Thursday, April 18, 2024
Advertisement

Asia Cup 2018, India vs Pakistan: रोहित-धवन के शतक से भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदा, बनाई फाइनल में जगह

शिखर धवन (114) और कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 111) की एक और लाजवाब शतकीय पारियों के दम पर छह बार की चैम्पियन भारत ने एशिया कप-2018 के सुपर-4 मैच में पाकिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: September 24, 2018 0:13 IST
India vs Pakistan Live Cricket Score, लाइव क्रिकेट स्कोर, इंडिया वस पाकिस्तान- India TV Hindi
Cricket Score Live updates India vs Pakistan, Super Four Match 3, Asia Cup 2018 भारत बनाम पाकिस्तान लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स  

शिखर धवन (114) और कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 111) की एक और लाजवाब शतकीय पारियों के दम पर छह बार की चैम्पियन भारत ने एशिया कप-2018 के सुपर-4 मैच में पाकिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया। भारत ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-4 मुकाबले में पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को सात विकेट पर 237 रन पर रोक दिया और फिर 39.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

शिखर ने 100 गेंदों की पारी में 16 चौके और दो छक्के जबकि रोहित ने 119 गेंदों की पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए। अंबाती रायडू ने 18 गेंदों पर एक चौके की मदद से नाबाद 12 रन बनाए। 

शिखर के करियर का यह कुल 26वां और टूर्नामेंट में दूसरा शतक है। उन्होंने हांगकांग के खिलाफ भी शतक बनाया था। वहीं रोहित का टूर्नामेंट में यह पहला और कुल 19वां शतक है। रोहित ने दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए वनडे करियर में अपने 7000 रन पूरे किए। 

भारत को अगला मुकाबला मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। वहीं पाकिस्तान बुधवार को बांग्लादेश से भिड़ेगा।   

लाइव क्रिकेट स्कोर मैच सुपर-4 मैच 3, भारत बनाम पाकिस्तान-

23:54 IST रोहित-धवन के शतक से भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदा, बनाई फाइनल में जगह। रोहित शर्मा (111*) और अंबाती रायडू (12*) रन बनाकर नाबाद रहे। 

23:49 IST शोएब मलिक ने 38वें ओवर में तीन रन दिए। भारत को जीत के लिए 6 रन चाहिए।

23:44 IST छक्का! रोहित शर्मा ने हसन अली को 37वें ओवर की पांचवी गेंद पर छक्का जड़ दिया। जीत के लिए चाहिए 9 रन। 

23:41 IST 36वें ओवर में शोएब मलिक ने केवल 3 रन दिए। भारत को जीत के लिए चाहिए 17 रन।

23:39 IST धवन के बाद रोहित शर्मा ने भी जड़ा शतक, जीत के बेहद करीब भारत। रोहित का ये 19वां वनडे शतक है। रोहित ने 106 गेंदों में शतकीय पारी खेली। 

23:37 IST 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर अंबाती रायडू ने चौका जड़ा। भारत का स्कोर 218/1, जीत के लिए चाहिए 20 रन

23:32 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं बर्थडे ब्वॉय अंबाती रायडू

23:30 IST 210 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा, शिखर धवन 114 रन बनाकर रन आउट। रन लेना चाहते थे धवन लेकिन रोहित ने मना किया। लेकिन तब तक धवन काफी आगे आ चुके थे। फिलहाल धवन और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 210 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। धवन ने 100 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली। 

23:26 IST शाहीन अफरीकी के 33वें ओवर में शिखर धवन ने 15 रन बटोरे। भारत का स्कोर 208/0, जीत के लिए चाहिए 30 रन

23:23 IST चौके के साथ शिखर धवन ने जड़ा शतक, जीत के बेहद करीब टीम इंडिया, स्कोर 198/0, जीत के लिए चाहिए 40 रन। धवन ने अपना 15वां शतक 95 गेंदों में जड़ा जिसमें 15 चौके व 1 छक्का शामिल था। 

23:21 IST 32वें ओवर में शोएब मलिक ने केवल 3 रन दिए। भारत को जीत के लिए चाहिए 45 रन।

23:18 IST अटैक पर आए हैं शोएब मलिक। फिलहाल भारत को जीत के लिए 48 रन चाहिए।

23:17 IST चौका! शिखर धवन ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर एक बेहतरीन चौका जड़ा। 31वें ओवर में शाहीन ने 11 रन लुटा दिए। धवन (98*) और रोहित (91*) शतक के करीब हैं।

23:15 IST चौका! रोहित शर्मा को फिर से शाहीन ने एक छोटी गेंद कराई और नतीजा चौका निकला।

23:13 IST शाहीन अफरीदी को दोबारा लगाया है अटैक पर। विकेट की तलाश है लेकिन भारत जीत के बाहद करीब है।

23:11 IST 30वें ओवर में शादाब खान ने 8 रन दिए। भारत का स्कोर 179/0

23:07 IST 29वें ओवर से 7 रन आए। भारत का स्कोर 171/0, जीत के लिए चाहिए 67 रन

23:05 IST चौका! ऐसा लग रहा है जैसे पाकिस्तान ने मैच छोड़ सा दिया है। धवन-रोहित हर तरफ बाउंड्री मार रहे हैं।

23:04 IST छक्का! 28वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने बेहतरीन छक्का मारा। 28वें ओवर से 7 रन आए। 

23:00 IST 27वें ओवर में नवाज ने 5 रन दिए। भारत का स्कोर 157/0

22:57 IST चौका! रोहित शर्मा ने छक्के के बाद शादाब खान के 26वें ओवर में एक बेहतरीन चौका जड़ा। इस ओवर से 14 रन आए। भारत का स्कोर 151, जीत के लिए चाहिए 86 रन।

22:56 IST छक्का! रोहित को छोटी गेंद करोगे तो उसका हस्र यही होगा। शादाब खान ने छोटी गेंद की और रोहित ने डीप मिड विकेट पर छक्का जड़ दिया। 

22:53 IST 25वें ओवर में हसन अली ने 7 रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर धवन ने बेहतरीन चौका जड़ा। अब गेंदबाजी के लिए शादाब खान को दोबारा लाया गया है।

22:49 IST छक्का! शिखर धवन ने आमिर को 24वें ओवर की आखिरी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर बेतरीन छक्का जड़ा। 24वें ओवर में आमिर ने 11 रन खर्च किए। भारत 131/0

22:43 IST 23वें ओवर में हसन अली ने जरूर शिखर धवन को परेशान किया और केवल 1 रन खर्चा। 

22:39 IST रोहित शर्मा ने जड़ी 37वीं वनडे फिफ्टी, मजबूत स्थिति में भारत, स्कोर 118/0, जीत के लिए चाहिए 120 रन। रोहित ने 66 गेंदों में 51 रन बनाए हैं।

22:37 IST चौका! शिखर धवन ने डीप मिड विकेट पर बेहतरीन टाइमिंग दिखाते हुए गेंद बाउंड्री के बाहर भेज दी।

22:35 IST 21वें ओवर में हसन अली ने 3 रन दिए। अब गेंदबाजी के लिए मोहम्मद आमिर आए हैं।

22:32 IST रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी बेहतरीन फॉर्म में है। हालांकि दोनों के बीच 2018 में पहली बार शतकीय साझेदारी हुई है लेकिन इन्होंने कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शानदार पारियां खेली हैं। 

22:31 IST 20वें ओवर में शादाब खान ने 8 रन दिए। भारत का स्कोर 107/0

22:30 IST चौका! शिखर धवन ने एक और स्ट्रेट ड्राइव लगाई है। धवन आज मूड में हैं। 

22:29 IST 19वें ओवर में हसन अली ने 8 रन दिए। भारत का स्कोर 100/0, जिस तरह से धवन और रोहित खेल रहे हैं ऐसा लगता है भारत 10 विकेट से जीतेगा। दोनों ही बल्लेबाजों को अभी तक किसी गेंदबाज ने परेशान नहीं किया है। दोनों के बीच 100 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

22:25 IST चौका! हसन अली की दूसरी गेंद पर शिखर धवन ने चौका जड़ दिया।

22:25 IST सरफराज ने दोबारा हसन अली को अटैक पर लगाया है। 

22:22 IST चौके के साथ शिखर धवन ने जड़ी फिफ्टी, भारत का स्कोर 100 के करीब। 18वें ओवर का आखिरी गेंद पर शाहीन अफरीदी ने रोकने की तो काफी कोशिश की लेकिन थर्ड अंपायर ने जब चेक किया तो चौका निकला और धवन अपनी फिफ्टी पूरी कर चुके थे। शिखर धवन की ये 26वीं वनडे फिफ्टी है।

22:16 IST 17वें ओवर में रोहित शर्मा ने 10 रन बटोरे। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 85/0

22:14 IST चौका! 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित ने बेहतरीन स्वीप शॉट मारा। 

22:04 IST 13वें ओवर में मोहम्मद नवाज ने केलव 2 रन दिए। भारत 64/0, रोहित (22*) धवन (41*) डटे।

22:01 IST शादाब खान ने 12वें ओवर में केवल 5 रन दिए। भारत 62/0

21:59 IST शादाब खान आए हैं गेंदबाजी के लिए। बता दें कि इन्होंने अपने पिछले दो मैचों में पहली ही गेंद पर विकेट लिया था। फिलहाल धवन ने इस बार अपना विकेट नहीं लेने दिया। 

21:57 IST 11वें ओवर में मोहम्मद नवाज ने केवल 4 रन दिए। भारत का स्कोर 57/0, जीत के लिए चाहिए 181 रन।

21:54 IST चौका! 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर शिखर धवन ने फिर सीधा चौका जड़ दिया। पावर प्ले के 10 ओवरों में भारत ने बिना कोई विकेट खोए 53 रन बनाए। यानी की रोहित और धवन के बीच लगातार तीसरे मैच में फिफ्टी प्लस की साझेदारी हो चुकी है। 

21:51 IST चौका! शिखर धवन ने आमिर के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर सीधे विकेट के ऊपर से चौका जड़ दिया। 

21:50 IST 10वें ओवर में मोहम्मद आमिर आए हैं अटैक पर वापस।

21:49 IST 9वें ओवर में नवाज ने केवल दो रन दिए। भारत 45/0

21:46 IST 9वें ओवर में मोहम्मद नवाज को अटैक पर लगाया है। नवाज लेफ्ट ऑर्म स्पिनर हैं। 

21:45 IST 8वें ओवर में शाहीन ने केवल 5 रन दिए। भारत 43/0

21:44 IST चौका! रोहित शर्मा ने कवर के ऊपर से शाहीन अफरीदी को बेहतरीन शॉट लगाया। रोहित की टाइमिंग अभी तक लाजवाब रही है।

21:40 IST 7वें ओवर में हसन अली ने 9 रन दिए। भारत का स्कोर 38/0

21:37 IST सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर शिखर धवन ने हसन अली को चौका जड़ दिया।

21:36 IST छठे ओवर में शाहिन अफरीदी ने 6 रन ही दिए।

21:35 IST कैच छूटा! शाहीन अफरीदी की तीसरी गेंद पर इमाम उल हक ने रोहित शर्मा का कैच छोड़ दिया।

21:33 IST छक्का! रोहित शर्मा ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर शाहीन अफरीदी को छक्का जड़ दिया।

21:32 IST 5वें ओवर में हसन अली ने 5 रन दिए। भारत 23/0

21:30 IST चौका! हसन अली ने दूसरी गेंद शॉर्ट कराई और रोहित शर्मा ने गेंद बाउंड्री के बाहर भेज दी। 

21:29 IST गेंदबाजी में बदलाव। मोहम्मद आमिर की जगह सरफराज ने हसन अली को लगाया है अटैक पर

21:28 IST चौथे ओवर में शाहीन अफरीदी ने मात्र 4 रन दिए। भारत 18/0

21:25 IST चौका! शिखर धवन ने चौथे ओवर की दूसरी ही गेंद पर शाहीन को शानदार चौका जड़ा।

21:24 IST तीसरे ओवर में आमिर ने 7 रन खर्च किए। भारत का स्कोर 14/0

21:23 IST चौका! शिखर धवन ने बेहतरीन टाइमिंग का नजारा दिखाते हुए जड़ा चौका। भारतीय पारी की पहली बाउंड्री।

21:19 IST अपने पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी ने काफी प्रभावित किया है। मात्र एक रन दिया। 

21:16 IST दूसरा ओवर लेकर आए हैं शाहीन अफरीदी। साढ़े 6 फुट के इस गेंदबाज की चर्चाएं काफी हैं। 

21:14 IST पहले ओवर में आमिर ने 6 रन दिए। आखिरी गेंद पर शाबाद खान ने रोहित शर्मा का कैच छोड़ दिया।

21:11 IST भारत का खाता खुला, रोहित ने आमिर की दूसरी गेंद पर दो रन दौड़ लिए। 

21:09 IST लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया, रोहित शर्मा-शिखर धवन क्रीज पर। मोहम्मद आमिर ने शुरू की गेंदबाजी। 

21:08 IST वेलकम बैक! दुबई के इस स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर चेस डाउन किया है श्रीलंका ने। श्रीलंका ने 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ 285 रनों का लक्ष्य चेस कर डाला था। क्या भारत 238 को चेस कर सकेगा? फिलहाल भारतीय ओपनिंग जोड़ी मैदान में उतर चुकी है। 

20:28 IST मोहम्मद नवाज 15 और हसन अली 2 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं भारत की तरफ से बुमराह ने 10 ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट झटके। कुलदीप को भी दो विकेट मिले।

20:25 IST बुमराह की घातक गेंदबाजी, पाकिस्तान ने भारत को दिया 238 रनों का लक्ष्य

20:23 IST 234 के स्कोर पर पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा, शादाब खान 10 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने

20:20 IST 48वें ओवर में भुवी ने 7 रन खर्च किए। पाकिस्तान 232/6

20:15 IST 48वें ओवर में बुमराह ने केवल 4 रन दिए। 

20:12 IST चहल ने छठे ओवर में 8 रन दिए। आखिरी गेंद पर चौका जरूर खा बैठे।

20:06 IST 46वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने केवल 2 रन दिए। बुमराह अब तक बेहद ही शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।

20:02 IST 45वें ओवर में चहल ने 6 रन देकर एक विकेट झटका। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं मोहम्मद नवाज। 

20:01 IST 211 के स्कोर पर पाकिस्तान को लगा छठा झटका, आसिफ अली 21 गेंदों में 30 रन बनाकर बोल्ड। चहल ने किया बोल्ड। बता दें कि चहल का ये 50वां वनडे इंटरनेश्नल विकेट था। उन्होंने अपने 30वें मैच में ये कारनामा किया है।

19:56 IST चहल आए हैं गेंदबाजी के लिए। 

19:54 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं शादाब खान।

19:53 IST 203 के स्कोर पर आधी पाकिस्तानी टीम पवेलियन लौटी, शोएब मलिक 90 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए धोनी के हाथों में चली गई। 

19:50 IST कुलदीप ने अपने स्पैल के आखिरी ओवर में 6 रन दिए। 10 ओऴरों में कुलदीप ने 41 रन देकर 2 विकेट झटके। अब गेंदबाजी के लिए आए हैं जसप्रीत बुमराह।

19:46 IST 42वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 22 रन लुटा दिए। पाकिस्तान को एक बड़े ओवर की तलाश थी जिसे आसिफ अली ने अच्छे से भुनाया। पाकिस्तान 193/4

19:45 IST छक्का! पहले छक्का फिर चौका और फिर से छक्का, आसिफ अली ने भुवनेश्वर कुमार की बुरी तरह धुलाई कर दी।

19:43 IST चौका! आसिफ अली ने छक्के के बाद अगली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। 

19:43 IST छक्का! आसिफ अली ने भुवी की तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन पर बड़ा छक्का जड़ दिया।

19:42 IST चौका! भुवी की पहली ही गेंद पर शोएब मलिक ने शानदार चौका जड़ा। 

19:41 IST 41वें ओवर में कुलदीप ने केवल 2 ही रन दिए। पाकिस्तान यहां से बड़े शॉट खेलना चाहेंगा। अगर स्कोर 250 प्लस हो गया तो फिर ये मुकाबला काफी टक्कर का होगा।

19:38 IST 40वें ओवर में भुवी ने 4 रन दिए। पाकिस्तान 169/4

19:33 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं आसिफ अली। भुवनेश्वर कुमार को दोबारा अटैक पर लगाया गया है।

19:32 IST 165 के स्कोर पर पाकिस्तान को चौथा झटका, कप्तान सरफराज 44 रन बनाकर कुलदीप का शिकार बने। बड़ा शॉट खेलना चाहते थे सरफराज लेकिन गेंद सीधे रोहित शर्मा के हाथों में गई। सरफराज और मलिक के बीच चौथे विकेट के लिए 137 गेंदों में 107 रनों की साझेदारी हुई।

19:27 IST 38वें ओवर में जडेजा ने 11 रन लुटा दिए। 

19:26 IST छक्का! शोएब मलिक ने 38वें ओवर की पहली ही गेंद पर जडेजा के सर के ऊपर से बेहतरीन छक्का जड़ दिया। ये 80 मीटर लंबा छक्का था। 

19:25 IST 37वें ओवर में कुलदीप ने केवल 3 रन दिए। पाकिस्तान 149/3, सरफराज और मलिक के बीच 91 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

19:22 IST 37वें ओवर में भुवी की जगह कुलदीप यादव को लगाया है अटैक पर। कुलदीप का ये 7वां ओवर है।

19:20 IST 36वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने 5 रन दिए। पाकिस्तान 146/3

19:14 IST मलिक ने 64 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए हैं। सरफराज 57 गेंदों में 35 रन बनाकर डटे हुए हैं। भारत को ये साझेदारी तोड़ने की जरूरत है। शोएब मलिक की भारत के खिलाफ ये 11वीं फिफ्टी है।

19:13 IST शोएब मलिक ने जड़ी फिफ्टी, पाकिस्तान की पारी संभली, स्कोर 141/3

19:09 IST जडेजा ने 34वें ओवर में 4 रन दिए। पाकिस्तान ने अच्छी रिकवरी कर ली है। सरफराज और मलिक के बीच चौथे विकेट के लिए 109 गेंदों में 80 रनों की साझेदारी कर ली है।

19:06 IST 33वें ओवर में भुवी ने केवल 2 रन दिए हैं। 

19:02 IST केदार जाधव की जगह भुवनेश्वर कुमार आए हैं गेंदबाजी के लिए।

19:01 IST 32वें ओवर में चहल ने 4 रन दिए। शोएब मलिक (46) और सरफराज अहमद (30) अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

18:57 IST चौका! शोएब मलिक ने केदार जाधव के 31वें ओवर की आखिरी गेंद पर बाउंड्री जड़ दी। पाकिस्तान 124/3

18:55 IST चौका! केदार जाधव पर सरफराज अहमद ने शानदार कवर ड्राइव लगाई। 

18:48 IST 28वें ओवर की पांचवीं गेंद को मलिक ने छह रनों की सैर कराई, मलिक ने स्वीप किया और गेंद को डीप स्क्वॉयर लेग के ऊपर से 6 रनों के लिए भेज दिया, दोनों बल्लेबाज हाथ खोलने की कोशिश करते हुए

18:45 IST केदार जाधव को गेंदबाजी में लाया गया है, जाधव के कंधे पर इस साझेदारी को तोड़ने की दारोमदार होगा

18:35 IST 24वें ओवर की पांचवीं गेंद को मलिक ने बाउंड्री के बाहर भेजा, मलिक ने गेंद कि स्पीड का फायदा उठाया और गेंद को डीप बैकवर्ड प्वॉइंट के बाहर भेज दिया

18:32 IST पाकिस्तान की पारी को मलिक और कप्तान सरफराज संभालने की कोशिश कर रहे हैं

18:25 IST अब गेंदबाजी के लिए वापस कुलदीप यादव आए हैं। 

18:24 IST 20वें ओवर में जडेजा ने 6 रन खर्च किए। पाकिस्तान 71/3

18:23 IST चौका! जडेजा की गेंद पर शोएब मलिक ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर बेतरीन चौका जड़ दिया।

18:21 IST 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने केवल एक रन दिया। पाकिस्तान का स्कोर 65/3

18:17 IST 18वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने 4 रन दिए। पाकिस्तान 64/3

18:14 IST 17वें ओवर में बुमराह ने केवल 2 रन खर्च किए। पाकिस्तान 60/3

18:09 IST कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को वापस बुलाया है गेंदबाजी के लिए। सामने शोएब मलिक हैं।

18:08 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं शोएब मलिक। 16वें ओवर में जडेजा ने केवल 2 रन दिए।  

18:06 IST 58 के स्कोर पर पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका, बाबर आजम 9 रन बनाकर रन आउट। जडेजा की गेंद पर कप्तान सरफराज अहमद रन लेना चाहते थे। लेकिन रन था नहीं और चहल के डायरेक्ट थ्रो पर जडेजा ने गिल्लियां उखाड़ दीं। 

18:02 IST अब गेंदबाजी के लिए आए हैं रविंद्र जडेजा।

18:01 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं कप्तान सरफराज अहमद

17:59 IST 55 के स्कोर भारत को मिली दूसरी सफलता, फखर जमान 31 रन बनाकर आउट। कुलदीप ने लिया विकेट। स्वीप शॉट खेलना चाहते थे फखर जमान लेकिन गेंद उन्हें छकाते हुए उनके पैर में जाकर लगी। जमान शॉट खेलने के चक्कर में गिर तक पड़े थे। अंपायर ने बिना कोई संकोच किए आउट दे दिया। हालाकि रीप्ले में दिखा की गेंद जमान के ग्लव्स को छूकर गई थी।

17:58 IST 14वें ओवर में चहल ने 6 रन खर्च किए। इसी के साथ पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 50 रन हो गया है। 

17:54 IST 13वें ओवर में कुलदीप ने 9 रन दिए। जिसमें एक छक्का भी शामिल था। पाकिस्तान 44/1

17:53 IST छक्का! फखर जमान ने पारी का पहला छक्का लगाया। कुलदीप यादव 13वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ दिया।

17:52 IST दूसरे छोर से कुलदीप यादव ने जारी रखी है गेंदबाजी।

17:50 IST 12वें ओवर में चहल ने 4 रन खर्चे। पाकिस्तान का स्कोर 25/1

17:47 IST 11वें ओवर में कुलदीप ने 3 रन दिए। पाकिस्तान 31/1

17:45 IST पावर प्ले में पाकिस्तान ने 28 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। अब गेंदबाजी के लिए कुलदीप यादव आए हैं। 

17:40 IST 9वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने केवल एक रन दिया।

17:38 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं बाबर आजम

17:37 IST विकेट! 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर चहल ने LBW की अपील की लेकिन अंपायर ने नकार दिया और उसके बाद कप्तान रोहित ने धोनी से पूछा कि रिव्यू लें या नहीं और धोनी ने जवाब दिया 'हां' और नतीजा निकला आउट। इस तरह 24 के स्कोर पर भारत ने पहली सफलता हासिल कर ली।

17:32 IST गेंदबाजी में पहला बदलाव, रोहित शर्मा ने स्पिनर्स को अटैक पर लगाया है। विकेट लेने के लिए अब युजवेंद्र चहल आए हैं गेंदबाजी के लिए।

17:30 IST 7वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने केवल 1 रन दिया। पाकिस्तान का स्कोर 21/0

17:25 IST बुमराह ने छठे ओवर में केव 5 रन दिए। पाकिस्तान 20/0

17:24 IST चौका! इमाम उल हक फॉर्म में हैं। बुमराह की फुलर लेंथ डिलिवरी को बाउंड्री के बाहर भेज दिया। 

17:20 IST 5वें ओवर में भुवी ने केवल 3 रन दिए। पाकिस्तान 15/0

17:17 IST चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने केवल 4 रन दिए। पाकिस्तान 12/0

17:16 IST चौका! इमाम उल हक ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर शानदार चौका जड़ दिया। बुमराह देखते रहे गए। 

17:13 IST भुवी ने तीसरे ओवर में केवल 1 रन दिया। फिलहाल भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की है।

17:09 IST जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला ओवर मेडन कराया है। बता दें कि पिछले मैच में भी बुमराह ने पहला ओवर मेडन कराया था।

17:06 IST दूसरे छोर से जसप्रीत बुमराह आए हैं गेंदबाजी के लिए। 

17:05 IST पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 7 रन दिए। 

17:04 IST चौका! भुवनेश्वर कुमार दिशा से भटक गए और चौथी गेंद पैरों पर दे बैठे जिससे बाई का चौका मिल गया पाकिस्तान को

17:03 IST भुवी ने पहली गेंद पर वाइड कराई जिसके बाद अगली ही गेंद पर इमाम उल हक ने सिंगल ले लिया।

17:01 IST बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तान, क्रीज पर फखर जमान और इमाम उल हक। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

17:00 IST दोनों देशों का राष्ट्रगान बज चुका है। पाकिस्तानी ओपनर्स क्रीज पर हैं।

16:37 IST भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कीपर), दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

16:36 IST पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कीपर/कप्तान), असिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी।

16:34 IST भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रोहित शर्मा ने कहा है कि वही टीम खेलेगी जिसने पाकिस्तान के खिलाफ फतेह हासिल की थी।

16:30 IST पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम में दो बदलाव हुए हैं। उस्मान शेनवारी की जगह मोहम्मद आमिर और हैरिस सोहेल की जगह शादाब खान आए हैं।

16:20 IST पिच रिपोर्ट! भारत और पाकिस्तान ने पिछला मैच जिस पिच पर खेला था उसी पिच पर ये मैच होने वाला है। सुनील गावस्कर के मुताबिक पिच में किसी तरह का कोई ज्यादा बदलाव नहीं है। पिच पहले के जैसी है। भारतीय स्पिनर्स एक बार फिर से अपना जलवा बिखेर सकते हैं। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा स्पिनर्स को फायदा होगा। गेंदबाजों के लिए फिलहाल तो पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलने वाली। हालांकि एक बार फिर से इस पिच से बल्लेबाजों के लिए बेहद मदद मिलने वाली है।

16:13 IST वहीं भारतीय टीम के लिए समस्या चौथे नंबर की है जहां कार्तिक के अलावा धोनी ने अभी अपने हाथ आजमाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित इनमें से किसे उतारते हैं यह देखना होगा।

16:12 IST हालांकि पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका था। फखर जमां का बल्ला पूरी तरह से विफल रहा था। हारिश सोहेल भी नाकाम रहे थे।

16:05 IST हालांकि पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका था। फखर जमां का बल्ला पूरी तरह से विफल रहा था। हारिश सोहेल भी नाकाम रहे थे।

16:05 IST बता दें कि पाकिस्तान के लिए पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ इमाम उल हक और बाबर आजम ने अर्धशतक जड़े थे और मलिक ने अंत तक खड़े होकर नाबाद 51 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी। 

16:00 IST नमस्कार! भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप 2018 के सुपर 4 के तीसरे मुकाबले में आपका स्वागत है। लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स के लिए बने रहें इंडिया टीवी हिंदी के साथ।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंतिम-11 में बदलाव करें इसकी संभावना कम ही लग रही हैं। तीसरे नंबर पर अभी तक रायडू को भेजा गया है और इस मैच में भी उन्हीं के आने के आसार हैं। समस्या चौथे नंबर की है जहां कार्तिक के अलावा धोनी ने अभी अपने हाथ आजमाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित इनमें से किसे उतारते हैं यह देखना होगा।

वहीं स्पिन में युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा एक दूसरे का साथ देते नजर आएंगे। इन तीनों के अलावा रोहित पार्ट टाइम जाधव को भी गेंद थमा सकते हैं। जाधव ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में तीन विकेट लिए थे। 

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर होगी। वहीं पाकिस्तान के लिए पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ इमाम उल हक और बाबर आजम ने अर्धशतक जड़े थे और मलिक ने अंत तक खड़े होकर नाबाद 51 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी। 

इन तीनों के अलावा हालांकि पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका था। फखर जमां का बल्ला पूरी तरह से विफल रहा था। हारिश सोहेल भी नाकाम रहे थे। पाकिस्तान की फील्डिंग पिछले मैच में बेहद खराब रही थी और इसी कारण अफगानिस्तान की टीम 250 पार करने में सफल रही थी।

वहीं गेंदबाजी भी पाकिस्तान की चिंता है। हसन अली, मोहम्मद आमिर, उस्मान खान उस तरह की गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं जैसी उनसे उम्मीद की जाती है। 

टीमें : 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, दीपक चहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद। 

पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान), आसिफ अली, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमन, हारिश सोहेल, हसन अली, इमाम उल हक, जुनैद खान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, शोएब मलिक, उस्मान खान। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement