Saturday, April 27, 2024
Advertisement

Aaj Ka Rashifal 25 June 2022: इन 3 राशियों को होने वाला है फायदा ही फायदा, वहीं ये ज्यादा खर्च करने से बचें

Aaj Ka Rashifal 25 June 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं।

Sushma Kumari Edited by: Sushma Kumari @ISushmaPandey
Published on: June 25, 2022 6:00 IST
Aaj Ka Rashifal 25 June 2022- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Aaj Ka Rashifal 25 June 2022

Highlights

  • वृष राशि वालों आज का दिन नई सौगात लेकर आया है।
  • मिथुन राशि वालों का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

Aaj Ka Rashifal 25 June 2022: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज का पूरा दिन पार कर देर रात 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा बीतेगा 25 जून को आपका दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

 Aaj Ka Rashifal 25 June 2022

Image Source : INDIA TV
Aaj Ka Rashifal 25 June 2022

आज किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए दिन बेहतर है। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। ऑफिस में आपकी कोशिशों की तारीफ हो सकती है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। आप कोई बात मन में न रखें। बात कह देने से आपको ही फायदा होगा। आज के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, अपने कामों में सफल होंगे। 

वृष राशि

आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आपके मन में बहुत-सी सकारात्मक भावनाएं आयेंगी। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। पार्टनर से मन की बात कह सकते हैं। काम तेज गति से पूरे होंगे। आज के दिन मां लक्ष्मी के आगे घी का दीपक जलाएं, धन के नए स्रोत खुलेंगे। 

मिथुन राशि

आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिल सकते हैं। उन मौकों को समझने में अपनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो पार्टनर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी, जिससे बिजनेस में उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज के दिन कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा। 

कर्क राशि

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। निगेटिव थॉट्स को आज दिमाग में न आने दें, बल्कि वही काम करें, जिससे आपके मन को ख़ुशी मिले। धन लाभ की संभावनाएं बन रही हैं, लेकिन ख़र्चों में भी इजाफा हो सकता है। आज की गई मेहनत का आपको भविष्य में सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। घर से निकलते समय तुलसी के पौधे को प्रणाम करके निकलें, आपके सभी काम बनेंगे। 

सिंह राशि

 Aaj Ka Rashifal 25 June 2022

Image Source : INDIA TV
Aaj Ka Rashifal 25 June 2022

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। माता के आशीर्वाद से किये गये कामों में सफलता मिल सकती है। साथ के लोगों में आपकी ईमेज अच्छी बनेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपके मूड में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। कुछ मामलों में जीवनसाथी की सलाह लेनी पड़ सकती है। आज के दिन 'ॐ' का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन खुश रहेगा। कुछ नये मौके और नये विचार सामने आयेंगे, जिन्हें आप खुले मन से स्वीकार करेंगे। आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। आज के दिन मंदिर में फल का दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। 

तुला राशि 

 Aaj Ka Rashifal 25 June 2022

Image Source : INDIA TV
Aaj Ka Rashifal 25 June 2022

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। पैसों को लेकर कोई कठिन स्थिति आपके सामने आ सकती है। संतान के मामलें में टेंशन बढ़ सकती है, जो चेहरे पर साफ दिखेगी। वाहन चलाते समय आज सावधानी बरतने की जरूरत है। आज के दिन गायत्री मंत्र का जाप करें, आपकी टेंशन ख़त्म होगी। 

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम में सीनियर आपकी मदद कर सकते हैं, जिससे काम आसानी से पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग संगीत से जुड़े हैं, उनके लिये आज का दिन बेहतर है। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिये आपको कई बड़े मौके मिल सकते हैं। परिवार में आपको कोई नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। आज के दिन बहते जल में थोड़े-से अक्षत प्रवाहित करें, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा। 

धनु राशि

 Aaj Ka Rashifal 25 June 2022

Image Source : INDIA TV
Aaj Ka Rashifal 25 June 2022

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप जो भी करें, अच्छे से समझकर करें, फायदा होगा। सरकारी कामों में किसी अनुभवी से सलाह मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आ सकती है। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक हैं, उनके लिये अपने काम में कुछ बदलाव करने का आज अच्छा दिन है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता मुक्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज के दिन पक्षियों के लिये पानी का बर्तन भरकर रखें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

मकर राशि

 Aaj Ka Rashifal 25 June 2022

Image Source : INDIA TV
Aaj Ka Rashifal 25 June 2022

आज घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। जो लोग विवाहित हैं, आज उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। बेहतर होगा कि छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। इस राशि की महिलाएं अगर किसी पार्टी में जा रही है, तो अपने पर्स का ध्यान रखें। काम में ध्यान थोड़ा कम लगेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। आज के दिन सूर्यदेव को नमस्कार करें, जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। 

कुंभ राशि

आज आत्मविश्वास और उम्मीदों भरा दिन है। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी।  जीवन में कुछ कर गुजरने की ठान सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपके धैर्य से दूसरे लोग कुछ सीखना चाहेंगे। कामकाज में नये तरीकों को अपनाने से आपको फायदा जरूर मिलेगा। आज के दिन मछलियों को दाना डालें, काम में सफलता मिलेगी। 

मीन राशि 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। ऑफिस में आज वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड भी कम रहेगा।  जूनियर आपसे मदद मांग सकते हैं। जीवनसाथी के लिये शॉपिंग पर जा सकते हैं। उनकी पसंद की कोई ऐसी चीज खरीदेंगे, जो उनके मूड को अच्छा कर देगी। आज के दिन सरस्वती जी का पाठ करें, आपको काम में दूसरे लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। 

ये भी पढ़ें - 

साप्ताहिक राशिफल 27 जून-3 जुलाई 2022: जुलाई लगते ही खुल जाएगा इन 5 राशियों का भाग्य, इन दो राशियों को धन लाभ

Chanakya Niti: ऐसे लोगों से हमेशा रहना चाहिए सावधान, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

अच्छा समय आने से पहले मिलते हैं ये 10 शुभ संकेत, आपको मिले तो समझिए खुलने वाली है किस्मत

 

 

 

More Rashifal News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें राशिफल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement