 IST: चौका! कोहली ने चौका लगाकर जिताया भारत को मैच, सीरीज 1-1 की बराबरी पर हुई समाप्त।

16:45 IST: ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से लगाया चौका, भारत को 3 गेंदों में 1 रने की जरूरत।

16:44 IST: एंड्र्यू टाय लेकर आए पारी का आखिरी ओवर।

16:43 IST: 19वें ओवर से आए 11 रन, भारत को आखिरी ओवर में 5 रनों की दरकार।

16:41 IST: ओवर की तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने मिशेल स्टार्क की गति का इस्तेमाल करते हुए पॉइंट की दिशा में लगाया शानदार चौका। कार्तिक इसी के साथ 19 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

16:39 IST: 19वां ओवर लेकर आए मिशेल स्टार्क।

16:38 IST: टाय के ओवर से आए 11 रन। भारत का स्कोर 149/4

16:37 IST: छक्का! दिनेश कार्तिक ने पुल कर लगाया शानदार छक्का।

16:35 IST: कोहली ने एक रन लेकर पूरा किया अपना अर्धशतक, एक और मैच जिताऊ पारी खेलते हुए कोहली।

16:35 IST: पारी का 18वां ओवर लेकर आए एंड्र्यू टाय।

16:34 IST: मैक्सवेल के ओवर से आए 13 रन। भारत को 3 ओवर में 27 रनों की जरूरत।

16:32 IST: छक्का! ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली ने लगाया शानदार छक्का। बाउंड्री के बाहर खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा कैच।

16:31 IST: मैक्सवेल लेकर आए पारी का 17वां ओवर, अभी तक उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की है।

16:30 IST: टाय के ओवर से आए 12 रन। 16 ओवर के बाद भारत 125/4। भारत को अभी भी 24 गेंदों पर 40 रनों की दरकार।

16:27 IST: ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली ने लगाया शानदार चौका और इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑफ की दिशा में लगाया छक्का। कोहली भारतीय टीम पर बढ़ रहे प्रेशर को पड़ी है समझदारी से कम कर रहे हैं।

16:26 IST: एंड्र्यू टाय लेकर आए पारी का 16वां ओवर।

16:25 IST: जैम्पा का शानदार स्पेल समाप्त, 4 ओवर में 22 रन देकर लिया एक विकेट। भारत को 30 गेंदों में 52 रनों की जरूरत।

16:23 IST: अब गेंदबाजी के लिए एडम जांपा आए हैं। जांपा ने अभी तक शानदार गेंदबाजी की है।

16:22 IST: टाय का शानदार ओवर समाप्त, एक रन देकर लिया एक विके। 14 ओवर के बाद भारत 109/4

16:20 IST: आउट! पारी का 14वां ओवर लेकर आए एंड्र्यू टाय ने दूसरी ही गेंद पर ऋषप पंत को किया शून्य पर आउट।

16:18 IST: ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुआ केएल राहुल, मैक्सवेल को मिला पहला विकेट।

16:13 IST: लगातार तीसरा ओवर डालते हुए मैक्सवेल।

16:12 IST:  12वें ओवर से आए 7 रन। भारत का स्कोर 102। जीत के लिए भारत को 48 गेंदों पर 63 रनों की जरूरत।

16:11 IST: ओवर की पांचवी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया ने की मिस फील्ड, कोहली ने बटौरे तीन रन।

16:09 IST: जैम्पा अपना तीसरा ओवर डालते हुए।

16:09 IST: मैक्सवेल का एक और शानदार ओवर समाप्त, 11वें ओवर से आए तीन रन।

16:07 IST: ग्लेन मैक्सवेल लेकर आए पारी का 11वां ओवर।

16:05 IST: चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान कोहली ने जड़ा शानदार चौका, इसी के साथ उन्होंने अपने ऊपर बढ़ रहे प्रेशनर को भी हटाया। 10वें ओवर से आए 11 रन। भारत का स्कोर 92/2

16:02 IST: जैम्पा लेकर आए पारी का 10वां ओवर, स्पिनरर्स की मदद से भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम कसना चाहता है ऑस्ट्रेलिया।

16:01 IST: मैक्सवेल का शानदार ओवर समाप्त, 9वें ओवर से आए मात्र 3 रन। भारत को 66 गेंदों पर 84 रनों की जरूरत।

15:59 IST: गेंदबाजी में एक और बदलाव, अटैक पर आए ग्लेन मैक्सवेल।

15:59 IST: 8वें ओवर से आए 11 रन, भारत का स्कोर 78/2

15:57 IST: छक्का! केएल राहुल ने छक्के से खोला खाता, कूल्टर नाइल के ओवर की चौथी गेंद पर लगाया छक्का।

15:56 IST: गेंदबाजी में एक और बदलाव, 8वां ओवर लेकर आए कूल्टर नाइल। रोहित के आउट होने के बाद कोहली का साथ देने आए केएल राहुल।

15:55 IST: जैम्पा ने डाला विकेट मेडन ओवर। 7 ओवर के बाद भारत 67/2

15:50 IST: बोल्ड! जैम्पा ने रोहित शर्मा को किया बोल्ड, भारत को लगा दूसरा झटका, रोहित 23 रन बनाकर आउट।

15:50 IST: गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए एडम जैम्पा।

15:48 IST: स्टार्क का सफल ओवर समाप्त, 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 67/1

15:47 IST: अगली ही गेंद पर स्टार्क ने धवन को किया एलबीडब्लू आउट, भारत को लगा पहला झटका, धवन 41 रन बनाकर आउट। क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान कोहली।

15:44 IST: स्टार्क के ओवर की दूसरी गेंद पर धवन ने एक्सट्रा कवर की दिशा में लगाया दमदार चौका।

15:43 IST: गेंदबाजी में बदलाव, पावरप्ले का आखिरी ओवर डालने आए मिशेल स्टार्क।

15:41 IST: चौका! स्टॉयनिस के ओवर की पांचवी और छठी गेंद पर चौका लगाकर धवन ने भारत के लिए अच्छा ओवर बनाया। पांचवे ओवर से आए 22 रन। भारत का स्कोर 62/0

15:40 IST: छक्का! स्टॉयनिस के ओवर की चौथी गेंद पर इस बार धवन ने लगाया छक्का। यह धवन का भी दूसरा छक्का है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी में एक भी छक्का नहीं लगाया था और भारत 5 ओवर में ही 4 छक्के लगा चुका है।

15:38 IST: स्टॉयनिस के ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने मिड ऑन के ऊपर से लगाया छक्का, यह रोहित का दूसरा छक्का है।

15:37 IST: गेंदबाजी में बदलाव, स्टार्क की जगह अटैक पर आए मार्कस स्टॉयनिस

15:36 IST: चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर धवन ने लगाया एक और चौका। इसी चौके के साथ धवन 23 के निजी स्कोर पर पहुंचे। 4 ओवर के बाद भारत 40/0

15:35 IST: कूल्टर नाइल को पांचवी गेंद पर लगा एक और छक्का, इस बार रोहित ने नहीं बल्कि शिखर धवन ने मिड विकेट के क्षेत्र में लगाया छक्का।

15:31 IST: चौथा ओवर लेकर आए कूल्टर नाइल की पहली ही गेंद पर रोहित ने लगाया छक्का, यह इस पारी के साथ-साथ इस मैच का पहला छक्का है।

15:30 IST: तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर धवन ने कवर ड्राइव लगाकर बटौरा शानदार चौका। 3 ओवर के बाद भारत 20/0. धवन 11 और रोहित 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

15:25 IST: चौका! आखिरी गेंद पर शिखर धवन ने चौका लगाकर ओवर किया खत्म, यह ओवर और भारतीय पारी का दूसरा चौका है।

15:22 IST: चौका! दूसरे ओवर लेकर आए कूल्टर नाइल की पहले गेंद पर रोहित शर्मा ने चौके से किया उनका स्वागत, यह भारतीय पारी का पहला चौका है।

15:21 IST: शानदार रहा स्टार्क का पहला ओवर, दिए मात्र 3 रन। भारत एक ओवर के बाद 3/0

15:16 IST: 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरे भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार्क करेंगे गेंदबाजी की शुरुआत।

14:55 IST: चौका! आखिरी गेंद पर स्टोनिस स्टोनिस के बल्ले का अंदरूनी किनार लगकर गेंद सीमा रेखा से बाहर, ऑस्ट्रलिया ने भारत को दिया 165 का लक्ष्य।

14:52 IST: बुमराह लेकर आए पारी का आखिरी ओवर और पहली ही गेंद पर स्टोनिस ने पुल कर मिड विकेट की दिशा में लगाया शानदार चौका। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पूरे किए 150 रन।

14:51 IST: ओवर की आखिरी गेंद पर कूल्डर नाइल ने लॉन्ग ऑफ की दिशा मे लगाया शानदार चौका। 19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया  149/6

14:48 IST: ओवर की चौथी गेंद पर कूल्टर नाइल ने स्लाइस कर लगाया शानदार चौका।

14:48 IST: पारी का 19वां ओर अपने स्पेल का आखिरी ओवर लेकर आए भुवनेश्वर कुमार।

14:46 IST: चौका! बुरमार की आखिरी गेंद पर स्टोनिस ने लगाया चौका। अभी तक अच्छा ओवर घट रहा था, आखिरी गेंद यॉरकर डालने के प्रयास में बुमराह ने फुल टॉस फेंकी और स्टोनिस ने इसका फायदा उठाते हुए चौका लगाया।

14:45 IST: बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए कूल्टर नाइल​।

14:43 IST: ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह ने अपने ही फॉलो थ्रू में गेंद पकड़ क्रिस लिन को किया रन आउट, ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका। लिन 13 रन बनाकर पवेलियन आउट।

14:42 IST: भारत की तरफ से बुमराह डालेंगे पारी का 18वां ओवर।

14:41 IST: भूवी के ओवर से आए 9 रन। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 129/5

14:40 IST: चौका! ओवर की चौथी गेंद पर क्रिस लिन ने कवर की दिशा में लगाया शानदार चौका। लिन ने भूवी की स्लोअर वन को पहले ही पढ़ लिया था।

14:38 IST: डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार लेकर आए पारी का 17वां ओवर।

14:37 IST: क्रुणाल पंड्या का शानदार स्पेल समाप्त, 4 ओवर में 36 रन देकर लिए 4 विकेट। यह टी20 में उनका सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन है। 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 120/5

14:36 IST: अगली गेंद पर एक और बड़ शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए ऐलेक्स कैरी, इसी के साथ क्रुणाल पंड्या को मिली चौथी सफलता। बल्लेबजी करने क्रीज पर आए मार्क स्टोनिस।

14:33 IST: ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर ऐलेक्स कैरी ने लगाया शानदार चौके। इसी के साथ कैरी 27 के निजी स्कोर पर पहुंचे।

14:32 IST: अपने स्पेल का आखिरी ओवर लेकर आए क्रुणाल पंड्या, एक और विकेट की होगी तलाश।

14:31 IST: समाप्त हुआ खलील अहमद का महंगा स्पेल, 4 ओवर में लुटाए 35 विकेट।

14:29 IST: खलील अहमद ने ओवर की तीसरी गेंद फुल टॉस डाली, ऐलेक्स कैरी ने मौके का फायदा उठाते हुए लगाया शानदार चौका।

14:27 IST: बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए क्रिस लिन, भारत के लिए 15वां ओवर डालेंगे खलील अहमद।

14:25 IST: क्रुणाल पंड्या का एक और सफल ओवर समाप्त, 14वें ओवर से आए 8 रन।

14:25 IST: पारी का 14वां ओवर लेकर आए क्रुणाल पंड्या ने ऑस्ट्रेलिया को दिया चौथा झटका, यह उनका तीसरा विकेट है।

14:21 IST: कुलदीप यादव का शानदार स्पेल समाप्त, 4 ओवर में 19 रन देकर लिया एक विकेट। ऑस्ट्रेलिया अभी तक अपनी पारी में 33 डॉट गेंद खेल चुका है।

14:19 IST: अपना चौथा ओवर लेकर आए कुलदीप यादव, अभी तक उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया है।

14:18 IST: खलील अहमद का शानदार ओवर, 12वें ओवर से आए 6 रन। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 85/3

14:15 IST: खलील अहमद लेकर आए पारी का 12वां ओवर। दो ओवर में अभी तक दे चुके हैं 20 रन।

14:13 IST: कसी हुई गेंदबाजी करता हुआ भारत, कुलदीप यादव ने 11वें ओवर से दिए 3 रन। भारतीय टीम की यहां कोशिश ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका देकर मैच में कपड़ मजबूत करने की होगी।

14:10 IST: क्रुणाल का सफल ओवर समाप्त, ओवर में तीन रन देकर लिए दो विकेट।

14:09 IST: मैक्सवेल का साथ देने क्रीज पर आए ऐलेक्स कैरी।

14:08 IST: दूसरी ही गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने मैकडेर्मोट का विकेट लिया। यह लगातार दो गेंदों पर उनका दूसरा विकेट है।

14:05 IST: 9वां ओवर डालने आए क्रुणाल पांड्या की पहली ही गेंद पर आउट हुए डार्सी शॉट। ऑन फील्ड अंपायर द्वारा आउट देने के बाद डार्सी शॉट ने डीआरएस का इस्तेमाल किया और थर्ड अंपायर ने पाया की गेंद सीधा विकेट पर लग रही है। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा।

14:04 IST: 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्सवेल के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील, अंपायर ने भी उंगली उठाई, लेकिन मैक्सवेल ने अपने साथी खिलाड़ी से सलाह लेने के बाद रिव्यू लेने का फैसला किया और रिव्यू में देखा गया कि गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी, ऐसे में मैक्सवेल ने अच्छा रिव्यू लिया

