Thursday, April 18, 2024
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व कप 2019 मैच 45 Highlights: वॉर्नर (122) का शतक बेकार, रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 10 रनों से हराया, जीता अपना आखिरी लीग मुकाबला

डेविड वॉर्नर (122) की शतकीय पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया एक रोमांचक मुकाबले में यहां दक्षिण अफ्रीका से 10 रनों से हार गई। 

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: July 07, 2019 2:08 IST
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव मैच स्कोर, ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट स्कोर टुडे- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव मैच स्कोर, ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट स्कोर टुडे

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की बात करें तो आज टूर्नामेंट में पहली बार अफ्रीकी टीम शानदार लय में दिखी। बल्ले से पहले दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान फाफ डु प्लेसी के शतक और रासी वान डेर डुसेन के कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 95 रन की मदद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने इस आखिरी लीग मैच में छह विकेट पर 325 रन बनाये। जिसके जवाब में पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम 49.5 ओवरों में 315 पर ढेर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट स्कोर अपडेट

SA 325/6 (50.0)

AUS 315-all out (49.5)  

1:54 AM वॉर्नर (122) का शतक बेकार, रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 10 रनों से हराया, जीता अपना आखिरी लीग मुकाबला। अब 9 जुलाई को पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा और 11 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा।

1:46 AM आउट! 306 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का 9वां विकेट गिरा, मिचेल स्टार्क 16 रन बनाकर बोल्ड। रबाडा ने किया क्लीन बोल्ड। ऑस्ट्रेलिया को चाहिए 7 गेंदों में 20 रन। 

1:42 AM आउट! 301 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का 8वां विकेट गिरा, उस्मान ख्वाजा 18 रन बनाकर बोल्ड। रबाडा की गेंद को काफी फाइन खेल गए ख्वाजा और बल्ले से लगने के बाद गेंद विकेट ले उड़ी। हालांकि कोशिश अच्छी की लेकिन 13 गेंदों में 18 रन ही बना पाए। अब ऑस्ट्रेलिया आए हैं जेसन बेहरनडॉर्फ। ऑस्ट्रेलिया को 11 गेंदों में 25 रन चाहिए। 

1:40 AM चौका! इस बार ख्वाजा ने जड़ा चौका। खूबसूरत चौका। मैच ऑन है। ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंदों में 25 रन चाहिए जीत के लिए। 48वें ओवर में मोरिस ने 17 रन लुटा दिए। 

1:39 AM चौका! छक्के के बाद स्टार्क ने जड़ा चौका। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 15 गेंदों में 31 रन चाहिए।

1:38 AM छक्का! मिचेल स्टार्क के बल्ले से निकला छक्का। क्रिस मोरिस को जड़ा एक खूबसूरत शॉट।

1:28 AM आउट! 275 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा, ऐलेक्स कैरी 85 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट। क्रिस मोरिस ने लिया विकेट। मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथों से निकला? 69 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हुए हैं। बल्लेबाजी के लिए आए हैं उस्मान ख्वाजा। ऑस्ट्रेलिया को 26 गेंदों में 49 रन चाहिए। 

1:22 AM आउट! 272 के स्कोर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा। पैट कमिंस 9 रन बनाकर आउट।

1:15 AM चौका! ऐलेक्स कैरी दक्षिण अफ्रीका के हाथों से मैच निकालकर ले जा रहे हैं। तबरेज शम्सी को 44वें ओवर की पहली दो गेंदों पर जड़े दो चौके। 

1:00 AM आउट! 227 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, डेविड वॉर्नर 122 रन बनाकर आउट। प्रीटोरियस ने दिलाई सफलता। क्रिस मोरिस ने हवा में छलांग लगाते हुए लपका एक बेहद ही अद्भुत कैच। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं पैट कमिंस कंगारू टीम को 65 गेंदों में 99 रन चाहिए। 

12:56 AM फिफ्टी! ऐलेक्स कैरी ने 47 गेंदों में जड़ा इस वर्ल्ड कप का तीसरा अर्धशतक, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच। कैरी और वॉर्नर के बीच 87 गेंदों में 108 रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया शानदार स्थिति में है।

12:47 AM चौका! वॉर्नर ने लगाई चौकों की हैट्रिक। शम्सी को डीप एक्स्ट्रा कवर पर जड़ा चौका। 

12:47 AM चौका! तबरेज शम्सी को डेविड वॉर्नर ने जड़े लगातार दो चौके।

12:41 AM चौका! 36वें ओवर की पहली ही गेंद पर डेविड वॉर्नर ने क्रिस मोरिस को जड़ा चौका। 

12:37 AM शतक! डेविड वॉर्नर ने 100 गेंदों में जड़ा शतक, 33.5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 183/4, जीत के लिए चाहिए 143 रन। वॉर्नर ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और दो छक्के जड़े। कंगारू टीम की सारी उम्मीगदें वॉर्नर और फिंच की जोड़ी पर हैं। वॉर्नर का इस वर्ल्ड कप में ये तीसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ भी शतक जड़ा है।

12:34 AM चौका! डेविज वॉर्नर कमाल की पारी खेल रहे हैं। 99 गेंदों में 97* के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं वॉर्नर।

12:24 AM चौका! ऐलेक्स कैरी ने ड्युमिनी को जड़े दो चौके। कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं कैरी। 32वें ओवर से ऑस्ट्रेलिया के लिए 10 रन आए। स्कोर 167/4

12:15 AM चौका! वॉर्नर के बल्ले से निकला एक कमाल का शॉट। 30वें ओवर की पहली ही गेंद पर वॉर्नर ने ड्युमिनी को थर्डमैन पर स्वीप शॉट लगाकर चौका जड़ा।

12:06 AM 27 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 131/4, जीत के लिए 23 ओवरों में 195 रन चाहिए। 

11:58 PM चौका! बल्लेबाजी के लिए आए हैं ऐलेक्स कैरी। आते ही चौके के साथ खोला खाता।

11:57 PM आउट! 119 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा, ग्लैन मैक्सवेल 12 रन बनाकर आउट, रबाडा ने लिया विकेट। क्विंट डि कॉक ने विकेट के पीछे लपका एक बेहद सनसनीखेज कैच। रबाडा की बाउंसर काफी हाई जा रही थी लेकिन डिकॉक ने ऊपर कूदते हुए एक हाथ से लपका कैच। बल्लेबाजी के लिए आए हैं ऐलेक्स कैरी।

11:47 PM चौका! 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर वॉर्नर ने तबरेज शम्सी को जड़ा चौका।

11:41 PM चौका! मैक्सवेल के बाद वॉर्नर ने फेहलुक्वायो को जड़ा चौका। 

11:40 PM चौका! ग्लैन मैक्सवेल ने डीप मिड विकेट पर जड़ा चौका। इसी चौके के साथ ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार हो गया है।

11:32 PM आउट! 95 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा, मार्कस स्टोयनिस 22 रन बनाकर रन आउट। क्विंटन डि कॉक की बेहतरीन सूझबूझ से आउट हुए स्टोयनिस।

11:29 PM चौका! दिशा से भटके इमरान ताहिर और डेविड वॉर्नर ने डीप मिड विकेट पर पुल शॉट खेलकर चौका बटोरा।

11:28 PM चौका! मार्कस स्टोयनिस ने क्रिस मोरिस को जड़ी बाउंड्री। फाइन लेग पर बटोरा चौका।

11:27 PM फिफ्टी! डेविड वॉर्नर ने 58 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के करीब

11:15 PM छक्का! डेविड वॉर्नर के बल्ले से निकला एक लंबा छक्का। क्रिस मोरिस को जड़ा छक्का।

11:05 PM चौका! ड्वेन प्रीटोरियस के 13वें ओवर में पहले मार्कस स्टोयनिस और फिर डेविड वॉर्नर ने जड़ा चौका।

10:58 PM चौका! डेविड वॉर्नर एक छोर से बाउंड्री लगाकर थोड़ा प्रेशर हटाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं। दूसरे छोर से मार्कस स्टोयनिस धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

10:43 PM चौका! डेविड वॉर्नर के बल्ले से निकला एक बेहतरीन चौका। रबाडा को फाइन लेग पर चौका जड़ा। कंगारू टीम की सारी उम्मीदें वॉर्नर पर टिकी हैं। 

10:40 PM आउट! 33 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा, स्टीव स्मिथ 7 रन बनाकर LBW आउट। प्रीटोरियस ने झटका पहला विकेट।

10:30 PM ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर आ रही है। उस्मान ख्वाजा (6) चोट के चलते रिटायर्ड हर्ट होकर वापस चले गए हैं। स्टीव स्मिथ आए हैं बल्लेबाजी के लिए। 

10:15 PM आउट! इमरान ताहिर ने दूसरे ही ओवर में दिलाई अफ्रीका को सफलता, एरॉन फिंच 3 रन बनाकर आउट। ताहिर अपने करियर का आखिरी मैच खेल रहे हैं।

10:08 PM बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया, एरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर क्रीज पर

9:36 PM आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर शतक से चूंके वेन डर दूसें। 95 रन पर हुए आउट। इस तरह द,अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 326 रन का लक्ष्य।

9:17PM स्टार्क का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए 7 रन। पैट कमिंस डालेंगे अगला ओवर।

9:15PM 47वां ओवर लेकर आए स्टार्क की पांचवी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में लॉन्ग ऑन की दिशा में कैच आउट हुए ड्युमिनी, बनाए 14 रन।

9:08PM 46वें ओवर में मैक्सवेल के खिलाफ साउथ अफ़्रीकी बल्लेबाज वेन डर दुसे ने बोला हमला, ओवर में एक छक्का और चौका मारते हुए 14 रन बटोरे। 

9:08PM 45वें ओवर में स्टार्क ने दिए 5 रन। 

9:03PM 44वें ओवर में मैक्सवेल ने दिए 6 रन। 

9:00PM विकेट! 43वें ओवर की आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस बड़ा शॉट मारने के चक्कर में स्टार्क को आसान सा कैच बैठे। 

8:57 PM 43वें ओवर में बेहरेनडोर्फ की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 93 गेंदों पर विश्व कप में अपना पहला शतक पूरा किया।

8:55 PM 42वें ओवर में नाथन लियोन की पांचवी गेंद पर वेन डर दुसे ने रिवर्स स्वीप खेलकर  जड़ा शानदार चौका, ओवर से आए 6 रन।

8:49 PM  41वें ओवर में बेहरेनडोर्फ की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर 69 गेंदों में वेन डर दुसे ने पूरा किया अर्धशतक। ओवर से आए 6 रन। 

8:44 PM  40वें ओवर में कमिंस ने दिए चार रन। 

8:41 PM 39वें ओवर में बेहरेनडोर्फ की चौथी गेंद पर लेग साइड में वेन डर दुसे ने मारा शानदार छक्का, ओवर से आए 10 रन। 

8:36 PM 38वें ओवर में मैक्सवेल ने दिए चार रन। 

8:34 PM  37वें ओवर में बेहरेनडोर्फ की पांचवी और छठी गेंद पर डु प्लेसिस ने जड़े लगातार दो शानदार चौके, ओवर से आए 10 रन। 

8:23 PM 36वें ओवर में मैक्सवेल की दूसरी गेंद पर वेन डर दुसे ने मारा सीधा छक्का, ओवर से आए 9 रन। 

8:23 PM फाफ डु प्लेसिस की खतरनाक बल्लेबाजी जारी, 35वें ओवर में लियोन की तीसरी गेंद पर दीप मिड विकेट के उपर से मारा 77 मीटर का शानदार छक्का। ओवर से आए 10 रन।

8:21 PM  34वें ओवर में मैक्सवेल ने दिए 5 रन। 

8:18 PM काफी देर से बाउंड्री की तलाश कर रही साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 33वें ओवर में कमिंस की पांचवी गेंद पर मारा लम्बा छक्का तो अंतिम गेंद पर जड़ा शानदार चौका ओवर से आए 14 रन।  

8:13 PM  32वें ओवर में मैक्सवेल ने दिए चार रन।  

8:10 PM 31वें ओवर में मिचेल स्टार्क की तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर पूरा किया 54 गेंदों पर अपना अर्धशतक, ओवर से आए 5 रन।  

8:05 PM 30वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने दिए 3 रन।  

8:02 PM 29वें ओवर में स्टार्क ने दिए 5 रन, जिसमें आखिरी गेंद पर डु प्लेसिस ने जड़ा शानदार चौका। 

7:59 PM  28वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने दिए 5 रन। 

7:54 PM 27वें ओवर में स्टोईनिस की पांचवी लो फुल टॉस गेंद पर वेन डर दुसे ने मारा शानदार चौका, ओवर से आए 9 रन।  

7:52 PM 26वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने दिए 4 रन।  

7:48 PM 25वें ओवर में स्टोईनिस ने दिए 8 रन, डु प्लेसिस 35 तो वेन डर दुसे 8 रन बनाकर नाबाद।  

7:44 PM 24वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने दिए 3 रन। 

7:41 PM 23वें ओवर में स्टोईनिस ने डाला अपना पहला शानदार ओवर दिए सिर्फ 2 रन।  

7:36 PM  22वें ओवर में लियोन ने दिए 7 रन, आखिरी गेंद पर डु प्लेसिस ने जड़ा शानदार चौका। 

7:32 PM 21वें ओवर में कमिंस ने की बेहतरीन गेंदबाजी, ओवर में दिए सिर्फ 2 रन। 

7:30 PM 2 विकेट लेने के बाद भी लियोन की बेहतरीन गेंदबाजी जारी 20वें ओवर में दिया सिर्फ एक रन। 

7:20 PM 19वें ओवर में कमिंस ने दिए 6 रन, साउथ अफ्रीका के कप्तान डु प्लेसिस और वेन दर दुसे क्रीज पर नाबाद। 

7:20 PM 18वें ओवर में लियोन की चौथी गेंद पर लम्बा शॉट मारने के चक्कर में स्टार्क को आसन सा कैच दे बैठे डी कॉक, ओवर से आया 3 रन और एक विकेट।

7:16 PM  साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर 43 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक, इस विश्व कप में ये इनकी तीसरी फिफ्टी है।

7:10 PM  16वें ओवर में लियोन ने दिए 5 रन। 

7:08 PM 15वें ओवर में स्टार्क को गेंदों पर अफ़्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने जड़े दो दमदार चौकें, ओवर से आए 12 रन। 

7:02 PM 14वें ओवर में नाथन लियोन ने दिए 4 रन। 

7:00 PM 13वें ओवर में बेहरेनडोर्फ ने दिए 4 रन, एक विकेट लेने के बाद मैच में ऑस्ट्रेलिया ने की वापसी।   

6:55 PM 12वें ओवर में स्पिनर नाथन लियोन की तीसरी गेंद पर स्टंप आउट हुए एडेन मार्करम, 34 रन बनाकर पवेलियन हुए रवाना, ओवर से आया एक विकेट और 2 रन।   

6:50 PM 11वें ओवर में कमिंस ने दिए 5 रन।   

6:44 PM  लगातार गेंदबाजो को मार पड़ता देख ऑस्ट्रेलिया ने जेसन बेहरेनडोर्फ को वापस गेंदबाजी में लगाया उन्होंने 10वें ओवर में दिया सिर्फ एक रन। 

6:40 PM 9वें ओवर में पैट कमिंस की चौथी गेंद पर डी कॉक ने पॉइंट की दिशा में मारा शानदार चौका, ओवर से आए 6 रन। 

6:36 PM स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन पर भी अफ़्रीकी बल्लेबाजों ने किया प्रहार, 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्करम ने स्टैंड्स में मारा शानदार छक्का। ओवर से आए 9 रन।

6:33 PM  7वें ओवर में कमिंस की गेंद पर डी कॉक ने मारे दो शानदार चौके, ओवर से आए 9 रन।

6:28 PM  लियोन के ओवर से आए 6 रन।  

6:27 PM लगातार तेज गेंदबाजो मार खाता देख ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाज बदला, स्पिन गेंदबाजी में नाथन लियोन को दिया मौका। 

6:21 PM चौथे ओवर में जेसन बेहरेनडोर्फ के ओवर में मार्करम ने जड़ें दो शानदार चौके ओवर से आए 9 रन। 

6:15 PM पहले ओवर में 14 रन देने के बाद स्टार्क ने तीसरे ओवर में की शानदार वापसी, ओवर से आये 4 रन। 

6:12 PM दूसरे ओवर में जेसन बेहरेनडोर्फ़ ने दिए 7 रन। 

6:07 PM  चौका! पहले ओवर में स्टार्क की चौथी और आखिरी गेंद पर मार्करम ने जड़ें शानदार चौके। ओवर से आए 14 रन। 

6:04 PM पहली गेंद स्टार्क की रही काफी दिशा हीन, जिसे विकेट कीपर भी नहीं पकड़ पाए, साउथ अफ्रीका की मिले बाई के पांच रन।

6:00 PM साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज ऐडन मार्करम और क्विंटन डी कॉक मैदान में उतरे, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहला ओवर मिचेल स्टार्क लेकर आए।

5:30 PM साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी। 

ऑस्ट्रेलिया प्लेयिंग 11- डेविड वार्नर, आरोन फिंच (c), उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (w), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन।

साउथ अफ्रीका प्लेयिंग 11- क्विंटन डी कॉक (w), एडेन मार्कराम, फाफ डु प्लेसिस (c), रासी वैन डेर डूसन, जीन-पॉल ड्यूमिनी, ड्वाइन प्रीटोरियस, एंडिले फेहलुकवे, क्रिस मॉरिस, कैगिसो रबाडा, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी।

5:00 PM टॉस भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, रासी वैन डेर डुसैन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, लुंगी नगिदी, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, आंदिले फेहुलक्वायो, ड्वयान प्रीटोरियस, क्रिस मौरिस। 

आस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement