Friday, March 29, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4. Siddaramaiah
Siddaramaiah

Siddaramaiah

सिद्धारमैया DOB: 12 अगस्त, 1948

सिद्धारमैया एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह कर्नाटक के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में 2013 से 2018 तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल कांग्रेस के कद्दावर नेता के रूप में गिने जाने वाले सिद्धारमैया कई सालों तक जनता परिवार के विभिन्न दलों में प्रभावी पदों पर रहे। मुख्यमंत्री बनने से पहले वह जनता दल (सेक्युलर) के नेता के तौर पर 2 बार कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने 13 मई 2013 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, लेकिन 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। सिद्धारमैया का जन्म 12 अगस्त 1948 को तत्कालीन मैसूर स्टेट में हुआ था। 10 साल की उम्र तक उनकी कोई औपचारिक शिक्षा-दीक्षा नहीं हुई थी, लेकिन बाद में उन्होंने मैसूर विश्वविद्यालय से स्तानक किया और फिर कानून की डिग्री ली। कुरुबा गौड़ा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सिद्धारमैया ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1978 में की थी, जब मैसूर के एक वकील नंजुंदा स्वामी की नजर उनपर पड़ी। सिद्धारमैया इसके बाद मैसूर तालुका के लिए चुने गए। फिर 1983 में सिद्धारमैया ने चामुंडेश्वरी से विधानसभा चुनाव लड़ा और पहली बार विधायक बने। सिद्धारमैया की इस जीत ने पूरे राज्य में काफी चर्चा बटोरी थी। सिद्धारमैया ने 1985 में हुए मध्यावधि चुनावों में एक बार फिर चामुंडेश्वरी से जीत हासिल की और रामकृष्ण हेगड़े की सरकार में मंत्री बनाए गए। उन्हें 1989 के चुनावों में कांग्रेस के दिग्गज नेता एम. राजशेकर मूर्ति के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 1994 में किस्मत ने साथ दिया और वह एक बार फिर जनता दल के टिकट पर विधायक बने। उन्हें एचडी देवगौड़ा की सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया। जनता दल के बंटवारे के बाद उन्होंने जनता दल (सेक्युलर) का दामन थामा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1999 में हुए विधानसभा चुनावों में सिद्धारमैया को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। हालांकि 2004 में जब जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनी, तब सिद्धारमैया को पहली बार उपमुख्यमंत्री बनाया गया। 2005 आते-आते सिद्धारमैया और एचडी देवगौड़ा में मतभेद खुलकर सामने आ गए। देवगौड़ा ने सिद्धारमैया को जनता दल सेक्युलर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पहले तो सिद्धारमैया ने एक अलग पार्टी बनानी चाही, लेकिन कर्नाटक में ऐसी पार्टियों का हश्र देखकर उन्होंने कांग्रेस के साथ जाना सही समझा। इसके बाद सिद्धारमैया को 2006 और 2008 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर जीत मिली। 2013 में सिद्धारमैया की किस्मत एक बार फिर रंग लाई और इस बार चुनाव जीतकर वह पहली बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठे।

Read more

वीडियो

Superfast 200: देखिए May 21,2023 की देश और दुनिया की 200 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

न्यूज़ | May 21, 2023, 11:09 AM IST

Superfast 200: जापान में पीएम मोदी का आज तीसरा और आखिरी दिन... पीएम मोदी आज सुबह हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क में गए

Karnataka Oath Ceremony: DK ShivaKumar ने ली कर्नाटक के डिप्टी सीएम पद की शपथ, देखें तस्वीरें

न्यूज़ | May 20, 2023, 01:59 PM IST

Karnataka CM Oath Ceremony: कर्नाटक में सिद्धारमैया(Siddaramaiah) ने सीएम पद की और डीके शिवकुमार(DK ShivaKumar) ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

Karnataka Oath Ceremony: सिद्धारमैया ने CM और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

न्यूज़ | May 20, 2023, 02:21 PM IST

Karnataka Oath Ceremony: कर्नाटक में सिद्धारमैया(Siddaramaiah) ने सीएम पद की और डीके शिवकुमार(DK ShivaKumar) ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

Karnataka CM Oath Ceremony: Siddaramaiah ने ली कर्नाटक के सीएम पद की शपथ, देखें तस्वीरें

न्यूज़ | May 20, 2023, 01:55 PM IST

Karnataka CM Oath Ceremony: कर्नाटक में सिद्धारमैया(Siddaramaiah) ने सीएम पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस(Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी(Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी समेत तमाम पार्टी नेता पहुंचे।

Superfast 200: देखिए May 20,2023 की देश और दुनिया की 200 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

न्यूज़ | May 20, 2023, 12:17 PM IST

PM Modi In G-7 Summit: पीएम मोदी जापान(Japan) में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के दो सत्र में आज लेंगे भाग.

Superfast 200: देखिए May 20,2023 की देश और दुनिया की 200 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

न्यूज़ | May 20, 2023, 10:44 AM IST

SuperFast 200: पीएम मोदी और पीएम किशिदा के बाद भारत-जापान की दोस्ती मजबूत करने पर हुई चर्चा... आर्थिक कारोबार और संस्कृति के क्षेत्र में मजबूत होंगे संबंध

Karnataka CM Oath Ceremony: अखिलेश-ममता ने शपथ में आने से क्यों मना किया?

न्यूज़ | May 20, 2023, 09:36 AM IST

Karnataka CM Oath Ceremony: कर्नाटक में कांग्रेस(Congress) के सिद्धारमैया(Siddaramaiah) आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सिद्धारमैया के साथ डीके शिवकुमार(DK ShivaKumar) डिप्टी सीएम होंगे

Super 100: देखिए May 20, 2023 की देश और दुनिया की 100 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

न्यूज़ | May 20, 2023, 09:30 AM IST

Super 100: पीएम मोदी ने हिरोशिमा में की जापान के पीएम फुमियो किशिदा के साथ बैठक... NSA अजित डोवाल भी साथ रहे मौजूद.

Super 100: देखिए देश-दुनिया से जुड़ी सभी 100 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

न्यूज़ | May 19, 2023, 10:56 AM IST

पीएम मोदी का आज से तीन देशों का दौरा... 24 मई तक जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के दौरे में 40 कार्यक्रमों में लेगें हिस्सा

Karnataka CM News Update: कर्नाटक का सीएम तय, क्या फैसले से खुश हैं डीके शिवकुमार?

न्यूज़ | May 18, 2023, 04:30 PM IST

Karnataka CM News Update: कर्नाटक के नए सीएम का ऐलान आज कांग्रेस ने कर दिया.. लेकिन पावर शेयरिंग के फॉर्मूले पर चुप्पी साध ली है.आज जब सीएम के नाम का ऐलान करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई.... तो पावर शेयरिंग का जिक्र नहीं हुआ.... प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में सवाल भी पूछा गया.... लेकिन साफ-साफ जव

Super 100: देखिए देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में, May 18, 2023

न्यूज़ | May 18, 2023, 07:54 AM IST

कर्नाटक के सीएम पर सस्पेंस खत्म हो गया है. लगातार चार दिनों तक चली खींचतान के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर सिद्धारमैया पर भरोसा जताया है. सिद्धारमैया कर्नाटक के सीएम होंगे तो कांग्रेस के कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे.

Superfast 200: देखिए May 17, 2023 की देश और दुनिया की 200 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

न्यूज़ | May 17, 2023, 12:44 PM IST

Baba Bageshwar In Patna: पटना में बाबा बागेश्वर के पोस्टर हटाए गए. डाक बंगला चौराहे से प्रशासन ने हटाए पोस्टर्स.

Karnataka CM Name Announced: Siddaramaiah होंगे नए सीएम..DK ShivaKumar को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

न्यूज़ | May 17, 2023, 12:39 PM IST

Karnataka CM Name Announced: कर्नाटक के सीएम पद के लिए कांग्रेस(Congress) आलाकमान ने नाम चुन लिया है। सिद्धारमैया(Siddaramaiah) के नाम पर कांग्रेस हाईकमान ने मुहर लगा दी है।

Super 50: देखिए May 17, 2023 की देश और दुनिया की 50 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

न्यूज़ | May 17, 2023, 11:12 AM IST

Karnataka CM Face: कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकरार है. आज कांग्रेस कर सकती है नये सीएम के नाम का ऐलान.

Aaj Ki Baat: DK Shivkumar या Siddaramaiah...कौन बनेगा Karnataka का अगला मुख्यमंत्री?

आज की बात | May 16, 2023, 10:48 PM IST

Karnataka CM Face: कर्नाटक के नतीजे आए 72 घंटे हो चुके हैं , लेकिन ये तय नहीं हो पाया है कि कर्नाटक का चीफ मिनिस्टर कौन होगा.

Super 100: देखिए May 16, 2023 की देश और दुनिया की 100 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

न्यूज़ | May 16, 2023, 11:25 PM IST

Karnataka CM: कर्नाटक सीएम पर अब भी सस्पेंस बरकरार...सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार ने सीएम पद पर अपनी अपनी दावेदारी पेश की

Fatafat 50: देखिए May 16, 2023 की देश और दुनिया की 50 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

न्यूज़ | May 16, 2023, 08:36 PM IST

Karnataka CM Face: तीन दिन बाद भी कर्नाटक के सीएम पर फैसला नहीं कर पा रही है कांग्रेस(Congress). मल्लिकार्जुन खरगे(Mallikarjun Kharge) के घर पहले डीके शिवकुमार(DK ShivKumar) और फिर सिद्धरामैया(Siddaramaiah) की बैठक

Karnataka CM Face: फ़िलहाल Siddaramaiah के नाम पर DK ShivKumar तैयार नहीं- सूत्र

न्यूज़ | May 16, 2023, 07:29 PM IST

Karnataka CM Face: कर्नाटक के सीएम को लेकर दिल्ली में मीटिंग्स का दौर जारी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कर्नाटक के सीएम के नाम का ऐलान फिलहाल टल गया है

Muqabla: Sonia Gandhi ने Mamata Banerjee को बुलाया...शपथ का किसको न्योता आया?

न्यूज़ | May 16, 2023, 09:12 PM IST

Karnataka CM Face: अगले दो घंटे में कर्नाटक के सीएम का फैसला होना है. थोड़ी देर में Mallikarjun Kharge से DK ShivKumar मिलेंगे फिर शाम 6 बजे सिद्धरामैया खरगे से मुलाकात करेंगे.

Karnataka CM Face: क्या सीएम के लिए Siddaramaiah के नाम पर मुहर लग चुकी है?

न्यूज़ | May 16, 2023, 09:14 PM IST

Karnataka CM Face: अगले दो घंटे में कर्नाटक के सीएम का फैसला होना है. थोड़ी देर में Mallikarjun Kharge से DK ShivKumar मिलेंगे फिर शाम 6 बजे सिद्धरामैया खरगे से मुलाकात करेंगे.

और पढ़ेंloadmore stories
Advertisement
Advertisement
Advertisement