Thursday, April 25, 2024
Advertisement

वर्ल्ड कप 2019, ENG vs PAK Highlights: जो रूट (107) और जोस बटलर (103) के शतक बेकार, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 14 रनों से हराया, वहाब ने तीन और आमिर व शादाब ने झटके दो-दो विकेट

पाकिस्तान ने सोमवार को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड को 15 रनों से हरा दिया।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: June 03, 2019 23:28 IST
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान लाइव मैच स्कोर England vs Pakistan Live Match Score, England vs Pakistan liv- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान लाइव मैच स्कोर England vs Pakistan Live Match Score, England vs Pakistan live match updates in hindi

पाकिस्तान ने सोमवार को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड को 15 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 348 रन बनाए। इंग्लैंड पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 334 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए जोए रूट ने 104 गेंदों पर 107 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा। जोस बटलर ने भी 103 रनों की शतकीय पारी खेली और 78 गेंदों का सामना किया। बटलर ने नौ चौके और दो छक्के मारे। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से इमाम उल हक ने 44, फखर जमान ने 36, बाबर आजम ने 63, मोहम्मद हफीज ने 84, कप्तान सरफराज अहमद ने 55 और आसिफ अली ने 14 रनों का योगदान दिया। हसन अली और शादाब खान 10-10 के निजी योग पर नाबाद लौटे। इंग्लैंड की ओर से मोइन अली और क्रिस वोक्स ने तीन-तीन विकेट लिए। 

मैच स्कोर पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड अपडेट 

PAKISTAN 348/8 (50.0)

ENG 334/9 (50.0) 

11:20 PM जो रूट (107) और जोस बटलर (103) के शतक बेकार, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 14 रनों से हराया, वहाब ने तीन और आमिर व शादाब ने झटके दो-दो विकेट। पाकिस्तान की 11 हार के बाद जीत है। 

11:13 PM आउट! 322 के स्कोर पर इंग्लैंड का 9वां विकेट गिरा, जोफ्रा आर्चर 1 रन बनाकर आउट, आमिर ने झटका दूसरा विकेट। इंग्लैंड को चाहिए 8 गेंदों में 27 रन। 

11:10 PM आउट! एक के बाद एक इंग्लैंड का 8वां विकेट गिरा, क्रिस वोक्स 21 रन बनाकर आउट, इंग्लैंड को 12 गेंदों में 29 रन चाहिए। 48वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर वहाब रियाज ने दो विकेट झटक मैच पाकिस्तान के फेवर में कर दिा है। 

11:08 PM आउट! 320 के स्कोर पर इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा, मोईन अली 19 रन बनाकर आउट। वहाब रियाज ने सही मौके पर पाकिस्तान को विकेट दिलाई है। इंग्लैंड को 13 गेंदों में 29 रन चाहिए। 

11:05 PM छक्का! क्रिस वोक्स ने वहाब रियाज को जड़ा एक बेहतरीन शॉट। शानदार चौका। इंग्लैंड अभी भी गेम में बनी हुई है। 

11:02 PM चौका! मोईन अली ने 47वें ओवर की आखिरी गेंद पर जड़ा चौका। इंग्लैंड को जीत के लिए 18 गेंदों में 38 रन चाहिए। 

10:59 PM चौका! क्रिस वोक्स के बल्ले से निकला चौका। हालांकि अभी इंग्लैंड को 21 गेंदों में 45 रन चाहिए। 

10:51 PM इंग्लैंड को जीत के लिए 30 गेंदों में 58 रन चाहिए। क्रीज पर मोईन अली और क्रिस वोक्स हैं। 

10:48 PM आउट! 288 के स्कोर पर इंग्लैंड को बड़ा झटका, जोस बटलर 103 रन बनाकर आउट, मुश्किल स्थिति में इंग्लैंड। शतक लगाने के बाद ही आउट हुए बटलर। मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान को दिलाई बड़ी सफलता। 

10:46 PM शतक! जोस बटलर ने 75 गेंदों में जड़ा धमाकेदार शतक, रोमांचक मोड़ में पहुंचा मैच। बटलर ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके दो छक्के लगाए हैं। ये उनका 9वां वनडे शतक है। 44.2 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 285/5, इंग्लैंड को जीत के लिए 34 गेंदों में चाहिए 61 रन।

10:38 PM मैच रोमांचक मोड़ में है। इंग्लैंड को 42 गेंदों में 75 रन चाहिए। क्रीज पर जोस बटलर (93) और मोईन अली (7) डटे हुए हैं। 

10:35 PM आउट! 248 के स्कोर पर इंग्लैंड का पांचवा विकेट गिरा, 107 रन बनाकर जो रूट आउट। शादाब खान ने पाकिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई। रूट ने 104 गेंदों में 107 रन बनाए।

10:01 PM चौका! जोस बटलर के बल्ले से निकला लगातार दूसरा चौका। 

10:00 PM चौका! मोहम्मद आमिर की गेंद पर जोस बटलर ने जड़ा चौका। 

09:52 PM 32वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार पहुंच गया।

09:44 PM छक्का! जोस बटलर ने छक्के के साथ पूरी की फिफ्टी। शादाब खान को डीप मिड विकेट पर जड़ा छक्का। बटलर ने मात्र 34 गेंदों में 5 चौके दो छक्कों की मदद से अपनी फिप्टी पूरी की। वैसे कैच लपकने के चक्कर में आसिफ अली बाउंड्री पर खुद को चोटिल कर बैठे। फिजियो बाहर आए हैं मैदान पर। 

09:42 PM 30 ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर 187/4.. जोस बटलर (44*) और जो रूट (79*) रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को 160 रन चाहिए जीत के लिए। 

09:24 PM चौका! जोस बटलर एक के बाद शानदार शॉट लगा रहे हैं। शाबाद को डीप एक्स्ट्रा कवर पर शानदार कवर ड्राइव लगाई। 

09:22 PM चौका! जोस बटलर कलात्मक क्रिकेट खेलते हुए। वहाब रियाज को जड़ा एक शानदार स्कूप शॉट और चौका बटोरा। 

09:17 PM छक्का! जोस बटलर के बाद जो रूट ने आगे बढ़कर जड़ा छक्का। 25वें ओवर से आए 15 रन। इंग्लैंड को 25 ओवरों में 201 रन चाहिए जीत के लिए। 

09:15 PM छक्का! जोस बटलर के बल्ले से निकला पहला छक्का। हफीज को डीप मिड विकेट पर जड़ा छक्का। 

09:11 PM चौका! जोस बटलर के बल्ले से निकला एक बेहतरीन चौका। बटलर का पहला चौका। 

09:08 PM चौका! हफीज की एक शॉर्ट बॉल और जो रूट ने चौका बटोरा।

09:03 PM आउट! 118 के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा, बेन स्टोक्स 13 रन बनाकर आउट। शोएब मलिक ने अपने दूसरे ओवर में पाकिस्तान को दिलाई सफलता। गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए कीपर सरफराज के हाथों में चली गई। बल्लेबाजी के लिए हैं जोस बटलर।

08:53 PM फिफ्टी! जो रूट ने 47 गेंदों में जड़ी फिफ्टी। लगाए 6 चौके। इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार

08:50 PM चौका! 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने हसन अली को लगाया चौका। इस ओवर से 12 रन आए। 

08:48 PM चौका! हसन अली की गेंद पर जो रूट ने जड़ा चौका। रूट 45 पर पहुंच गए हैं। 

08:37 PM आउट! 86 के स्कोर पर इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा, कप्तान इयोन मोर्गन 9 रन बनाकर बोल्ड, हफीज ने झटका विकेट। पूरी तरह से चूक गए मोर्गन और क्लीन बोल्ड हो गए। 14.5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 86/3

08:30 PM चौका! जो रूट मूमेंटम को खोने नहीं दे रहे हैं। पाकिस्तान के स्पिनर्स को अच्छी तरह से खेल रहे हैं। पाक गेंदबाज हसन अली भी ज्यादा प्रभावशाली नहीं दिख रहे हैं।

08:25 PM चौका! जो रूट के बल्ले से निकला चौका। मोहम्मद हफीज की गेंद पर लगाया बेहतरीन शॉट।

08:20 PM चौका! भाग्यशाली रहे मोर्गन। हसन अली को थर्डमैन पर जड़ा चौका। 

08:16 PM इंग्लैंड के बल्लेबाज अभी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड टेस्ट टीम के कैप्टन जो रूट और वनडे कैप्टन इयोन मोर्गन क्रीज पर हैं। अब गेंदबाजी के लिेए हसन अली आए हैं। वैसे बता दें कि आमिर और रियाज ने अभी तक शानदान गेंदबाजी की है।

08:06 PM आउट! वहाब रियाज ने पाकिस्तान को दिलाई दूसरी सफलता, जॉनी बेयरस्टो 32 रन बनाकर आउट। क्या शानदार गेंदबाजी करा रहे हैं वहाब रियाज। पूरी तरह चकमा खा गए बेयरस्टो और कीपर को अपना कैच थमा बैठे। इंग्लैंड ने अपने 60 के स्कोर पर अपने ओपनर खो दिए हैं। 

08:02 PM चौका! इस बार जॉनी बेयरस्टो ने स्क्वायर ऑफ द विकेट वहाब रियाज को जड़ा चौका। 

07:57 PM चौका! जो रूट के बल्ले से निकला एक शानदार चौका। मोहम्मद आमिर को स्क्वायर ऑफ द विकेट जड़ा चौका। 

07:55 PM चौका! जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से निकला लगातार दूसरा चौका। इनसाइड एज लगा और गेंद चौके के लिए चली गई। 

07:55 PM चौका! जॉनी बेयरस्टो अच्छी तरह से मौके को भुना रहे हैं। अपना पहला ही ओवर लेकर आए वहाब रियाज को जड़ा चौका।

07:42 PM छक्का! जॉनी बेयरस्टो ने स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड शादाब खान को जड़ा एक लंबा छक्का। 

07:35 PM चौका! तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने थर्डमैन पर जड़ा चौका। 

07:32 PM आउट! शादाब खान ने दिलाई पाकिस्तान को पहली सफलता, जेसन रॉय 8 रन बनाकर LBW आउट। रॉय ने रिव्यू लिया लेकिन इंग्लैंड ने तीसरे ओवर में अपना विकेट गंवाने के साथ रिव्यू भी गंवा दिया। बल्लेबाजी के लिए आए हैं जो रूट। 

07:28 PM चौका! दूसरा ओवर कराने आए मोहम्मद आमिर ने शुरुआती 5 गेंदें अच्छी कराई लेकिन आखिरी गेंद पर बेयरस्टो ने एक धमाकेदार चौका जड़ दिया।

07:22 PM चौका! लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड, जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर। पहला ओवर लेकर आए शादाब खान को रॉय ने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो चौके जड़े 

06:50 PM शादाब खान ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। पाकिस्तान ने 50 ओवर में बनाए 348 रन। इंग्लैंड को जीत के लिए दिया 349 रन का लक्ष्य।

06:46 PM पाकिस्तान के आखिरी ओवर का आगाज विकेट के साथ हुआ है। शोएब मलिक 8 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार हो गए हैं।

06:44 PM आर्चर के 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर हसन अली ने जड़ा छक्का। इसके साथ ही 49 ओवर समाप्त हो गए हैं।

06:42 PM आर्चर अपना आखिरी ओवर लेकर आए हैं। इस मैच में आर्चर काफी महंगे साबित हुए हैं।

06:39 PM सरफराज के बाद वहाब रियाज भी आउट हो गए है। वोक्स की इस ओवर में ये दूसरी सफलता है।

06:36 PM क्रिस वोक्स ने पाकिस्तान को छठा झटका दे दिया है। वोक्स ने कप्तान सरफराज को 55 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।

06:34 PM आसिफ के पवेलियन लौटने के बाद अब शोएब मलिक बल्लेबाजी के लिए मैदान में आए हैं। 47 ओवर का खेल खत्म, पाकिस्तान 5 विकेट पर 317 रन।

06:29 PM मार्क वुड की शानदार शुरूआत। 47वें ओवर की पहली गेंद पर आसिफ अली को 14 रन पर चलता किया।

06:28 PM लगातार 2 गेंद पर 2 चौके के साथ 46वां ओवर समाप्त। पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 311 रन। आर्चर के इस ओवर से आए 14 रन।

06:26 PM जोफ्रा आर्चर लेकर आए अपना 9वां ओवर। इस बीच पाकिस्तान की टीम ने 300 का स्कोर पार कर लिया है।

06:23 PM 45 ओवर समाप्त और पाकिस्तान 4 विकेट पर 297 रन। वुड के इस ओवर से आए 5 रन।

06:21 PM 45वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए हैं मार्क वुड। ये वुड का 9वां ओवर है और सामने हैं सरफराज।

06:19 PM आसिफ अली का कवर के ऊपर से छक्का। जोफ्रा आर्चर के 8वें ओवर से आए कुल 13 रन।

06:15 PM 43 ओवर बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 279 रन। बल्लेबाजी के लिए आए हैं आसिफ अली।

06:12 PM पाकिस्तान का चौथा झटका। मार्क वुड ने मोहम्मद हफीज को 84 कन के निजी स्कोर पर भेजा पवेलियन।

06:10 PM मोहम्मद हफीज ने मार्क वुड का स्वागत छक्के के साथ किया है। वुड अपना 8वां ओवर कर रहे हैं।

06:10 PM मोहम्मद हफीज ने मार्क वुड का स्वागत छक्के के साथ किया है। वुड अपना 8वां ओवर कर रहे हैं।

06:06 PM 42वां ओवर लेकर आए हैं जोफ्रा आर्चर और हफीज ने तीसरी गेंद पर चौका जड़ दिया है। इस ओवर से आए 6 रन।

06:03 PM कप्तान सरफराज काफी तेज खेल रहे हैं। स्टोक्स के 7वें ओवर में सरफराज अब तक 2 चौके जड़ चुके हैं। इस ओवर से आए कुल 13 रन।

05:58 PM सरफराज का शानदार शॉट और गेंद सीमा रेखा के बाहर। चौके के साथ ही पाकिस्तान का स्कोर 250 के पार पहुंच गया है।

05:56 PM क्रिस वोक्स पवेलियन छोर से अपना छठा ओवर फेंकने आए हैं। वोक्स को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

05:55 PM 39 ओवर का खेल समाप्त। पाकिस्तान 3 विकेट पर 243 रन।

05:52 PM चौका! हफीज ने बेन स्टोक्स के ओवर की पहली गेंद को भेजा सीमा रेखा के बाहर।

05:50 PM वोक्स के 5वें ओवर से आए कुल 9 रन जिसमें 1 चौका शामिल रहा। मोहम्मद हफीज 55 और कप्तान सरफराज अहमद 19 रन पर खेल रहे हैं।

05:46 PM क्रिस वोक्स 38वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए हैं और उनका ये दूसरा स्पैल है। 

05:45 PM 37वां ओवर पूरे होते ही मोईन अली के 10 ओवर खत्म हो गए हैं। मोईन ने 10 ओवर में 50 रन देकर 3 विकेट झटके। पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 226 रन।

05:41 PM मार्क वुड के 7वेंओवर से आए कुल 5 रन। 36 ओवर बाद पाक टीम का स्कोर 3 विकेट पर 223 रन।

05:37 PM चौके साथ 35वां ओवर समाप्त। पाकिस्तान 3 विकेट पर 218 रन।

05:34 PM चौका! मोहम्मद हफीज ने चौके के साथ जड़ा अर्धशतक। मात्र 39 गेंदों में हफीज ने 5 चौकों और एक छक्के की मदद से अपना 38वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। 

05:28 PM आउट! 199 के स्कोर पर पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा, बाबर आजम 63 रन बनाकर आउट। मोईन अली की गेंद पर टाइमिंग नहीं कर पाए बाबर और क्रिस वोक्स ने लपका एक शानदार कैच। अली के खाते में तीसरा विकेट। 

05:16 PM चौका! छक्के के बाद हफीज के बल्ले से निकला एक शानदार चौका। 

05:14 PM छक्का! मोहम्मद हफीज ने आदिल रशीद की  गेंद पर खड़े-खड़े जड़ा सामने स्टैंड की तरफ 83 मीटर लंबा छक्का। 

05:05 PM फिफ्टी! बाबर आजम के बल्ले से निकली फिफ्टी। 50 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से जड़ी फिफ्टी। 

05:00 PM चौका! 27वें ओवर की आखिरी गेंद भी बाबर आजम ने आदिल रशीद को जड़ा चौका। खूबसूरत शॉट। 

04:59 PM छक्का! बाबर आजम के बल्ले से पहले चौका और इस बार निकला छक्का। लगातार दे गेंदों पर बाउंड्री। 

04:58 PM चौका! बाबर आजम ने 27वें ओवर की पहली ही गेंद पर कदमों का इस्तेमाल किया और मिड ऑफ के ऊपर से जड़ा एक शानदार चौका। 

04:58 PM 26 का खेल हो चुका है। पाकिस्तान का स्कोर 146/2 है। बाबर आजम और मोहम्मद हफीज क्रीज पर हैं। 

04:50 PM कैच ड्रॉप! आदिल रशीद की गेंद पर हफीज ने आगे बढ़कर शॉट लगाया लेकिन गेंद काफी ऊंची चली गई और जेसन रॉय ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया।

04:40 PM चौका! इस बार मोहम्मद हफीज ने बेन स्टोक्स को पुल शॉट जड़ा और बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर चौका जड़ा।

04:36 PM चौका! मोहम्मद हफीज आए हैं बल्लेबाजी के लिए और मोईन अली की पहली ही गेंद पर आगे बढ़कर चौका जड़ा। 

04:30 PM आउट! 111 के स्कोर पर पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, इमाम उल हक 44 रन बनाकर आउट। मोईन अली ने ही दिलाई इंग्लैंड को दूसरी सफलता। आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे इमाम लेकिन बाउंड्री के करीब क्रिस वोक्स ने एक अद्भुत कैच लपककर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। 

04:15 PM चौका! काफी देर बाद पाकिस्तान के लिए कोई बाउंड्री आई। बाबर आजम के बल्ले से निकला एक शानदार चौका। 

04:06 PM आउट! मोईन अली ने दिलाई इंग्लैंड को पहली सफलता, फखर जमान 36 रन बनाकर स्टंप आउट। 82 के स्कोर पर पाकिस्तान को लगा पहला झटका। मोईन अली की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट खेलना चाहते थे जमान लेकिन चूक गए और बटलर ने मामूली अंतराल में स्टंप आउट कर दिया। 

04:00 PM फखर जमान और इमाम उल हक इस मैच में काफी समझदारी के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि पावर प्ले के बाद से दोनों बल्लेबाज सिंगल-डबल पर ध्यान दे रहे हैं। 

03:44 PM फखर जमान और इमाम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 69/0

 03:30 PM 8वें ओवर की चौथी गेंद पर इमाम ने जड़ा चौका और इसी के साथ पाकिस्तान ने 50 रन पूरे कर लिए है।

03:30 PM वोक्स के चौथे ओवर से आए कुल 8 रन। पाकिस्तान की सलामी जोड़ी बड़ी साझेदारी की ओर बढ़ रही है।

03:26 PM फखर ने 7वें ओवर में क्रिस वोक्स का लगातार 2 चौकों से स्वागत किया है।

03:23 PM 5 ओवर के खेल के बाद पाकिस्तान की सलामी जोड़ी ने हाथ खोलने शुरू कर दिए हैं। फखर ने एक और चौका जड़ दिया है। 6 ओवर बाद पाकिस्तान का स्कोर 37 रन।

03:20 PM इमाम ने 5वें ओवर में वोक्स की तीसरी गेंद पर छक्का और फिर चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया है।

03:17 PM चौथा ओवर समाप्त। आर्चर के इस दूसरे ओवर से आए कुल 6 रन।

03:15 PM चौका! फखर के बल्ले से निकला तीसरा चौका।

03:13 PM वोक्स का शानदार मेडन ओवर। इमाम 2 और फखर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:10 PM क्रिस वोक्स अपना दूसरा ओवर फेंक रहे हैं और सामने हैं इमाम उल हक।

03:09 PM 2 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 14 रन।

03:05 PM युवा गेंदबाज जोफ्रा आर्चर दूसरा ओवर लेकर आए हैं और दूसरी ही गेंद पर चौका खा लिया है।

03:05 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर फखर जमां ने चौका जड़ दिया है। फखर ने आखिरी गेंद को भी सीमा रेखा के पार भेज दिया है। वोक्स के इस ओवर से कुल 9 रन आए।

03:00 PM पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक और फखर जमां मैदान में उतर चुके हैं। वहीं, इंग्लैंड की ओर से पहले ओवर में गंदबाजी के लिए क्रिस वोक्स आए हैं।

02:30 PM इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला, पिच बिलकुल सपाट है मैच में बड़ा स्कोर बनने की सम्भावना।

इंग्लैंड प्लेयिंग 11- जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (c), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (w), मोइन अली, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

पाकिस्तान प्लेयिंग 11- फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद (w / c), शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर

01:30pm टॉस, भारतीय समयानुसार दोपहर 02:30 बजे शुरू होगा। 

 

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

इंग्लैंड- जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (C), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (W), मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, टॉम कुर्रान, जेम्स विंस, लियाम डॉसन।

पाकिस्तान- इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम, हारिस सोहेल, सरफराज अहमद (w / c), मोहम्मद हफीज, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शोएब मलिक, शाहीन अफरीदी, आसिफ अली मोहम्मद हसनैन।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement