Saturday, April 20, 2024
Advertisement

गुवाहाटी की बजाय रांची में खेला जाएगा असम-झारखंड रणजी ट्रॉफी मैच

असम और झारखंड के बीच होने वाले आगामी रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मैच को रांची शिफ्ट कर दिया गया है। 

IANS Reported by: IANS
Published on: December 14, 2019 19:52 IST
ranji trophy- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES गुवाहाटी की बजाय रांची में खेला जाएगा असम-झारखंड रणजी ट्रॉफी मैच

रांची| असम और झारखंड के बीच होने वाले आगामी रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मैच को रांची शिफ्ट कर दिया गया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, असम को गुवाहाटी में झारखंड के साथ होने वाले आगामी रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मैच की मेजबानी करनी थी।

असम सहित कई पूर्वोत्तर राज्यों में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मैच को रांची शिफ्ट करने का फैसला किया गया है। झारखंड अब 17 से 20 दिसंबर तक रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मैच के लिए असम की मेजबानी करेगी।

विरोध प्रदर्शन के कारण सर्विसेस के खिलाफ असम के पहले मैच को भी तीन दिन के खेल के बाद रद्द कर दिया गया था। विरोध-प्रदर्शन के पूर्वोत्तर के राज्यों में इस समय कर्फ्यू लगा हुआ है। राज्य में जारी कर्फ्यू के कारण सर्विसेस के खिलाड़ियों को भी गुवाहाटी से बाहर निकलने में देरी हुई थी।

असम क्रिकेट संघ के अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि मैच को शिफ्ट करने का फैसला खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है क्योंकि इस समय राज्य में अशांति जारी है।

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement