Friday, April 26, 2024
Advertisement

भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी-20 वर्ल्ड कप Highlights: मिताली राज की धमाकेदार फिफ्टी, भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी-20 वर्ल्ड कप, मिताली राज की धमाकेदार फिफ्टी, भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

India TV Sports Desk Reported by: India TV Sports Desk
Updated on: November 12, 2018 8:36 IST
Mitali raj- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES मिताली राज की धमाकेदार फिफ्टी, भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

आईसीसी वर्ल्ड कप मे ंएक बार फिर भारत पाकिस्तान को मात देने में कामयाब रहा। भारत ने विंडीज में जारी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत की तरफ से मिताली राज ने सबसे अधिक 57 रन बनाए वहीं 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर वेदा ने चौके के साथ भारत को यह मैच जिताया।

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भरात का यह निर्णय काफी सही रहा और उन्होंने शुरुआत में पाकिस्तान को तीन झटके दिए, लेकिन इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से निदा और मारूफ ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की। इस पारी में भारतीय फील्डिंग भी काफी खराब रही। आउट फील्ड मे ं भारत ने काफी कैच छोड़े। मारूफ 53 और निदा 52 के आउट होने के बाद पाकिस्तान के विकेट काफी जल्दी गिरने लगे और अंत में पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए थे।

23:35 IST 19वे ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर वेदा ने भारत को जिताया मैच, भारत ने 7 विकेट से दी पाकिस्तान को मात।

23:33 IST  ओवर की तीसरी गेंद पर रन लेने के प्रयास में हिचकिचाए हरमन और वेदा, बाल-बाल आउट होने से बची वेदा।

23:31 IST पारी का 19वां ओवर लकेर आई अलिया।

23:30 IST 18वें ओवर से आए 7 रन, भारत को 12 गेंदों में अब 8 रनों की दरकार। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आई वेदा।

23:28 IST ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुई मिताली राज, 47 गेंदों पर बनाए 57 रन।

23:26 IST 18वां ओवर डालने आई डियाना, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दूसरी ही गेंद पर कट शॉट लगाकर बटौरे चार रन।

23:24 IST चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाने का मन बना चुकी थी हरमनप्रीत, लेकिन सना ने गेंद बाहर की ओर फेंगी और हरमन ने गेंद को मात्र दिशा दिखाकर थर्ड मैन की दिशा में बटौरा चौका।

23:22 IST पारी का 17वां ओवर लेकर आई सना मीर, भारत को 4 ओवर में 23 रनें की जरूरत।

23:21 IST अनम के ओवर से आए 10 रन, 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 111/2

23:19 IST चौका! अनम के ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर मिताली राज ने पूरा किया अपना अर्धशतक, भारत को जीत के लिए अब 27 रनों की दरकार।

23:18 IST 16वां ओवर डालने आई अनम, भारत को 30 गेंदों पर 33 रनों की दरकार।

23:17 IST 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 101/2, कप्तान हरमनप्रीत कौर आई बल्लेबाजी करने।

23:15 IST आउट! निदा दार ने रोड्रिग्स को किया कॉट एंड बोल्ड आउट, भारत को लगा दूसरा झटका। रोड्रिग्स 16 रन बनाकर हुई आउट।

23:14 IST अपना आखिरी ओवर डालने आई निदा डार।

23:12 IST मारूफ के ओवर से आए 8 रन। भारत को अब 36 गेंदों पर 37 रनों की जरूरत है।

23:11 IST चौका! मारूफ के ओवर की पांचवी गेंद पर रोड्रिग्स ने लॉन्ग ऑन पर लगाया चौका। 

23:10 IST पारी का 14वां ओवर लेकर आई मरूफ, अभी तक उन्होंने 2 ओवर में मात्र 13 रन दिए हैं।

23:09 IST सना मीर ने अपने ओवर से दिए 5 रन। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 89/1

23:06 IST पाकिस्तान की ओर से 13वां ओवर डालने आई सना मीर।

23:06 IST बल्लेबाजी में कमाल दिखाने के बाद निदा और मारूफ अब गेंदबाजी में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। दोनों ने अपनी गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को बांध कर रख रखा है। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 84/1

23:01 IST पारी का 12वां ओवर लेकर आई मारूफ।

23:01 IST 11वें ओवर से निदा दार ने दिए मात्र 4 रन भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन।

22:57 IST 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74/1, बल्लेबाजी करने क्रीज पर आई जेमिमा रोड्रिग्स।

22:55 IST आउट! अगली ही गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मिड विकेट पर कैच आउट हुई मंधाना, भारत को लगा पहला झटका। मंधाना 26 रन बनाकर हुई आउट।

22:54 IST चौकामारूफ के ओवर की दूसरी गेंद पर मंधाना ने एक्सट्रा कवर के ऊपर से लगाया शानदार चौका।

22:53 IST गेंदबाजी में बदलाव, मारूफ आई अटैक पर।

22:51 IST बल्लेबाजी के बाद निदा गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है अभी तक डाले दो ओवर में उन्होंने मात्र 9 ही रन दिए हैं। भारतीय पारी के 9 ओवर हुए समाप्त, भारत का स्कोर 67/0। भारत को जीत के लिए 66 गेंदों पर 67 रनों की जरूरत है।

22:48 IST गेंदबाजी में बदलाव, 9वां ओवर लेकर आई निदा दार।

22:48 IST 8वें ओवर से आए 8 रन, भारत का स्कोर 63/0

22:44 IST आठवा ओवर डालने आई अलिया की दूसरी और तीसरी गेंद पर मिताली ने लगाए लगातार दो चौके। इन रनों के साथ मिताली 22 गेंदों पर 31के निजी स्कोर पर पहुंच गई है।

22:42 IST दियाना ने अपने ओवर से दिए 5 सिंगल, 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/0

22:38 IST गेंदबाजी में बदलाव, पारी का सातवां ओवर लेकर आई दियाना।

22:38 IST छठे ओवर से आए 5 रन भारत का स्कोर 48/0

22:36 IST पारी का छठा ओवर लेकर आई निदा की पहली गेंद पर मिताली राज ने चौका लगाकर किया स्वागत। यह मिताली का चौथा चौका है।

22:35 IST पांचवे ओवर से आए 4 रन, भारत का स्कोर 43/0

22:34 IST चौकाओवर की पांचवी गेंद पर मंधाना ने मिडविकेट पर उठा कर लगाया शॉट और बटौरा चौका, इसी के साथ मंधाना 16 के निजी स्कोर पर पहुंच गई है।

22:32 IST पांचवा ओवर लेकर आई सना।

22:31 IST चौकाओवर की आखिरी गेंद पर एक बार फिर अपने पिछले शॉट को दौहराते हुए मिताली ने लगाया चौका, यहां मिताली अपने अनुभव का अच्छा इस्तेमाल कर रही है।

22:30 IST चौकाओवर की तीसरी गेंद पर मिताली राज ने आगे बढ़कर लगाई कवर ड्राइव, बटौरा शानदार चौका।

22:29 IST चौथा ओवर लेकर आई अनम।

22:28 IST सना के ओवर से आए पांच रन, 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 31/0

22:27 IST तीसरा ओवर लेकर आई सना मीर।

22:22 IST चौकाओवर की पहली ही गेंद पर पॉइंट की दिशा में पॉइंट की दिशा में चौका लगाकर मंधाना ने की पारी कि शुरुआत।

22:22 IST पाकिस्तान की तरफ से दूसरा ओवर लेकर आई अनम अमीन।

22:20 IST चौकाओवर की आखिरी गेंद मिताली राज ने जड़ा चौका। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 17/0

22:17 IST भारत की तरफ से बल्लेबाजी की शुरुआत करने आई मिताली राज और स्मृति मंधाना, पाकिस्तान की तरफ से पहला ओवर डालेगी डियाना बैग।

22:15 IST भारत को जीत के लिए 134 की जगह अब 124 रनों का लक्ष्य मिला है क्योंकि बल्लेबाजी के दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाज पिच के बीच में दौड़ रहे थे जिस वजह से भारतीय टीम को 10 रन पेनेलटी के रूप में मिले हैं।

22:00 IST आखिरी गेंद से आया एक रन, इसी के साथ पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर खेलकर बनाए 134 रन।

 

21:59 IST बल्लेबाजी करने आई सना मीर भी ओवर की पांचवी गेंद पर आगे बढ़कर शॉट लगाने के प्रयास में हुई स्टंप आउट। पूनम को मिली दूसरी सफलता।

21:58 IST तीसरी गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अलीया हुई स्टंप आउट, भारत को मिली छठी सफलता।

21:56 IST आखिरी ओवर लेकर आई पूनम यादव, दूसरी ही गेंद पर अलीया रियाज​ ने डाउन द ग्राउंड लगाया चौका।

21:55 IST 19वें ओवर से आए 6 रन और भारत को मिली 2 सफलताएं।

21:54 IST आउट! तीसरी गेंद पर हेमलता ने किया निदा को आउट, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पकड़ी शानदार कैच।

21:52 IST छक्का! ओवर की दूसरी ही गेंद पर निदा ने लगाया करारा शॉट लॉन्ग ऑन पर खड़े फील्डर ने कैच तो किया लेकन वो कैच करते हुए बाउंड्री से टकरा गई।

21:50 IST 19वां ओवर लेकर आई हेमलता और पहली ही गेंद पर उन्होंने मारूफ को किया आउट, इस बार लॉन्ग ऑफ पर खड़ी वेदा ने कोई गलती नहीं की और बड़ी ही आसानी से कैच को पकड़ा।

21:49 IST चौका! पिछले ओवर की तरह इस बार भी पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने पहली पांच गेंदों पर पांच सिंगल लेकर आखिरी गेंद पर चौका जड़ा है। निदा ने इस बार बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में लगाया चौका। इसी के साथ निदा 46 के निजी स्कोर पर पहुंच गई है।

21:46 IST 18वां ओवर लेकर आई दीप्ति शर्मा।

21:44 IST 17वें ओवर से आए 9 रन पाकस्तान का स्कोर 115/3 

21:44 IST चौका! आखिरी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में आगे बढ़कर निदा ने लगाया शानादर चौका। इसी के साथ निदा 40 के निजी स्कोर पर पहुंच गई है।

21:43 IST 17वां ओवर लेकर आई हेमलता, ओवर की तीसरी गेंद पर मारूफ ने पूरा किया अपना अर्धशतक। पाकिस्तान के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण पारी खेल रही है मारूफ।

21:41 IST 16वें ओवर से आए 11 रन, पाकिस्ता का स्कोर 106/3। भारत को यहां फील्डिंग में कैच छोड़ना भारी पड़ता दिख रहा है। ये दोनों बल्लेबाज लगातार अच्छे शॉट खेलकर रन बना रहे हैं।

21:40 IST चौका! इस बार फाइन लेग की दिशा में लगाया चौका। इसी के साथ मारूफ 47 के निजी स्कोर पर पहुंच गई है।

21:39 IST चौका! ओवर की चौथी गेंद पर पॉइंट की दिशा में मारूफ ने लगाया शानदार शॉट और बटौरे चार रन।

21:37 IST पारी का अपना आखिरी ओवर लेकर आई रेड्डी, अभी तक 3 ओवर में 14 रन देकर ले चुकी है एक विकेट।

21:36 IST अपने ओवर से हेमलता ने दिए 9 रन। 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 95/3

21:34 IST चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर मारूफ ने मिड ऑफ की दिशा में लगाया शानदार चौका, यह उनकी पारी का दूसरा चौका है। मारूफ 33 के निजी स्कोर पर पहुंच गई है।

21:32 IST गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आई हेमलथा।

21:32 IST पाकिस्तानी खिलाड़ी मारूफ को आया क्रैंप, मैदान पर ही लेट गई।

21:29 IST 14वें ओवर से आए 8 रन पाकिस्तान का स्कोर 86/3

21:28 IST ओवर की चौथी गेंद पर मारूफ ने गेंद हवा में उड़ाई, लेकिन ना पूनम ने कैच के लिए कॉल किया और ना कप्तान हरमन ने। भारत की तरफ से इस मैच में काफी साधारण सी फील्ड़िंग देखने को मिल रही है।

21:27 IST निदा और मारूफ ने पाकिस्तान की पारी को काफी बेहतरीन तरीके से संभाला है, दोनों के बीच अभी तक 53 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

21:25 IST गेंदबाजी में बदलाव, पूनम आई अटैक पर।

21:25 IST राधा यादव का बेहतरीन ओवर, 13वें ओवर से आए मात्र 6 रन। पाकिस्तान का स्कोर 78/3

21:22 IST ओवर की चौथी गेंद पर इस बार पूनम ने कैच छोड़ा। भारत की तरफ से इस तरह की ढीली फील्डिंग कहीं बाद में उनपर भारी ना पड़ जाए।

21:22 IST पारी का 13वां ओवर लेकर आई राधा यादव।

21:21 IST छक्का! ओवर की आखिरी गेंद पर निदा दार ने मिडविकेट क्षेत्र पर लगाया दनदनाता छक्का, यह पाकिस्तानी पारी का पहला छक्का है। इसी के साथ निदा 19 गेंदों पर 28 के निजी स्कोर पर पहुंची।

21:19 IST पारी का 12वां ओवर लेकर आई दीप्ति शर्मा। अभी तक 2 ओवर में दे चुकी है 9 रन।

21:18 IST 11वें ओवर से आए 10 रन पाकिस्तान का स्कोर 63/3

21:17 IST चौका! निदा दार ने आगे बढ़कर ओवर की पांचवी गेंद पर लॉन्ग ऑफ में शॉट लगाया, गेंद सीधा वेदा के हाथों में गई, लेकिन उन्होंने कैच छोड़ा और चौका भी दिया।

21:17 IST भारत अगर पाकिस्तान के यहां एक या दो विकेट चटका देता है तो वह उसे 120 के अंदर समेट देगा।

21:15 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, राधा यादव आई अटैक पर।

21:14 IST दीप्ति शर्मा का एक और बेहतरीन ओवर, आखिरी बॉल पर उन्होंने एलबीडब्लू की आपील तो की, लेकिन अंपायर ने उसे खारिज किया। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 53/3

21:11 IST भारत ने अभी तक पाकिस्तान के गेंदबाजों को पकड़ कर रख रखा है। गेंदबाज उन्हें ज्यादा हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं।

21:10 IST गेंदबाजी में बदलाव, पूनव यादव की जगह 10वां ओवर लेकर आई दीप्ति शर्मा।

21:09 IST 9वें ओवर से आए 8 रन, पाकिस्तान का स्कोर 48/3

21:08 IST चौका! ओवर की चौथी गेंद पर निदा दार ने स्क्वायर लेग की दिशा में लगाया शानदार चौका,  यह उनकी पारी का दूसरा चौका है। इसी के साथ निदा 7 गेंदों पर 10 के निजी स्कोर पर पहुंची।

21:07 IST आठवां ओवर लेकर आई पूनम यादव।

21:06 IST चौका! बेहद कसा हुआ ओवर डाल रही थी रेड्डी, लेकिन आखिरी गेंद पर निदा दार ने पॉइंट की दिशा में लगाया चौका, इसी के साथ पाकिस्तान का स्कोर 40/3 हुआ।

21:03 IST रेड्डी एक बार फिर आई अटैक पर, भारत की नजरें एक और विकेट पर।

21:02 IST भारत के लिए एक और अच्छा ओवर, सातवें ओवर से आए 2 रन। पाकिस्तान का स्कोर 32/3

21:01 IST यह पाकिस्तानी पारी का दूसरा रन आउट था, अब बल्लेबाजी करने क्रीज पर आई, निदा दार।

20:58 IST रन आउट! ओवर की पहली ही गेंद पर मरूफ लेना चाहती थी एक रन लेकिन फील्डर देख उन्होंने लास्ट टाइम पर मना किया और नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ी जावेरिया खान हुई आउट, आउट होने से पहले उन्होंने 15 गेंदों पर 17 रन बनाए।

20:57 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, पूनम यादव आई अटैक पर, भारत लगातार गेंदबाजी में बदलाव कर रहा है।

20:56 IST चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर लेट कट लगाकर इस बार चावेरिया ने लगाया चौका, 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 30/2

20:54 IST चौका! हेमलता के ओवर की तीसरी गेंद पर बिस्मा ने स्वीप कर बटौरा चौका, यह पाकिस्तानी पारी का दूसरा चौका है।

20:53 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, अटैक पर आई दयालान हेमालाथा।

20:50 IST ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान हरमनप्रीत ने लिया रिव्यू, कीपर कैच की है अपील। फैसला थर्ड अंपायर के पास। और ये नॉट आउट, भारत ने खराब किया अपना रिव्यू, 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 20/2

20:47 IST गेंदबाजी में बदलाव, पांचवा ओवर लेकर आई दीप्ति शर्मा।

20:47 IST चार ओवर हुए समाप्त, पाकिस्तान का स्कोर 16/2

20:46 IST चौका! ओवर की चौथी गेंद पर जावेरिया खान ने स्लॉग स्वीप कर मिड विकेट के क्षेत्र में लगाया शानदार चौका।

20:45 IST बल्लेबाजी करने क्रीज पर आई बिस्मा मारूफ।

20:43 IST रन आउट! पारी का चौथा ओवर डालने आई राधा यादव की तीसरी गेंद पर एक रन चुराने के चक्कर में रन आउट हुई ओमाइमा सोहेल।

20:41 IST रेड्डी का एक और बेहतरीन ओवर समाप्त, तीसरे ओवर से आए 6 रन। पाकिस्तान का स्कोर 10/1

20:40 IST चौका! ओवर की चौथी गेंद पर जावरिया खान ने लॉन्ग ऑन पर लगाया चौका, यह पाकिस्तानी पारी का पहला चौका है।

20:39 IST पारी का तीसरा ओवर लेकर आई रेड्डी, स्मृति मंधाना ने पहली ही गेंद पर छोड़ा कैच।

20:37 IST कसी हुई गेंदबाजी करता हुआ भारत, दूसरे ओवर में आए मात्र 4 रन।

20:35 IST भारत की तरफ से दूसरा ओवर डालने आई स्पिनर राधा यादव। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आई ओमाइमा सोहेल।

20:34 IST आउट! पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अरुंधती रेड्डी ने आयशा जफर को स्लिप में किया आउट। आयशा ने डाला विकेट मेडन ओवर।

20:30 IST पाकिस्तान की पारी की शुरुआत करने आई आयशा जफर और जावरिया खान, भारत के लिए पहले गेंदबाजी करेंगी अरुंधती रेड्डी ।

20:23 IST राष्ट्रीय गान के लिए दोनों टीमें मैदान में पहुंच चुकी हैं।

20:08 IST इस मैच में भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं, वहीं पाकिस्तान की टीम में एक बदलाव हुआ है।

20:04 IST टॉस का समय, भारत ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का निर्णय।

17:20 IST अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 52 रन की हार झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 165 रन का स्कोर बनाया था और फिर पाकिस्तान को आठ विकेट पर 113 रन पर रोक दिया था। 

17:19 IST गेंदबाजी में डायलन हेमलता और पूनम यादव से टीम को बड़ी उम्मीदें होगी। दोनों गेंदबाजों ने पिछले मैच में तीन-तीन विकेट चटकाए थे। 

17:18 IST मिडिल ऑर्डर में जेमिमाह रोड्रिगेज से टीम को एक और फिर अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी ,जिन्होंने पहले मैच में हरमनप्रीत के साथ रिकॉर्ड 134 रन की साझेदारी की थी। रोड्रिगेज ने पिछले मैच में 59 रन की अहम पारी खेली थी। 

17:17 IST आज होने वाले मुकाबले में ये भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोच रमेश पोवार और कप्तान हरमनप्रीत, मंधाना के साथ मिताली राज को पारी की शुरुआत करने को भेजते हैं या नहीं।

17:16 IST भारत को आज होने वाले मुकाबले में अपने टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। टीम की सलामी जोड़ी तानिया भाटिया (9) और स्मृति मंधाना (2) पहले मैच में विफल रही थी। 

17:09 IST भारतीय गेंदबाजों ने 194 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए न्यूजीलैंड को नौ विकेट पर 160 रन पर रोक दिया था। 

17:08 IST भारत ने पिछले मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर के 51 गेंदों पर बनाए गए पहले टी-20 शतक की मदद से पांच विकेट पर 194 रन का विशाल स्कोर बनाया था। भारत का यह स्कोर टी-20 इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement