Saturday, April 20, 2024
Advertisement

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1st ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने 34 रन से जीता मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st ODI: भारतीय टीम 50 ओवर में 254 रन ही बना पाई।

India TV Sports Desk Reported by: India TV Sports Desk
Updated on: January 12, 2019 16:34 IST
Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Rohit Sharma

बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद जाए रिचर्डसन की तूफानी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में शनिवार को यहां भारत को 34 रन से हराकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000वीं जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम रिचर्डसन (26 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने रोहित शर्मा (133) के 22वें शतक के बावजूद नौ विकेट पर 254 रन ही बना सकी। डेब्यू कर रहे जेसन बेहरेनडोर्ड ने 39 जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 66 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। रोहित ने 129 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और छह छक्के मारे। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (51) के साथ चौथे विकेट के लिए उस समय 137 रन की साझेदारी की जब भारत चार रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में था। भारतीय टीम हालांकि इस खराब शुरुआत से नहीं उबर सकी और रन गति के लिहाज से कभी लक्ष्य हासिल करने के करीब नहीं दिखी। 

Latest Cricket News

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच सिडनी में खेला जा रहा है

Auto Refresh
Refresh
  • 3:48 PM (IST)

    पीटरहैंड्सकॉम्ब ने शमी का आसान सा कैच छोड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर मैक्सवेल ने शमी का कैच पकड़ा और इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने ये मुकाबला 34 रन से जीत लिया है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है

  • 3:46 PM (IST)

    4 रन के अंदर भारत ने अपने 3 विकेट गंवा दिए थे लिहाजा बहुत मुश्किल हो गया था 287 रन को चेज करना

  • 3:45 PM (IST)

    मोहम्मद शमी आए हैं नए बल्लेबाज, आखिरी ओवर है ये 6 गेंदों में 41 रन चाहिए भारत को

  • 3:44 PM (IST)

    बड़ा स्ट्रोक लगाने की कोशिश और पीटर सिडल की गेंद पर कैच आउट हुए कुलदीप यादव

  • 3:43 PM (IST)

    मैदान खाली होना शुरू हो गया है, रोहित शर्मा के आउट होते ही लोगों ने निकलना शुरू कर दिया, कोशिश कर रहे हैं भुवनेश्वर कुमार लेकिन 45 रन चाहिए भारत को 8 गेंदों में

  • 3:41 PM (IST)

    भुवनेश्वर कुमार ने चौका जड़ दिया, अबतक 16 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं

  • 3:40 PM (IST)

    उस्मान ख्वाजा ने भुवनेस्वर का आसान से कैच टपका दिया, काफी ऊंचा मारा था, गेंद सीधे हाथ में आई थी लेकिन उसे भी नहीं पकड़ पाए ख्वाजा

  • 3:38 PM (IST)

    भारत को जीत के लिए 15 गेंदों में 54 रन चाहिए, सिर्फ 3 विकेट हाथ में हैं

  • 3:38 PM (IST)

    थर्ड मैन के ऊपर से भुवनेश्वर ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए चौका जड़ा और अगली ही गेंद पर फिर रन आए 

  • 3:35 PM (IST)

    जे रिचर्डसन अबतक इस मैच में 25 रन देकर 4 विकेट ले चुके हैं, टेस्ट टीम में इनकी जगह बनती है क्योंकि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हमने देखा मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड इतना प्रभावित नहीं कर पाए

  • 3:33 PM (IST)

    जे रिचर्डचन ने काफी प्रभावित किया है, नई गेंद के साथ विकेट चटकाए और अब पुरानी गेंद के साथ भी भारतीय बल्लेबाजों को बांध को रखा है

  • 3:31 PM (IST)

    भारत को लगा 7वां झटका, रोहित शर्मा आउट, इसी के साथ जीत भी भारत के हाथ से फिसल गई है। स्टोयनिस की गेंद पर मैक्सवेल ने लपका, रोहित ने 129 गेंदों में 133 रन बनाए

  • 3:28 PM (IST)

    स्टोयनिस की फुलटॉस गेंद और रोहित शर्मा ने मिडऑन के ऊपर से चौका जड़ दिया

  • 3:26 PM (IST)

    हर डॉट गेंद के साथ भारत पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

  • 3:24 PM (IST)

    भारत को जीत के लिए 32 गेंदों में 75 रन चाहिए, जे रिचर्डसन ने धीमी गेंद डाली पढ़ नहीं पाए भुवनेश्वर

  • 3:22 PM (IST)

    जडेजा ने 8 रन बनाए 13 गेंदों में

  • 3:22 PM (IST)

    भुवनेश्वर कुमार आए हैं बल्लेबाजी के लिए

  • 3:20 PM (IST)

    रविंद्र जडेजा आउट, गेंद बहुत ऊंची गई थी, बाउंड्री पर शॉन मार्श ने लपका

  • 3:20 PM (IST)

    2 गेंदों में 10 रन बना दिए रोहित शर्मा ने, ऑस्ट्रेलिया को ये मैच जीतना है तो उन्हें रोहित का विकेट चाहिए

  • 3:19 PM (IST)

    रोहित शर्मा का कमाल का स्ट्रोक, शानदार छक्का जड़ा, मार्कर स्टोयनिस की गति का फायदा उठाया, अगली ही गेंद फिर चौका जड़ दिया

  • 3:17 PM (IST)

    भारत को जीत के लिए 39 गेंदों में 86 रन चाहिए

  • 3:16 PM (IST)

    खुशकिस्मत रहे रोहित शर्मा, लॉन्ग ऑन में मारी थी गेंद कोई फील्डर नहीं था

  • 3:13 PM (IST)

    43वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने क्रीज से आगे निकलकर गेंद को छह रनों के लिए भेजा, भारत के 200 रन पूरे

  • 3:11 PM (IST)

    42वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने गेंद को चार रनों के लिए भेज दिया

  • 3:10 PM (IST)

    42वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने हवा में शॉट खेला लेकिन गेंद वहां गिरी जहां कोई फील्डर नहीं था

  • 3:08 PM (IST)

    गेंदबाजी में बदलाव, मैक्सवेल आए अटैक पर।

  • 3:07 PM (IST)

    नाथन लायन के ओवर से आए मात्र 4 रन, भारत को अब 54 गेंदों पर 105 रनों की जरूरत।

  • 3:06 PM (IST)

    ओवर की तीसरी गेंद पर नाथन लायन ने की एलबीडब्लू की अपील, लेकिन अंपायर ने नकारा।

  • 3:04 PM (IST)

    गेंदबाजी में बदलाव, नाथन लाए अटैक पर, रोहित की नजरें लायन पर अटैक करने की होगी। इसके बाद लायन का एक और ओवर बाकी है।

  • 3:03 PM (IST)

    40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 180/5, जीत के लिए भारत को 60 गेंदों पर 109 रनों की दरकार।

  • 3:02 PM (IST)

    ओवर की चौथी गेंद पर दो रन लेकर रोहित शर्मा ने पूरा किया अपना शतक। यह उनके करियर का 22वां शतक है।

  • 3:00 PM (IST)

    बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए रविंद्र जडेजा।

  • 2:59 PM (IST)

    आउट! ओवर की दूसरी गेंद पर आगे बढ़कर शॉट लगाने के प्रयास में हिट विकेट आउट हुए दिनेश कार्तिक। भारत को लगा पांचवा झटका, कार्तिक 12 रन पर पवेलियन लौटे।

  • 2:58 PM (IST)

    रिचर्डसन लेकर आए ऑस्ट्रेलियाई पारी का 40वां ओवर।

  • 2:56 PM (IST)

    चौका! पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा ने एक और चौका चड़ा, इसी के साथ वह 98 के स्कोर पर पहुंचे।

  • 2:56 PM (IST)

    चौथी गेंद पर एक बार फिर उसी दिशा में वही शॉट खेलकर रोहित शर्मा ने बटौरा चौका, यह उनकी पारी का 6 चौका है।

  • 2:55 PM (IST)

    ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने पुल शॉट लगाकर बटौरा चौका, लेकिन गेंद उनके बल्ले पर पूरे तरीके से आई नहीं थी। इसी के साथ रोहित 90 के निजी स्कोर पर पहुंचे।

  • 2:53 PM (IST)

    गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर वापस आए पीटर सिडल।

  • 2:53 PM (IST)

    धोनी के आउट होने के बाद मानों की रनों की रफतार धम सी गई है। पिछले पांच ओवर में भारत ने मात्र 19 ही रन बनाए हैं।

  • 2:52 PM (IST)

    कमाल की गेंदबाजी करते हुए रिचर्डसन, 38वें ओवर से आए मात्र 2 रन।

  • 2:49 PM (IST)

    अटैक पर वापस आए रिचर्डसन। अभी तक 6 ओवर में 15 रन देकर ले चुके हैं दो विकेट।

  • 2:48 PM (IST)

    बेहरेनड्रॉफ के आखिरी ओवर से आए 8 रन। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 161/4, रोहित शर्मा 85 और कार्तिक 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

  • 2:46 PM (IST)

    बेहरेनड्रॉफ के ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने लगाई शानदार स्ट्रेट ड्राइव, बौटरे दो रन।

  • 2:45 PM (IST)

    पारी का 37वां ओवर लेकर आए बेहरेनड्रॉफ। ऑस्ट्रेलिया को यहां एक और विकेट की दरकार है।

  • 2:44 PM (IST)

    धोनी के आउट होने के बाद स्कोर बोर्ड रुका। 36वें ओवर से आए 9 रन। भारत को अब 84 गेंदों पर 136 रनों की जरूरत।

  • 2:20 PM (IST)

    चौका! धोनी ने चौके के साथ किया स्टॉयनिस का स्वागत और इसी के साथ उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

  • 2:20 PM (IST)

    गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए मार्कस स्टॉयनिस

  • 2:19 PM (IST)

    बेहरेनड्रॉफ का किफयती ओवर समाप्त, 31वें ओवर से आया मात्र 1 रन। भारत का स्कोर 134/3, रोहित 73 और धोनी 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

  • 2:16 PM (IST)

    31वां ओवर लेकर आए बेहरेनड्रॉफ। अभी तक 6 ओवर में दे चुके हैं 23 रन।

  • 2:15 PM (IST)

    भारत को जीत के लिए 120 गेंदों पर 156 रनों की जरूरत है।

  • 2:15 PM (IST)

    नाथन लायन के ओवर से आए 9 रन, भारत 133/3

  • 2:15 PM (IST)

    छक्का! ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा ने कदमों का इस्तेमाल कर लॉन्ग ऑन पर मारा करारा छक्का। यह उनकी पारी का चौथा छक्का है। रोहित 73 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

  • 2:12 PM (IST)

    नाथन लायन लेकर आए पारी का 30वां ओवर लेकर।

  • 2:11 PM (IST)

    चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने लॉन्ग ऑफ पर एक और चौका लगा बनाया महंगा ओवर, 29वें ओवर से आए 12 रन। भारत का स्कोर 124/3

  • 2:10 PM (IST)

    चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर स्कूप पर रोहित ने बटौरे चार रन। काफी स्मार्ट क्रिकेट खेलते हुए रोहित। यह रोहित का पारी का तीसरा चौका है। इसी के साथ रोहित 62 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

  • 2:07 PM (IST)

    गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर वापस आए बेहरेनड्रॉफ।

  • 2:07 PM (IST)

    लायन ने अपने ओवर से दिए 4 रन। भारत को अभी भी 132 गेंदों पर 177 रनों की जरूरत।

  • 2:04 PM (IST)

    नाथन लायन लेकर आए 28वां ओवर।

  • 2:04 PM (IST)

    रिचर्डसन के ओवर से आए 7 रन, भारत 108/3

  • 2:00 PM (IST)

    रोहित शर्मा और धोनी के बीच पूरी हुई 100 रन की साझेदारी। इस शतकीय साझेदारी के लिए दोनों ने 136 गेंदें ली।

  • 1:59 PM (IST)

    रिचर्डसन लेकर आए ऑस्ट्रेलियाई पारी का 27वां ओवर।

  • 1:58 PM (IST)

    लायन के ओवर से आए 2 रन। इसी के साथ भारत ने पूरे किए अपने 100 रन। 26 ओवर के बाद भारत 101/3

  • 1:57 PM (IST)

    नाथन लायन एक बार फिर आए गेंदबाजी करने। धोनी का विकेट लेने की हा मंशा।

  • 1:55 PM (IST)

    रिचर्डसन को रोहित और धोनी काफी संभलकर खेलते हुए। 25वें ओवर से आए 4 रन। भारत का स्कोर 99/3

  • 1:52 PM (IST)

    गेंदबाजी में एक और बदलाव, विकेट लेने के मुड़ में फिंच रिचर्डसन को वापस लेकर आए। रिचर्डसन ने अभी तक 4 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट लिए हैं।

  • 1:50 PM (IST)

    24वें ओवर से आए 9 रन, भारत 95/3

  • 1:49 PM (IST)

    चौका! ओवर की चौथी गेंद पर इस बार रोहित शर्मा ने जड़ा चौका, इसी के साथ रोहित ने पूरा किया अपना अर्धशतक।

  • 1:48 PM (IST)

    चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर स्वीप कर धोनी ने लगाया शानदार चौका। पहुंचे 35 के निजी स्कोर पर।

  • 1:47 PM (IST)

    गेंदबाजी में बदलाव, मैक्सवेल आए अटैक पर।

  • 1:45 PM (IST)

    सिडल के ओवर से आए 7 रन। भारत 86/3

  • 1:44 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलियाई पारी का 23वां ओवर लेकर आए पीटर सिडल की दूसरी गेंद पर ड्राइव लगाकर रोहित शर्मा ने लगाया चौका। यह रोहित की पारी का पहला चौका है, रोहित इससे पहले 3 छक्के लगा चुके हैं।

  • 1:41 PM (IST)

    स्टॉयनिस के ओवर से आए 6 रन। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/3, भारत को अभी भी जीतने के लिए 210 रनों की जरूरत।

  • 1:39 PM (IST)

    पहली ही गेंद पर शॉर्ट मिड विकेट पर खड़े पीटर सिडल ने छोड़ा कैच, मौका थोड़ा मुश्किल था, लेकिन सिडल को यह कैच पकड़नी चाहिए थी।

  • 1:37 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलियाई पारी का 22वां ओवर लेकर आए मार्कस स्टॉयनिस

  • 1:37 PM (IST)

    सिडल ने डाला एक और शानदार ओवर, 21वें ओवर से आए 5 रन। भारत का स्कोर 73/3, रोहित 40 और धोनी 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

  • 1:33 PM (IST)

    गेंदबाजी में बदला, नाथन लायन की जगह गेंदबाजी करने आए पीटर सिडल और पहली ही गेंद पर धोनी ने लगाया चौका। 121 गेंदों में भारतीय पारी का पहला चौका है।

  • 1:32 PM (IST)

    20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 68/3, जीत के लिए भारत को 180 गेंदों में 221 रनों की जरूरत।

  • 1:29 PM (IST)

    मार्कस स्टॉयनिस लेकर आए अपना दूसरा ओवर, ये दोनों बल्लेबाज स्टॉयनिस को टारगेट करना चाहेंगे।

  • 1:28 PM (IST)

    लायन ने दिए 5 रन। 19 ओवर के बाद भारत 62/3, रोहित 38 और धोनी 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

  • 1:26 PM (IST)

    भारतीय पारी में अभी तक 80 प्रतिशत डॉट गेंदें डली है।

  • 1:25 PM (IST)

    19वां ओवर डालने आए नाथन लायन।

  • 1:25 PM (IST)

    स्टॉयनिस के ओवर से आए 4 रन, 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 57/3

  • 1:22 PM (IST)

    स्टोयनिस की दूसरी गेंद पर धोनी ने लिया एक रन, इसी के साथ रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के बीच 50 रन की साझेदारी भी पूरी हुई।

  • 1:21 PM (IST)

    गेंदबाजी में बदलाव, सिडल की जगह गेंदबाजी करने आए मार्कस स्टॉयनिस

  • 1:21 PM (IST)

    छक्का! नाथन लायन के ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने जडा एक और शानदार छक्का। यह उनकी पारी का तीसरा छक्का है। इसी के साथ रोहित शर्मा 32 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं और भारत ने अपने 50 रन भी पूरे कर लिए हैं।

  • 1:19 PM (IST)

    पारी का 17वां ओवर लेकर आए नाथन लायन।

  • 1:17 PM (IST)

    रोहित और धोनी अभी तक 43-43 गेंदें खेल चुके हैं। अब इन दोनों खिलाड़ियों को ही बड़ी पारी खेलकर भारत को लक्ष्य के करीब ले जाना होगा।

  • 1:15 PM (IST)

    पीटर सिडल ने डाला एक और शानदार ओवर, 16वें ओवर से आए 3 रन भारत का स्कोर 47/3

  • 1:13 PM (IST)

    16वां ओवर लेकर आए पीटर सिडल, अभी तक 3 ओवर में उन्हेोंने दिए है 11 रन।

  • 1:11 PM (IST)

    15वें ओवर से आए 9 रन। भारत का स्कोर 44/3

  • 1:11 PM (IST)

    रोहित की ख्वाइश को धोनी पूरा करते हुए। ओवर की पांचवी गेंद पर धोनी ने लॉन्ग ऑन पर लगाया धमाकेदार छक्का।

  • 1:10 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलियाई पारी का 15वां ओवर लेकर आए नाथन लायन। लायन पर दबाव बनाने के लिए रोहित शर्मा ने उनकी दूसरी ही गेंद पर लॉन्ग ऑफ में बड़ा शॉट लगाया लेकर वो सही से टाइम नहीं कर पाए, लेकिन उन्हें 2 रन जरूर मिले।

  • 1:07 PM (IST)

    पीटर सिडल की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने पुल शॉट लगाकर मारा दूसरा छक्का। बाउंसर डालने का था प्रयास।

  • 1:05 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलियाई पारी का 14वां ओवर लेकर आए पीटर सिडल।

  • 1:05 PM (IST)

    नाथन लायन ने डाला मेडन ओवर। इस ओवर में लायन ने धोनी को एक भी रन चुराने का मौका नहीं दिया। सारी गेंदे सही लेंथ पर डाली। धोनी अभी तक 35 गेंदें खेल चुके हैं और उन्होंने 6 ही रन बनाए हैं।

  • 1:02 PM (IST)

    अपना दूसरा ओवर लेकर आए नाथन लायन, पहले ओवर में अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की थी।

  • 1:00 PM (IST)

    12वें ओवर से आया मात्र 1 रन। भारत का स्कोर 26/3

  • 12:58 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलियाई पारी का 12वां ओवर लेकर आए पीटर सिडल, अपने पहले ओवर मेें इन्होंने दिया था मात्र 1 रन।

  • 12:57 PM (IST)

    नाथन लायन के पहले ओवर से आए 4 रन। 11 ओवर के बाद भारत 25/3, रोहित शर्मा 12 और धोनी 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। भारत को जीत के लिए 264 रन और बनाने हैं।

  • 12:55 PM (IST)

    गेंदबाजी में एक और बदलाव, बेहरेनड्रॉफ की जगह गेंदबाजी करने आए नाथन लायन।

  • 12:53 PM (IST)

    पीटर सिडल ने अपने पहले ओवर से दिए 2 रन। 10 ओवर के बाद भारत 21/3

  • 12:52 PM (IST)

    रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट गिरने के सिल सिले को रोका। ये दोनों बल्लेबाज अभी तक 49 गेंदें खेल चुके हैं।

  • 12:50 PM (IST)

    गेंदबाजी में बदलाव, रिजर्डसन की जगह गेंदबाजी करने आए पीटर सिडल। 8 साल बाद कर रहे हैं वनडे टीम में वापसी।

  • 12:50 PM (IST)

    बेहरेनड्रॉफ का एक और शानदार ओवर, 9वें ओवर से आए 2 रन। भारत का स्कोर 19/3

  • 12:47 PM (IST)

    पारी का 9वां ओवर लेकर आए बेहरेनड्रॉफ। यह उनका इस पारी का पांचवा ओवर है। दोनों ही गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं इस वजह से कप्तान फिंच गेंदबाजी में बदलाव के मूड़ में दिखाई नहीं दे रहे हैं।

  • 12:45 PM (IST)

    8वें ओवर से आए 3 रन, भारत का स्कोर 17/3

  • 12:43 PM (IST)

    रिचर्डसन लेकर आए पारी का 8वां ओवर, अभी तक 3 ओवर में 3 रन देकर ले चुके हैं दो महत्वपूर्ण विकेट।

  • 12:42 PM (IST)

    बेहरेनड्रॉफ ने डाला मेडन ओवर, सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 14/3। धोनी 1 और रोहित शर्मा 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

  • 12:39 PM (IST)

    पारी का अपना चौथा ओवर लेकर आए बेहरेनड्रॉफ।

  • 12:38 PM (IST)

    6ठे ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर धोनी ने वनडे में पूरे किए 10 हजार रन। भारत का स्कोर 14/3

  • 12:34 PM (IST)

    दिशा से भटकते हुए रिचर्डसन, लगातार डाली दो वाइड गेंदें।

  • 12:33 PM (IST)

    छठा ओवर लेकर आए रिचर्डसन। अभी तक दो ओवर डाल चुके हैं मेडन।

  • 12:32 PM (IST)

    पांचवे ओवर से आए 7 रन भारत का स्कोर 11/3

  • 12:30 PM (IST)

    रोहित शर्मा ने उठाया नो बॉल का फायदा, जड़ा शानदार छक्का।

  • 12:29 PM (IST)

    नो बॉल! बेहरेनड्रॉफ ने डाली नॉ बॉल, रोहित के पास खाता खोलने का बेहतरीन मौका।

  • 12:28 PM (IST)

    विकेट टू विकेट गेंदबाजी कर रहे हैं बेहरेनड्रॉफ। रोहित शर्मा अभी तक 17 गेंदें खेल चुके हैं, लेकिन वो अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं।

  • 12:27 PM (IST)

    पारी का पांचवा ओवर लेकर आए बेहरेनड्रॉफ। इन्होंने भी अभी तक अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है।

  • 12:26 PM (IST)

    रिचर्डसन ने दाला विकेट मेडन ओवर, चौथे ओवर में उन्होंने लिए दो विकेट। यह उनका लगाता दूसरा मेडन ओवर था।

  • 12:25 PM (IST)

    बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए महेंद्र सिंह धोनी।

  • 12:24 PM (IST)

    भारत को लगा तीसरा झटका, अंबाति रायुडू हुए आउट।

  • 12:22 PM (IST)

    बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए अंबाति राडुडू।

  • 12:20 PM (IST)

    आउट! चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली हुए आउट, सक्वायर लेग पर हुए आउट।

  • 12:19 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलियाई पारी का चौथा ओवर लेकर आए जे रिचर्डसन। पहला ओवर डाला था मेडन।

  • 12:18 PM (IST)

    तीसरे ओवर से आए तीन रन, भारत का स्कोर 4/1

  • 12:15 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा ओवर लेकर आए बेहरेनड्रॉफ, कोहली करेंगे सामना।

  • 12:14 PM (IST)

    रिचर्डसन ने डाला मेडन ओवर, दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 1/1

  • 12:12 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा ओवर लेकर आए जे रिचर्डसन।

  • 12:11 PM (IST)

    पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 1/1

  • 12:09 PM (IST)

    भारत को लगा पहला झटका, शून्य पर आउट हुए शिखर धवन।

  • 12:09 PM (IST)

    नॉट आउट रहे रोहित शर्मा।

  • 12:08 PM (IST)

    पांचवी गेंद रोहित शर्मा के पैर पर लगी, अंपायर ने गेंदबाज की अपील को नकारा। ऑस्ट्रेलिया ने लिया रिव्यू का सहारा

  • 12:05 PM (IST)

    जेसन बेहरेनड्रॉफ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।

  • 12:05 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलियाई फील्डर्स के साथ भारतीय सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी हैं।

  • 11:30 AM (IST)

    आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर स्टोयनिस ने फिर से हवा में शॉट खेला और गेंद प्वॉइंट बाउंड्री की तरफ हवा में चली गई, रोहित के पास कैच लेने का मौका था लेकिन वो कैच लेने में नाकाम रहे

  • 11:29 AM (IST)

    आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर स्टोयनिस फिर से बड़ा शॉट खेलना चाहते थे गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चली गई

  • 11:27 AM (IST)

    आखिरी ओवर की पहली गेंद भुवी ने वाइड फेंकने के बाद अगली फुलटॉस फेंकी और स्टोयनिस ने खराब गेंद का पूरा फायदा उठाते हुए डीप मिड विकेट के ऊपर से छह रनों के लिए भेज दिया

  • 11:22 AM (IST)

    49वें ओवर की दूसरी गेंद को स्टोयनिस ने डी पिड विकेट पर खेला, रायडू ने गेंद को रोकने के लिए डाइव लगाई लेकिन वो गेंद को बाउंड्री के बाहर जाने से रोक नहीं सके

  • 11:17 AM (IST)

    48वें ओवर की दूसरी गेंद पर भुवी ने भारत को पांचवीं सफलता दिला दी, भुवी की गेंद पर हैंडस्कॉम्ब एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से खेलना चाहते थे लेकिन गेंद उनके बल्ले पर सही से आई नहीं और बाउंड्री पर फील्डर ने कैच ले लिया

  • 11:16 AM (IST)

    48वें ओवर की पहली गेंद पर रायडू की वजह से ऑस्ट्रेलिया को छह रन मिल गए, हैंड्सकॉम्ब ने पुल शॉट खेला था और गेंद हवा में उछल गई, इस दौरान रायडू ने कैच करने की कोशिश में हाथ लगाया और गेंद उनके हाथ पर टप्पा खाकर बाउंड्री के अंदर चली गई

  • 11:11 AM (IST)

    47वें ओवर में शमी ने लगातार दो गेंद वाइड फेंकी

  • 11:06 AM (IST)

    46वें ओवर की आखिरी गेंद पर हैंड्सकॉम्ब ने फिर से जगह बनाई और गेंद को चौके के लिए भेजा, इस बार हैंड्सकॉम्ब ऑफ स्टंप की तरफ आए और उन्होंने गेंद को स्क्वॉयर लेग बाउंड्री के बाहर पहुंचाया

  • 11:05 AM (IST)

    हैंड्सकॉम्ब और स्टोयनिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है

  • 11:04 AM (IST)

    46वें ओवर की दूसरी गेंद पर हैंड्सकॉम्ब ने लेग स्टंप के बाहर जाकर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से खेला, गेंद सीमा रेखा के बाहर चली गई

  • 11:01 AM (IST)

    स्कोर अपडेट्स

    आखिरी पांच ओवरों का खेल बचा है, ऑस्ट्रेलिया 229/4

  • 10:57 AM (IST)

    44वें ओवर की आखिरी गेंद पर इस बार हैंड्सकॉम्ब ने हाथ खोले और गेंद को छह रनों के लिए भेजा, इस छक्के के साथ ही हैंड्सकॉम्ब का भी अर्धशतक पूरा

  • 10:56 AM (IST)

    44वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्टोयनिस ने क्रीज से आगे निकलकर गेंद को छह रनों के लिए भेजा, ऑस्ट्रेलियाई पारी का पहला छक्का 44वें ओवर में आया

  • 10:51 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रन रेट को बढ़ा नहीं पा रहे हैं और चौके-छक्के लगाने में नाकाम हो रहे हैं

  • 10:47 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है

  • 10:45 AM (IST)

    अलर्ट

    31 गेंद से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कोई बाउंड्री नहीं लगा सके हैं

  • 10:41 AM (IST)

    आखिरी 10 ओवरों का खेल बचा है, देखना दिलचस्प होगा कि टीम कितना स्कोर कर पाती है

  • 10:32 AM (IST)

    स्कोर अपडेट

    38 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया 189/4

  • 10:30 AM (IST)

    मार्कस स्टोयनिस नये बल्लेबाज क्रीज पर आए हैं

  • 10:30 AM (IST)

    38वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप ने भारत को चौथी सफलता दिलाई, कुलदीप की फ्लाइटेड गेंद को मार्श ने क्रीज से आगे निकलकर हवा में खेला लेकिन गेंद उनके बल्ले पर सही तरीके से नहीं आई और लॉन्ग ऑन पर मोहम्मद शमी ने बेहतरीन कैच लपक लिया

  • 10:25 AM (IST)

    मार्श और हैंड्सकॉम्ब के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है

  • 10:22 AM (IST)

    36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हैंड्सकॉम्ब का दर्शनीय शॉट, फुल लेंथ गेंद को हैंड्सकॉम्ब ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर भेजा

  • 10:20 AM (IST)

    36वें ओवर की दूसरी गेंद खलील ने शॉर्ट रखी और मार्श ने उस गेंद को खूबसूरत तरीके से पुल किया, गेंद ने बाउंड्री का सफर तय किया और मार्श ने अपना अर्धशतक पूरा किया

  • 10:16 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो चौके मिलते हुए, हैंड्सकॉम्ब ने अगली गेंद को फिर से सीमारेखा के बाहर भेजा 

  • 10:15 AM (IST)

    35वें ओवर की पहली गेंद भुवनेश्वर ने ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी और हैंड्सकॉम्ब ने उस गेंद पर शानदार शॉट खेला, गेंद चार रनों के लिए चली गई

  • 10:11 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को अब रन गति बढ़ानी होगी, हैंड्सकॉम्ब और मार्श को तेज बल्लेबाजी करनी होगी

  • 9:57 AM (IST)

    31वें ओवर की आखिरी गेंद पर हैंड्सकॉम्ब ने बेहतरीन शॉट खेला और काफी देर के बाद ऑस्ट्रेलिया को चौका मिला

  • 9:54 AM (IST)

    स्कोर अपडेट

    30 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया 138/3

  • 9:50 AM (IST)

    मोहम्मद शमी के हाथों में गेंदबाजी सौंपी गई है

  • 9:47 AM (IST)

    ख्वाजा का विकेट गिरने के बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब क्रीज पर आए हैं

  • 9:45 AM (IST)

    29वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को तीसरी सफलता मिली और जडेजा ने साझेदारी तोड़ने में सफलता पाई, ख्वाजा स्वीप करना चाहते थे लेकिन गेंद उनके पैड पर लगी और जडेजा ने जोरदार अपील की, अंपायर ने थोड़ी देर तक सोचने के बाद उंगली उठाई, ख्वाजा ने मार्श से बातचीत कर रिव्यू लेने का फैसला किया और रिव्यू में भी ख्वाजा को आउट दिया गया, भारत को बड़ी सफलता मिली

  • 9:37 AM (IST)

    उस्मान ख्वाजा रिवर्स स्वीप पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं और उन्हें अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं, 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने जडेजा के खिलाफ रिवर्स स्वीप शॉट खेला और गेंद को चार रनों के लिए भेज दिया

  • 9:33 AM (IST)

    26वें ओवर की दूसरी गेंद पर 1 रन लेने के साथ ही ख्वाजा ने अपना अर्धशतक पूरा किया, शानदार पारी 

  • 9:32 AM (IST)

    खलील अहमद की गेंदबाजी में वापसी

  • 9:31 AM (IST)

    स्कोर अपडेट

    25 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया 116/2

    UT Khawaja 49* (68b)
    SE Marsh 31* (42b)

     

  • 9:28 AM (IST)

    24वें ओवर की तीसरी गेंद रायडू ने फिर से छोटी फेंकी और फिर से गेंद की दिशा लेग स्टंप के बाहर थी, ख्वाजा ने फिर से गेंद को फाइन लेग की सैर कराई, ओवर में दो चौके आते हुए

  • 9:27 AM (IST)

    अंबाती रायडू को गेंदबाजी में लाया गया है, पहली ही गेंद शॉर्ट और लेग स्टंप के बाहर, ख्वाजा ने गेंद पर करारा प्रहार किया और गेंद फाइन लेग के बाहर चली गई

  • 9:25 AM (IST)

    23वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ख्वाजा ने रिवर्स स्वीप शॉट खेला और गेंद चार रनों के लिए चली गई, हालांकि शॉट हवा में था और बैकवर्ड प्वॉइंट पर खड़े फील्डर ने हवा में डाइव लगाकर गेंद को कैच लेने की कोशिश भी की लेकिन गेंद उनके खासा दूर रह गई

  • 9:17 AM (IST)

    21वें ओवर की दूसरी गेंद पर ख्वाजा के खिलाफ स्टंपिंग की अपील और थर्ड अंपायर की तरफ इशारा किया गया, रीप्ले में देखा गया कि ख्वाजा पूरी तरह से सुरक्षित हैं

  • 9:14 AM (IST)

    स्कोर अपडेट

    20 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया 91/2

  • 9:14 AM (IST)

    20वें ओवर की चौथी गेंद कुलदीप ने गेंद की स्पीड बढ़ाई और मार्श ने गेंद को चार रनों की सैर करा दी, शानदार स्ट्रोक

  • 9:09 AM (IST)

    18वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप के पास अपनी ही गेंद पर कैच लेने का मौका बन सकता था लेकिन गेंद उनसे थोड़ी दूर रह गई

  • 9:08 AM (IST)

    18वें ओवर की चौथी गेंद पर ख्वाजा के खिलाफ LBW की अपील लेकिन अंपायर ने अपील को ठुकराया

  • 9:02 AM (IST)

    रविंद्र जडेजा ने अपने पहले ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की और महज 3 रन दिए

  • 9:01 AM (IST)

    शॉन मार्श और उस्मान ख्वाजा के बीच साझेदारी पनपती हुई और ये ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत अच्छी बात है

  • 8:59 AM (IST)

    रविंद्र जडेजा को गेंदबाजी में लाया गया

  • 8:59 AM (IST)

    चौका! 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर ख्वाजा ने गेंद को चार रनों के लिए भेजा, कुलदीप यादव ने गेंद को शॉर्ट रखा था और ख्वाजा ने उसे चार रनों की सैर करा दी

  • 8:57 AM (IST)

    अलर्ट

    मोहम्मद शमी मैदान से बाहर चले गए, हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि वो क्यों गए हैं 

  • 8:55 AM (IST)

    स्कोर अपडेट

    15 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया 66/2

  • 8:53 AM (IST)

    15वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को तोहफे के रूप में चार रन मिले, शमी की गेंद पर बल्लेबाज पूरी तरह से चकमा खा गया और धोनी भी गेंद को रोक नहीं पाए, ऑस्ट्रेलिया को चार रन मिले

  • 8:47 AM (IST)

    13वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्श का खूबसूरत शॉट, गेंद डीप मिड विकेट के बाहर 4 रनों के लिए पहुंची

  • 8:43 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है लेकिन टीम ने 2 विकेट खो दिए हैं

  • 8:39 AM (IST)

    चौका! 11वें ओवर की चौथी गेंद पर ख्वाजा ने शानदार ड्राइव शॉट खेला और गेंद डीप एक्स्ट्रा कवर के बाहर चली गई

  • 8:38 AM (IST)

    11वें ओवर की दूसरी गेंद पर शमी ने ख्वाजा के खिलाफ LBW की जोरदार अपील की लेकिन अंपायर पर अपील का कोई प्रभाव नहीं, धोनी ने कप्तान और गेंदबाज से बातचीत की और भारत ने रिव्यू नहीं लिया

  • 8:36 AM (IST)

    स्कोर अपडेट

    10 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया 41/2

  • 8:35 AM (IST)

    विकेट! अगली गेंद पर कुलदीप की बेहतरीन वापसी, कैरी गेंद को कट करना चाहते थे और कोहली ने पहले से ही इस शॉट के लिए स्लिप में रोहित को तैनात कर रखा था, गेंद ने कैरी के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में खड़े रोहित ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की, कुलदीप को पहले ही ओवर में सफलता मिली

  • 8:34 AM (IST)

    चौका! 10वें ओवर की चौथी गेंद पर कैरी का शानदार स्ट्रोक, कैरी क्रीज के अंदर गए, गेंद को आकिर तक देखा और गेंद को चौके के लिए भेजा

  • 8:32 AM (IST)

    गेंदबाजी में एक और बदलाव, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को लाया गया

  • 8:27 AM (IST)

    गेंदबाजी में पहला बदलाव, मोहम्मद शमी को गेंदबाजी में लाया गया

  • 8:25 AM (IST)

    8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर खलील दिशा से भटके और कैरी ने मौका का पूरा फायदा उठाया, लेग स्टंप के बाहर की गेंद को कैरी ने फ्लिक किया और गेंद को लॉन्ग ऑन के बाहर चार रनों के लिए पहुंचा दिया

  • 8:22 AM (IST)

    स्कोर अपडेट: 7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट के नुकसान पर 30 रन

  • 8:12 AM (IST)

    पांचवें ओवर की चौथी गेंद भुवी ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट फेंकी, कैरी के पास हाथ खोलने का मौका था, उन्होंने गेंद को सिर्फ दिशा दिखाई, टाइमिंग, प्लेसमैंट ने गेंद को चार रनों के लिए पहुंचा दिया

  • 8:10 AM (IST)

    कुछ इस अंदाज में भुवी ने फिंच को बोल्ड किया था और अपने वनडे करियर के 100 विकेट पूरे किए

  • 8:09 AM (IST)

    चौथे ओवर की चौथी गेंद ने कैरी के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चली गई

  • 8:06 AM (IST)

    कैरी ने फ्री हिट को जाया नहीं जाने दिया और गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से 4 रनों के लिए भेज दिया

  • 8:06 AM (IST)

    चौथे ओवर की पहली गेंद खलील ने फिर से नो फेंकी, इस बार उनके सामने एलेक्स कैरी होंगे

  • 8:03 AM (IST)

    तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने भारत को पहली सफलता दिला दी, भुवी ने फिंच के गिल्लियों को बिखेर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई, फिंच के लिए टप्पा खाने के बाद अंदर की तरफ आने वाली गेंद टेस्ट सीरीज से ही मुसीबत बनी हुई थी और भुवी ने भी वैसा ही किया उन्होंने गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर टप्पा खिलाकर अंदर की तरफ लाए और गेदं फिंच के बैट और पैड के बीच से स्टंप्स पर जा लगी

  • 7:57 AM (IST)

    फ्री हिट पर फिंच कुछ भी नहीं कर पाए और गेंद खाली निकल गई

  • 7:57 AM (IST)

    ओवर की तीसरी गेंद खलील ने नो फेंकी, इसका मतलब फिंच को फ्री हिट मिलेगी

  • 7:56 AM (IST)

    भारत की तरफ से दूसरे ओवर की शुरुआत युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद कर रहे हैं, पहली ही गेंद टप्पा खाने के बाद अंदर की तरफ आई और उन्होंने उत्साह में हल्की अपील की लेकिन उसे कोई भी ठुकरा सकता था

  • 7:55 AM (IST)

    भूवी ने पहले ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की और सिर्फ 2 रन दिए, इस दौरान उनके ओवर में एक बार LBW की अपील और एक बार फिंच के बल्ले का बाहरी किनारा भी लगा

  • 7:54 AM (IST)

    पांचवीं गेंद पर भुवी ने फिंच के खिलाफ LBW की अपील की लेकिन अंपायर ने अपील को ठुकराया

  • 7:51 AM (IST)

    भारत की तरफ से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार फेंक रहे हैं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एरोन फिंच और ऐलेक्स कैरी पारी की शुरुआत कर रहे हैं

  • 7:34 AM (IST)

    टॉस के बाद फिंच का बयान: हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में हमें थोड़ ध्यान देना होगा। टेस्ट सीरीज में मेरी फॉर्म बेहद खराब रही थी। लेकिन वनडे फॉर्मेट में नई सिरे से शुरुआत करना चाहूंगा।

  • 7:32 AM (IST)

    टॉस के बाद कोहली का बयान: हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। विकेट बहुत अच्छा है और मैदान की एक तरफ की बाउंड्री छोटी भी है। मुझे लक्ष्य का पीछा करना पसंद है और ऐसे में ये एक अच्छा चेजिंग गेम होगा। हार्दिक और राहुल के ना रहने से टीम का बैलेंस बिगड़ा है लेकिन जडेजा को टीम में शामिल किया गया है।

  • 7:28 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेसन बेहरेनडर्फ को डेब्यू करने का मौका मिला है तो वहीं, पीटर सिडल 9 साल के बाद कोई वनडे मैच खेलेंगे

  • 7:27 AM (IST)

    भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा को हार्दिक पंड्या को मौका मिला है, धोनी, रोहित और रायडू की वापसी हुई है

  • 7:24 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला

  • 7:23 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी एरोन फिंच के हाथों में है

  • 7:20 AM (IST)

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे सिडनी में खेला जा रहा है

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे सिडनी में खेला जा रहा है

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement