Friday, April 19, 2024
Advertisement

"चैम्पिंयस इतनी जल्दी समापन नहीं करते" महेंद्र सिंह की रिटायरमेंट पर बोले सौरव गांगुली

गांगुली ने इस बारे में जवाब देते हुए कहा ‘‘चैम्पिंयस इतनी जल्दी समापन नहीं करते। जब तक मैं हूं, हर किसी का सम्मान होगा।’’  

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: October 23, 2019 15:23 IST
Sourav Ganguly and MS Dhoni- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES/TWITTER Sourav Ganguly and MS Dhoni

आज आधिकारिक तौर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बने। सौरव गांगुली ने अपनी कुर्सी संभालते ही कह दिया कि वह बीसीसीआई के नेतर्त्व भी उसी तरह करेंगे जिस तरह वह भारतीय टीम का किया करते थे। इसी के साथ उन्होंने धोनी के रिटायरमेंट की अटकलों पर कहा कि चैम्पिंयस इतनी जल्दी समापन नहीं करते।

धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम इंडिया के साथ नहीं है। क्रिकेट से उनकी इस दूरी से अटकलें लगाई जानें लगी है कि वो अब रिटायरमेंट लेने वाले है। इस वजह से अब सौरव गांगुली से उनके फ्यूचर प्लान के बारे में पूछा गया है।

गांगुली ने इस बारे में जवाब देते हुए कहा ‘‘चैम्पिंयस इतनी जल्दी समापन नहीं करते। जब तक मैं हूं, हर किसी का सम्मान होगा।’’

उल्लेखनीय है, 47 वर्षीय गांगुली का कार्यकाल एक साल से भी कम समय के लिए ही होगा क्योंकि नए नियमों के मुताबिक, अगले साल जुलाई के बाद वह 'कूलिंग ऑफ पीरियड' में चले जाएंगे। वह बीते पांच साल से बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष के पद पर काम कर रहे हैं। अब देखना होगा कि वो बीसीसीआई को किस अंदाज में संभालते हैं।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement