Saturday, April 27, 2024
Advertisement

जडेजा बने दिल्ली टीम के कोच

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा को 2015-16 के लिए दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम का कोच बनाया गया है। डीडीसीए के उपाध्यक्ष सुरिंदर खन्ना ने बुधवार शाम को यह जानकारी दी। दिल्ली क्रिकेट संगठन

India TV Sports Desk India TV Sports Desk
Updated on: September 18, 2015 9:46 IST
जडेजा बने दिल्ली टीम...- India TV Hindi
जडेजा बने दिल्ली टीम के कोच

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा को 2015-16 के लिए दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम का कोच बनाया गया है। डीडीसीए के उपाध्यक्ष सुरिंदर खन्ना ने बुधवार शाम को यह जानकारी दी।

दिल्ली क्रिकेट संगठन ने कोच चयनकर्ता के पद पर पूर्व खिलाड़ियों की नियुक्ति की है। संघ की एक विज्ञप्ति में विभिन्न समितियों के गठन की जानकारी दी गई। इन समितियों को डीडीसीए के निदेशक बोर्ड की कार्यकारी समिति से भी मंजूरी मिल गई है।

खन्ना ने बताया कि रणजी ट्रॉफी और अंडर 23 सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष विनय लांबा को बनाया गया है जबकि हरि गिडवानी और राहुल सांघवी चयनकर्ता बनाए गए हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा टीम के मुख्य कोच और सुनील देओ संयोजक होंगे। जूनियर चयन समिति (अंडर 19,16 और14) के अध्यक्ष पूर्व भारतीय क्रिकेटर निखिल चोपड़ा होंगे जबकि सुरेश लूथरा और सुनील वालसन चयनकर्ता होंगे।

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement