Thursday, April 25, 2024
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया टीम में खेलेंगे दो-दो उपकप्तान, मिचेल मार्श और जोश हेजलवुड को मिली ये जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है।

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Published on: September 27, 2018 12:53 IST
Mitchell Marsh- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Mitchell Marsh

ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार अपनी टेस्ट टीम में दो खिलाड़ियों (ऑलराउंडर मिचेल मार्श और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड) को उप कप्तान चुना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि इन दोनों को टीम के सदस्यों के मतदान से कप्तान टिम पेन के सहायक के रूप में चुना गया लेकिन इस पर अंतिम फैसला चयन पैनल ने किया जिसमें कोच जस्टिन लैंगर और चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स शामिल हैं। 

हान्स ने पहली बार एक से अधिक उप कप्तान नियुक्त किए जाने के फैसले के बारे में कहा, ‘‘हमारा मानना है कि नेतृत्व के इस मॉडल से कप्तान को सर्वश्रेष्ठ मदद मिलेगी। ये एक सफल मॉडल है जिसे दुनिया भर के खेलों में उपयोग किया जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य बेहतरीन क्रिकेटरों और अच्छे इंसानों को तैयार करना है और हम बेहद भाग्यशाली हैं जो हमारे पास इतने अच्छे युवा खिलाड़ी हैं।’’ 

26 साल के मार्श पाकिस्तान के खिलाफ सात अक्तूबर से दुबई में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान अकेले ही उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे क्योंकि 27 वर्षीय हेजलवुड चोटिल होने के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। ये दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ की घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया का पहला दौरा होगा। इस घटना के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement