Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली बन सकते हैं BCCI के नए अध्यक्ष: रिपोर्ट

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के नए अध्यक्ष होंगे। गांगुली सितंबर 2020 तक BCCI के अध्यक्ष बने रहेंगे।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: October 14, 2019 8:37 IST
पूर्व भारतीय कप्तान...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली बन सकते हैं BCCI के नए अध्यक्ष: रिपोर्ट

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के नए अध्यक्ष हो सकते हैं। अध्यक्ष पद के लिए अगर गांगुली के नाम पर मुहर लगती है तो वह सितंबर 2020 तक BCCI के अध्यक्ष बने रहेंगे। गांगुली वर्तमान में क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के अध्यक्ष हैं।

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह का नाम बीसीसीआई के सचिव की रेस में सबसे आगे चल रहा है। साथ ही पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के भाई अरुण सिंह ठाकुर के कोषाध्यक्ष बनने की संभावना है। दूसरी तरफ कर्नाटक के बृजेश पटेल आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष बन सकते हैं।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement