Friday, April 26, 2024
Advertisement

धोनी, कोहली और रोहित जैसे दिग्गजों को पछाड़ हरमनप्रीत ने हासिल किया ये ख़ास मुकाम

वह महिला और पुरुष दोनों वर्गों में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय हैं।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: October 04, 2019 20:56 IST
Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Harmanpreet Kaur

सूरत। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारत की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की। 

वह महिला और पुरुष दोनों वर्गों में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय हैं। हरमनप्रीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का नंबर आता है जिनके नाम पर समान 98 मैच दर्ज हैं। 

अगर महिला क्रिकेटरों की बात करें तो हरमनप्रीत 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली दुनिया की दसवीं क्रिकेटर हैं। भारतीय महिलाओं में उनके आगे मिताली राज (89) का नंबर आता है। पुरुष क्रिकेटरों में केवल शोएब मलिक (111) ही 100 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल पाये हैं।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement