Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 Highlights: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 रनों से हराया

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

India TV Sports Desk Reported by: India TV Sports Desk
Updated on: November 21, 2018 17:40 IST
आरोन फिंच और विराट कोहली- India TV Hindi
आरोन फिंच और विराट कोहली

भारत को यहां के गाबा क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में आस्ट्रेलिया के हाथों चार रनों से हार मिली। बारिश से बाधित इस मैच में भारत को 17 ओवरों में 174 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन भारतीय टीम ओपनर शिखर धवन (76) के अर्धशतक के बावजूद तमाम प्रयासों के बाद सात विकेट पर 169 रन ही बना सकी। आस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस और एडम जाम्पा ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने 17 ओवरों तक सीमित किए गए मैच में चार विकेट पर 158 रन बनाए थे। आस्ट्रेलियाई पारी के 16वें ओवर में बारिश आई थी और इससे काफी समय बर्बाद हुआ था। इसी कारण मैच को 17 ओवरों तक सीमित किया गया।

17:30 IST ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 

17:26 IST भारत का सातवां विकेट गिरा, दिनेश कार्तिक 13 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट।

17:24 IST भारत को लगा छठा झटका, क्रुणाल पांड्या 2 रन बनाकर आउट। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं भुवी।

17:21 IST चौका! 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर कार्तिक ने बेहतरीन चौका जड़ा।

17:18 IST 156 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी, ऋषभ पंत 20 रन बनाकर आउट। भारत को 9 गेंदों में चाहिए 18 रन। अब बल्लेबाजी के लिए क्रुणाल पांड्या आए हैं। 

17:13 IST चौका! कार्तिक ने एक बेहतरीन चौका जड़ा। 16वें ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा।

17:12 IST 15वें ओवर से 11 रन आए। भारत का स्कोर 150/4, जीत के लिए 12 गेंदों में 24 रन चाहिए। 

17:09 IST चौका! दिनेश कार्तिक ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा।

17:05 IST छक्का! 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर कार्तिक ने बेहतरीन छक्का जड़ा। इस ओवर से 25 रन आए। भारत का स्कोर 139/4

16:59 IST छक्का! पंत के बल्ले से निकला छक्का। एंड्रयू टाई की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद एक बेहतरीन चौका जड़ा। 

16:56 IST 13वें ओवर से मात्र 5 रन आए। भारत का स्कोर 114/4, जीत के लिए 24 गेंदों में 60 रन चाहिए।

16:52 IST 12वें ओवर से 13 रन आए। भारत का स्कोर 109/4, अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं दिनेश कार्तिक।

16:49 IST 105 के स्कोर पर भारत को लगा चौथा झटका, शिखर धवन 42 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट। थर्डमैन पर शॉट खेलना चाहते थे धवन लेकिन जैसन ने एक आसान सा कैच लपक लिया।

16:47 IST छक्का! 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर धवन ने छक्का जड़ा।

16:45 IST अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं ऋषभ पंत। 11वें ओवर से मात्र 3 रन आए और भारत ने कोहली का विकेट गंवाया।

16:44 IST 94 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा, कप्तान विराट कोहली 4 रन बनाकर आउट। एडम जांपा ने लिया विकेट। बड़ा शॉट खेलना चाहते थे कोहली लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए ऊपर चली गई और लिन ने एक आसान सा कैच लपक लिया।

16:41 IST 10वें ओवर से 9 रन आए। भारत का स्कोर 92/2, जीत के लिए अभी भी 7 ओवरों में 81 रन चाहिए।

16:37 IST अब गेंदबाजी के लिए आए हैं मार्कस स्टोइनिस

16:35 IST 9वें ओवर से 6 रन आए और राहुल के रूप में भारत ने एक विकेट भी गंवाया। भारत का स्कोर 84/2

16:33 IST 81 के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा झटका, केएल राहुल 13 रन बनाकर स्टंप आउट। थर्ड अंपायर के लिए काफी मुश्किल फैसला था लेकिन राहुल का पैर ऑन द क्रीज होने के चलते उन्हें पवेलियन वापस जाना पड़ा। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं कप्तान विराट कोहली।

16:28 IST चौका! एक बार फिर से धवन ने स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड चौका जड़ा। 8वें ओवर में 17 रन आए। भारत का स्कोर 78/1

16:26 IST चौका! शिखर धवन ने एक और बेहतरीन चौका जड़ा। 

16:26 IST शिखर धवन ने 28 गेंदों में जड़ी तूफानी फिफ्टी, भारत का स्कोर 100 के करीब

16:24 IST छक्का! भारतीय पारी का पहला छक्का लगाया है शिखर धवन ने। धवन 49 पर पहुंच गए हैं। 

16:23 IST 7वें ओवर में एडम जांपा ने 8 रन दिए। भारत का स्कोर 61/1, जीत के लिए चाहिए 60 गेंदों में 113 रन।

16:20 IST चौका! केएल राहुल ने अपने हाथ खोले और गैप में चार रन हासिल किए। 

16:19 IST गेंदबाजी में बदलाव। अब गेंदबाजी के लिए स्पिनर एडम जांपा आए हैं। 

16:16 IST चौका! शिखर धवन ने छठे ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया। इसकी अगली ही गेद पर भी धवन को चौका मिला धवन आज अच्छी लय में हैं। छठे ओवर से 12 रन आए। 

16:14 IST अब गेंदबाजी के लिए आए हैं एंड्रयू टाई। 5 ओवर के पावर प्ले में भारत ने 41 रन बनाकर 1 विकेट गंवाया।

16:12 IST चौका! शिखर धवन ने जड़ा बेहतरीन चौका। 5वें ओवर में 10 रन आए।

16:08 IST 35 के स्कोर पर भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा 7 रन बनाकर आउट। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं केएल राहुल।

16:07 IST चौथे ओवर में स्टैनलेक ने 8 रन खर्च किए। भारत का स्कोर 35/0

16:04 IST चौका! शिखर धवन की तूफानी पारी जारी है। धवन ने चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर चौका जड़ दिया।

16:03 IST तीसरे ओवर से 9 रन आए। भारत का स्कोर 27/0, रोहित (4*), धवन (22*) क्रीज पर

16:00 IST चौका! शिखर धवन ने लॉन्ग ऑफ पर आगे निकलकर चौका मारा। 

15:58 IST दूसरे ओवर से 7 रन आए। भारत का स्कोर 18/0

15:58 IST चौका! शिखर धवन फॉर्म में हैं। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर धवन ने अपना फेवरेट शॉट खेलते हुए 4 रन बटोरे।

15:54 IST पहले ओवर से 11 रन आए। भारत का स्कोर 11/0, दूसरा ओवर लेकर आए हैं बिली स्टैनलेक।

15:52 IST चौका! फाइन लेग पर धवन ने एक और चौका जड़ा। 

15:51 IST चौका! शिखर धवन ने दूसरी गेंद पर चौका जड़ा।

15:50 IST 174 रनों के लक्ष्य का पीछे करने उतरी भारतीय टीम, रोहित शर्मा-शिखर धवन क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जैसन बेहरेन्डॉर्फ ने शुरू की गेंदबाजी। 

15:36 IST 153 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका, मैक्सवेल 46 रन बनाकर आउट। बुमराह ने लिया विकेट। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं बेन मैकडॉरमेट

15:34 IST बारिश के बाद केवल 5 गेंदें खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम, स्कोर 153/3

15:30 IST बारिश रुक गई है। बारिश के कारण अब 17 ओवर का होगा मैच, केवल 5 गेंदें खेलने के लिए आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम। मतलब ये कि भारत को भी अब 17 ओवर का खेल खेलना होगा।

15:19 IST बारिश आंख मिचौली खेल रही है। एक बार फिर से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है।

15:15 IST गाबा से एक अच्छी खबर आ रही है। दरअसल बारिश रुक गई है। 

14:37 IST बूंदाबांदी हो रही है मैच में, बारिश के कारण खेल रूका, ऑस्ट्रेलिया-153/3

14:35 IST जसप्रीत बुमराह की गेंद पर खलील अहमद ने कैच छोड़ दिया। इस बार भाग्यशाली बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस थे।

14:31 IST क्रुणाल पंड्या के ओवर में स्टोयनिस ने अपने हाथ खोले और पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया

14:30 IST भारत को मैक्सवेल-स्टोयनिस की जोड़ी को जल्द तोड़ना होगा

14:28 IST ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोयनिस ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं और दोनों बल्लेबाज तेजी से खेल रहे हैं

14:27 IST ग्लेन मैक्सवेल ने क्रुणाल पंड्या पर लगातार तीन छक्के लगाए, क्रुणाल के इस ओवर में 23 रन आए

14:16 IST 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्कस स्टोयनिस रिवर्स स्वीप खेलना चाहते थे लेकिन गेंद उनके पैड पर लगी और अंपायर ने उंगली उठा दी, स्टोयनिस ने रिव्यू लिया और रिव्यू में वो नॉट आउट करार

14:07 IST भारतीय टीम को तीसरी सफलता मिल गई है, कुलदीप यादव ने लिन का विकेट लेकर टीम इंडिया की झोली में तीसरा विकेट डाल दिया है

14:05 IST लिन का बेहतरीन फुटवर्क और छक्का जड़ दिया क्रुणाल की चौथी गेंद पर

14:03 IST क्रुणाल पंड्या डाल रहे हैं अपना पहला ओवर

14:01 IST ग्लेन मैक्वेल आए हैं नए बल्लेबाज

14:00 IST भारत को मिली दूसरी सफलता, कुलदीप ने फिंच को भेजा वापस, बैकवर्ड प्वाइंट में खलील ने कैच पकड़ा, 24 गेंद में 27 रन बनाए उन्होंने

13:58 IST 8वें ओवर से आए 21 रन, बहुत महंगा साबित हुए खलील

13:57 IST लिन ने सीधे लॉन्ग ऑन में मारी 6 रन के लिए, खलील के इस ओवर में ये तीसरा छक्का लगा

13:56 IST ऑस्ट्रेलिया की पारी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है, स्कावर लेग के ऊपर से खलील की गेंद पर लिन ने फिर छक्का लगा दिया

13:54 IST अहमद के ओवर की पहली गेंद पर लिन ने छक्का जड़ा

13:50 IST गेंदबाजी में बदलाव कुलदीप यादव आए हैं, परेशान कर रहे हैं फिंच को, सिर्फ 4 रन आए इस ओवर से

13:45 IST छठे ओवर की शुरुआत चौके के साथ की फिंच ने, भुवी के इस ओवर में कुल 7 रन आए

13:40 IST क्रिस लिन ने आते ही चौके के साथ खाता खोला

13:39 IST खलील अहमद के ओवर की पहली ही गेंद पर डार्सी शॉर्ट आउट हुए, कुलदीप ने लपका कैच

13:37 IST महंगा ओवर साबित हुआ भारत के लिए 12 रन आए बुमराह के दूसरे ओवर में

13:36 IST अब देखना होगा फिंच का ये कैच भारत को कितना महंगा पड़ेगा

13:35 IST चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली ने फिंच का कैच छोड़ दिया, गेंद सीधे जाकर उनकी उंगलियों पर लगी, गति थी गेंद में उसे पकड़ नहीं पाए

13:31 IST तीसरे ओवर में डार्सी शॉर्ट ने भुवी की गेंद पर पारी का पहला

13:29 IST दूसरे ओवर में कंगारू बल्लेबाजों ने अपने हाथ खोले और 5 रन आए ओवर से

13:25 IST दूसरा ओवर लेकर आए हैं जसप्रीत बुमराह

13:24 IST भुवी की पहली 5 गेंद डॉट रही, आखिरी गेंद पर मिला 1 रन

13:21 IST डार्सी शॉर्ट और एरॉन फिंच क्रीज पर, पहला ओवर डाल रहे हैं भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, क्रूणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद। 

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैक्डॉरमेट, एलेक्स कैरी, एंड्रयू टाई, एडम जाम्पा, बेहेरनडोर्फ और बिलि स्टानलेक। 

12:52 IST भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टी20 : भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला

12:38 IST ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी में मिशेल स्टार्क, जोस हाजलेवुड और पैट कमिंस जैसे नाम नहीं है। इनको ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए बचा के रखा है। इस तिकड़ी के न होने से टीम का भार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन कल्टर नाइल और एंड्रयू टाई पर होगा। 

12:31 IST फिंच के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पास क्रिस लिन जैसा बल्लेबाज भी है। लिन भी फॉर्म में नहीं है। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था। 

12:26 IST वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उसकी बल्लेबाजी कप्तान आरोन फिंच के जिम्मे है। भारत की मजबूत टीम के खिलाफ अगर ऑस्ट्रेलिया को जीत चाहिए तो फिंच को आगे रहकर रन बनाने होंगे।

12:24 IST गाबा की विकेट को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि तीन गेंदबाजों के साथ जाना भारत के लिए फायदे का सौदा होगा और ऐसे में युजवेंद्र या कुलदीप को बाहर बैठना पड़ सकता है क्योंकि पंड्या बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभा सकते हैं।

12:18 IST जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और भुवनेश्वर कुमार के रूप में तीन तेद गेंदबाजों को टीम में शामिल किया गया है। 

12:14 IST कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के साथ हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या को भी तीसरे स्पिन विकल्प के तौर पर टीम में जगह मिली है।

12:11 IST भारत ने मैच से एक दिन पहले अपने अंतिम-12 खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। कोहली ने तीन स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों को चुना है।

12:09 IST गाबा की विकेट पर बाउंस वैसे ही ज्यादा मिलता है। ऐसे में रोहित ही नहीं बल्कि बाकी भारतीय बल्लेबाजों को भी सचेत रहने की जरूरत होगी।

12:07 IST ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने हाल ही में कहा था कि वह रोहित के खिलाफ शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल करेंगे। 

12:04 IST दोनों टीमों की तुलना में हालांकि भारत ज्यादा मजबूत दिख रही है। कोहली की फॉर्म सदबाहर है। वहीं रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था।

12:00 IST भारत की राह आसान सी लग रही है। भारतीय कप्तान कोहली हालांकि मेजबानों को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा है कि घर में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया स्मिथ और वॉर्नर के बिना भी मजबूत है। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement