Friday, April 26, 2024
Advertisement

दिलीप ट्रॉफी: करुण नायर के दमदार शतक के चलते इंडिया रेड और ब्लू के बीच मैच ड्रा पर छूटा

इंडिया रेड ने पहली पारी में 285 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंडिया ब्लू ने 255 रन बनाये थे।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: August 26, 2019 21:41 IST
Karun Nair, India Red- India TV Hindi
Image Source : PTI Karun Nair, India Red

बेंगलुरु। भारतीय टीम में वापसी की कोशिश कर रहे करुण नायर ने दूसरी पारी में नाबाद 166 रन बनाये जिससे इंडिया रेड ने सोमवार को यहां इंडिया ब्लू के खिलाफ दलीप ट्राफी चार दिवसीय मैच को ड्रा कराया। 

इंडिया रेड ने चौथे और दिन छह विकेट पर 297 रन पर पारी घोषित की। जिसके बाद मैच को ड्रा करने पर सहमति बनी। इस ड्रा मुकाबले के पहली पारी में बढ़त के आधार पर इंडिया रेड को तीन अंक मिले जबकि इंडिया ब्लू को एक अंक से संतोष करना पड़ा। 

इंडिया रेड ने पहली पारी में 285 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंडिया ब्लू ने 255 रन बनाये थे। इंडिया रेड ने दिन की शुरूआत दो विकेट पर 93 रन से की। पहली पारी में एक रन से शतक बनाने से चूकने वाले नायर ने दूसरी पारी में 223 गेंद में नाबाद रहते हुए 19 चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 166 रन बनाये। 

नायर को पहली पारी में शतक लगाने वाले अंकित कलसी का अच्छा साथ मिला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 157 रन की साझेदारी की। कलसी 160 गेंद में 64 रन बनाकर जलज सक्सेना (105 रन पर चार विकेट) की गेंद पर बोल्ड हुए। 

सक्सेना इंडिया ब्लू के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनके चार विकेट के अलावा दिवेश पठानिया को दो सफलता मिली। इंडिया रेड का अगले मुकाबले में इंडिया ग्रीन से सामना होगा। इंडिया ग्रीन और इंडिया ब्लू क बीच खेला गया पहला मैच बारिश से धुल गया था। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement