Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

क्रिस गेल ने की शाहिद अफरीदी की बराबरी, एक छक्का लगाते ही सबसे बड़ा रिकॉर्ड कर लेंगे अपने नाम

 दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज कहे जाने वाले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने एक और बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: July 30, 2018 12:44 IST
क्रिस गेल- India TV Hindi
क्रिस गेल

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज कहे जाने वाले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने एक और बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दरअसल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व ​कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। लेकिन अब ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम होने वाला है। गेल ने शाहिद अफरीदी के 476 इंटरनेशनल सिक्स लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबले में 5 छक्के लगाकर अफरीदी के इस रिकॉर्ड की बराबरी की। 

क्रिस गेल ने अफरीदी के इस रिकॉर्ड की बराबरी करने के साथ ही एक और मुकाम हासिल किया है। उन्होंने वेस्टइंडीज में वनडे मैचों में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। गेल अगर एक और छक्का लगा देते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और गेल के नाम अब इंटरनेशनल मैचों में 476-476 सिक्स हो गए हैं। देखा जाए तो क्रिस गेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 छक्के भी लगा सकते हैं। दरअसल गेल अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं और शानदार फॉर्म में हैं। 

हालांकि सिर्फ वनडे क्रिकेट की बात की जाए तो शाहिद अफरीदी 351 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं क्रिस गेल के नाम वनडे में अब तक 275 सिक्स दर्ज हैं। टी-20 इंटरनेशनल में क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल ने सबसे ज्यादा 103 छक्के लगाए हैं। भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 342 छक्के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है।

क्रिस गेल दुनिया के चौथे क्रिकेटर भी बने जिन्होंने किसी देश में खेले गए वनडे मैचों में 100 या इससे ज्यादा सिक्स जड़े। गेल वेस्टइंडीज में कुल 103 सिक्स जड़ चुके हैं। गेल के अलावा ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड में 126 सिक्स), एमएस धोनी (भारत में 120 सिक्स) और मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड में 102 सिक्स) एक देश में 100 या इससे ज्यादा सिक्स वनडे मैचों में जड़ चुके हैं। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement