Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4.  
  5. Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ DOB: 5 जून 1972

योगी आदित्यनाथ जनसंख्‍या के आधार पर देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री हैं। योगी आदित्‍यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है। योगी का जन्‍म 5 जून 1972 को उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गाँव के एक गढ़वाली राजपूत परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है जो एक फॉरेस्ट रेंजर थे तथा इनकी मां का नाम सावित्री देवी है। इन्होंने 1977 में टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल में पढ़ाई शुरू की व 1987 में यहाँ से दसवीं की परीक्षा पास की। सन् 1989 में ऋषिकेश के श्री भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज से इन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। 1990 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते हुए ये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। 1992 में श्रीनगर के हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से इन्होंने गणित में बीएससी की परीक्षा पास की। योगी आदित्‍यनाथ ने 19 मार्च 2017 को उत्‍तर प्रदेश के 21वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली। वे 1998 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे। सबसे पहले 1998 में योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े और जीत गए। तब इनकी उम्र केवल 26 वर्ष थी। वे बारहवीं लोक सभा (1998-99) के सबसे युवा सांसद थे। एक राजनेता होने के साथ ही वे गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त भी हैं। आदित्यनाथ गोरखनाथ मन्दिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। ये हिन्दू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं।

Read more
Advertisement
Advertisement
Advertisement