Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

India vs Afghanistan, Match 5, Highlights: भारत-अफगानिस्तान मैच ने तोड़ी रोमांच की सारी हदें, आखिरी ओवर में टाई हुआ मैच

भारतीय टीम पहले ही एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुकी है।

India TV Sports Desk Reported by: India TV Sports Desk
Updated on: September 26, 2018 1:15 IST
Afghanistan Cricket Team- India TV Hindi
Afghanistan Cricket Team

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया सुपर 4 राउंड का मुकाबले बेहद रोमांचक रहा और मैच आखिरी ओवर में टाई हो गया। अफगानिस्तान ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 252 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद शहजाद ने शतक और मोहम्मद नबी ने अर्धशतक लगाया था। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया भी 49.5 ओवरों में 252 रन ही बना सकी और टीम के सारे खिलाड़ी आउट हो गए। भारत की तरफ से के एल राहुल ने (60), अंबाती रायडू ने (57) और दिनेश कार्तिक ने (44) रनों की पारी खेली। इस टाई के बाद भी भारत फाइनल में पहुंच चुका है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी। अफगानिस्तान की का ये लगातार तीसरा मैच रहा जो आखिरी ओवर में खत्म हुआ। 

भारत बनाम अफगानिस्तान लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट-

01:04 IST आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर जडेजा ने बड़ा शॉट खेला और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई

01:00 IST 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सिद्धार्थ कौल ने गेंद को हल्के हाथों से खेला था और दोनों बल्लेबाज रन लेने के लिए दौड़े इस दौरान कौल रन आउट हो गए और भारत का 9वां विकेट गिर गया

00:55 IST 49वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप ने गेंद को डीप एक्स्ट्रा कवर पर खेल दिया था और जडेजा-कुलदीप ने 3 रन लेने का फैसला किया, लेकिन तीसरा रन लेने के चक्कर में कुलदीप रन आउट हो गए और भारत का 8वां विकेट गिर गया

00:52 IST भारत को अब जीत के लिए आखिरी दो ओवरों में 13 रनों की जरूरत है, 3 विकेट बाकी

00:48 IST भारतीय टीम को आखिरी 3 ओवरों में 17 रनों की जरूरत है, अफगानिस्तान और जीत के बीच जडेजा हैं

00:36 IST 45वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत का सातवां विकेट गिर गया, चहर गेंद को समझ नहीं पाए और उनकी गिल्लियां बिखर गईं

00:32 IST मुजीब के 10 ओवर खत्म हो चुके हैं और उन्होंने अपने 10 ओवर में 43 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं किया। 1 मेडन फेंका

00:23 IST मुजीब ने बेहतरीन ओवर फेंका, 6 में से 3 बार उन्होंने एलबीडब्ल्यू की अपील की, बाल-बाल बचे जडेजा

00:20 IST मुजीब पारी का 42वां ओवर फेंकेंगे, अफगानिस्तान की टीम अभी मैच में बनी हुई है

00:16 IST तेज गेंदबाजों को फिर से वापस बुला लिया गया है, जडेजा, दीपक चहर क्रीज पर हैं

00:12 IST 40वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत का छठा विकेट गिरा गया। कार्तिक को नबी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया और कार्तिक काफी निराश होकर पवेलयन लौट गए, अगर रिव्यू होता तो शायद कार्तिक सुरक्षित बच जाते

00:07 IST 39वें ओवर की चौथी गेंद पर जाधव के खिलाफ रन आउट की अपील, कार्तिक ने मुजीब की गेंद को उन्हीं की तरफ सीधा खेल दिया था, गेंद मुजीब के हाथ पर लगकर स्टंप पर लग गई और भारत का पांचवां विकेट गिर गया 

23:59 IST राशिद खान के ओवर में कुल 4 रन आए, भारत को अब मैच जीतने के लिए 78 गेंदों में 53 रन चाहिए

23:56 IST 36वें ओवर की आखिरी गेंद पर जाधव के खिलाफ कॉट बिहाइंड की अपील, मैदानी अंपायर ने अपील को ठुकराया, असगर ने रिव्यू लेने का फैसला किया

23:48 IST कार्तिक और केदार जाधव भारत को जीत की तरफ ले जा रहे हैं

23:33 IST राशिद खान को गेंदबाजी में वापस लाया गया है

23:29 IST भारतीय पारी लड़खड़ाती नजर आ रही है, कार्तिक और केदार पर बड़ी जिम्मेदारी

23:26 IST 31वें ओवर की तीसरी गेंद पर मनीष पांडे का विकेट गिरा और भारत के 4 खिलाड़ी पवेलियन लौटे

23:23 IST आफताब आलम पारी का 31 वां ओवर फेंकते हुए, पहली ही गेंद नो, कार्तिक ने नो पर 1 रन लिया और फ्री हिट मनीष पांडे को मिलेगी, फ्री हिट पर मनीष कोई नहीं रन बना सके

23:21 IST 20 ओवरों का खेल बचा है, विकेट हाथ में रहे तो भारत मैच जीतने का दावेदार

23:19 IST मोहम्मद नबी को गेंदबाजी में लाया गया है, पहली ही गेंद पर बाल-बाल बचे मनीष पांडे, विकेट में लगने से बची गेंद

23:17 IST अफगानिस्तान ने अपने स्पिनर्स को हटा लिया है और वो बीच के ओवर तेज गेंदबाजों से निकलवा रहे हैं

23:13 IST गेंदबाजी में एक और तब्दीली, अफताब आलम को लाया गया है

23:11 IST 28वें ओवर की तीसरी गेंद को कार्तिक ने 4 रनों के लिए भेजा

23:04 IST 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत का तीसरा विकेट गिरा, जावेद अहमदी की गेंद पर धोनी LBW हो गए, धोनी रिव्यू लेना चाहते थे लेकिन भारत के पास कोई रिव्यू नहीं था

23:00 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, रहमतशाह को लाया गया, रहमत ने किफायती ओवर फेंका और सिर्फ 1 रन दिया

22:51 IST धोनी और कार्तिक धीरे-धीरे टिकने की कोशिश करते हुए

22:48 IST नबी ने पारी का 22वां ओवर अच्छा फेंका और सिर्फ 3 रन दिए।

22:44 IST राहुल को वो शॉट खेलने की कोई जरूरत नहीं थी, अच्छी बल्लेबाजी के बाद उन्होंने खराब शॉट खेला

22:41 IST 21वें ओवर की तीसरी गेंद को राहुल रिवर्स स्वीप करना चाहते थे, गेंद उनके बल्ले पर नहीं आई और पैर पर लगी, राशिद ने जोरदार अपील की और अंपायर ने काफी सोचने-समझने के बाद राहुल को आउट करार दिया। राहुल ने कार्तिक से पूछकर रिव्यू लेने का फैसला किया। रिव्यू में भी राहुल आउट, भारत का दूसरा विकेट गिरा और रिव्यू भी खराब, राशिद को पहली सफलता मिली

22:39 IST 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर शहजाद ने राहुल के खिलाफ स्टंपिंग की अपील, मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर की तरफ इशारा किया और राहुल सुरक्षित

22:37 IST 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल क्रीज से आगे निकलकर शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स के बिल्कुल बगल से निकल गई, फाइन लेग पर जब तक गेंद को फील्ड किया जाता दोनों बल्लेबाजों ने 3 रन लिए

22:35 IST 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल ने रिवर्स स्वीप शॉट खेला और गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चली गई, नबी देखते रह गए

22:34 IST 19वें ओवर की आखिरी गेंद राशिद ने शॉर्ट फेंकी और कार्तिक ने खराब गेंद का पूरा फायदा उठाते हुए उसे 4 रनों के लिए भेज दिया

22:28 IST 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर 1 रन लेने के साथ ही राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया, रायडू के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए हैं

22:27 IST रायडू और राहुल ने टीम इंडिया को गजब की शुरुआत दिलाई है और अब बाकी के खिलाड़ियों को इस शुरुआत का फायदा उठाना होगा

22:25 IST 18वें ओवर की पहली गेंद पर भारत का पहला विकेट गिर गया, नबी की गेंद पर रायडू ने क्रीज से आगे निकलकर लंबा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन रायडू गेंद को वो लंबाई नहीं दे सके जिसकी जरूरत थी। बाउंड्री पर नजीबुल्लाह ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की, अफगानिस्तान को पहली सफलता मिली 

22:21 IST 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर रायडू ने स्वीप शॉट खेला और गेदं डीप मिड विकेट के बाहर 4 रनों के लिए चली गई

22:20 IST राशिद खान को गेंदबाजी में लाया गया है और अब अफगानिस्तान को अपने तुरुप के इक्के से विकेट की दरकार होगी

22:18 IST रायडू अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और भारत के 100 रन भी पूरे हुए, भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है

22:07 IST भारत के दोनों ओपनर बल्लेबाज टिक चुके हैं और रायडू अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं

22:04 IST नबी ने पहला ओवर अच्छा निकाला और सिर्फ 3 रन दिए

22:01 IST गेंदबाजी में एक और बदलाव, मोहम्मद नबी को गेंदबाजी में लाया गया है, अफगानिस्तान को जल्द विकेट की तलाश

22:00 IST 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर रायडू का बेहद ही शानादार स्ट्रोक, रायडू ने गेंद को गेंदबाज के सिर के ऊपर से खेला और गेंद उड़ते-उड़ते बाउंड्री के बाहर चली गई, रायडू के बल्ले से निकलने वाला तीसरा छक्का

21:53 IST भारतीय ओपनर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल का लाजवाब शॉट और गेंद एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छह रनों के लिए चली गई, राहुल के बल्ले से निकलने वाला पहला छक्का

21:51 IST 9वें ओवर की आखिरी गेंद को 6 रनों के लिए भेज रायडू ने अपना और पारी का दूसरा छक्का लगाया। भारत के 50 रन भी पूरे

21:50 IST 9वें ओवर की तीसरी गेंद भी नाइब ने बेहद खराब फेंकी और राहुल ने गेंद का पूरा फायदा उठाते हुए उस पर 4 रन बटोर लिए 

21:48 IST गेंदबाजी में पहला बदलाव, गुलबादीन नाइब को गेंदबाजी में लाया गया और राहुल ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर उनका स्वागत किया

21:41 IST 7वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रायडू ने गेंद को गोली की रफ्तार से बाउंड्री की सैर कराई, रायडू शानदार लय में दिख रहे हैं

21:41 IST 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर रायडू ने फिर से अपने हाथ खोले और इस बार उन्होंने गेंद को मिड विकेट बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए भेज दिया, शानदार बल्लेबाजी करते हुए रायडू

21:37 IST छठे ओवर की चौथी गेंद को रायडू ने लॉन्ग ऑफ के फील्डर के ऊपर से खेला और गेंद को सीमारेखा की सैर करा दी 

21:33 IST पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद को राहुल ने मिड ऑफ पर खेलकर तेजी से 1 रन लेने के लिए दौड़े, फील्डर ने डायरेक्ट हिट मारा लेकिन राहुल क्रीज पर सुरक्षित

21:29 IST मुजीब उर रहमान ने पारी का चौथा ओवर मेडन फेंका और बल्लेबाजों को एक भी रन नहीं लेने दिया, बेहतरीन गेंदबाजी

21:26 IST तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर रायडू ने अपने हाथ खोले और गेंद पर करारा प्रहार कर स्वीपर कवर के ऊपर से छक्का जड़ दिया

21:22 IST पारी का दूसरा ओवर मुजीब उर रहमान ने फेंका और उन्होंने काफी कसी हुई गेंदबाजी की और सिर्फ 2 रन दिए

21:19 IST ओवर की आखिरी गेंद आलम ने लेग साइड में की और गेंद राहुल के पैरों पर लगकर फाइन लेग बाउंड्री के बाहर 4 रनों के लिए चली गई, महंगा ओवर खत्म

21:15 IST रायडू ने आफताब आलम की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा, बेहतरीन स्ट्रोक, इस चौके के साथ ही टीम इंडिया और रायडू का खाता खुला 

21:14 IST भारत की तरफ से के एल राहुल और अंबाती रायडू पारी का आगाज करते हुए 

20:35 IST शहजाद का शतक, अफगानिस्तान ने भारत को जीत के लिए दिया 253 रनों का लक्ष्य। आखिरी ओवर में खलील ने 4 रन दिए। राशिद खान (12*) आफताभ आलम (2*) रन बनाकर नाबाद रहे। 

20:31 IST 49वें ओवर में कौल ने 3 रन दिए। अफगानिस्तान 248/8

20:25 IST 48वें ओवर में खलील अहमद ने 2 रन देकर नबी का विकेट झटका। 

20:24 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं आफताभ आलम।

20:23 IST 244 के स्कोर पर अफगानिस्तान को लगा 8वां झटका, मोहम्मद नबी 64 रन बनाकर आउट। नबी ने 56 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। 

20:20 IST 47वें ओवर में कौल ने 11 रन दिए। अफगानिस्तान का स्कोर 243/7

20:17 IST छक्का! 47वें ओवर की पहली ही गेंद पर नबी ने कौल को छक्का जड़ दिया।

20:15 IST 46वें ओवर में कुलदीप ने 3 रन दिए। 

20:11 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं राशिद खान।

20:10 IST 226 के स्कोर पर अफगानिस्तान का सातवां विकेट गिरा, नजीबुल्लाह 20 रन बनाकर आउट। जडेजा ने झटका तीसरा विकेट। 

20:07 IST 44वें ओवर में कुलदीप ने 5 रन दिए।

20:05 IST मोहम्मद नबी ने 45 गेंदों में जड़ी 12वीं वनडे फिफ्टी, बड़े स्कोर की तरफ अफगानिस्तान की टीम

20:02 IST 43वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने 8 रन दिए। आखिरी गेंद पर नबी ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर चौका जड़ा।

19:59 IST 42वें ओवर में कुलदीप यादव ने 17 रन लुटा दिए। जिसमें एक एक छक्का और एक चौका शामिल है।

19:58 IST छक्का! मोहम्मद नबी ने 42वें ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप को डीप मिडविकेट पर शानदार छक्का जड़ा।

19:50 IST 40वें ओवर में कुलदीप ने 5 रन दिए। इसमें एक चौका भी शामिल था।

19:46 IST 39वें ओवर में खलील अहमद ने 4 रन दिए। अफगानिस्तान का स्कोर 184/6

19:42 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं नजीबुल्लाह जादरान। 

19:41 IST 180 के स्कोर पर अफगानिस्तान का छठा विकेट गिरा, मोहम्मद शहजाद 124 रन बनाकर आउट। जाधव की गेंद को पढ़ नहीं पाए शहजाद और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गेंद काफी ऊपर उठ गई जिसे कार्तिक ने लॉन्ग ऑन पर एक आसान सा कैच लपक लिया। शहजाद ने 116 गेंदों में 7 छक्के और 11 चौकों की मदद से 124 रन बनाए। 

19:36 IST मोहम्मद नबी ने कौल को 37वें ओवर की 5वीं गेंद पर स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड छक्का जड़ दिया। 37वें ओवर में कौल ने 9 रन दिए। अफगानिस्तान 178/5

19:32 IST 36वें ओवर में केदार जाधव ने 6 रन खर्च किए। अफगानिस्तान 169/5

19:29 IST छक्का! मोहम्मद नबी ने डीप मिड विकेट पर शानदार छक्का जड़ा। 35वें ओवर में अफगानिस्तान ने 9 रन बटोरे। 

19:24 IST 34वें ओवर में केदार जाधव ने 5 रन दिए। जिसमें 5वीं गेंद पर नबी द्वारा लगाया एक चौका भी शामिल था।

19:20 IST 33वें ओवर में कौल ने 3 रन दिए। अपगानिस्तान का स्कोर 149/5

19:14 IST 32वें ओवर में केदार जाधव ने 2 रन दिए। अफगानिस्तान का स्कोर 146/5

19:12 IST 31वें ओवर में दीपक चाहर ने 8 रन दिए। जिसमें मोहम्मद शहजाद का लगाया एक छक्का भी शामिल था।

19:09 IST 30वें ओवर में केदार जाधव ने 3 रन दिेए। अभी तक का मुकाबला मोहम्मद शहजाद बनाम भारतीय गेंदबाज का हुआ है। 

19:04 IST आधी अफगानी टीम पवेलियन लौटी, गुलबदीन नाइब 15 रन बनाकर चहर का शिकार बने। 

19:00 IST चौके के साथ मोहम्मद शहजाद ने जड़ा तूफानी शतक, लगाए 6 छक्के। शहजाद ने 88 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से शतकीय पारी खेली है। 

18:58 IST 28वें ओवर में कौल ने 1 रन दिया। मोहम्मद शहजाद 99 पर हैं। शतक से 1 रन दूर।

18:53 IST 27वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने 4 रन खर्च किए। 

18:49 IST 26वें ओवर में सिद्धार्थ कौल ने 7 रन खर्च किए। जिसमें नाइब द्वारा फाइन लेग पर लगाया एक चौका भी शामिल था।

18:45 IST 25वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने 3 रन दिए। 

18:42 IST 24वें ओवर में कुलदीप यादव ने एक रन दिए। अफगानिस्तान का स्कोर 114/4। अब गेंदबाजी के लिए आए हैं रविंद्र जडेजा।

18:39 IST 23वें ओवर में खलील अहमद ने दो रन दिए। 

18:35 IST 22वें ओवर में कुलदीप ने केवल एक रन दिया। मोहम्मद शहजाद 95 के स्कोर पर हैं। शतक से महज 5 रन दूर हैं।

18:33 IST 21वें ओवर में खलील अहमद ने 7 रन दिए। मोहम्मद शहजाद 76 गेंदों में 94 रन बनाकर खेल रहे हैं।

18:28 IST छक्का! मोहम्मद शहजाद ने 21वें ओवर की पहली ही गेंद पर खलील अहमद को बड़ा छक्का जड़ दिया।

18:23 IST 19वें ओवर नें मोहम्मद शहजाद ने 11 रन बटोरे। अफगानिस्तान का स्कोर 100 रन हो गया है।

18:21 IST मोहम्मद शहजाद ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर जडेजा को चौका और दूसरी गेंद पर खड़े-खड़े छक्का जड़ दिया। 

18:21 IST 18वें ओवर में कुलदीप ने केवल एक रन दिया। अब गेंदबाजी के लिए आए हैं रविंद्र जडेजा।

18:18 IST 17वें ओवर में जडेजा ने 6 रन दिए।

18:12 IST कुलदीप ने लगातार दूसरी गेंद पर झटका विकेट, असगर अफगान 0 पर बोल्ड। बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान असगर अफगान कुलदीप की गेंद को बिल्कुल भी नहीं पढ़ पाए और गेंद असगर के पैड से लगते हुए सीधे स्टंप को ले उड़ी। कुलदीप ने 16वें ओवर में 1 रन देकर दो बड़े विकेट झटके। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं गुलबदीन नाइब।

18:07 IST 82 के स्कोर पर अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा, हशमतुल्लाह शाहिदी 0 पर हुए स्टंप आउट। कुलदीप ने मिला विकेट। आगे बढ़कर खेलना चाहते थे शाहिदी लेकिन कुलदीप की गेंद उन्हें छकाते हुए धोनी के हाथों में चली गई। 

18:04 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं हशमतुल्लाह शाहिदी। जडेजा ने 15वें ओवर में 6 रन दिए।

18:01 IST 81 के स्कोर पर अफगानिस्तान को लगा दूसरा झटका, रहतम शाह 3 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने

18:00 IST छक्का! केदार जाधव के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद शहजाद ने छक्का जड़ दिया। 14वें ओवर में केवल 8 रन आए।

17:55 IST भारत को मिली पहली सफलता, जावेद अहमदी 5 रन बनाकर हुए स्टंप आउट। 30 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए अहमदी। जडेजा के ओवर में आगे बढ़कर शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद मिस कर गए और बाकी का काम धोनी ने पूरा कर दिया।

17:50 IST कुलदीप ने 11वें ओवर में एक रन दिया। अब गेंदबाजी के लिए आए हैं केदार जाधव।

17:47 IST 11वें ओवर में कुलदीप यादव आए हैं गेंदबाजी के लिए। भारतीय टीम को विकेट की तलाश है।

17:46 IST 10वें ओवर में जडेजा ने 6 रन ही दिए। पावर प्ले में अफगानिस्तान ने 63 रन बनाए। जिसमें अकेले मोहम्मद शहजाद ने 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं अहमदी केवल 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

17:43 IST 10वें ओवर की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शहजाद ने जडेजा को बड़ा छक्का जड़ दिया।

17:42 IST मोहम्मद शहजाद ने जड़ी 14वीं वनडे फिफ्टी, अफगानिस्तान की तूफानी शुरुआत। शहजाद ने 37 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से अर्धशतक जड़ा। बता दें कि मोहम्मद शहजाद का लगातार दूसरा अर्धशतक है। पिछले मैच में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ा था। 9वें ओवर में कौल ने 9 रन दिए।

17:41 IST 9वें ओवर में मोहम्मद शहजाद ने सिद्धार्थ कौल को दूसरी और तीसरी गेंद पर बेहतरीन चौका जड़ा।

17:37 IST जडेजा ने 8वां ओवर मेडन कराया। जावेद अहमदी एक भी रन लेने में कामयाब नहीं हुए।

17:36 IST 8वें ओवर में रविंद्र जडेजा आए हैं गेंदबाजी के लिए। जडेजा ने अपने ओवर की दूसरी ही गेंद पर अहमदी को काफी परेशान किया। 

17:34 IST 7वें ओवर में खलील अहमद ने 8 रन दिए। जिसमें एक छक्का भी शामिल था।

17:31 IST छक्का! मोहम्मद शहजाद ने 7वें ओवर की पहली ही गेंद पर डाउन द ग्राउंड छक्का जड़ दिया।

17:30 IST कौल ने छठे ओवर में 5 रन दिए। मोहम्मद शहजाद 26 गेंदों में 33 रन बनाकर तेजी से खेल रहे हैं।

17:28 IST अब गेंदबाजी के लिए आए हैं सिद्धार्थ कौल

17:25 IST 5वें ओवर में खलील अहमद ने मेडन ओवर कराया। जहां चहर एक तरफ से रन लुटा रहे हैं तो खलील ने अभी तक काफी प्रभावित किया है।

17:21 IST चौका! चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद शहजाद ने एक और चौका जड़ दिया। चौथे ओवर में दीपक चहर ने 17 रन लुटा दिए। 

17:20 IST छक्का! चौथे ओवर की चौथी गेंद पर दीपक चहर ने नो बॉल की, जिसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने वाइड और फिर एक बार वाइड कर दी। जिसके बाद चौथे गेंद पर मोहम्मद शहजाद ने छक्का लगा दिया। 

17:14 IST तीसरे ओवर में खलील अहमद ने केवल 5 रन दिए। जिसमें एक चौका शामिल था। 

17:11 IST चहर ने दूसरे ओवर में 7 दिए। जिसमें एक चौका भी शामिल था। 

17:05 IST पहले ओऴर में खलील अहमद ने 6 रन दिए। अब गेंदबाजी के लिए आए हैं दीपक चहर। चहर का आज वनडे डेब्यू है।

17:01 IST बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीमजावेद अहमदी और मोहम्मद शहजाद क्रीज पर​। खलील अहमद ने कराई भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत। 

16:33 IST भारतीय टीम में दोनों ओपनर यानी रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवी, बुमराह और चहल नहीं खेल रहे हैं।

16:31 IST टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी अफगानिस्तान, धोनी कर रहे हैं भारतीय टीम की कप्तानी। आपको बता दें कि धोनी 200वीं बार वनडे मैच में कप्तानी कर रहे हैं। 

16:30 IST दीपक चहर भारत के लिए आज अपना वनडे में डेब्यू कर रहे हैं। बता दें कि दीपक ने धोनी की ही कप्तानी में आईपीएल में जलवे बिखेरे थे। 

16:29 IST आपको बता दें कि आज टीम इंडिया की कप्तानी एमएस धोनी कर रहे हैं। 

16:22 IST चलिए सबसे पहले बात करते हैं पिच रिपोरप्ट की। सुनील गावस्कर ने बताया कि पिच में कोई खासा बदलाव नहीं है। पिच लगभग वैसी ही है जैसी भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में इस्तेमाल की गई थी। उन्होंने बताया कि यहां रिस्ट स्पिनर्स को काफी मदद मिल सकती है। एक तरह से ये मुकाबला भारतीय बल्लेबाजों और अफगानी गेंदबाजों के बीच होगा। 

16:20 IST नमस्कार! भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच होने वाले सुपर 4 के पांचवे मुकाबले के लाइव क्रिकेट स्कोर में आपका स्वागत है। 

इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा, क्योंकि अफगानिस्तान के पास इस समय का सबसे अच्छा स्पिन गेंदबाजी आक्रमण मौजूद है। उसके पास मुजीब उर रहमान, राशिद खान और मोहम्मद नबी की तिगड़ी है जो किसी भी बल्लेबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकती है। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि उसके कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान शिखर धवन दोनों के बल्ले जमकर बोल रहा हैं। अंबाती रायडू जरूर तीसरे नंबर पर आकर अच्छा योगदान दे रहे हैं। वहीं चौथे नंबर के साथ रोहित लगातार प्रयोग कर रहे हैं। इस नंबर पर रोहित ने दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी को भी उतारा है। 

वहीं भारतीय गेंदबाजों की बात की जाए तो उसके लिए अफगास्तिान के कुछ ही बल्लेबाज चिंता का सबब बन सकते हैं। हसमतुल्लाह शाहिदी, कप्तान असगर अफगान, इहसानउल्लाह और मोहम्मद शाहजाद अफगनिस्तान के मुख्य बल्लेबाज हैं। इन चारों को अगर भारतीय गेंदबाज जल्दी आउट कर लेते हैं तो अफगानिस्तान को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचने से रोका जा सकता है। बीते कुछ मैचों में राशिद खान ने बल्ले से भी अच्छी पारियां खेलीं हैं और वह भी भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर सकते हैं। 

भारत के लिए पास हालांकि भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज हैं जो टीम को अधिकतर मौकों पर शुरुआती सफलता दिलाते आए हैं। वहीं मध्य के ओवरों में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की तिगड़ी अफगानिस्तान को एक अच्छा स्कोर बनाने से रोक सकती है। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement