Wednesday, April 24, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Sonu Nigam
Sonu Nigam

Sonu Nigam

Sonu Nigam (सोनू निगम) Height: 1.7 मीटर DOB: 30 जुलाई 1973

सोनू निगम भारतीय बॉलीवुड सिंगर हैं। सोनू चार साल की उम्र से गाने गाते आ रहे हैं। उन्होने सबसे पहले अपने पिताजी के साथ मंच पर मोहम्मद रफ़ी का गीत 'क्या हुआ तेरा वादा' गाया था। तभी से शादियों और पार्टियों में वे अपने पिताजी के साथ गाने लगे। कुछ और बड़े होने पर उन्होंने संगीत प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया। 19 साल की उम्र में वो पिता के साथ मुंबई आ गए। सोनू ने शास्त्रीय गायक उस्ताद ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ान से शिक्षा ली। शुरुआत में सोनू निगम को अपना नाम बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। टी-सीरीज़ के लिए रफ़ी की यादें नाम के एल्बम के लिए सोनू ने मोहम्म्द रफ़ी के गाने गाना शुरु किया। टी-सीरीज़ के मालिक गुलशन कुमार ने उन्हें ज़्यादा लोगों तक पहुँचने का अवसर दिया। पार्श्व गायक के रूप में सोनू ने अपना पहला गीत फ़िल्म 'जनम' के लिए गाया, जो कि कभी औपचारिक तौर पर रिलीज़ नहीं हुआ। तभी उन्होने रेडियो पर विज्ञापन बनाना शुरु किया और साथ-साथ साल 1995 में ज़ी टी. वी. के प्रसिद्ध कार्यक्रम सा रे गा मा का संचालन शुरु किया। कुछ ही दिनों में यह कार्यक्रम बहुत प्रचलित हो गया। इसके बाद, सोनू ने फ़िल्म बेवफ़ा सनम के लिए 'अच्छा सिला दिया' नाम का गीत गाया। उनकी पहली मुख्य सफलता 1997 में बॉर्डर फ़िल्म के गीत 'संदेशे आते हैं' के रूप में आई। 1999 में उनकी पहली एल्बम 'दीवाना' आई, जिसमें उन्होने प्रेम-गीतों में अपना जौहर दिखाया और आज भी यह एल्बम भारत की सबसे सफल एल्बमों में से एक है। मोहम्म्द रफ़ी की परछाईं कहलाना उन्होने तब छोड़ दिया जब उसी साल उन्होने नदीम-श्रवण द्वारा संगीत-निर्देशित 'परदेस' फ़िल्म का गीत 'यह दिल दीवाना' गाया। तब से, उन्होने अपनी अलग पहचान बनाई है और आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बन गए हैं। तब से अब तक, सोनू भारतीय संगीत जगत में एक प्रमुख हस्ती बन चुके हैं। उन्होने कई फ़िल्मों में पार्श्वगायन किया है और कई पुरस्कार भी जीते हैं। हर तरह के गीत गाने के साथ-साथ उन्होने अनेक भाषाओं में गाने गाए हैं, जैसे कि कन्नड़, आसामीज़, बंगाली, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, अंग्रेज़ी, भोजपुरी, उर्दू, नेपाली, छत्तीसगढ़ी, मलयालम और मराठी।

Read more

न्यूज़

IPL 2024 Opening Ceremony Akshay Kumar Tiger Shroff ar rahman sonu nigam Prabhu Deva

IPL 2024 ओपनिंग सेरेमनी में अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ ने किया धमाल, सिंगर ने सुरों से बांधा समां

बॉलीवुड | Mar 22, 2024, 07:18 PM IST

IPL 2024 ओपनिंग सेरेमनी में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने 'जय जय शिव शंकर आज मूड है भयंकर' और 'देसी बॉयज' गाने पर धमाकेदार डांस से धूम मचा दी। वहीं एआर रहमान और सोनू निगम ने सुरों से समां बांधा दिया है।

Pankaj Udhas death Nitin Gadkari to sonu nigam other celebs paid tribute

गजल गायक पंकज उधास का निधन, गम में डूबे सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड | Feb 26, 2024, 05:57 PM IST

गजल गायक पंकज उधास का सोमवार 26 फरवरी को निधन हो गया। यह दुखद खबर उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स पंकज उधास जी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

malini awasthi, sonu nigam, kailash kher, anuradha paudwal

राम भक्ति में डूबे मालिनी अवस्थी और कैलाश खेर, सोनू निगम-अनुराधा पौडवाल संग मिलकर बांधा समा

बॉलीवुड | Jan 24, 2024, 10:36 AM IST

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला। कई सितारों ने वहां मौजूद पूरी महफिल का अपनी गायकी के जरिये मनोरंजन किया। इसके वीडियो भी सामने आ रहे हैं। सामने आए एक वीडियो में मालिनी अवस्थी, कैलाश खेर, सोनू निगम और अनुरा पौडवाल एक साथ गाते दिख रहे हैं।

malini awashthi sonu nigam at ram mandir

रामलला को देख इमोशनल हुए सितारे, सोनू निगम से लेकर मालिनी अवस्थी ने रोते हुए जाहिर किए जज्बात

बॉलीवुड | Jan 22, 2024, 02:07 PM IST

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखने के लिए पहुंचे सितारों का रिएक्शन सामने आ रहा है। कई सितारें इस दौरान इमोशनल हो गए और उन्होंने रोते हुए अपने जज्बात जाहिर किए। इन सितारों में सोनू निगम, मालिनी अवस्थी और हरिहरन जैसे गायकों का नाम शामिल है।

ayodhya ram mandir pran pratishtha sonu nigam shankar mahadevan sang ram bhajan

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोनू निगम और शंकर महादेवन ने गाए राम भजन, सुन मंत्रमुग्ध हुए भक्त

बॉलीवुड | Jan 22, 2024, 12:42 PM IST

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायक सोनू निगम ने 'राम सिया राम', शंकर महादेवन और अनुराधा पौडवाल ने राम भजन गाया। सोशल मीडिया पर गायक का ये मंत्रमुग्ध देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

Sonu Nigam, AR Rahman

सोनू निगम ने उड़ाईं एआर रहमान की धज्जियां, अक्षय कुमार वाले 'चिग्गी विग्गी' को कहा 'बेकार'

बॉलीवुड | Oct 07, 2023, 04:23 PM IST

एआर रहमान को लेकर सोनू निगम ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर म्यूजिक डायरेक्टर ही नहीं उनके फैंस भी नाराज हो सकते हैं।

Sonu nigam, Bhushan Kumar, Sonu nigam birthday party

सोनू निगम का T-Series के मालिक भूषण कुमार से हुआ पैचअप, ये वीडियो दिला देगी यकीन!

बॉलीवुड | Jul 30, 2023, 07:00 PM IST

सोनू निगम आज अपना जन्मदिन मना रहा है। इस मौके पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उनकी बर्थडे पार्टी का है। वीडियो देखकर लग रहा है कि दोनों के बीच पैचअप हो गया है।

Sonu Nigam

'आप की अदालत' में दिखा सोनू निगम का वो हुनर, जो बनाता है उन्हें सुरों का उस्ताद

बॉलीवुड | Jul 30, 2023, 11:24 AM IST

सोनू निगम आज अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर इंडिया टीवी के चैयरमैन व एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने खास वीडियो शेयर कर के सिंगर को बधाई दी है।

AI Tool, ChatGPT, Open AI, Arijit Singh, Sonu Nigam, AI Song, Tech News, Tech news in Hindi

Video: AI ने अरिजीत, आतिफ और सोनू निगम की आवाज में गाया 'जग घूमया' गाना, यूजर्स बोले- ये तो गजब हो गया

न्यूज़ | Jul 01, 2023, 02:16 PM IST

अभी तक लोग AI टूल्स की मदद से तरह तरह की फोटोज को क्रिएट कर रहे थे लेकिन अब इस टूल ने सिंगर्स की आवाज में गाना गाना भी शुरू कर दिया है। एक यूजर ने एआई की मदद से राहत फतेह अली खाना का फेमस गाना सोनू निगम, अरिजीत सिंह की आवाज में क्रिएट किया है।

sonu nigam father house robbery

सोनू निगम के पिता के घर हुई थीं 72 लाख रुपये की चोरी, आरोपी ड्राइवर हुआ गिरफ्तार

बॉलीवुड | Mar 24, 2023, 11:19 PM IST

मशहूर गायक सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम के घर में दो दिनों पहले हुई लाखों की चोरी की गुत्थी को मुंबई पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने अगम कुमार निगम के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

sonu nigam father agam kumar nigam

सोनू निगम के पिता के घर हुई लाखों की चोरी, अगम कुमार निगम को इस शख्स पर है शक

बॉलीवुड | Mar 22, 2023, 09:47 PM IST

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) के पिता अगम कुमार निगम के घर से लाखों की चोरी होने की खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए सोनू निगम

सोनू निगम के साथ हुई धक्का मुक्की पर आयोजकों ने दी सफाई, विधायक प्रकाश की बेटी ने किया ये ट्वीट

राष्ट्रीय | Feb 21, 2023, 12:33 PM IST

मेरा भाई सोनू के साथ एक सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। भीड़ के चलते वहां भगदड़ मच गई। जो व्यक्ति गिर गया उसे जेन अस्पताल ले जाया गया और जांच के बाद छुट्टी दे दी गई

Sonu Nigam

सोनू निगम के संग हुई धक्का मुक्की पर सिंगर ने खुद सुनाया पूरा वाकया, जानिए क्या हुआ था उस वक्त

बॉलीवुड | Feb 21, 2023, 10:32 AM IST

सोनू निगम के साथ बीती रात एक कॉन्सर्ट के दौरान धक्का मुक्की हुई, अब इस घटना पर सिंगर ने अपनी FIR में जो बयान दिया है वह सामने आ चुका है।

Sonu Nigam

सोनू निगम के साथ विधायक के बेटे ने की धक्का मुक्की, सिंगर ने दर्ज कराई FIR

बॉलीवुड | Feb 21, 2023, 08:56 AM IST

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के साथ मुंबई के चेंबूर में परफॉर्म करते हुए धक्का मुक्की हुई। एक्टर को इस दौरान हल्की चोटें भी आई हैं।

Shiksha Na Ruke Song

Jazim Sharma और Sonu Nigam ने मिलाया हाथ, 'शिक्षा ना रुके' गाने को सुनकर होंगे इमोशनल

बॉलीवुड | Sep 27, 2022, 07:37 AM IST

Shiksha Na Ruke Song: 'शिक्षा ना रुके' एक उम्मीद भरा गीत है। इसे सावेरी वर्मा द्वारा लिखा गया है। इसे जैजिम शर्मा ने कंपोज किया है और सोनू निगम ने अपनी आवाज से सजाया है।

Padma Awards 2022

Padma Awards 2022: सोनू निगम को मिला पद्म श्री पुरस्कार, विक्टर बनर्जी पद्म भूषण से सम्मानित

बॉलीवुड | Mar 29, 2022, 11:46 AM IST

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में में साल 2022 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए। सोनू निगम के अलावा मराठी गायिका सुलोचना चव्हाण, गायिका माधुरी बर्थवाल, संगीतकार बालेश भजंत्री और फिल्म निर्माता चंद्रप्रकाश द्विवेदी को इस साल पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

सोनू निगम को मिलेगा पद्मश्री

पद्म पुरस्कारों का ऐलान, मशहूर सिंगर सोनू निगम को मिलेगा पद्मश्री

संगीत | Jan 25, 2022, 08:24 PM IST

सोनू निगम को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को भी पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

सोनू निगम परिवार समेत हुए कोविड पॉजिटिव

सोनू निगम परिवार समेत हुए कोविड पॉजिटिव, दुबई में हैं सिंगर

बॉलीवुड | Jan 04, 2022, 10:40 PM IST

सोनू निगम परिवार के साथ दुबई में हैं, और वहां उन्हें कोविड हो गया है।

सोनू निगम, पवन सिंह

सोनू निगम और पवन सिंह की जुगलबंदी ने जीता फैंस का दिल, ट्रेंड कर रहा है 'जय छठ मैया' गीत

संगीत | Nov 01, 2021, 11:37 PM IST

सोनू निगम और पवन सिंह पहली बार किसी मौके पर एक साथ काम रहे हैं। 1 नवंबर को रिलीज हुए इस गाने में सोनू निगम बिल्कुल देसी अंदाज़ में नजर आए।

Amitabh Bachchan

KBC 13: अमिताभ बच्चन के गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में सोनू निगम और शान बाधेंगे सुरों से समां

टीवी | Oct 19, 2021, 08:37 PM IST

'कौन बनेगा करोड़पति' के मौजूदा सीजन में हर शुक्रवार 'शानदार शुक्रवार' के तौर पर टेलीकास्ट किया जाता है। इस एपिसोड में तमाम मशहूर हस्तियां किसी नेक काम के लिए बिग बी के सवालों का सामना करती हैं।

और पढ़ेंloadmore stories
Advertisement
Advertisement
Advertisement