14:02 IST: मैक्सवेल को तीसरे नंबर पर भेजा गया है, ओवर की पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल का खूबसूरत स्ट्रोक और गेंद चार रनों के लिए चली गई 

14:00 IST: कुलदीप यादव ने भारत को पहला विकेट दिलाया, 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर फिंच स्वीप शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगी और फाइनल लेग पर खड़े क्रुणाल ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की

13:57 IST: ओवर की आखिरी गेंद को फिंच ने स्क्वॉयर ऑफ द विकेट खेला और गेंद फिर से सीमारेखा के बाहर चली गई

13:56 IST: क्रुणाल के ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने बेहद खराब फील्डिंग की और गेंद बैकवर्ड प्वॉइंट बाउंड्री के बाहर चली गई

13:54 IST: क्रुणा पंड्या की पहली गेंद पर भारत के हाथ सफलता आते-आते रह गई, फिंच ने गेंद को हवा में खेल दिया था लेकिन रोहित शर्मा ने कैच छोड़ दिया और फिंच को पहला जीवनदान मिलता हुआ

13:50 IST: सातवें ओवर की पहली गेंद पर फिंच के खिलाफ LBW की अपील, लेकिन अंपायर ने अपील को ठुकराया

13:49 IST: छठे ओवर की आखिरी गेंद बुमराह ने फुल टॉस फेंकी और शॉर्ट ने उसका पूरा फायदा उठाते हुए चार रनों के लिए भेज दिया, ऑस्ट्रेलिया के ओपनर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं

13:44 IST: आखिरी गेंद पर फिंच ने एक और शानदार स्ट्रोक लगाया और गेंद फिर से सीमारेखा के बाहर चली गई

13:41 IST: खलील अहमद पारी का पांचवां ओवर लेकर, दूसरी गेंद उन्होंने शॉर्ट ऑफ लेंथ रखी और फिंच ने बैकफुट पर जाकर गेंद को डीप स्क्वॉयर लेग के बाहर चार रनों के लिए भेज दिया

13:36 IST: बुमराह पारी का चौथा और अपना पहला ओवर लेकर, पहली ही गेंद पर डार्सी शॉर्ट ने चौका लगाकर उनका स्वागत किया

13:33 IST: एरॉन फिंच लगातार रन बना रहे हैं और अच्छे शॉट खेल रहे हैं

13:32 IST: तीसरे ओवर की पहली गेंद को डार्सी शॉर्ट ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से चार रनों के लिए भेज दिया

13:28 IST: ऑस्ट्रेलियाई ओपनर आज शानदार लय में दिख रहे हैं, दूसरे ओवर की दूसरी गेंद को फिंच ने ऑन साइड में चौके के लिए भेजा

13:24 IST: आखिरी गेंद पर फिंच के खिलाफ फिर से LBW की अपील लेकिन अंपायर ने फिर से अपील को नकारा

13:23 IST: ओवर की चौथी गेंद पर डार्सी शॉर्ट ने शानदार शॉट खेला और गेंद को चार रनों के लिए भेजकर ऑस्ट्रेलिया पारी का पहला चौका जड़ा

13:22 IST: दूसरी गेंद पर भुवी ने एरॉन फिंच के खिलफ LBW की हल्की अपील की लेकिन अंपायर ने अपील को ठुकराया

13:21 IST: ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एरॉन फिंच और डार्सी शॉर्ट ओपन करते हुए, भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर फेंकते हुए 

13:07 IST: भारत को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में कई फैंस पहुंचे हैं 

12:56 IST: ऑस्ट्रेलिया की टीम में मिचेल स्टार्क की वापसी हुई है 

12:55 IST: भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है 

12:54 IST: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

12:43 IST: थोड़ी देर में टॉस होने वाला है

12:31 IST: मैच से पहले पिच को समझने की कोशिश करते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

12:29 IST: एक साल का बैन झेल रहे डेविड वॉर्नर ने नेट्स पर जोश हेजलवुड और पैट कमिंस का सामना किया

12:28 IST: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने आज टी20 विश्व कप जीता है 

12:27 IST: भारतीय टीम टी20 सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है

मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम को बेहद कमजोर माना जा रहा था लेकिन टीम ने पहले मैच में भारत को हराकर चौंका दिया था। इसके बाद टीम इंडिया दुर्भाग्यशाली रही और दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। दूसरे मैच में टीम इंडिया ने कसी हुई गेंदबाजी की थी और कंगारुओं को बेहद कम स्कोर पर रोक दिया था। लेकिन बारिश ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

अब भारतीय टीम चाहेगी कि वो ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 मैच में हराकर सीरीज को 1-1 से खत्म कर सके। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement