Thursday, March 28, 2024
Advertisement

हॉकी इंडिया ने पूरा किया अपना वादा, ओड़िशा सरकार को दिए 31 लाख रुपये

हॉकी इंडिया ने इस साल आए तूफान फोनी से मची तबाही से उबरने में ओड़िशा की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोश में बुधवार को 31 लाख रुपये दान दिए।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: August 07, 2019 21:27 IST
हॉकी इंडिया ने पूरा...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER हॉकी इंडिया ने पूरा किया अपना वादा, ओड़िशा सरकार को दिए 31 लाख रुपये 

भुवनेश्वर। हॉकी इंडिया ने इस साल आए तूफान फोनी से मची तबाही से उबरने में ओड़िशा की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में बुधवार को 31 लाख रुपये दान दिए। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद और भारतीय ओलंपिक संघ के प्रमुख नरिंदर बत्रा ने बुधवार को यहां ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को चैक सौंपा। जो पैसा दान दिया गया वह यहां छह से 15 जून तक हुए एफआईएफ पुरुष हाकी सीरीज फाइनल्स के मैचों के टिकटों की बिक्री से मिला था।

एफआईएच सीरीज फाइनल्स से एक महीना पहले तूफानी के ओड़िशा के तबाही मचाने के बाद हाकी इंडिया ने वादा किया था कि वह टिकटों की बिक्री से होने वाला सारा मुनाफा मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा।

हॉकी इंडिया ने बयान में कहा, ‘‘इसी साल तूफान फोनी ने ओड़िशा में भारी तबाही मचाई। हालांकि जून 2019 में राज्य सरकार और ओड़िशा के लोगों के प्यार और समर्थन से एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स का भुवनेश्वर में सफल आयोजन किया गया।’’ तूफान फोनी ने ओड़िशा में भारी तबाही मचाई और इससे लगभग डेढ़ करोड़ लोग प्रभावित हुए।  

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement