Friday, April 26, 2024
Advertisement
  1. You Are At:
  2. Hindi News
  3. प्रोफ़ाइल
  4.  
  5. Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan

Shivraj Singh Chouhan

शिवराज सिंह चौहान DOB: 5 मार्च 1959

शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के नेता और मध्य प्रदेश के 3 बार के मुख्यमंत्री हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता से राजनेता बने शिवराज 2005 से ही प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, लेकिन 2018 के विधानसभा चुनावों में लगातार चौथी बार ताजपोशी का उनका सपना टूट गया। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस से करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, और इस तरह शिवराज की सूबे की सत्ता से विदाई तय हो गई। चौहान का सियासी सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ और भारतीय जनता युवा मोर्चा से होता हुआ भारतीय जनता पार्टी तक पहुंचा। चौहान 1990 में पहली बार बुधनी से विधायक बने और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह 1991, 1996, 1998 और 1999 में विदिशा से सांसद बने। 2005 में भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई की कमान संभालने वाले चौहान को 29 नवंबर 2005 में सूबे के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शिवराज सिंह चौहान का जन्म 5 मार्च 1959 को हुआ था। उनके पिता का नाम प्रेमसिंह चौहान और माता का नाम सुंदरबाई चौहान है। चौहान ने भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई की। वर्ष 1992 में उनकी शादी साधना सिंह से हुई थी।

Read more
Advertisement
Advertisement
Advertisement