Thursday, April 25, 2024
Advertisement

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2nd ODI Highlights: भारत ने 6 विकेट से जीता मैच, सीरीज में 1-1 से बराबरी की

भारत की इस जीत के हीरो कप्तान विराट कोहली (104) और अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 55) रहे।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: January 15, 2019 17:12 IST
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया...- India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2nd ODI in Adelaide Oval, Adelaide लाइव क्रिकेट स्कोर

IND 299/4 (49.2 Ovs)

AUS 298/9 (50 Ovs) 

भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को एडिलेड ओवल मैदान पर दूसरे वनडे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 299 रनों की चुनौती रखी थी। भारतीय टीम इस लक्ष्य को चार गेंद रहते हुए चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की इस जीत के लिए हीरो कप्तान विराट कोहली (104) और अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 55) रहे। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की तरफ बढ़ाया। कोहली ने अपनी शतकीय पारी में 112 गेंदों का सामना किया और पांच चौके तथा दो छक्के लगाए। धोनी ने 54 गेंदों का सामना किया और दो छक्के लगाए। उनके साथ दिनेश कार्तिक 25 रन बनाकर नाबाद रहे। 

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने शॉन मार्श की 123 गेंदों पर खेली गई 131 रनों की पारी के दम पर 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 298 रन बनाए थे। मार्श के अलावा ग्लैन मैक्सवेल ने 48 रनों का योगदान दिया था और मार्श के साथ छठे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की थी। इन दोनों के रहते ऑस्ट्रेलियाई टीम 310 के पार आसानी से जाती दिख रही थी, लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने 48वें ओवर में इन दोनों बल्लेबाजों को आउट कर उसे 300 के अंदर ही रहने दिया। भारत के लिए भुवनेश्वर ने चार और मोहम्मद शमी ने तीन विकेट अपने नाम किए। रविंद्र जडेजा को एक सफलता मिली।  LIVE SCORECARD

 

Latest Cricket News

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2nd ODI in Adelaide Oval, Adelaide लाइव क्रिकेट स्कोर

Auto Refresh
Refresh
  • 4:49 PM (IST)
  • 4:45 PM (IST)

    भारत ने 6 विकेट से जीता मैच, सीरीज में 1-1 से बराबरी की

  • 4:44 PM (IST)

    आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन चाहिए थे और धोनी ने छक्का जड़ दिया

  • 4:42 PM (IST)

    धोनी और कार्तिक के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी

  • 4:42 PM (IST)

    8 रन आ चुके हैं इस ओवर से, आखिरी गेंद बाकी, अब बड़ा शॉट खेलकर जोखिम उठाने की जरुरत नहीं

  • 4:40 PM (IST)

    धोनी सिंगल ले रहे हैं सिर्फ कार्तिक को स्ट्राइक दी, भारत को 1 बाउंड्री की दरकार, ताकि दबाव थोड़ा कम हो जाए

  • 4:38 PM (IST)

    10 गेंदों में 13 रन चाहिए, 6 विकेट हाथ में हैं

  • 4:38 PM (IST)

    भारत को जीत के लिए 11 गेंदों में चाहिए 15 रन

  • 4:35 PM (IST)

    48 ओवर बाद भारत- 283/4, भारत को जीत के लिए 12 गेंदों में चाहिए 16 रन

  • 4:31 PM (IST)

    भारत को जीत के लिए 17 गेंदों में 24 रन बनाने हैं

  • 4:28 PM (IST)

    पहले ही पढ़ लिया था दिनेश कार्तिक ने धीमी गेंद होने वाली है, पूरा फायदा उठाया, जबरदस्त पुल शॉट और 4 रन आए

  • 4:28 PM (IST)

    मार्कस स्टॉयनिस आए हैं गेंदबाजी के लिए

  • 4:24 PM (IST)

    10 रन आए 46वें ओवर में

  • 4:22 PM (IST)

    दिनेश कार्तिक का जबरदस्त पुल शॉट, गैप ढूंढ निकाला, क्षमता की कोई कमी नहीं इनमें, 4 रन मिले

  • 4:21 PM (IST)

    रिचर्डसन अपना 10वां ओवर डाल रहा हैं

  • 4:19 PM (IST)
  • 4:18 PM (IST)

    भारत को 30 गेंदों में 44 रन चाहिए जीत के लिए, धोनी और कार्तिक क्रीज पर

  • 4:17 PM (IST)

    धोनी ने चौके के साथ भारत के 250 रन पूरे किए

  • 4:13 PM (IST)

    दिनेश कार्तिक आए हैं नए बल्लेबाज

  • 4:12 PM (IST)

    कोहली ने 112 गेंदों में 104 रन बनाए, गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए, डीप मिडविकेट पर मैक्सवेल ने पकड़ा कैच

  • 4:11 PM (IST)

    भारत को लगा बड़ा झटका, रिचर्ड्सन ने कोहली को भेजा वापस

  • 4:06 PM (IST)

    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कुल 64 शतक लगा चुके हैं

  • 4:06 PM (IST)

    हार और जीत के बीच में कोई खिलाड़ी खड़ा है तो वो हैं विराट कोहली

  • 4:02 PM (IST)
  • 4:02 PM (IST)
  • 4:01 PM (IST)

    बहुत बढ़िया रन बिटवीन द विकेट्स जहां 1 रन था वहां दो रन चुराए कोहली और धोनी ने

  • 4:00 PM (IST)

    विराट कोहली ने जड़ा 39वां शतक, भारतीय पारी को संभाला

  • 3:57 PM (IST)

    धोनी बहुत धीमा खेल रहे हैं 29 गेंदों में अभीतक सिर्फ 17 रन बनाए है, अब जरुरत है धोनी को अपनी गति बढ़ाएं, विराट के ऊपर से दबाव खुद पर लें

  • 3:56 PM (IST)

    भारत को जीत के लिए 50 गेंदों में 72 रन चाहिए

  • 3:51 PM (IST)

    धोनी और कोहली के बीच 61 रन की साझेदारी हो चुकी है 59 गेंदों में

  • 3:50 PM (IST)

    सिडन की गेंद पर बाउंड्री के पास धोनी का आसान सा कैच छोड़ा बेहरनडॉर्फ ने 

  • 3:46 PM (IST)

    सीरीज में बने रहने के लिए भारत को ये मैच हर हाल में जीतना होगा

  • 3:44 PM (IST)

    आखिरी ओवर है पावरप्ले का, विराट शतक से 6 रन दूर

  • 3:40 PM (IST)

    अच्छी लय में विराट, धोनी कोशिश कर रहे हैं सिंगल ले और विराट को स्ट्राइक में रखें

  • 3:39 PM (IST)

    विराट ने चौके के साथ स्टॉयनिस का ओवर खत्म किया

  • 3:38 PM (IST)

    भारत को जीत के लिए 76 गेंदों में 96 रन बनाने हैं

  • 3:34 PM (IST)

    भारत के 202 रन पूरे, आखिरी 50 रन 43 गेंदों में आए

  • 3:32 PM (IST)

    वाह...कमाल का शॉट अच्छे तरीके से टाइम किया और जबरदस्त छक्का जड़ा लायन की गेंद पर

  • 3:31 PM (IST)

    जबतक विराट कोहली क्रीज पर हैं भारत के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है

  • 3:27 PM (IST)

    35 ओवर बाद भारत-187/3, विराट और धोनी क्रीज पर

  • 3:25 PM (IST)

    कोहली का शानदार शॉट, 4 रन मिलेंगे

  • 3:24 PM (IST)
  • 3:23 PM (IST)

    14 रन आए 34वें ओवर से

  • 3:22 PM (IST)

    विराट बड़ी आसानी से गैप ढूंढने में कामयाब रहते हैं

  • 3:21 PM (IST)

    पीछे खिलाड़ी मौजूद लेकिन विराट गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाने में कामयाब रहे

  • 3:20 PM (IST)

    भारत को जीत के लिए 132 रन चाहिए 101 गेंदों में

  • 3:19 PM (IST)

    33वें ओवर से 1 रन आया वो भी आखिरी गेंद पर

  • 3:17 PM (IST)

    मैक्सवेल लेकर आए पारी का 33वां ओवर।

  • 3:16 PM (IST)

    32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 165/3

  • 3:15 PM (IST)

    भारत को 110 गेंदों पर 135 रनों की जरूरत है। यहां धोनी को कोहली का साथ देना होगा।

  • 3:14 PM (IST)

    32वां ओवर लेकर आए बेहरेनड्रॉफ, रायुडू के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए महेंद्र सिंह धोनी।

  • 3:09 PM (IST)

    160 के स्कोर पर भारत को लगा बड़ा झटका, अंबाती रायडू 24 रन बनाकर चलते बने। बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे रायडू लेकिन मैक्सवेल की फिरकी में फंस गए। 

  • 3:08 PM (IST)

    विराट कोहली ने जड़ी फिफ्टी, भारत का स्कोर 150 के पार। कोहली ने 66 गेंदों में अपनी 49वीं फिफ्टी लगाई है। 

  • 3:06 PM (IST)

    रायडू बड़े शॉट लगाना चाह रहे हैं लेकिन दोनों खिलाड़ियों को बाउंड्री नहीं मिल रही है। फिलहाल 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 155/2 है। 

  • 3:03 PM (IST)

    जरूरी रन रेट 7 से ऊपर चला गया है। कोहली और रायडू ने भारतीय पारी को संभाले रखा है। लेकिन काफी समय से दोनों को बाउंड्री नहीं मिली है। 

  • 2:52 PM (IST)

    अब गेंदबाजी के लिए ग्लेन मैक्सवेल आए हैं। भारत का स्कोर 137/2

  • 2:49 PM (IST)

    25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 132/2, थोड़ी धीमी बल्लेबाजी जारी है। लेकिन कोहली और रायडू के बीच साझेदारी जरूर पनप रही है।

  • 2:39 PM (IST)

    चौका! रायडू थोड़े नर्वस दिख रहे हैं। चौका तो मिला लेकिन बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद कीपर से थोड़ी दूर होकर चौके के लिए चली गई।

  • 2:36 PM (IST)

    22वें ओवर में मात्र 3 रन आए। भारत धीमी बल्लेबाजी कर रहा है। जरूरी रन रेट 6.61 है।

  • 2:31 PM (IST)

    भारतीय टीम खासा दबाव में दिख रही है। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर राडयू ने फाइन लेग पर चौका जड़ा। 

  • 2:22 PM (IST)

    18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/2

  • 2:22 PM (IST)

    अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं अंबाती रायडू। 

  • 2:20 PM (IST)

    101 के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा झटका, रोहित शर्मा 43 रन बनाकर आउट। 101 के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा झटका, रोहित शर्मा 43 रन बनाकर आउट। स्टोयनिस की गेंद को मिस टाइम कर गए रोहित शर्मा और अपना विकेट गंवा बैठे। हैंड्सकॉम्ब ने एक बेहतरीन कैच लपका। 

  • 2:19 PM (IST)

    अर्धशतक के करीब रोहित शर्मा, भारत का स्कोर 100 के पार

  • 2:17 PM (IST)

    17वां ओवर भारत के लिए अच्छा रहा। इस ओवर से 10 रन आए। अब गेंदबाजी के लिए आए हैं मार्कस स्टोयनिस।

  • 2:16 PM (IST)

    छक्का! रोहित शर्मा ने डीप मिड विकेट पर लियोन को बेहतरीन छक्का जड़ा।

  • 2:08 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया को 1 विकेट दरकार

  • 2:04 PM (IST)

    विराट कोहली जबरदस्त स्ट्रेट ड्राइव, उस्मान ख्वाजा ने डाइव मारी लेकिन गेंद निकल चुकी थी, 4 रन मिलेंगे

  • 2:02 PM (IST)

    रोहित शर्मा ने फ्रंट फुट पर जाकर पुल शॉट मारा सीधे 6 रन के लिए

  • 2:01 PM (IST)

    4 रन आए नाथन लायन के ओवर में

  • 1:57 PM (IST)

    कोहली के बल्ले से निकले 4 रन, कवर्स की तरफ बढ़िया शॉट

  • 1:55 PM (IST)

    रोहित और कोहली का विकेट पर डटे रहना बहुत जरुरी

  • 1:52 PM (IST)

    नाथन लायन आए हैं गेंदबाजी करने

  • 1:51 PM (IST)

    पिछले 2 साल में रोहित शर्मा का औसत 72 का है

  • 1:48 PM (IST)

    रोहित शर्मा वही रणनीति अपना रहे हैं जो सिडनी में अपनाई थी, धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं

  • 1:46 PM (IST)

    कोहली ने सिंगल के साथ अपना खाता खोला

  • 1:42 PM (IST)

    भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए हैं

  • 1:42 PM (IST)

    भारत को लगा पहला झटका, धवन को बेहरनडॉर्फ ने भेजा वापस, जल्दी खेल बैठे धवन उस्मान ख्वाजा ने कैच पकड़ा

  • 1:40 PM (IST)

    बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच है, पिच में कोई उछाल नहीं है

  • 1:39 PM (IST)

    धवन 26 गेंदों में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं, बेहद शानदार शॉट 4 रन मिलेंगे धवन को

  • 1:34 PM (IST)
  • 1:34 PM (IST)

    गेंदबाजी में बदलाव हुआ है, पीटर सिडल को बुलाया गया

  • 1:30 PM (IST)

    शिखर धवन पूरा मन बनाकर आए हैं, पहली बॉल से ही अटैक कर रहे हैं

  • 1:28 PM (IST)

    12 रन आए 5वें ओवर से, भारत के लिहाज से अच्छा साबित हुआ

  • 1:27 PM (IST)

    शिखर की शानदार कवर ड्राइव, पूरी ताकत झोंक दी गेंद के पीछे, 4 रन मिले

  • 1:26 PM (IST)

    गेंद शिखर धवन के बल्ले पर ठीक से आ नहीं रहा है

  • 1:25 PM (IST)

    लाइन से भटके बेहरनडॉर्फ, भारत को मिले 4 रन

  • 1:25 PM (IST)

    बेहरनडोर्फ ने भारतीय बल्लेबाजों को पूरी तरह से बांध कर रखा है

  • 1:23 PM (IST)

    रोहित ने पिछले मैच शतक बनाया था, अच्छी लय में नजर आ रहे हैं उन्हें यहां पर एक बार फिर जिम्मेदारी लेनी होगी

  • 1:21 PM (IST)

    शिखर धवन की टाइमिंग में थोड़ी दिक्कत लग रही है, गेंद उस तरह से बल्ले से निकल नहीं रही

  • 1:20 PM (IST)

    शिखर को लगा बाउंड्री जाएगी भागे ही नहीं, दो रन तो आराम से मिलते यहां पर, लेकिन 1 ही रन से संतोष करना पड़ा

  • 1:18 PM (IST)

    रिचर्डसन की गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जड़ा

  • 1:13 PM (IST)

    शिखर धवन ने अपना खाता खोला

  • 1:13 PM (IST)

    जाए रिचर्डसन डाल रहे हैं दूसरा ओवर, पहले मैच में काफी प्रभावित किया था इन्होंने

  • 1:11 PM (IST)

    बेहरनडॉर्फ ने पहला ही ओवर मेडन डाला

  • 1:09 PM (IST)

    पहला ओवर डाल रहे हैं बेहरनडॉर्फ, पिछले वनडे में डेब्यू किया था

  • 1:08 PM (IST)

    रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर, शिखर पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे

  • 12:49 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच में भारत के सामने 299 रनों का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 298 रन बनाए। उसके लिए शॉन मार्श ने बेहतरीन शतक जमाया। भारत के लिए भुवनेश्वर ने चार विकेट लिए। मोहम्मद शमी को तीन विकेट मिले। 

  • 12:38 PM (IST)

    छक्के के साथ लायन ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को खत्म किया, ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में बनाए 298 रन

  • 12:38 PM (IST)

    लायन ने चौका जड़ दिया भुवनेश्वर की गेंद पर, ऑस्ट्रेलिया-292/9

  • 12:34 PM (IST)

    पीटर सिडल आए और चलते बने खाता भी नहीं खोल पाए, शमी की गेंद पर विराट ने लपका कैच

  • 12:33 PM (IST)

    इस बार शमी की धीमी गति की गेंद और रिचर्डसन ने शिखर धवन के हाथों आसान सा कैच थमा दिया, 6 गेंदों में 2 रन बनाए

  • 12:28 PM (IST)

    लायन और रिचर्डसन मैदान पर हैं, दो नए बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा

  • 12:28 PM (IST)

    अब देखना ये होगा ऑस्ट्रेलिया 12 गेंदों में और कितने रन जुटा पाएगा

  • 12:27 PM (IST)

    2 ओवर में दो विकेट गिरे, ऑस्ट्रेलिया-284/7

  • 12:26 PM (IST)

    283 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को लगा सातवां झटका, शॉन मार्श 131 रन बनाकर भुवी का शिकार बने।

  • 12:23 PM (IST)

    283 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका, मैक्सवेल 37 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट। भुवनेश्वर कुमार ने की गेंद पर दिनेश कार्तिक ने लपका कैच।

  • 12:20 PM (IST)

    सिराज खासे महंगे साबित हुए। उन्होंने 10 ओवर के स्पेल में 76 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला। एडिलेड में सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं सिराज।

  • 12:19 PM (IST)

    चौका! सिराज को मैक्सवेल ने एक और चौका जड़ा। ऑस्ट्रेलिया 280/5

  • 12:15 PM (IST)

    मैक्सवेल-मार्श की धमाकेदार पारी, बड़े स्कोर की तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम। 46 ओवर के बाद स्कोर 272/5

  • 12:13 PM (IST)

    छक्का! शॉन मार्श ने डीप मिड विकेट पर भुवी को बेहतरीन छक्का जड़ा। 

  • 12:08 PM (IST)

    45वें ओवर में शमी ने 13 रन दिए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 260/5, मैक्सवेल (36) और मार्श (121) रन बनाकर क्रीज पर

  • 12:06 PM (IST)

    छक्का! शॉन मार्श ने शमी को एक धमाकेदार छक्का जड़ा। 

  • 12:04 PM (IST)

    चौका! 45वां ओवर लेकर आए शमी की पहली ही गेंद पर मैक्सवेल ने चौका जड़ दिया। 

  • 12:02 PM (IST)

    एक और चौका! सिराज ने 44वें ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका दिया। इस ओवर से 13 रन आए। 

  • 12:01 PM (IST)

    चौका! मैक्सवेल तूफानी से रन बना रहे हैं। सिराज खासे महंगे साबित हो रहे हैं। 44वें ओवर की चौथी गेंद पर भी उन्होंने चौका जड़ दिया।

  • 11:57 AM (IST)

    चौका! पहली ही गेंद पर मैक्सवेल ने सिराज को डीप मिड विकेट पर चौका जड़ दिया। 

  • 11:54 AM (IST)

    कुलदीप ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 66 रन दिए लेकिन इस बार उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। आखिरी ओवर में उन्होंने 16 रन लुटा दिए।

  • 11:52 AM (IST)

    सिक्स! पहले मैक्सवेल ने फिर शॉन मार्श ने कुलदीप को 43वें ओवर में दो बेहतरीन छक्के जड़े। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 234/5

  • 11:43 AM (IST)

    शॉन मार्श ने जड़ा शानदार शतक, बड़े स्कोर की तरफ ऑस्ट्रेलिया। शॉन मार्श ने 108 गेंदों में 10 चौकों मदद से शतकीय पारी खेली। बता दें कि उन्होंने पिछली 8 पारियों में 4 शतक जड़े हैं। वहीं मार्श के वनडे करियर का ये 7वां शतक है। 

  • 11:42 AM (IST)

    चौका! शॉन मार्श ने एक बेहतरीन चौका जड़ा। शतक से 1 रन दूर।

  • 11:40 AM (IST)

    40वें ओवर में जडेजा ने 2 रन दिए। शॉन मार्श शतक से 5 रन दूर हैं। 

  • 11:36 AM (IST)

    शमी की बाउंसर पर मैक्सवेल ने चौका लगाया, इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के 200 रन पूरे

  • 11:33 AM (IST)

    शॉन मार्श ने खड़े- खड़े गैप ढूंढ लिया, चौका जड़ा, 92 रन बना चुके हैं

  • 11:29 AM (IST)

    ग्लेन मैक्सवेल आए हैं नए बल्लेबाज, शमी ने बाउंसर के साथ स्वागत किया

  • 11:29 AM (IST)

    पुल करने की कोशिश की स्टॉयनिस ने इनसाइड ऐज लगा, शमी की गेंद पर धोनी ने लपका शानदार कैच, 36 गेंदों में 29 रन बनाए

  • 11:21 AM (IST)

    शानदार चौका शॉन मार्श के बल्ले से, बढ़िया पारी खेलते हुए

  • 11:20 AM (IST)
  • 11:19 AM (IST)

    मार्श 80 रन बनाकर डटे हुए हैं, इनका विकेट निकालना बहुत जरूरी

  • 11:15 AM (IST)

    मार्श ने बहुत ही अच्छी तरह से पिक किया कुलदीप को, 4 रन मिलेंगे

  • 11:12 AM (IST)

    कुलदीप 35 वनडे मैचों में अबतक 69 विकेट ले चुके हैं

  • 11:08 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के पार, 6 विकेट हाथ में हैं

  • 11:02 AM (IST)

    स्टॉसनिस ने चौका जड़ा सिराज की गेंद पर 

  • 10:58 AM (IST)

    ये समझ में नहीं आ रहा है, स्टॉयनिस को ऊपर भेजा है, जबकि ग्लेन मैक्सवेल को अभीतक बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया, एक बल्लेबाज के ऊपर भेजा गया है एक ऑलराउंडर को 

  • 10:56 AM (IST)

    शॉन मार्श ने पिछले मैच में 50 रन बनाए थे, अभी 62 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं

  • 10:54 AM (IST)

    सिराज तेज डालने की ज्यादा कोशिश करते हैं, लाइन और लेंथ पर इतना फोकस नहीं है, जिसकी वजह से रन पिट रहे हैं

  • 10:51 AM (IST)

    मार्कस स्टॉयनिस आए हैं नए बल्लेबाज

  • 10:47 AM (IST)

    जडेजा की बहतरीन गेंद और धोनी की शानदार स्टंपिंग का नतीजा, हैंड्सकॉम्ब को वापस जाना पड़ेगा, 22 गेंदों में 20 रन बनाए

  • 10:45 AM (IST)

    मार्श और हैंड्सकॉम्ब के बीच 51 गेंदों में 52 रन साझेदारी हो चुकी है

  • 10:45 AM (IST)

    सिराज की एक बार फिर छोटी गेंद मार्श ने चौका जड़ दिया

  • 10:43 AM (IST)

    हैंड्सकॉम्ब ने क्रीज का इस्तेमाल किया, गेंद में कोई खराबी नहीं लेकिन फिर भी सिराज की गेंद को बाउंड्री पार पहुंचा दिया, रोकने में नाकाम रहे दिनेश कार्तिक

  • 10:41 AM (IST)

    मोहम्मद सिराज आए हैं गेंदबाजी के लिए, अबतक महंगे साबित हुए हैं

  • 10:39 AM (IST)

    एक बड़ी पारी की दरकार शॉन मार्श को, ऑस्ट्रेलया को इसकी बहुत ज्यादा जरुरत

  • 10:36 AM (IST)

    शमी थोड़ा दिशा से भटके और उसका पूरा फायदा उठाया मार्श ने, 4 रन आए

  • 10:36 AM (IST)

    शमी थोड़ा दिशा से भटके और उसका पूरा फायदा उठाया मार्श ने, 4 रन आए

  • 10:34 AM (IST)

    वनडे क्रिकेट में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं शॉन मार्श लेकिन टेस्ट क्रिकेट उतना खास प्रदर्शन नहीं है

  • 10:31 AM (IST)

    मार्श ने अपना अर्धशतक पूरा किया, पिछले 7 मैचों में 5 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया, बढ़िया पारी मार्श की जल्दी विकेट गंवाने के बाद

  • 10:28 AM (IST)

    कुलदीप यादव पूरी तरह फिट नजर नहीं आ रहे, शायद उनकी मांशपेशियों में खिंचाव की समस्या है, अब देखना है पार्ट टाइम गेंदबाज के तौर पर उनकी जगह किसे गेंद थमाते हैं विराट

  • 10:26 AM (IST)

    डेब्यूडेंट सिराज 4 ओवर में 8.50 के इकोनोमी रेट से 34 रन दे चुके हैं बहुत महंगे साबित हुए अबतक

  • 10:23 AM (IST)

    कुलदीप की जगह मोहम्मद शमी आए हैं गेंदबाजी के लिए

  • 10:22 AM (IST)

    इस पारी में ऑस्ट्रेलिया अबतक 73 डॉट गेंदे खेल चुका है

  • 10:21 AM (IST)

    जडेजा के ओवर की पहली ही गेंद पर मार्श ने चौका जड़ा, थोड़ी सी छोटी गेंद और इसका पूरा फायदा उठाया, इस चौके के साथ ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे

  • 10:20 AM (IST)

    हैंड्सकॉम्ब ने चौका जड़ दिया, कुलदीप की गेंद पर 

  • 10:18 AM (IST)

    शॉन मार्श 50 गेंदों में 35 रन बनाकर टिके हुए हैं

  • 10:16 AM (IST)

    हैंड्सकॉम्ब ने 10 वनडे मैचों में अबतक 28 की औसत से 224 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले हैं, आज जल्दी विकेट गिर जाने के बाद खुद को साबित करने का बड़ा मौका इनके पास

  • 10:12 AM (IST)

    पीटर हैंड्सकॉम्ब आए हैं नए बल्लेबाज

  • 10:10 AM (IST)

    स्टंप्स में गेंद लगी है, थर्ड अंपायर से पूछा जा रहा है और रन आउट हुए उस्मान ख्वाजा, रविंद्र जडेजा का शानदार थ्रो सीधे विकेटों पर जाकर लगा, 23 गेंदों में 21 रन बनाए

  • 10:05 AM (IST)

    अब गेंदबाजी के लिए रविंद्र जडेजा आए हैं।

  • 10:03 AM (IST)

    उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श के बीच 52 गेंदों में 5 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत को अब एक विकेट की तलाश है। 

  • 10:01 AM (IST)

    चौका! सिराज थोड़े महंगे साबित हो रहे हैं। अब ख्वाजा ने चौका जड़ा। 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 74/2

  • 10:00 AM (IST)

    चौका! शॉन मार्श ने सिराज को कवर प्वाइंट की तरफ बेहतरीन चौका जड़ा। 

  • 9:50 AM (IST)

    चौका! सिराज ने अपने तीसरे (14वें) ओवर में भी 11 रन लुटा दिया। आखिरी गेंद पर ख्वाजा ने चौका जड़ा। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 57/2

  • 9:48 AM (IST)

    चौका! काफी समय बाद ऑस्ट्रेलिया को बाउंड्री मिली है। शॉन मार्श ने डीप मिड विकेट पर सिराज को बेहतरीन चौका जड़ा।

  • 9:42 AM (IST)

    अपने पहले ओवर में 11 रन देने वाले सिराज ने दूसरे (12वें) ओवर में केवल एक रन दिया।

  • 9:38 AM (IST)

    कुलदीप यादव ने अपने पहले ओवर में केवल 3 रन दिए।

  • 9:35 AM (IST)

    अब गेंदबाजी के लिए आए हैं कुलदीप यादव। 

  • 9:35 AM (IST)

    पहला पावर प्ले खत्म। ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 38 रन बनाए। 

  • 9:32 AM (IST)

    चौका! उस्मान ख्वाजा ने सिराज को चौका जड़ा। 

  • 9:31 AM (IST)

    पॉवर-प्ले का आखिरी यानी 10वां ओवर लेकर आए हैं डेब्यू कर रहे मोहम्मद सिराज। 

  • 9:30 AM (IST)

    9वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने केवल एक रन दिया। इस ओवर में विराट की शानदार फील्डिंग देखने को मिली। 

  • 9:25 AM (IST)

    अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं शॉन मार्श। दूसरे छोर पर हैं उस्मान ख्वाजा। दोनों बल्लेबाजों ने अपना खाता भी नहीं खोला है।

  • 9:23 AM (IST)

    विकेट! 26 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, एलेक्स कैरी 18 रन बनाकर आउट। मोहम्मद शमी की गेंद पर शिखर धवन ने लपका एक आसान सा कैच।

  • 9:23 AM (IST)

    चौका! एलेक्स कैरी की बेहतरीन टाइमिंग। 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने शमी को बेहतरीन चौका जड़ा।

  • 9:20 AM (IST)

    भुवी की फुल लेंथ डिलीवरी को फिंच पढ़ नहीं पाए और बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं उस्मान ख्वाजा। 

  • 9:18 AM (IST)

    विकेट! भुवी ने दिलाई भारत को पहली सफलता, एरॉन फिंच 6 रन बनाकर बोल्ड

  • 9:15 AM (IST)

    छठे ओवर में शमी ने 4 रन दिए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 18/0

  • 9:10 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया ने धीमी शुरुआत की है। एक छोर से भुवी और दूसरे छोर से शमी ने बांधे रखा है। 5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/0

  • 9:04 AM (IST)

    अभी तक भारतीय गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को बांधे रखा है। 3 ओऴरों में स्कोर 9 रन।

  • 8:55 AM (IST)

    चौका! दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कैरी ने फाइन लेग पर चौका जड़ा। 

  • 8:54 AM (IST)

    दूसरा ओवर मोहम्मद शमी लेकर आए हैं। पहले ओवर में भुवी ने केवल 3 रन दिए।

  • 8:52 AM (IST)

    बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम, एलेक्स कैरी और एरॉन फिंच क्रीज पर। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने शुरू की गेंदबाजी। 

  • 8:24 AM (IST)

    भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कीपर), दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।

    ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी (कीपर), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन लियोन, पीटर सिडल, झाई रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ।

  • 8:23 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं भारतीय टीम में केवल एक बदलाव हुआ है। मोहम्मद सिराज आज अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं। सिराज आज खलील अहमद की जगह पर खेलेंगे। 

  • 8:21 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 

  • 7:41 AM (IST)

    वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो वह बिना किसी बदलाव के उतर सकती है। लेकिन मिचेल मार्श दो दिन अस्पताल में बिताकर पूरी तरह फिट होकर वापस आ गए हैं। देखना होगा कि अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो किसकी जगह पर? वहीं नाथन लियोन भी व्हाइट बॉल से ज्यादा प्रभावित करते नहीं दिखे। ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट एडम जांपा की ओर रुख कर सकता है। 

  • 7:39 AM (IST)

    ये हो सकती है भारत की संभावित इलेवन: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कीपर), दिनेश कार्तिक / केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद / मोहम्मद सिराज।

  • 7:37 AM (IST)

    अंबाती रायडू की गेंदबाजी आईसीसी के रडार पर है ऐसे में भारत के लिए एक्स्ट्रा बॉलिंग ऑप्शन का न होना जरूर परेशान कर सकता है। इस लिहाज से टीम में दिनेश कार्तिक की जगह केदार जाधव को टीम में रखा जा सकता है। 

  • 7:36 AM (IST)

    आज का मैच भारत के लिए करो या मरो का मैच है। भारत हर हाल में सीरीज बचाना चाहेंगा। हालांकि एडिलेड में आज मौसम ज्यादा गर्म रहने वाला है। ऐसे में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव भी किया जा सकता है। दरअसल टेस्ट सीरीज में बेहद ही शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी को आराम दिया जा सकता है। 

  • 6:28 AM (IST)

    नमस्कार! भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement