Friday, April 26, 2024
Advertisement

World Cup 2019 AFG vs AUS Match 4: डेविड वॉर्नर (89*) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

AFG vs AUS live match score, अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव मैच स्कोर, Afghanistan vs Australia Live Match Updates in Hindi

India TV Sports Desk Written by: India TV Sports Desk
Updated on: June 02, 2019 0:00 IST
AFG vs AUS live match score, अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव मैच स्कोर, Afghanistan vs Australia L- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES AFG vs AUS live match score, अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव मैच स्कोर, Afghanistan vs Australia Live Match Updates in Hindi

छुपी रुस्तम टीम का तमगा लेकर इंग्लैंड आई अफगानिस्तान आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मैच में शानिवार को उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सकी और मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया के हाथों उसे सात विकेट से हार झेलनी पड़ी। बल्लेबाजों के तमाम संघर्षो के बाद भी अफगानिस्तान 38.2 ओवरों में 207 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट होने से नहीं बच पाई। आस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 34.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया ICC World Cup 2019 Highlights

AFG 207-all out (38.2)

AUS 209/3 (34.5)*

11:49 PM अगली ही गेंद पर मैक्सवेल ने आते ही चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से जिताया मैच। वॉर्नर ने बनाए नाबाद 89 रन।

11:46 PM 35वें ओवर की चौथी गेंद पर मुजीब को मिली सफलता, स्मिथ को 18 रन पर किया चलता।

11:35 PM मुजीब के ओवर से आए 8 रन।

11:33 PM गेंदबाजी में बदलाव, मुजीब उर रहमान वापस आए अटैक पर।

11:32 PM 30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 180/2, क्रीज पर वॉर्नर 76 और स्मिथ 6 रन बनाकर मौजूद।

11:24 PM हामिद के ओवर से आए मात्र 2 रन। क्रीज पर वॉर्नर 64 और स्मिथ 4 रन बनाकर मौजूद।

11:21 PM  राशिद खान ने डाला 27वां ओवर और दिए मात्र 4 रन। हामिद डालेंगे पारी का 28वां ओवर।

11:16 PM हामिद के ओवर से आए 4 रन, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 48 रन की जरूरत।

11:13 PM हामिद हसन लेकर आए पारी का 26वां ओवर।

11:12 PM आउट! ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान ने ख्वाजा को एलबीडब्लू आउट किया। 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे ख्वाजा।

11:09 PM चौका! 25वां ओवर लेकर आए राशिद खान की तीसरी गेंद पर वॉर्नर ने एक बार फिर खोले अपने हाथ और बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ा चौका।

11:05 PM  राशिद खान लेकर आए पारी का 23वां ओवर और वॉर्नर ने उनकी दूसरी गेंद पर ही चौका जड़ पूरा किया अपना अर्धशतक। एक साल के बैन से वापस लौटने के बाद वॉर्नर का यह पहला इंटरनेशनल अर्धशतक है।

11:02 PM नबी के ओवर से आए 12 रन।

11:01 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर ख्वाजा ने खोले अपने हाथ और बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में जड़ दिया अपना पहला चौका।

11:00 PM नबी लेकर आए पारी का 22वां ओवर और पहली वाइड गेंद को विकेट के पीछे अहमद शहजाद नहीं पकड़ पाए और ऑस्ट्रेलिया के खाते में दूसरी बार गए 5 रन।

10:59 PM गुलबदिन का महंगा ओवर समाप्त, इस बार दिए 13 रन। क्रीज पर वॉर्नर 48 और ख्वाजा 6 रन बनाकर मौजूद।

10:57 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में वॉर्नर ने बटौरे चार रन। यह उनकी पारी का 5वां चौका है। आज वॉर्नर काफी संभल कर खेल रहे हैं।

10:55 PM नबी के ओवर से आए 8 रन, गुलबदिन डालेंगे 21वां ओवर।

10:53 PM ओवर की चौथी गेंद नबी ने वाइड डाली और बाय के रूप में ऑस्ट्रेलिया के खाते में 5 रन गए।

10:51 PM 19वें ओवर से आए 6 रन, नबी डालेंगे 20वां ओवर।

10:50 PM चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर हजरउल्ला ने की मिसफील्ड और वॉर्नर को उपहार के रूप में मिले चार रन।

10:49 PM गुलबदिन लेकर आए पारी का 19वां ओवर।

10:42 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर वॉर्नर ने शानदार कट शॉट लगाकर थर्ड मैन की दिशा में बटोरे चार रन। यह उनकी पारी का तीसरा चौका है और इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के 100 रन भी पूरे हुए।

10:41 PM राशिद खान डालेंगे पारी का 18वां ओवर।

10:40 PM गुलबदिन का सफल ओवर समाप्त, ओवर से फिंच का विकेट लेकर दिए 4 रन।

10:38 PM आउट! ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए फिंच मुजीब के हाथों कैच आउट हुआ। बनाए 66 रन। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए उस्मान ख्वाजा।

10:35 PM कप्तान गुलबदिन लेकर आए पारी का 17वां ओवर।

10:34 PM राशिद खान की अच्छी वापसी, अपने दूसरे ओवर से दिए 7 रन। राशिद अभी तक 2 ओवर में 21 रन दे चुके हैं।

10:31 PM नबी के ओवर से आए 4 रन। क्रीज पर फिंच 60 और वॉर्नर 25 रन बनाकर मौजूद।

10:30 PM नबी लेकर आए पारी का 15वां ओवर।

10:28 PM राशिद खान का महंगा ओवर समाप्त, ओवर से आए 14 रन।

10:26 PM चौका! ऐरॉन फिंच ने चौके से किया राशिद का स्वागत और पूरा किया अपना अर्धशतक। अगली ही गेंद पर उन्होंने डीप मिड विकेट में 83 मीटर का छक्का भी जड़ा।

10:25 PM 13वां ओवर लेकर आए नबी ने दिए 3 रन। गेंदबाजी में बदलाव 14वां ओवर डालेंगे राशिद खान।

10:20 PM 12वें ओवर से आए 8 रन। क्रीज पर फिंच 45 और वॉर्नर 19 रन बनाकर मौजूद।

10:19 PM छक्का! ओवर की दूसरी गेंद पर फिंड ने लॉन्ग ऑन और मिड विकेट की दिशा में जड़ा शानदार छक्का।

10:12 PM ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए पहले पावरप्ले में ठोंके 55 रन। वॉर्नर ने की धीमी शुरुआत वहीं फिंज ने रंग में दिखे। गुलबदिन डालेंगे पारी का 12वां ओवर।

9:05 PM नजीबुल्लाह जादरान (51) और रहमत शाह (43) की शानदार पारी के दम पर अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 208 रनों का लक्ष्य। पैट कमिंस और एडम जंपा ने झटके तीन-तीन विकेट। पैट कमिंस ने मुजीब को बोल्ड कर अफगानिस्तान को 38.2 ओवर में 207 के स्कोर पर ढेर कर दिया। 

9:00 PM विकेट! 205 के स्कोर पर अफगानिस्तान का 9वां विकेट गिरा, राशिद खान 11 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट। जंपा की गेंद पर LBW आउट हुए राशिद। 37.2 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 205/9

8:58 PM छक्का! राशिद खान धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। जंपा को जड़ा एक शानदार चौका।

8:55 PM छक्का! मुजीब के बल्ले से निकला एक धमाकेदार छक्का। पैट कमिंस को जड़ी दूसरी बाउंड्री। 

8:53 PM चौका! इस बार मुजीब ने पैट कमिंस को डीप मिड विकेट पर चौका जड़ा। 

8:52 PM छक्का! राशिद खान ने 36वें ओवर की आखिरी गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर जड़ा एक धमाकेदार छक्का। स्टोयनिस के इस ओवर में राशिद ने दो छक्के और दो चौके जड़े। इस ओवर से 21 रन आए। राशिद 8 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

8:51 PM चौका! राशिद खान के बल्ले से निकला लगातार दूसरा चौका। स्टोयनिस के 36वें ओवर में तीन बाउंड्री जड़ चुके हैं राशिद खान। 

8:49 PM छक्का! राशिद खान के बल्ले से निकला पहला छक्का। स्टोयनिस को लॉन्ग ऑन पर जड़ा एक शानदार छक्का। 

8:47 PM विकेट! 166 के स्कोर पर अफगानिस्तान का आठवां विकेट गिरा, दौलत जादरान 4 रन बनाकर आउट। पैट कमिंस के खाते में दुसरा विकेट। 35 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 166/8

8:42 PM विकेट! एक के बाद एक अफगानिस्तान का सातवां विकेट गिरा, सेट बैट्समैन नजीबुल्लाह जादरान 49 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट। स्टोयनिस ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट। 33.5 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 162/7

8:37 PM विकेट! 160 के स्कोर पर अफगानिस्तान का छठा विकेट गिरा, गुलबदीन नाइब 31 रन बनाकर आउट। स्टोयनिस की गेंद पर गलत शॉट खेल गए और कीपर ऐलेक्स कैरी ने एक आसान सा कैच लपका। नजीबुल्लाह जादरान और गुलबदीन नाइब के बीच एक बेहद शानदार साझेदारी हुई। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं राशिद खान।

8:34 PM फिफ्टी! नजीबुल्लाह जादरान ने 46 गेंदों में जड़ी एक शानदार फिफ्टी। अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। 

8:30 PM छक्का! नजीबुल्लाह जादरान के बल्ले से निकला उनकी पारी का दूसरा छक्का। कुल्टर नाइस को जड़ा एक धमाकेदार छक्का। 

8:26 PM चौका! इस बार नाइब ने 31वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क को लॉन्ग ऑन पर चौका जड़ा। नाइब और जादरान के बीच 64 गेंदों में 66 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

8:24 PM चौका! 31वां ओवर लेकर आए मिचेल स्टार्क को नजीबुल्लाह जादरान ने फाइन लेग पर जड़ा चौका। 

8:11 PM छक्का! एक के बाद एक लगातार चौथी बाउंड्री। पहले दो लगातार चौके और उसके बाद दो लगातार छक्के। नजीबुल्लाह जादरान 29 गेंदों में 36 के स्कोर पर पहुंच गए हैं।

8:10 PM छक्का! लगातार दो चौके लगाने के बाद नजीबुल्लाह जादरान ने जड़ा छक्का। एडम जंपा को लगातार तीसरा बाउंड्री। लॉन्ग ऑन पर जड़ा छक्का।

8:09 PM चौका! एक के बाद एक नजीबुल्लाह जादरान के बल्ले से निकला लगातार दूसरा चौका। इस बार जंपा को डीप एक्स्ट्रा कवर पर जड़ा चौका। 

8:08 PM चौका! नजीबुल्लाह जादरान ने एडम जंपा को जड़ा एक शानदार स्कूप शॉट। बटोरा चौका। 

7:57 PM चौका! नजीबुल्लाह जादरान के बल्ले से निकला एक और शानदार चौका। इस बार कुल्टर नाइल को जड़ा चौका। 

7:54 PM चौका! नजीबुल्लाह जादरान के बल्ले से निकला चौका। जंपा को जड़ा रिवर्स स्वीप और बटोरा चौका। 

7:46 PM चौका! गुलबदीन नाइब के बल्ले से निकला एक और शानदार चौका। गैप में मारा गया शॉचट। स्टोयनिस की गेंद पर जड़ा चौका।

7:41 PM चौका! गुलबदीन नाइब ने पैट कमिंस को जड़े दो शानदार चौके। दोनों शॉट मिड विकेट पर लगाए और खूबसूरती से चार रन बटोरे। गुलबदीन नाइब अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि अफगानिस्तान को यहां एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है। 

7:35 PM आउट! 77 के स्कोर पर आधी अफगानिस्तान की टीम पवेलियन लौटी, मोहम्मद नबी 7 रन बनाकर रन आउट। स्टोयनिस की गेंद पर रन लेना चाहते थे नबी लेकिन गुबदीन नाइब ने मना किया। लेकिन नबी क्रीज से काफी बाहर आ चुके थे जिसके बाद स्मिथ के एक शानदार थ्रो पर कीपर कैरी ने रन आउट कर दिया। 

7:20 PM आउट! 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर कंगारू टीम को मिली चौथी सफलता।  जंपा ने रहमत को 43 रन के निजी स्कोर पर भेजा पवेलियन

7:15 PM चौका! रहमत शाह के बल्ले से निकला एक और शानदार शॉट। जंपा को डीप मिड विकेट पर जड़ा चौका। 

7:07 PM आउट! 56 के स्कोर पर अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा, हशमतुल्ला शाहिदी 18 रन बनाकर स्टंप आउट। जंपा ने अपने पहले ही ओवर में दिलाई सफलता। 

7:05 PM 14वें ओवर में पहली बार एडम जंपा आए हैं गेंदबाजी के लिए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अफगानिस्तानी बल्लेबाजों पर शिकंजा कसा हुआ है। 

6:54 PM चौका! 11वें ओवर में हशमतुल्ला शाहिदी ने कुल्टर नाइल ने दो चौके जड़े। हशमतुल्ला शाहिदी और रहमत शाह के बीच 58 गेंदों में 40 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

6:48 PM चौका! काफी देर बाद अफगानिस्तान के लिए कोई बाउंड्री आई। रहमत शाह के बल्ले से निकला चौथा बल्ला।

6:47 PM ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने गेंदबाजी में बदलाव किया। अब मार्कस स्टोयनिस को अटैक पर लगाया है।

6:33 PM अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही है। हालांकि रहमत शाह एक छोर से पारी को संभाले हुए हैं और रन भी बना रहे हैं। उनके बल्ले से अभी तक तीन चौके निकल चुके हैं।

6:23 PM 4 ओवर बाद अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 17 रन। रहमत शाह 10 और शाहिदी 5 रन पर खेल रहे हैं।

6:18 PM स्टार्क के दूसरे ओवर से आए कुल 5 रन। 3 ओवर बाद अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 11 रन।

6:15 PM हशमतुल्ला शाहिदी ने तीसरे ओवर का स्वागत चौके से किया है। अफगानिस्तान की पारी का ये पहला चौका है।

6:13 PM 2 ओवर बाद अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 6 रन। 

6:09 PM अफगानिस्तान ने दूसरे ही ओवर में अपना दूसरा विकेट खो दिया है। हज़रतुल्लाह ज़ज़ई भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को पैट कमिंस ने ये सफलता दिलाई।

6:05 PM अफगानिस्तान का शून्य के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया है। मोहम्मद शहजाद को मिशेल स्टार्क ने बोल्ड कर दिया है। 1 ओवर बाद स्कोर अफागानिस्तान 1 विकेट पर 3 रन।

प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:- 

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेट कीपर), नाथन कूल्टर-नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा।

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमत शाह, हशमतुल्ला शाहिदी, नजीबुल्लाह ज़द्रन, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैयब (कप्तान), राशिद खान, दावत ज़द्रन, मुजीब उर रहमान, हामिद हसन।

5:32 PM अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

5:00 PM टॉस, भारतीय समयानुसार टॉस शाम 05:30 बजे होगा। 

दोनों टीमें इस प्रकार है:- 

अफगानिस्तान: गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिस हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद। 

आस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा। 

 

 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement