Friday, April 26, 2024
Advertisement

धोनी ने रांची में शुरू किया अभ्यास लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं होंगे उपलब्ध

धोनी ने जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। 

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: November 15, 2019 16:47 IST
MS Dhoni- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/GETTY IMAGES MS Dhoni

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गृहनगर रांची में नेट पर अभ्यास शुरू कर लिया है लेकिन इस करिश्माई पूर्व कप्तान के अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला में खेलने की संभावना नहीं है। 

धोनी ने जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। 

उन्होंने गुरूवार को रांची में जेएससीए स्टेडियम में नेट पर अभ्यास कर वापसी की उम्मीद जगा दी है। हालांकि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ छह दिसंबर से मुंबई में शुरू होने वाली तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की श्रृंखला के लिये अनुपलब्ध ही रहेंगे। 

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई को कहा, ‘‘वह वेस्टइंडीज श्रृंखला के लिये उपलब्ध नहीं हैं। ’’  

बता दें कि आईसीसी विश्वकप 2019 के बाद से महेंद्र सिंह धोनी ने खुद को क्रिकेट से दूर कर कर रखा है। जिसके ठीक बाद धोनी आर्मी की ट्रेनिंग के लिए कश्मीर गए थे। वहाँ से लौटने के बाद धोनी को कई तरह की एक्टिविटी करते देखा जाता है। हाल ही में वो रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में भी शिरकत करने पहुंचे थे। इस तरह लगातार क्रिकेट से दूर रहने के कारण उनके संन्यास की चर्चा भी जोरों पर रहती है। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement