Friday, March 29, 2024
Advertisement

सौरव गांगुली ने फेक इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर फैंस को किया आगाह, 55 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स

सौरव ने बताया sganguly99​ नाम से इंस्टाग्राम पर एक्टिव ये अकाउंट उनका नहीं है। इस अकाउंट पर दादा से जुड़ी सभी लेटेस्ट तस्वीरें और जानकारी उपल्बध है।

Shradha Bagdwal Written by: Shradha Bagdwal
Updated on: August 07, 2018 0:00 IST
सौरव गांगुली- India TV Hindi
सौरव गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने अपने फेक इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में फैंस को आगाह किया है। सौरव ने बताया sganguly99​ नाम से इंस्टाग्राम पर एक्टिव ये अकाउंट उनका नहीं है। इस अकाउंट पर दादा से जुड़ी सभी लेटेस्ट तस्वीरें और जानकारी उपल्बध है। इस पेज पर इंफो में "Ex Captain: Indian Cricket Team | President : CAB | Co-Owner : ATK | Author : Juggernaut Books [ Post from Sourav himself are signed - SG ]"  लिखा हुआ है।

इस फेक अकाउंट को 55 हजार से ज्य़ादा लोग फॉलो कर रहे हैं। जबकि इस अकाउंट से अभीतक 219 पोस्ट किए जा चुके हैं। गांगुली ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा ये फेक अकाउंट है। इस अकाउंट से कोई भी स्टोरी या खबर ना उठाएं।

हालांकि ये इंस्टाग्राम अकाउंट वैरिफाइड नहीं है। इस पर ब्लू टिक नहीं है। 

इस बात की सच्चाई तब सामने आई जब इसी अकाउंट से टीम इंडिया की टेस्ट हार पर दादा की तरफ से एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा गया। जिसमें भारतीय टीम की हार की वजह बताई गई थी। जिसके बाद उस पोस्ट पर सभी मीडिया हाउसों ने खबर बनाई थी और इस पर 1000 से ज्यादा कमेंट्स भी आ चुके हैं।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement