Thursday, March 28, 2024
Advertisement

एक ही दिन में विराट और रोहित ने तोड़े सचिन तेंदुलकर के ये दो बड़े रिकॉर्ड, मैच में लगा रिकॉर्ड्स का अंबार

कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा ने एक ही दिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के दो अलग अलग रिकॉर्ड तोड़े।

Lokesh Khera Written by: Lokesh Khera @lokeshkhera29
Published on: October 21, 2018 22:57 IST
Rohit And Virat- India TV Hindi
Image Source : AP IMAGE कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा ने एक ही दिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के दो अलग अलग रिकॉर्ड तोड़े।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैच में को भारत ने 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा ने एक ही दिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के दो अलग अलग रिकॉर्ड तोड़े, आइए डालते हैं उन पर एक नजर-

रोहित ने तोड़ा सचिन के वनडे में सबसे ज्यादा बार 150 का आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने नाबाद 152 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में छठी बार ऐसा कारनामा किया है। इससे पहले रोहित संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर के साथ थे। लेकिन आज उन्होंने छठी बार यह कारनामा कर सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब इस सूची में रोहित शीर्ष पर हैं। 

कोहली ने तोड़ा सचिन के सबसे तेज 60 शतक बनाने का रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान जिस मैच में उतरते हैं उस मैच में कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम करके आते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने अपने वनडे करियर का 36वां शतक जड़ा इसी के साथ टेस्ट (24) और वनडे (36) के शतक मिलाकर कोहली के 60 शतक हो गए हैं। सचिन ने अपने करिय में 60 शतक 426 इनिंग में पूरे किए थे। वहीं कोहली ने यह उपलब्धी उनसे 40 इनिंग पहले ही हासिल कर ली।

कोहली और रोहित के इस रिकॉर्ड के अलावा भी मैच में कई रिकॉर्ड बने। आइए उन पर भी डालते हैं एक नजर-

तीसरी बार दो भारतीयों ने पार किया 140 का आंकड़ा
वनडे क्रिकेट में यह तीसरी बार हुआ है जब किन्हीं दो भारतीय बल्लेबाजों ने 140 के पार का स्कोर बनाया है। रोहित 117 गेंद में 15 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 152 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं विराट ने अपना बेहतरीन फॉर्म बरकरार रखते हुए 107 गेंद में 140 रन बनाये जिसमें 21 चौके और दो छक्के शामिल थे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 246 रन की साझेदारी की।

कोहली ने लगातार तीसरी बार कैलेंडर वर्ष में पूरे किए 2 हजार रन
कोहली ने इसके साथ ही एक कैलेंडर वर्ष में 2000 अंतरराष्ट्रीय रन भी पूरे कर लिये। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के लगातार तीन साल 2000 से अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। इस सूची में सोरव गांगुली शीर्ष पर हैं उन्होंने लागातार 4 साल एक कैलेंडर वर्ष में 2000 का आंकड़ा पार किया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी का उच्चतम स्कोर
रोहित शर्मा के 152 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस सूची में वीरेंद्र सहवाग शीर्ष पर हैं। उन्होंने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की लाजवाब पारी खेली थी।

वेस्टइंडीज की तरफ से डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बने थॉमस
भारतीय खिलाड़ियों के अलावा वेस्टइंडीज के डेब्यूटन गेंदबाज थॉमस ने भी अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवाया। उन्होंने डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाकर इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस सूची में उन्होंने कैस्रिक विलियम्स को पछाड़ा है। विलियम्स ने 2017 में भारत के ही खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 69 रन दिए थे।

दूसरी विकेट के लिए भारत की ओर से सबसे बड़ी पार्टनरशिप
रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच पहले वनडे मैच में 246 रनों की साझेदारी हुई। इसी के साथ उन्होंने दूसरी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। इस सूची में दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर और विराट कोहली हैं जिन्होंने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 224 रनों की साझेदारी की थी।

रोहित ने तोड़ा गांगुली के छक्कों का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने अपनी नाबाद 152 रनों की पारी के दौरान कुल 8 छक्के लगाए। इसी के साथ उनके नाम वनडे में 190 छक्के हो गए हैं। रोहित ने इसी के साथ सौरव गांगुली के 189 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ा। रोहित की नजरें अब सचिन के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी। बता दें, सचिन के नाम वनडे में 195 छक्के हैं। इस सूची में शीर्ष पर धोनी 210 छक्कों के साथ 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement