Saturday, April 20, 2024
Advertisement

India vs Pakistan, 5th Match Highlights: भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, रोहित ने खेली कप्तानी पारी

Cricket Score Live updates India vs Pakistan, 5th Match, Asia Cup 2018: भारत और पाकिस्तान का ये मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लाइव अपडेट्स इंडिया टीवी हिंदी के स्पोर्ट्स सेक्शन पर देख सकते हैं।

India TV Sports Desk Reported by: India TV Sports Desk
Updated on: September 19, 2018 23:15 IST
लाइव क्रिकेट स्कोर, भारत बनाम पाकिस्तान- India TV Hindi
लाइव क्रिकेट स्कोर, भारत बनाम पाकिस्तान

एक दिन पहले हांगकांग के खिलाफ संघर्ष करती नजर आ रही भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में बुधवार को पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। भारत ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 43.1 ओवर में 162 रन पर ढेर कर दिया और फिर 29 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 52, शिखर धवन ने 46, अंबाती रायडू ने नाबाद 31 और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 31 रन बनाए। 

पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ और फखर जमान ने एक-एक विकेट हासिल किए। 

भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में हागंकांग को 26 रन से हराया था। वहीं पाकिस्तान की टूर्नामेंट में यह पहली हार है। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में हांगकांग को आठ विकेट हराया था। 

23:05 IST भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, रोहित का अर्धशतक

23:03 IST सिर्फ 8 रन चाहिए भारत को जीत के लिए

23:00 IST भारत के 150 रन पूरे, रायडू और कार्तिक के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी तीसरे विकेट के लिए

22:57 IST कार्तिक ने चौका लगाया मलिक की गेंद पर

22:57 IST शोएब मलिक आए हैं गेंदबाजी करने

22:54 IST अंबाती रायडू स्पिन को अच्छा खेलते हैं

22:51 IST 25 ओवर बाद भारत 137/2

22:46 IST सिर्फ 30 रन चाहिए भारत को 158 गेंद पर

22:44 IST सिर्फ 2 रन आए 23वें ओवर में

22:39 IST भारत-130/2, कार्तिक और रायडू क्रीज पर

22:34 IST रायडू की बहुत बढ़िया टाइमिंग, गेंद सीधे बाउंड्री पार

22:30 IST भारत को सिर्फ 44 रन चाहिए जीत के लिए

22:29 IST आज पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा

22:24 IST 18वें ओवर में कार्तिक ने छक्के के साथ बटोरे 8 रन। 18 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 114/2

22:23 IST छक्का! कार्तिक ने फखर जमान को सीधा छक्का जड़ दिया।

22:23 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं दिनेश कार्तिक। और गेंदबाजी करा रहे हैं फखर जमान।

22:22 IST 17वें ओवर में भारत ने 6 रन बटोरे लेकिन अपना एक कीमती विकेट खो दिया। भारत को जीत के लिए अभी भी 33 ओवरों में 57 रन चाहिए। 

22:18 IST  भारत का दूसरा विकेट गिरा, शिखर धवन 46 रन बनाकर आउट। फहीम अशरफ की शानदार गेंद पर धवन पुल शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद बाबर आजम के हाथों में गई। 104 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा।

22:03 IST  अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं अंबाती रायडू।

फैक्टः आपको बता दें कि रोहित शर्मा की 36 गेंदों में फिफ्टी वनडे में उनकी सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले उन्होंने 42 गेंदों में दो बार फिफ्टी बनाई हैं।

22:01 IST 39 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा, 86 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा। लेग स्पिनर शादाब खान ने अपनी पहली ही गेंद पर रोहित को चकमा देते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया। रोहित ने 39 गेंदों में तीन छक्के और 6 चौकों की मदद से 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

22:00 IST रोहित शर्मा ने चौके के साथ जड़ी विस्फोटक फिफ्टी, भारत का स्कोर 100 के करीब

21:56 IST रोहित शर्मा ने कर दी दुबई में छक्कों की बारिश, 226 गेंदों में भारत को 83 रन चाहिए

21:54 IST धवन ने चौका लगाया फहीम की गेंद पर

21:50 IST नो बॉल डाली फहीम ने, फ्री हिट मिली भारत को

21:48 IST 237 गेंदों में 98 रन चाहिए भारत को जीत के लिए

21:47 IST धवन ने अली की गेंद पर छक्का जड़ा, गेंद की लेंथ और लाइन अच्छी थी लेकिन धवन ने अच्छा कन्नेक्शन बनाया गेंद से

21:45 IST 10 ओवर बाद भारत-58/0

21:43 IST फहीम की खराब गेंद को धवन ने पूरा सम्मान दिया और 4 रन मिले

21:41 IST फहीम अश्रफ आए हैं गेंदबाजी करने

21:40 IST भारत की सधी हुई शुरुआत, बिना किसी नुकसान के स्कोर 50 रन के पार

21:39 IST भारत के 50 रन पूरे

21:38 IST छोटी गेंद थी रोहित ने लाइन को पिक किया और जड़ दिया चौका

21:36 IST हसन अली आए हैं गेंदबाजी करने

21:35 IST फ्री हिट पर रोहित शर्मा ने फिर छक्का जड़ दिया... 3 गेंदों में 16 रन बना डाले रोहित ने

21:33 IST उस्मान ने छोटी गेंद की और रोहित ने एक बार फिर उसे बाउंड्री पार पहुंचाया और ये नो बॉल भी है

21:31 IST रोहित ने जबरदस्त छक्का जड़ा उस्मान की गेंद पर

21:30 IST भारत ने पहले 7 ओवर में कोई विकेट नहीं दिया है

21:26 IST अगली ही गेंद को फिर बाउंड्री की सैर करवाई, बहुत ही बढ़िया कवर ड्राइव

21:25 IST रोहित ने आमिर की गेंद पर चौका जड़ा

21:21 IST 2 रन आए छठे ओवर से

21:18 IST इस समय 11 रन पर 2 विकेट था पाकिस्तान का स्कोर, भारत 16 बिना किसी नुकसान के

21:15 IST आमिर ने 6 की 6 गेंदे डॉट डाल दी 

21:13 IST 3.26 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रहा है भारत

21:09 IST 1 ही रन मिला चौथे ओवर से

21:07 IST उस्मान बिल्कुल रूम नहीं देना चाहते शिखर धवन को... शरीर के पास डाल रहे हैं, अच्छी गति से डाल रहे हैं

21:05 IST शिखर ने आमिर की गेंद पर चौका जड़ा

21:04 IST आमिर से बचके रहने की जरूरत

21:02 IST दूसरे ओवर में आए 5 रन

21:00 IST अबतक 8 मैचों 18 विकेट ले चुके हैं उस्मान खान

20:59 IST अंदरूनी किनारा लगा रोहित के बल्ले का और गेंद सीधे बाउंड्री पार

20:58 IST उस्मान आए हैं दूसरा ओवर लेकर, इनके पास गति है

20:57 IST पहले ओवर में आमिर ने दिए सिर्फ 2 रन

20:54 IST 1 रन शिखर धवन ने लिया

20:54 IST रोहित ने पहली ही गेंद पर 1 रन लिया

20:51 IST रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर, मोहम्मद आमिर डाल रहे हैं पहला ओवर

20:15 IST भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को निर्धारित 43.1 ओवरों में 162 रनों पर ढेर कर दिया। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह को दो और कुलदीप यादव को एक सफलता मिली। 

20:10 IST पाकिस्तान की पूरी टीम 43.1 ओवर में 162 के स्कोर पर ढेर हो गई।  जसप्रीत बुमराह ने 44वें वर की पहली ही गेंद पर उस्मान खान को 0 पर बोल्ड कर दिया। भारत को जीत के लिए अब 163 रन बनाने हैं। 

20:06 IST 43वें ओवर में भुवी ने केवल 2 रन दिए और एक विकेट भी झटका।

20:03 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं उस्मान खान

20:02 IST पाकिस्तान को लगा 9वां झटका, हसन अली 1 रन बनाकर भुवी का शिकार बने। 43वें ओवर की पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे अली लेकिन कार्तिक ने एक बेहद ही आसान सा कैच लपक लिया। 

19:58 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं हसन अली

19:57 IST पाकिस्तान को लगा आठवां झटका, फहीम अशरफ 21 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। बड़ा शॉट खेलने चाहते थे अशरफ लेकिन गेंद सीधे धवन के हाथों में जा गिरी। 

19:55 IST 41वें ओवर में भुवी ने केवल एक रन दिया वो भी लेग बाई का। पाकिस्तान 158/7

19:52 IST भुवी आए हैं गेंदबाजी के लिए। 

19:51 IST 40 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। दूसरा पावर प्ले समाप्त हो गया है। 40वें ओवर में कुलदीप ने 6 रन खर्च किए जिसमें एक चौका भी था। 

19:48 IST केदार जाधव ने 39वें ओवर में 3 रन दिए। 

19:44 IST चौका! फहीम अशरफ ने चहल को 38वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया। 38वें ओवर में चहल ने 7 रन खर्च किए। 

19:41 IST 37वें ओवर में केदार जाधव ने केवल 3 रन दिए। पाकिस्तान 141/7

19:38 IST  चहल ने 36वें ओवर में केवल 4 रन दिए। 

19:37 IST ये गेंद नो बॉल नहीं थी। रीप्ले में साफ दिख रहा है कि चहल का पैर लाइन के अंदर था। लेकिन अंपायर्स ने नो बॉल दी और फ्री हिट पर केवल 1 रन मिला। 

19:35 IST युजवेंद्र चहल आए हैं गेंदबाजी के लिए। चहल ने पहली ही गेंद नो बॉल कर दी। 

19:34 IST 35वें ओवर में केदार जाधव ने 4 रन दिए। पाकिस्तान का स्कोर 134/7

19:31 IST चौका! मोहम्मद आमिर ने थर्डमैन की तरफ बुमराह को बेहतरीन चौका मारा। हालांकि ये गेंद बल्ले के किनारे से लगकर गई। धवन के पास कोई मौका नहीं था। 34वें ओवर में बुमराह ने 9 रन दिए। 

19:29 IST चौका! फहीम अशरफ ने बुमराह के ओवर की पहली ही गेंद पर कवर ड्राइव लगाकर चौका बटोर लिया। हालांकि रायडू ने अच्छी फीलिंग की लेकिन वे गेंद रोक नहीं पाए।

19:28 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं मोहम्मद आमिर

19:27 IST विकेट! केदार जाधव के खाते में तीसरा विकेट गया। 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर शादाब खान आगे बढ़कर खेल रहे थे लेकिन गेंद मिस कर गई और बाकी का काम धोनी ने गिल्लियां उखेड़कर कर दिया। 121 के स्कोर पर पाकिस्तान ने अपना 7वां विकेट खो दिया।

19:22 IST रिव्यू! बुमराह ने 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर फहीम अशरफ को LBW आउट करने के लिए अपील की लेकिन अंपायर ने नकार दिया। जिसके बाद रोहित ने रिव्यू लिया और गेंद विकिट मिस कर रही थी जिसके बाद भारत ने अपना एकमात्र रिव्यू गंवा दिया। 32वें ओवर में बुमराह ने 2 रन दिए। 

19:17 IST जसप्रीत बुमराह आए हैं दोबारा अटैक पर। पिछले 4 ओवरों में बुमराह ने 10 रन दिए हैं। 

19:16 IST 31वें ओवर में केदार जाधव ने 4 रन खर्च किए। केदार ने अब तक अपने 5 ओवरों में 11 रन देकर दो विकेट झटके हैं।

19:14 IST 30वें ओवर में कुलदीप ने केवल 3 रन खर्च किए। शादाब खान और फहीम अशरफ भारतीय स्पिनर्स को पढ़ नहीं पा रहे हैं। ये अच्छा मौका है भारत के पास एक और विकेट झटकने का।

19:10 IST 29वें ओवर केदार जाधव ने मेडन कराया। इस ओवर में उन्होंने एक विकेट भी हासिल किया।

19:07 IST केदार जाधव ने झटका दूसरा विकेट, आसिफ अली 9 रन बनाकर आउट। 110 के स्कोर पर पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा। आसिफ अली बड़ा शॉट खेलना चाहते थे। लेकिन गेंद सीधे धोनी के दस्तानों में चली गई। फिलहाल अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं फहीम अशरफ।

19:04 IST छक्का! आसिफ अली ने कुलदीप के 28वें ओवर की 5वीं गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से बड़ा छक्का जड़ दिया। कुलदीप ने 28वें ओवर में 10 रन लुटाए। 

18:59 IST आधी पाकिस्तानी टीम पवेलियन लौटी, शोएब मलिक 43 रन बनाकर रन आउट। केदार जाधव के 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर आसिफ अली रन लेना चाहते थे लेकिन रायडू के डायरेक्ट थ्रो ने मलिक की गिल्लियां उड़ा दीं। अब बल्लेबाजी के लिए शादाब खान आए हैं। 

18:57 IST कुलदीप ने 26वें ओवर में केवल 1 रन दिया। पाकिस्तान का स्कोर 97/4

18:54 IST केदार जाधव ने 25वें ओवर में केवल 3 रन दिए। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं आसिफ अली।

18:53 IST पाकिस्तान को लगा चौथा झटका, सरफराज अहमद 6 रन बनाकर आउट। ये बेहद ही अद्भुत कैच था। केदार जाधव की गेंद पर सरफराज बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद मनीष पांडे (सब्स्टीट्यूट) के हाथों में गिरी। हालांकि मनीष पांडे बाउंड्री पर अपना बैलेंस खो बैठे और गेंद को उन्होंने मैदान में उछाल दिया और वापस आकर कैच लपक लिया। 

18:50 IST हार्दिक पंड्या की इंजरी को लेकर अपडेट आया है- वे अब खड़े हो सकते हैं। बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि मेडिकल टीम उनकी चोट की निगरानी कर रही है। 

18:48 IST 24वें ओवर में कुलदीप ने 6 रन खर्च किए। पाकिस्तान 93/3

18:47 IST कैच ड्रॉप! भुवी ने शोएब मलिक का एक आसान सा कैच छोड़ दिया। भुवी गेंद को जज नहीं कर पाए और गेंद उनके आगे जा गिरी। मलिक लंबा शॉट खेलना चाह रहे थे। 

18:45 IST एक छोर से कुलदीप की गेंदबाजी जारी है।

18:45 IST केदार जाधव ने अपने पहले और पारी के 23वें ओवर में केवल एक रन दिया।

18:43 IST चहल की जगह केदार जाधव आए हैं गेंदबाजी के लिए। 

18:41 IST 22वें ओवर में कुलदीप ने केवल 1 रन दिया और एक बड़ा विकेट भी झटका। बाबर और मलिक के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई थी। 

18:40 IST बाबर कुलदीप की गुगली पढ़ नहीं पाए गेंद सीधे स्टंप्स उखेड़ते चली गई। आजम ने 62 गेंदों में 47 रन बनाए। अब बल्लेबाजी के लिए कप्तान सरफराज अहमद आए हैं। 

18:39 IST कुलदीप ने दिलाई भारत को तीसरी सफलता, बाबर आजम 47 रन बनाकर बोल्ड

18:36 IST 21वें ओवर में चहल ने 5 रन दिए। पाकिस्तान का स्कोर 85/2

18:34 IST 20वें ओवर में कुलदीप यादव ने केवल 4 रन दिए। पाकिस्तान का स्कोर 80/2

18:32 IST अब कुलदीप यादव आए हैं गेंदबाजी के लिए। दोनों पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार स्ट्राइक रोटेट कर रहे हैं। 

18:30 IST 19वें ओवर में चहल ने 3 रन खर्च किए। 

18:28 IST चहल आए हैं गेंदबाजी के लिए। भारत को विकेट की तलाश है।

18:26 IST अंबाती रायडू हार्दिक पंड्या के ओवर की आखिरी गेंद कराएंगे। 18वें ओवर में 6 रन आए। 

18:23 IST 18वें ओवर की 5वीं गेंद पर हार्दिक पंड्या फॉलोथ्रू पूरा करने के बाद गिर पड़े। फिलहाल वे स्ट्रेचर पर बाहर जा रहे हैं। भारत के लिए ये बुरी खबर है। पंड्या काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। अगर ऐसा ही रहा तो वे बल्लेबाजी भी नहीं कर सकते। भारत के लिए एक धमाकेदार ऑलराउंडर मैदान से बाहर हो गया है। 

18:23 IST हार्दिक पंड्या की कमर में काफी दिक्कत होने के चलते वे मैदान पर ही गिर पड़े। खेल रुक गया है। भारत के लिए ये बुरी खबर हो सकती है।

18:19 IST चौका! अंबाती रायडू ने शानदार फील्डिंग की लेकिन वे गेंद को बाउंड्री तक जाने से रोक नहीं पाए। 

18:18 IST 17वें ओवर में चहल ने 7 रन खर्च किए। पाकिस्तान का स्कोर 67/2

18:17 IST शोएब मलिक अपने अनुभव का पूरी तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। बाउंड्री न मिलते देख वे स्ट्राइक रोटेट कर रहे हैं।

18:15 IST 17वें ओवर में चहल आए हैं गेंदबाजी के लिए। 

18:12 IST कैच छूटा! धोनी से एक बेहद ही मुश्किल कैच छूट गया। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर शोएब मलिक कट शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद धोनी के दस्तानों से छूट गई। फिलहाल 16वें ओवर में पंड्या ने केवल 3 रन दिए।

18:10 IST दूसरे छोर से हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी करा रहे हैं।

18:07 IST 15वें ओवर में चहल ने केवल 2 रन ही दिए। पाकिस्तान का स्कोर 57/2

18:05 IST अब फिर से चहल आए हैं कुलदीप की जगह पर गेंदबाजी के लिए। 

18:04 IST चौका! 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर बाबर आजम ने पंड्या को थर्डमैन पर चौका जड़ दिया। ये बेहद ही चालांकी से लगाया गया शॉट था। पंड्या ने इस ओवर में 6 रन दिए। 

18:02 IST शोएब मलिक-बाबर आजम ने संभाली पाकिस्तानी पारी, स्कोर 50 के पार। 14वें ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार हो गया है। 

18:01 IST फिलहाल दूसरे छोर से हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी जारी है।

18:00 IST 13वें ओवर में कुलदीप यादव ने 10 रन खर्च किए। इसमें एक बड़ा छक्का शामिल था। 

17:59 IST छक्का! शोएब मिलक ने कुलदीप की गेंद को अच्छे से पढ़ा और आगे बढ़कर एक लंबा छक्का मार दिया। 

17:58 IST अब दूसरे छोर से कुलदीप यादव आए हैं गेंदबाजी के लिए। विकेट टेकिंग ऑप्शन हैं कुलदीप यादव। ऐसा लग रहा है जैसे अब दोनों छोरों से स्पिन चलेगी।

17:57 IST बाबर आजम और शोएब मलिक के बीच साझेदारी पनप रही है। भारत को अब ये साझेदारी तोड़नी होगी। दोनों के बीच 47 गेंदों में 36 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

17:56 IST चौका! बाबर आजम ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पंड्या को डीप मिड विकेट पर चौका जड़ दिया।

17:53 IST एक छोर से पंड्या अपनी गेंदबाजी जारी रखेंगे। 

17:51 IST चौका! चहल के ओवर की आखिरी गेंद पर बाबर आजम ने शानदार फुटवर्क का नजारा पेश करते हुए चौका जड़ दिया। चहल ने 11वें ओवर में 7 रन दिए। 

17:49 IST स्पिन की शुरुआत, पावर प्ले के बाद अब युजवेंद्र चहल आए हैं गेंदबाजी के लिए। 11वें ओवर में चहल ने अच्छी शुरुआत की है।

17:48 IST पावर प्ले के आखिरी यानी 10वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने केवल 2 रन खर्च किए। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 25/2

17:46 IST हार्दिक पंड्या काफी सधी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज अब सिंगल लेने पर अधिक फोकस कर रहे हैं। 

17:44 IST गेंदबाजी में बदलाव! पावर प्ले का आखिरी ओवर हार्दिक पंड्या लेकर आए हैं। पहले मैच में इन्हें आराम दिया गया था।

17:43 IST 9वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने मात्र 1 रन खर्च किया। 

17:41 IST पावर प्ले का 9वां ओवर भुवनेश्वर कुमार करा रहे हैं। 

17:40 IST 8वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने केवल दो रन खर्च किए। 

17:37 IST अब जाकर लग रहा है कि पाकिस्तान ज्यादा हड़बड़ी में नही हैं। बाबर आजम और शोएब मलिक ने अच्छा धैर्य दिखाया है। 

17:35 IST भुवनेश्वर कुमार का 7वां ओवर थोड़ा महंगा रहा। 8 रन खर्च किए। बाबर आजम ने इस ओवर में दो चौके जड़े।

17:34 IST चौका! लगातार दूसरा चौका, बाबर आजम ने भुवी की गेंद पर एक और शानदार शॉट खेला।

17:33 IST चौका! बाबर आजम ने डाउन द ग्राउंड शानदार चौका जड़ा। भुवी की गेंद अच्छी थी लेकिन आजम ने शानदार शॉट खेला।

17:32 IST पावर प्ले में भुवी ने अभी तक शानदार गेंदबाजी की है। एक छोर से बुमराह ने भी बांधे रखा है।

17:31 IST पहले दो ओवर मेडन कराने वाले बुमराह ने छठे ओवर में 8 रन खर्च किए। 

17:30 IST एशिया कप में भारत के खिलाफ शोएब मलिक के आंकड़े- 143, 125*, 39 & 8* (आज)

17:30 IST छठे ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर पाकिस्तान ने 7 रन बटोर लिए। 

17:28 IST चौका! पहला चौका, शोएब मलिक ने पारी का पहला चौका लगाया। ये बेहतरीन शॉट था। मलिक ने डीप एक्स्ट्रा कवर पर शानदार बाउंड्री जड़ी।

17:26 IST काफी समय बाद 5वें ओवर की 5वीं गेंद पर पाकिस्तान ने एक रन लिया। मलिक ने अपना खाता खोला। 5वें ओवर में भुवी ने केवल 1 रन दिया और 1 विकेट झटका। 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4/2

17:24 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं शोएब मलिक

17:21 IST चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर फखर जमान बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद ऊंची उठ गई और सीधे चहल के हाथों में जा गिरी। 9 गेंदें खेलकर फखर जमान 0 पर आउट हुए। ये पहली बार है जब वे 0 पर आउट हुए।  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के हीरो फखर जमान दबाव झेल नहीं पाए।

17:20 IST जसप्रीत बुमराह ने लगातार दूसरा ओवर मेडन कराया है। पाकिस्तान का स्कोर अभी भी 3 रन ही है। 

17:17 IST भुवी ही नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह ने भी अभी तक पाक बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका नहीं दिया है।

17:16 IST तीसरे ओवर में भुवी ने केवल एक रन दिया। पाकिस्तान का स्कोर 3/1, इसमें एक विकेट भी शामिल था।

17:15 IST आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में बुमराह ने फखर जमान का विकेट ले लिया था लेकिन गेंद  नो बॉल निकली और उन्होंने शतक जड़ दिया था। फिलहाल तो अभी वे अपना खाता नहीं खोल पाए हैं। 

 

17:13 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं बाबर आजम। इन्हें पाकिस्तान का विराट कोहली कहा जाता है। 

17:13 IST तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर भुवी ने शानदार विकेट झटका। इमाम उल हक शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद सीधे धोनी के हाथों में जा गिरी।

17:12 IST भुवनेश्वर कुमार ने दिलाई भारत को पहली सफलता, इमाम उल हक 2 रन बनाकर आउट

17:10 IST जसप्रीत बुमराह ने दूसरा ओवर मेडन कराया है। फखर जमान एक भी रन नहीं बना पाए।

17:08 IST बुमराह के लिए रोहित शर्मा ने केवल एक स्लिप लगाई है।

17:06 IST दूसरा ओवर लेकर आए हैं जसप्रीत बुमराह और सामने हैं फखर जामन। दोनों की जंग काफी पुरानी है।

17:05 IST पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने केवल दो रन दिए। 

17:03 IST पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर पाकिस्तान ने अपना खाता खोल लिया। 

17:03 IST भुवनेश्वर कुमार ने शुरू की गेंदबाजी। भुवी अपने पहले मैच में कोई भी विकेट नहीं ले पाए थे। 

17:01 IST बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तान की टीम, क्रीज पर आए फखर जामन और इमाम उल हक

16:59 IST दोनों टीमों का राष्ट्रगान हो चुका है। भारतीय टीम फील्डिंग के लिए मैदान में है। 

16:55 IST बता दें कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 460 दिनों के बाद हो रहा है। पिछली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों एक दूसरे से भिड़े ते जिसमें पाकिस्तान को जीत मिली थी।

16:45 IST टॉस के समय की तस्वीरें- 

16:40 IST भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी (कीपर), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

16:39 IST पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जामन, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कीपर / कप्तान), असिफ अली, शदाब खान, फहीम अशरफ, मोहम्मद अमीर, हसन अली, उस्मान खान।

16:33 IST भारतीय टीम में दो बदालव हुए हैं। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी हुई है। वहीं शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद को बाहर किया गया है।

16:31 IST पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। सरफराज ने टॉस जीतकर कहा कि वे 280 प्लस का स्कोर खड़ा करना चाहते हैं। 

16:29 IST पिच रिपोर्ट! भारत-पाकिस्तान के लिए मैच उसी पिच का इस्तेमाल होगा जिस पर भारत-हांगकांग का मैच खेला गया था। मतलब बल्लेबाजी के लिए बेहद अनुकूल पिच है। स्पिनर्स के लिए थोड़ी मदद मिल सकती है। जैसे कुलदीप और चहल को पिछले मैच में मिली थी। 

16:26 IST भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि खलील अहमद को बिठाया जा सकता है।

16:23 IST बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया खास तैयारी कर रही है।

16:19 IST इस समय चर्चा भले ही भारत पाकिस्तान की हो रही हो लेकिन कल भारत ने हांगकांग को हराने के बाद स्प्रिट ऑफ क्रिकेट का शानदार नजारा पेश किया। लगभग पूरी भारतीय टीम ने ड्रसिंग रूम में हांगकांग की टीम से मुलाकात की। देखें वीडियो- 

16:10 IST- आपको याद दिला दें कि आज ही के दिन युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे

15:54 IST- पाकिस्तान के खिलाफ ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

15:54 IST- भारत को अगर मैच जीतना है तो शोएब मलिक को जल्द से ज्लद आउट करना होगा

15:34 IST- भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए स्टेडियम के लिए रवाना हुई

15:23 IST- भारत को जीत हासिल करने के लिए धोनी को हर हाल में चलना होगा

15:08 IST- भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबलों के आंकड़े

15:06 IST- आज एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाना है, मैच के लिए दर्शकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है 

भारत ने एशिया कप का आगाज हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मुकाबले से की थी और पहले मैच में टीम इंडिया को जीत हासिल करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। लेकिन माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय टीम कुछ बदलाव कर सकती है।

इस मैच में हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह की वापसी हो सकती है। वहीं, पाकिस्तान की टीम की बात करें तो टीम ने अपने पहले मैच में हॉन्गकॉन्ग को आसानी से हरा दिया था और ऐसे में उनकी टीम में बदलाव की संभावनाएं काफी कम हैं। ऐसे में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई में एक-दूसरे से भिड़ेंगी तो दर्शकों को बेहद रोमांचक मैच देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि दोनों टीमें पहले ही सुपर 4 में पहुंच चुकी हैं। (पूरा प्रिव्यू पढ़ें)

टीमें: 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर और खलील अहमद। 

पाकिस्तान: सरफराज अहमद (कप्तान), आसिफ अली, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमन, हारिश सोहेल, हसन अली, इमाम उल हक, जुनैद खान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, शोएब मलिक, उस्मान खान। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement