Friday, April 19, 2024
Advertisement

World Cup 2019 Match 1, ENG vs SA Highlights: इंग्लैंड ने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका को 104 रन से दी मात

वर्ल्ड कप 2019 England vs South Africa Live Score blog Updates ICC World Cup 2019 match Live Cricket Score Today ENG vs SA-पहली बार विश्व कप जीत की आस लिए इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका होंगी आमने-सामने

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: May 30, 2019 23:10 IST
वर्ल्ड कप 2019 England vs South Africa Live Score blog Updates ICC World Cup 2019 match Live Cricket- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES वर्ल्ड कप 2019 England vs South Africa Live Score blog Updates ICC World Cup 2019 match Live Cricket Score Today ENG vs SA-पहली बार विश्व कप जीत की आस लिए इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका होंगी आमने-सामने

मेजबान इंग्लैंड ने गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की टीम 39.5 ओवरों में 207 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 74 गेंदों का सामना किया और छह चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा रासी वान डर डुसेन ने 61 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर तीन विकेट लिए। 

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच हाइलाइट्स

England 311/8 (50.0)

South Africa 207/10 (39.5)

10:04 PM आउट! ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर लगातार दो विकेट लेकर बैन स्टोकस ने इंग्लैंड को 104 रनों से जिताया मैच। यह साउथ अफ्रीका की वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी हार है।

10:01 PM स्टोक्स लेकर आए पारी का 40वां ओवर।

10:00 PM प्लंकेट के ओवर से आए 6 रन। इंग्लैंड अपनी पहली जीत से 2 विकेट दूर।

09:59 PM छक्का! ओवर की छठी गेंद पर एनगिडी ने प्लंकेट को सामने की तरफ मारा शानदार छक्का।

09:57 PM 39वां ओवर लेकर आए प्लंकेट की पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे अमला लेकर कीपर कैच हुए आउट। प्लंकेट को मिली दूसरी सफलता।

09:55 PM स्टोक्स के ओवर से आए 7 रन।

09:53 PM चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर रबाडा ने डीप मिड विकेट की दिशा में जड़ दिया शानदार चौका।

09:52 PM बैन स्टोक्स लेकर आए 38वां ओवर।

09:51 PM प्लंकेट के ओवर से आए 3 रन। क्रीज पर अमला 11 और रबाडा 2 रन बनाकर मौजूद।

09:49 PM प्लंकेट लेकर आए 37वां ओवर।

09:47 PM शानदार कैच के बाद स्टोक्स की शानदार गेंदबाजी, 36वें ओवर से आया मात्र 1 रन।

09:45 PM गेंदबाजी में बदलाव, बैन स्टोक्स आए अटैक पर।

09:43 PM रशीद के ओवर से आए 2 रन।

09:41 PM 35वां ओवर लेकर आए आदिल राशीद की गेंद पर एक बार फिर बड़ा शॉट खेलने गए फुलक्वायो बैन स्टोक्स के हाथों कैच आउट हुए। ये कैच उन्होंने उसी तरीके से पकड़ा जैसा पोलार्ड ने आईपीएल में पकड़ा था।

09:36 PM आर्चर के ओवर से आए 7 रन।

09:34 PM ओवर की चौथी गेंद पर फुलेकवायो ने फाइन लेग की दिशा में लगाया चौका। यह उनकी पारी का चौथा चौका है।

09:31 PM रशीद की अच्छी वापसी, अगली पांच गेंदों पर दिए मात्र 2 रन। साउथ अफ्रीका को 102 गेंदों पर 139 रन की जरूरत। आर्चर डालेंगे अगला ओवर।

09:29 PM 33वां ओवर लेकर आए आदिल रशीद की पहली ही गेंद पर फुलेक्वायो ने डीप मिड विकेट की दिशा में जड़ दिया चौका। ओवर की अच्छी शुरुआत है अब उन्हें इस ओवर को बड़ा बनाना होगा।

09:28 PM आर्चर ने डाला विकेट मेडन ओवर।

09:27 PM ओवर की पांचवी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए वेन डर दुसें मिड ऑन पर कैच आउट हुए। 50 रन बनाकर हुए आउट। साउथ अफ्रीका के लिए खुशखबरी अमला आए बल्लेबाजी करने।

09:24 PM पारी का 32वां ओवर लेकर आए जोफ्रा आर्चर।

09:20 PM आदिल रशीद के छठे ओवर में 1 रन लेने के साथ ही वेन डर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

09:17 PM 30वें ओवर में आए 2 चौके समेत आए कुल 10 रन। इसके साथ ही मोईन अली के 10 ओवर पूरे हो गए हैं। 

09:14 PM आदिल रशीद का 5वां ओवर और चौथी गेंद पर फेलुक्वायो ने चौका जड़ दिया है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका का स्कोर 156 रन हो गया है।

09:11 PM 28 ओवर बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट पर 150 रन। वेन डर 43 और फेलक्वायो 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

09:06 PM जेपी डुमिनी के आउट होने के बाद अफ्रीका को 5वां झटका भी लग गया है। प्रिटोरियस 1 रन बनाकर रन आउट हो गए।

09:01 PM मोईन अली को आखिरकार सफलता मिल गई है। अली ने 26वें ओवर की 5वीं गेंद पर जेपी डुमिनी को 8 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है।

08:58 PM 25 ओवर बाद साउथ अफ्रीका 3 विकेट के नुकसान पर 137 रन। वेन डर 39 और जेपी 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

08:53 PM मोईन अली ने अपने 7वें ओवर में दिए 6 रन। डीकॉक के आउट होने के बाद जेपी डुमिनी मैदान में आए हैं।

08:47 PM 23वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्लंकेट को आखिरकार सफलता मिल गई है। प्लंकेट ने क्विंटन डीकॉक को 68 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है।

08:47 PM  22वां ओवर इंग्लैंड के लिए काफी महंगा रहा। मोईन अली के छठे ओवर से कुल 16 रन आए। 22 ओवर बाद स्कोर 2 विकेट पर 125 रन।

08:42 PM छक्का! वेन डर ने मोईन अली का छक्के से स्वागत किया है। दूसरी गेंद पर चौका जड़ दिया है। अली का ये ओवर महंगा साबित हो रहा है।

08:40 PM छक्का! डीकॉक ने प्लंकेट की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा। 21वें ओवर में इस छक्के की मदद से साउथ अफ्रीका ने कुल 12 रन बटोरे।

08:38 PM मोईन अली का शानदार ओवर। इस ओवर में अली ने दिए कुल 2 रन। 20 ओवर का खेल खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका 2 विकेट के नुकसान पर 97 रन।

08:35 PM 19 ओवर बाद साउथ अफ्रीका 2 विकेट पर 95 रन। डीकॉक 54 और वेन डर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:28 PM 18वें ओवर की चौथी गेंद पर 1 रन चुराते ही क्विंटन डी कॉक ने वर्ल्ड कप 2019 में अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया है। मोईल अली के इस ओवर से कुल 3 रन आए।

08:24 PM 17 ओवर का खेल खत्म होने के साथ ही ड्रिंक्स ब्रेक हो गया है। साउथ अफ्रीका 2 विकेट पर 86 रन। क्विंटन डी कॉक 49 और वेन डर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:22 PM आदिल रशीद के चौथे ओवर का क्विंटन डी कॉक ने चौके से स्वागत किया है।

08:19 PM वेन डर दुसें ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेज दिया है। मोईल अली के तीसरे ओवर से कुल 5 रन आए।

08:18 PM आदिल रशीद का शानदार ओवर। इस ओवर से कुल 4 रन आए। इसके साथ ही 15 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है।

08:15 PM मोईन अली के पास विकेट लेने का मौका था लेकिन विकेटकीपर जोस बटलर ने कैच टपका दिया और गेंद सीधा चौके के लिए चली गई।

08:012 PM आदिल रशीद ने अपने दूसरे ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। 13 ओवर के बाद अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 66 रन।

08:08 PM 12वें ओवर के लिए मोईन अली ने गेंद थामी है। ओवर की आखिरी गेंद पर मोईन ने छक्का खा लिया है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 62 रन हो गया है।

08:06 PM 11वें ओवर में गेंदबाजी के लिए स्पिनर आदिल राशिद आए। आदिल के इस ओवर से कुल 7 रन आए। 

08:04 PM 10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 44 रन। क्विंटन 23 और वेन डर दुसे 0 रन पर खेल रहे हैं।

08:00 PM जोफ्रा आर्चर ने एक बार फिर इंग्लैंड को सफलता दिला दी है। आर्चर ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान फॉफ डुप्लेसी को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

07:58 PM 9 ओवर की समाप्ति के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट पर 43 रन। क्विंटन 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। वहीं, डुप्लेसी 5 रन पर खेल रहे हैं।

07:55 PM हाशिम अमला अभी भी मैदान के बाहर हैं। मार्करम के आउट होने के बाद कप्तान फॉफ डुप्लेसी मैदान में आए हैं।

07:52 PM जोफ्रा आर्चर का ये चौथा ओवर काफी सफल रहा। उनके इस ओवर में कुल 9 रन आए और 1 विकेट मिला। 8 ओवर बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट पर 40 रन।

07:50 PM 8वें ओवर की चौथी गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में एडन मार्करम 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। एडन को जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया।

07:47 PM वोक्स के चौथे ओवर में एडन ने चौका जड़ कुल 5 रन अर्जित किए।

07:45 PM जोफ्रा आर्चर अपना तीसरा ओवर करने आए। इस ओवर से अफ्रीकी बल्लेबाजों ने कुल 4 रन बटोरे।

07:42 PM 5वें ओवर में डी कॉक ने 2 चौके जड़ वोक्स के तीसरे ओवर से कुल 8 रन बटोरे। अमला के बाहर जाने के बाद एडन मार्करम बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

07:36 PM जोफ्रा आर्चर के ओवर की 5वीं गेंद सीधा अमला के हेलमेट पर जाकर लगी। 145 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार की ये गेंद सीधा अमला के हलमेट की ग्रिल पर जाकर लगी और अमला रिटायर हर्ट हो गए हैं।

07:35 PM ओवर की दूसरी गेंद पर अमला ने चौका जड़ दिया है। इस चौके के साथ अमला 5 रन के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

07:32 PM जोफ्रा आर्चर चौथा ओवर लेकर आए हैं और सामने स्ट्राइक एंड पर हैं हाशिम अमला।

07:27 PM चौका! तीसरे ओवर की चौथी गेंद सीमा रेखा के पार। ये क्रिस वोक्स का दूसरा ओवर था। इस ओवर में क्विंटन ने 1 चौका समेत कुल 6 रन बटोरे।

07:23 PM दूसरे ओवर में भी सिर्फ 2 रन आए। इसके साथ ही जोफ्रा आर्चर का वर्ल्ड कप में डेब्यू हो गया है।

07:21 PM इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स गेंदबाजी के लिए आए हैं। पहले ओवर में वोक्स ने सिर्फ 2 रन दिए।

07:20 PM साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक मैदान पर उतर चुके हैं।

06:45 PM आखिरी गेंद पर आया एक रन और इस तरह इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के सामने रखा 312 रन का लक्ष्य।

06:41 PM आर्चर ने वर्ल्ड कप की अपनी पहली ही गेंद पर कवर ड्राइव की दिशा में लगाया चौका। क्या कमाल का खिलाड़ी है ये।

06:40 PM ओवर की आखिरी गेंद पर रिवर्स शॉट मारने के प्रयास में कैच आउट हुए स्टोक्स। बनाए 89 रन। आर्चर आए बल्लेबाजी करने। रबाडा डालेंगे आखिरी ओवर।

06:35 PM चौका! 49वां ओवर लेकर आए एनगिडी का बैन स्टोक्स ने चौके से किया स्वागत। छोटी पटकी हुई गेंद को फाइन लेग में भेजकर बटोरे चार रन।

06:34 PM चौका! आखिरी गेंद पर प्लांकेट ने खोले अपने हाथ और बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ दिया चौका। रबाडा ने 48वें ओवर से दिए 10 रन।

06:33 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर स्टोक्स ने डीप एक्सट्रा कवर की दिशा में जड़ा चौका। स्टोक्स अब 83 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

06:32 PM ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए वोक्स लॉन्ग ऑन पर डुप्लेसिस के हाथों कैच आउट हुए। वोक्स ने बनाए 13 रन। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए प्लंकेट।

06:26 PM फेलुक्वायो के ओवर से आए 9 रन। आखिरी तीन ओवर का खेल बाकी। रबाडा लेकर आए 48वां ओवर।

06:21 PM फेलुक्वायो लेकर आए पारी का 47वां ओवर।

06:19 PM रबाडा के ओवर से आए 10 रन। क्रीज पर स्टोक्स 77 और वोक्स 9 रन बनाकर मौजूद।

06:17 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर वोक्स ने प्वॉइंट के ऊपर से लगाया चौका। इंग्लैंड की नजरें 300 के आंकड़े को पार करने पर होगी।

06:14 PM फेलुकवायो के ओवर से आए 5 रन। 46वां ओवर डालेंगे कगिसो रबाडा।

06:10 PM फेलुकवायो डालेंगे पारी का 45वां ओवर।

06:09 PM आउट! ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए मोइन अली फॉफ डुप्लेसि के हाथों कैच आउट हुए। 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे मोइन अली। क्रिस वोक्स आए क्रीज पर।

06:04 PM एनगिडी लेकर आए पारी का 43वां ओवर।

06:01 PM एनगिडी का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए मात्र 4 रन। इसी के साथ इंग्लैंड ने छूआ 250 रन का आंकड़ा। ताहिर डालेंगे 43वां ओवर।

05:56 PM बोल्ड! ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड हुए बटलर, लुंगी एनगिडी को मिला पहला विकेट। 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे बटलर, मोइन अली आए क्रीज पर।

05:54 PM एनगिडी लेकर आए अपना 8वां ओवर।

05:52 PM ताहिर के ओवर से आए 11 रन। क्रीज पर बटलर 18 और स्टोक्सर 62 रन बनाकर मौजूद।

05:51 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर स्टोक्स ने प्वॉइंट की दिशा में जड़ा अपना 7वां चौका। स्टोक्स अब 61 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

05:50 PM एनगिडी के ओवर से आए 8 रन। अब देखना होगा इंग्लैंड आखिरी 10 ओवर में कितने रन बनाएगी। ताहिर लेकर आए 41वां ओवर।

05:45 PM गेंदबाजी में बदलाव, अटैक पर आए लुंगी एनगिडी। 6 ओवर में दिए हैं 45 रन।

05:44 PM ताहिर के भी ओवर से आए 5 रन।

05:41 PM इन्हीं आंकड़ों की वजह से रबाडा अटैक पर वापस आए हैं। रबाडा के ओवर से आए 5 रन। ताहिर डालेंगे 39वां ओवर।

वनडे में बटलर बनाम रबाडा:

22 गेंद
13 रन
तीन बार किया आउट
SR 59.09

05:36 PM ताहिर का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए 4 रन। रबाडा डालेंगे 38वां ओवर।

05:35 PM आउट! ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए कप्तान मोर्गन बने इमरान ताहिर का दूसरा शिकार, एडन मार्करम ने पकड़ा शानदार कैच। मॉर्गन 57 रन बनाकर लौटे पवेलियन। जोस बटलर आए अटैक पर।

05:31 PM चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर स्टोक्सर ने स्कूप शॉट की मदद से थर्ड मैन की दिशा में बटोरे चार रन। इसी के साथ उन्होंने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। पारी का 37वां ओवर डालेंगे इमरान ताहिर।

05:29 PM चौके की बरसात करते हुए बैन स्टोक्स, दूसरी गेंद पर उन्होंने डीप एक्सट्रा कवर की दिशा में लगाया चौका और चौथी गेंद पर उन्होंने डीप मिड विकेट की दिशा में बटोरे चार रन।

05:28 PM फेलुक्वायो के ओवर से आए 8 रन। 36वां ओवर डालेंगे प्रिटोरियस।

05:24 PM चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर बैन स्टोक्स ने आगे बड़कर बड़ा शॉट लगाना चाहा, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगकर थर्ड मैन की दिशा में सीमा रेखा के पार गई।

05:23 PM ब्रेक के बाद खेल शुरु, गेंद फेलुक्वायु के हाथों में।

05:19 PM प्रिटोरियस के ओवर से आए 5 रन। समय ड्रिंक्स ब्रेक का।

05:16 PM गेंदबाजी में बदलाव, प्रिटोरियस आए अटैक पर।

05:15 PM फेलुक्वायो के ओवर से आए 5 रन। मॉर्गन 50 और स्टोक्स 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

05:14 PM 33वें ओवर में फेलुक्वायों की तीसरी गेंद पर मॉर्गन ने जड़ा चौका और साथ ही वनडे क्रिकेट में पूरा किया अपना 46वां अर्धशतक।

05:11 PM ड्युमिनी के ओवर में मॉर्गन और स्टोक्स दोनों ने ही हाथ खोलें और बटोरे 11 रन। क्रीज पर मॉर्गन अब 46 और स्टोक्स 27 रन बनाकर मौजूद है।

05:10 PM फेलुक्वायों की गजब की गेंदबाजी, ओवर से मात्र वाइड के रूप में दिया एक रन। 32वां ओवर डालेंगे एडन।

05:06 PM गेंदबाजी में बदलाव, फेलुक्वायो आए अटैक पर।

05:04 PM एडन का एक और अच्छा ओवर, इस बार दिए मात्र 3 रन। 30 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड का स्कोर 170 पर तीन विकेट है। अभी बटलर और मोइन अली का आना बाकी है ऐसे में इंग्लैंड 20 ओवर में 150 रन बनाना चाहेगा।

05:03 PM ताहिर के ओवर से आए 7 रन। एडन डालेंगे 30वां ओवर।

05:02 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर स्टोक्स ने खोले हाथ और ऑफ साइड में लगा दिया शानदार चौका। स्टोक्स अब 20 के निजी स्कोर पर पहुंच चुके हैं।

05:00 PM गेंदबाजी में बदलाव, इमरान ताहिर आए अटैक पर।

04:58 PM एडन का शानदार ओवर, दिए मात्र 2 रन।

04:57 PM गेंदबाजी में बदलाव, एडन मार्करम आए अटैक पर। पिच से तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही है जिस वजह से शायद डुप्लेसिस पार्ट टाइम गेंदबाजों से बॉलिंग करवा रहे हैं।

04:56 PM ड्युमिनी के ओवर से आए 10 रन। क्रीज पर मॉर्गन 35 और स्टोक्स 15 रन बनाकर मौजूद।

04:55 PM चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर मॉर्गन ने जड़ा एक और चौका।

04:53 PM इंग्लैंड के लिए अच्छा ओवर, एनगिडी ने दिए 13 रन। 27वां ओवर डालेंगे जेपी ड्युमिनी।

04:49 PM छक्का! ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर इयोन मोर्गन ने लगाए दो लगातार छक्के। पहला छक्का उन्होंने लॉन्ग ऑफ और मिड विकेट की दिशा में लगाया तो वहीं दूसरा उन्होंने फाइन लेग की दिशा में छक्का जड़ा। मॉर्गन अब 20 गेंदों पर 26 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

04:48 PM ड्युमिनी की लाजवाब गेंदबाजी, ओवर से दिए मात्र 4 रन। इंग्लैंड की निगाहें यहां से 300 का आंकड़ा पार करने पर होगी। 26वां ओवर डालेंगे लुंगी एनगिडी।

04:46 PM जेपी ड्युमिनी लेकर आए पारी का 25वां ओवर।

04:44 PM एनगिडी की अच्छी वापसी अगली चार गेंदे डाली डॉट। क्रीज पर मोर्गन 13 और बेनस्टोक्स 10 रन बनाकर मौजूद।

04:42 PM एनगिडी लेकर आए पारी का 24वां ओवर और दूसरी ही गेंद पर इयोन मोर्गन ने स्ट्रेट ड्राइव की मदद से बटोरे चार रन।

04:35: PM गेंदबाजी की कमान एक बार फिर इमरान ताहिर को सौंपी गई है। इमरान ने ही साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई थी। ताहिर के चौथे ओवर से कुल 3 रन आए।

04:30: PM कगिसो रबाडा का सफल ओवर समाप्त। 20 ओवर बाद इंग्लैड 3 विकेट पर 112 रन। कप्तान इयान मॉर्गन और बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद हैं।

04:25: PM कगिसो रबाडा ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर जो रूट का शिकार कर लिया है। रूट 51 रन के निजी स्कोर पर जेपी डुमिनी को कैच दे बैठे।

04:24: PM जेसन रॉय के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान इयान मोर्गन आए हैं। कप्तान ने ओवर की आखिरी गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया है।

04:21: PM 19वें ओवर में इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा है। जेसन रॉय 54 रन पर फेलुक्वायो का शिकार बने।

04:18: PM 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर 1 रन लेते ही जो रूट ने भी अर्धशतक जड़ दिया है।

04:16: PM प्रिस्टोरियस 18वां ओवर लेकर आए हैं। उनका ये 5वां ओवर है। तीसरी गेंद पर 1 रन पूरा करते ही जेसन रॉय ने इस वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया है।

04:11: PM 17 ओवर बाद इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट पर 100 रन। रूट और रॉय अर्धशतक से 1 रन दूर हैं। 

04:06: PM प्रिटोरियस ने अपने चौथे ओवर में 1 चौका समेत कुल 9 रन दिए। 16 ओवर बाद इंग्लैंड 1 विकेट पर 96 रन।

04:04: PM फेकलुक्वायो के इस ओवर से कुल 4 रन आए। 15 ओवर बाद इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट पर 87 रन।

04:00 PM 15वें ओवर में गेंदबाजी के लिए फेकलुक्वायो आए हैं। ये उनका पहला ओवर है। 

03:58 PM प्रिटोरियस का तीसरा ओवर सफल रहा। उन्होंने 14वें ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय और जो रुट अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं।

03:54 PM चौका! रबाडा के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर जेसन रॉय ने लगाया चौका। 13 ओवर बाद मेजबान का स्कोर 1 विकेट पर 79 रन।

03:50 PM 12 ओवर समाप्त। प्रिटोरियस के दूसरे ओवर में सिर्फ 1 चौका आया।

03:46 PM पहला पावरप्ले खत्म होने के बाद रबाडा गेंदबाजी के लिए आए हैं। रबाडा ने अपने तीसरे ओवर में कुल 8 रन दिए।

03:43 PM 10 ओवर बाद इंग्लैंड 1 विकेट पर 60 रन। जो रुट 31 और जेसन रॉय 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:40 PM 10वें ओवर में गेंदबाजी के लिए ड्वेन प्रिटोरियस आए हैं। वहीं, इंग्लैंड के दूसरे विकेट के लिए रुट और जेसन रॉय के बीच 50 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है।

03:37 PM चौका! 9वें ओवर की चौथी गेंद पर रुट ने जड़ा चौका। इसके साथ ही इंग्लैंड का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।

03:36 PM एनगिडी के बाद कगिसो रबाडा गेंदबाजी के लिए आए हैं। रबाडा का ये दूसरा ओवर है।

03:35 PM 8 ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट पर 49 रन। इस ओवर में कुल 6 रन आए।

03:33 PM चौका! एनगिडी के ओवर की तीसरी गेंद पर जेसन रॉय ने गेंद को भेजा सीमा रेखा के पार।

03:29 PM रबाडा की अच्छी वापसी, अगली पांच गेंदे डाली डॉट। एनगिडी डालेंगे पारी का 8वां ओवर।

03:27 PM गेंदबाजी में बदलाव, रबाडा आए अटैक पर और जेसन रॉय ने सामने की तरफ चौका लगाकर किया उनका स्वागात। वर्ल्ड शीर्ष गेंदबाज का ऐसा स्वागात हुआ है अब खेल मजेदार होगा।

03:26 PM रॉय और रूट ने इंग्लैंड की पारी को अच्छे से संभाला और छठे ओवर से बटोरे 10 रन।

03:23 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर रॉय ने फाइन लेग की दिशा में लगाया चौका। गेंद स्विंग हो नहीं रही है इस वजह से रॉय को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। रॉय अब 16 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

03:21 PM ताहिर के इस ओवर से आए 13 रन। क्रीज पर रूट 19 और रॉय 10 रन बनाकर मौजूद। एनगिडी डालेंगे पारी का छठा ओवर।

03:19 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर रूट ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ा एक और चौका। इस ओवर में इंग्लैंड अभी तक 11 रन आ चुके हैं। 

03:18 PM इमरान ताहिर लेकर आए अपना तीसरा ओवर और इस बार जेसन रॉय ने चौके से किया उनका स्वागात। रॉय को ज्यादा देर शांत रखना किसी भी गेंदबाज के लिए मुश्किल है।

03:17 PM एनगिडी की अच्छी वापसी, अगली दो गेंदें रूट से खाली करवाई। एनगिडी ने इस ओवर से दिए 5 रन।

03:16 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर जो रूट ने एक बार फिर खोले अपने हाथ और बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ दिया चौका। रूट अब 11 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

03:13 PM इमरान ताहिर का एक और शानदार ओवर, इस बार दिए मात्र चार रन। ताहिर की गेंदबाजी ने अभी तक इंग्लैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। लुंगी एनगिडी डालेंगे चौथा ओवर।

03:10 PM दूसरे ओवर से आए 6 रन। क्रीज पर रूट 5 और जेसन रॉय 2 रन बनाकर मौजूद। ताहिर डालेंगे तीसरा ओवर।

03:09 PM चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर जो रूट ने शानदार ड्राइव लगाकर बटोरे चार रन और लगाया वर्ल्ड कप 2019 का पहला चौका।

03:08 PM पारी का दूसरा ओवर लेकर आए लुंगी एनगिडी। 

03:04 PM विकेट! विश्व कप की पहली गेंद पर इमरान ताहिर ने जॉनी बेयरस्टो को किया चलता। 

03:00 PM इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो उतरे मैदान पर, 

02:50 PM रिकॉर्ड! इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन के नाम शानदार रिकॉर्ड, 200 वनडे खेलने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी बने मोर्गन। 

02:31 PM टॉस! साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले चुनी गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका प्लेयिंग 11:- हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (w), एडेन मार्कराम, फाफ डु प्लेसिस (c), रासी वैन डेर डूसन, जीन-पॉल ड्यूमिनी, एंडिले फेहलुकवे, डाइन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, लुंगी नगिडी, इमरान ताहिर

इंग्लैंड प्लेयिंग 11:- जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (c), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (w), मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

01:20 टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 पर होगा, जबकि तीन बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी। 

दोनों टीमें इस प्रकार है:- 

इंग्लैंड- जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मॉर्गन (c), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (w), मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, टॉम कुरेन, मार्क वुड, जेम्स विंस, लियाम डॉसन।

साउथ अफ्रीका-  हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (w), फाफ डु प्लेसिस (c), रासी वैन डेर डूसन, जीन-पॉल ड्यूमिनी, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवे, ड्वाइट प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिदी, इमरान ताहिर, एडेन मार्कराम, टैबर मार्कराम, तबरेज, क्रिस मॉरिस।

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement